Aadinath bhagavan – श्रीफल जैन न्यूज़

आर्यिका माताजी स्वास्तिभूषण जी का दीक्षा का 27 वां वर्ष: जहाजपुर में मुनिसुव्रतनाथ मंदिर का निमार्ण कर जिन संस्कृति की वाहक बन गई माताजी
सारांश

भीलवाड़ा के जहाजपुर में ज्ञानतीर्थ के माध्यम से जिन दर्शन और संस्कृति को बढ़ा रही आर्यिका माताजी स्वास्तिभूषण जी की दीक्षा के आज 27 वां वर्ष है। इस अवसर पर श्रीफल जैन न्यूज़ ने माताजी का विशेष साक्षात्कार लिया । विस्तारपूर्वक पढ़ें …

श्रीफल जैन न्यूज़ – पंचकल्याण की क्या तैयारी है ?

माताजी स्वास्तिभूषण जी – आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर दी महाराज की प्रेरणा से निर्मित भगवान आदिनाथ के विशाल जिन बिम्ब ज्ञान तीर्थ का पंच कल्याणक होने जा रहा है । भक्तों में बहुत उत्साह है । कलश आवंटन, सम्मान के कार्यक्रम कई नगरों में हो रहे हैं तथा ज्ञानतीर्थ पर पांडाल मंच भोजन आदि की तैयारी चल रही है ।

श्रीफल जैन न्यूज़ – अभी जो दीक्षा ले रहे हैं उनका अंतिम लक्ष्य तक वैराग्य कैसे रहे, कैसे सुनिश्चित होगा ?

स्वास्तिभूषण माताजी – सांसारिक भोगों की इच्छा के त्याग का नाम दीक्षा है। जब आत्मा के सुख के दर्शन हो जाएं, ज्ञान हो जाए तो बाहर के सुख फीके लगते हैं । उन भावों को स्थाई बनाए रखने के लिए शास्त्रों का पठन-पाठन, चिंतन-मनन आवश्यक है । इसी के द्वारा वैराग्य दृढ़ और स्थिर होता है ।

श्रीफल जैन न्यूज़ – आपके जीवन का लक्ष्य क्या है ?

स्वास्तिभूषण माताजी – हमारे जीवन का लक्ष्य संसार से मुक्ति, मोक्ष की प्राप्ति

श्रीफल जैन न्यूज़ – श्रावक के व्रतों का पालन कैसे हो ?

स्वास्तिभूषण माताजी- श्रावक के व्रत जीव को व्यर्थ के पापों के कषायों से बचाते हैं। जीवन को शांत,संतोषी, समृद्ध बनाते हैं। इसका पालन करने वालों की संगति करके और पूजा भक्ति एवं स्वाध्याय से भी इसे भी दृढ़ किया जा सकता है ।

श्रीफल जैन न्यूज़ – बचपन में वैराग्य का क्या कारण रहा ?

स्वास्तिभूषण माताजी – चौदह वर्ष की उम्र में छिंदवाड़ा में दो माताजी की दीक्षा देखी थी। उन्हें देखकर अंदर से विचार आए कि मुझे भी ऐसा बनना है । मैं भी दीक्षा लूंगी । बस एक प्रेरणा का बीज अंदर पड़ गया । सौभाग्य से उसी वर्ष का चातुर्मास आचार्य पु्ष्पदंत सागर जी का वहां पर हुआ । मन की मुराद पूरी हो गई । सुबह पांच बजे से उनके पास पाठ,आदि में जाती । आहार देना, स्वाध्याय सामयिक करना आदि, संत संगति में वैराग्य में प्रबलता आई और मैं इस मोक्ष मार्ग में आगे बढ़ गई ।

श्रीफल जैन न्यूज़ – ऐसे क्या संस्कार थे, जिस वजह से आर्यिका बनीं

स्वास्तिभूषण माताजी – इस जन्म के संस्कार तो नजर नहीं आते क्योंकि बचपन से ही त्याग करने का भाव स्वंयमेव होते रहते थे। एक सुना होगा – जो बिन बैरागी, वो पूर्व जन्म का त्यागी…बस ऐसा ही लगता है कि आत्म कल्याण की भावना से आर्यिका दीक्षा ग्रहण की ।

श्रीफल जैन न्यूज़ – गुरु चयन की क्या प्रक्रिया अपनाई ?

स्वास्तिभूषण माताजी – आचार्य पुष्पदंत सागर जी के चातुर्मास में अनेक अवसर संयम और त्याग के मिले । शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी का आभा मंडल ऐसा है कि स्वयंमेव खींचता है । आचार्य विद्याभूषण ,108 सम्मति सागर जी का चातुर्मास 1991 में सिवनी में हुआ । संघ में माताजी और दीदियां भी थी। अत : धार्मिक,आध्यात्मिक लाभ खूब मिला । गुरु चयन करने का कार्य शायद हम नहीं करते, गुरु ही हमारा चयन करते हैं । गुरु का आभा मंडल स्वयंमेव हमें अपनी और खींच लेता है । वहीं हमारे जीवन में दिशा निर्देशन देते हैं ।

श्रीफल जैन न्यूज – आपने जहाजपुर का मंदिर बनाया कैसे, कैसे भूगर्भ से प्रतिमा निकली ?

स्वास्तिभूषण माताजी – चैत्र का महीना,शुक्ल पक्ष, तेरस तिथि, मंगलवार,महावीर जयंती का दिन, भगवान मुनिसुव्रत नाथ एक अजैन के मकान की खुदाई में भूगर्भ से प्रकट हुए । अतिशयकारी प्रतिमाएँ देवों द्वारा रक्षित होती हैं । हमारा भी कुछ निमित्त था जो भगवान की सेवा करने का अवसर मिला । एक अतिशय क्षेत्र जहाज मंदिर बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।

श्रीफल जैन न्यूज – आपको आर्यिका बने, 27 वां साल है । आपके अच्छे और बुरे अनुभव क्या रहे ?

स्वास्तिभूषण माताजी – संत, घर-गृहस्थी संबंधी विचारों को छोडकर आत्मा और परमात्मा के रास्ते पर चलकर भी जिन धर्म की प्रभावना करता है । इसी बीच यह बताना चाहूंगी कि पहले जब कोई मेरे अनुसार काम नहीं करता तो मुझे क्रोध आ जाता था । बडे गांव में देखा कि विधान की तैयारी नहीं है और गुरु यहां पहुंच रह हैं। मुझे लगा कि अब गुरुजी को गुस्सा आएगा । पर उन्होंने जरा भी गुस्सा नहीं किया । पांच मिनट तैयारी करवाई और विधान शुद्ध हो गया । ये मेरे जीवन के लिए शिक्षा बन गई । मैनें भी क्रोध करना छोड़ दिया । गुरुवर की समाधि मेरे लिए एक बुरा अनुभव है जो अभी भी महसूस होती है ।

श्रीफल जैन न्यूज़ – धार्मिक संकल्प के अलावा, नए बच्चों के संस्कार की कोई योजना है ?

स्वास्तिभूषण माताजी – स्कूल के माध्यम से बच्चों को बहुत कुछ सिखाया जा सकता है । इसीलिए मैं स्कूल की प्रेरणा करती हूं । बच्चों के लिए शिक्षा संस्कार शिविर लगाती हूं और जहाजपुर में स्कूल की प्लानिंग चल रही है ।

(इनपुट सहयोग – मनोज नायक )

जानिए उस मंदिर की कहानी, जो है सम्मेद शिखरजी का प्रवेश द्वार: रांची के अपर बाजार स्थित 100 साल से भी पुराना दिगंबर जैन मंदिर
सारांश

अपर बाजार स्थित प्रसिद्ध दिगंबर जैन मंदिर गौरवशाली इतिहास के कालखंड में 100 वर्ष से ज्यादा पुराना है। क्यों कहते हैं इसे सम्मेद शिखरजी का प्रवेश द्वार, विस्तार से जानिए…श्रीफल न्यूज़ की जैन मंदिरों पर विशेष ऋंखला में आज राँची के दिंगम्बर मंदिर की …

राँची के अपर बाजार में बना यह मंदिर सौ साल से भी ज्यादा पुराना है । इसका निर्माण अपर बाजार के धनाढ्य व्यवसायी केदार लाल जी नंदलाल जी सरावगी परिवार के द्वारा कराया गया था। छह सालों तक व्यवस्था संभालने के बाद आठ जुलाई 1927 को मंदिर का कार्यभार जैन समाज को सौंप दिया गया।

तब से मंदिर का संचालन श्री दिंगबर जैन पंचायत द्वारा किया जा रहा है। स्थापना के इन सौ वर्षो में दिगंबर जैन मंदिर की पहचान अध्यात्म ही नहीं बल्कि समाज के प्रमुख सास्कृतिक केंद्र के रूप मे बन गई है। रांची को तीर्थराज सम्मेद शिखर का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।

साल भर यहां जैन मुन्नियों का रहता है मंगल प्रवास

इस कारण सालों भर देशभर से जैन मुनियों का यहा प्रवास लगा रहता है। खासकर, चातुर्मास के लिए दिगंबर जैन मंदिर जैन मुनियों की पहली पसंद होती है। आचार्य सन्मति सागर जी, आचार्य कुंथु सागर जी, आचार्य ज्ञानसागर जी, मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी आदि दर्जनों प्रख्यात साधुओं ने हाल के कुछ वर्षों में अपना चातुर्मास पूरा किया है ।कहते हैं कि करीब 18 कट्ठा में फैले मंदिर परिसर के इर्द-गिर्द ही जैन समाज पल्लवित हुआ था ।

एक सेठ के आहार नियम संकल्प की वजह से बना यह मंदिर

मंदिर के निर्माण के पीछे इंदौर के एक सेठ के आहार नियम को माना जाता है। श्री दिगंबर जैन पंचायत के मंत्री कमल जैन के अनुसार एक बार इंदौर के सेठ हुकुमचंद जी का सम्मेद शिखर जाने के क्रम में राची में रुकना हुआ। उनका नियम था कि देव दर्शन के बिना आहार ग्रहण नहीं करेंगे। उस समय अपर बाजार में कोई मंदिर नहीं था। खैर, घर में रखे भगवान के मूíत का दर्शन कर आहार तो कर लिया लेकिन मंदिर जैसी संतुष्टि नहीं मिली। कहा जाता है उन्हीं की प्रेरणा से सरावगी परिवार के द्वारा मंदिर का निर्माण कराया गया। वहीं, मंदिर में स्थापित भगवान की मूíतया विभिन्न स्थानों से खुदायी में प्राप्त हुई हैं।

मंदिर बनाने वाले सेठ जमुनादास की क्षेत्र में रही धाक

आज से करीब 150 साल पहले राजस्थान के मुकंदगढ़ से जमुनादास जी छावड़ा व्यवसाय के सिलसिले में राची आए थे। अपर बाजार में किराना दुकान से व्यवसाय आरंभ किए। इसके बाद जोधराज कस्तूरचंद, जोखीराम मुंगराज, बैजनाथ मुंगराज, रतन लाल सूरजमल का परिवार राजस्थान से राची पहुंचे।

जमुनादास की ऐसी धाक थी कि अंग्रेज भी करते थे परहेज

जमुनादास छावड़ा की चौथी पीढ़ी राची में हैं। कहते हैं कि कई अंग्रेज अधिकारी उनके परदादा की दुकान से सामान लेने आते थे। जब अंग्रेजों को यह पता चला कि वे शाकाहारी हैं तो सामान छूना तो दूर दुकान में पैर भी नहीं रखते थे। जो सामान चाहिए होता था दूर से ही माग लेते थे।

बंगाल में खुदाई में मिले थे यहां बिराजे आदिनाथ भगवान

बंगाल के मानभूम से खोदाई में प्राप्त हुई थी प्रतिमा मंदिर के मुख्य अर्चक अरविंद शास्त्री के अनुसार मंदिर ऐतिहासिक रूप से भी काफी महत्व रखता है। मंदिर में एक प्रतिमा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ की है। यह पश्चिम बंगाल के मानभूम जिले से खोदाई से प्राप्त हुआ था। प्रतिमा के चारों ओर से 24 तीर्थंकर की आकृति उकेरी हुई है। 1970 के आसपास अपरबाजार निवासी छगन लाल सरावगी के प्रयास से यह प्रतिमा मंदिर में स्थापित किया गया।

आप के आस -पास भी कोई प्राचीन जैनमंदिर हो और उसका कोई अतिशय हो तो हमें बताएं । व्हाट्सएप नंबर 9591952436

श्री आदिनाथ का निर्वाँण महा महोत्सव मनाया गया: भक्ति की महत्ता बताई श्रमण मुनि विशल्यसागर जी ने
सारांश

झारखण्ड में राजकीय अतिथि श्रमण मुनि विशल्यसागर जी गुरुदेव के सान्निध्य में भगवान आदिनाथ का निर्वाण कल्याणक मनाया गया। श्री1008 भक्तामर महामण्डल विधान हुआ। पढ़िए पूरी रिपोर्ट राज कुमार अजमेरा की ।

रांची। प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का निर्वाण कल्याणक शुक्रवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ जैन मंदिरों में मनाया गया। अभिषेक, शान्तिधारा व पूजन के कार्यक्रम हुए। बड़ी संख्या में जैन बंधु सम्मिलित हुए। झारखंड सरकार के राजकीय अतिथि श्रमण मुनि विशल्यसागर जी गुरुदेव के सान्निध्य एवं आशीर्वाद से यह आयोजन सम्पन्न हुआ। श्री 1008 भक्तामर महामण्डल विधान भी हुआ।

भक्ति कराती है आत्मा से मिलन

इस मौके पर पूज्य गुरुदेव की मंगल वाणी भी सुनने का सुअवसर प्राप्त हुआ। पूज्य गुरुदेव ने कहा कि प्रभु की भक्ति हमें हमेशा करते रहना चाहिए। नये वर्ष की शुरुआत में हम हमारे प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ का निर्वाण उत्सव मना रहे हैं। प्रभुभक्ति हमें निरन्तर करते रहनी चाहिए क्योंकि प्रभु की भक्ति तीर्थंकर प्रकृति में कारण है। हम सोलह कारण भावना पढ़ते हैं। सबसे ज्यादा उसमें भक्ति की ही बात कही गई है। आचार्य भक्ति, प्रवचन भक्ति, श्रुत भक्ति आदि हमें आत्मा के पास ले जाती है, आत्मा से मिलन कराती है। जन्म – जन्म के संचित पाप नष्ट करने में भक्ति प्रमुख कारण है। परमात्मा की भक्ति परमत्मा के पास ले जाती है। ऐसे में प्रभु की भक्ति निःकांक्षित भाव से करनी चाहिए तभी वह भक्ति शिव से शिवालय तक की यात्रा कराती है।

48 दीपकों से महाअर्चना

पूज्य गुरुदेव विशल्यसागर जी ने आगे कहा कि आज भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस हम सभी बड़े ही आनंद और उल्लास के साथ मना रहे हैं। इसी के अन्तर्गत श्रावक, श्राविकाओं के द्वारा 48 दीपकों से महाअर्चना ( आरती ) भी की गई। सभी कार्यक्रम अलका दीदी ओर भारती दीदी के सान्निध्य में हुए।