69वां अवतरण दिवस – श्रीफल जैन न्यूज़

आचार्यश्री ज्ञानसागर जी का अवतरण दिवस मनाया : भक्ति और सेवा का उमड़ा सागर
आचार्यश्री ज्ञानसागरजी का 69वां अवतरण दिवस श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परेड में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ हर्षाेल्लास और श्रद्धाभाव से मनाया गया। मुरैना में जन्मे आचार्य श्री के अवतरण दिवस पर पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। अंबाह से पढ़िए, यह खबर…

अंबाह। आचार्यश्री ज्ञानसागरजी का 69वां अवतरण दिवस श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परेड में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ हर्षाेल्लास और श्रद्धाभाव से मनाया गया। मुरैना में जन्मे आचार्य श्री के अवतरण दिवस पर पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन बेला में श्री जिनेंद्र प्रभु के जलाभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर आचार्य श्री के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके पश्चात मंदिर परिसर में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। परेड मंदिर के प्रवेश द्वार पर आयोजित विशाल भंडारे के अंतर्गत अन्नदान किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन, श्रद्धालु एवं राहगीरों ने भोजन एवं शीतल पेय ग्रहण किया। भीषण गर्मी के बावजूद शीतल पेय एवं अन्न प्रसादी पाकर उपस्थित सभी लोगों ने संतोष और आनंद का अनुभव किया। सेवा भाव से परिपूर्ण इस आयोजन ने समाज में समरसता और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व आचार्यश्री ज्ञानसागरजी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रसादी वितरण का शुभारंभ किया।

इनकी उपस्थिति में किया गया कार्यक्रम

प्रमुख रूप से महेश चंद जैन शिक्षक, आनंद जैन टकसारी, शगुनचंद जैन दिल्ली, महेशचंद जैन एमपीईबी, अरुण जैन पार्षद, विमल जैन राजू, संतोष जैन, कुलदीप जैन, दिलीप जैन, उपेंद्र पटेल, अनिल जैन खरगोला, विकास जैन पांडे, ओपी जैन, पूरनचंद जैन, अमित जैन टकसारी, श्रेयांस जैन, विकास जैन एसके, लबली जैन, मनीष जैन, अजय जैन बबलू, डॉ. बी जैन, सोनू जैन, राहुल नायक एवं आकाश जैन उपस्थित रहे।

सच्चा धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं

इस अवसर पर प्रमुख वक्ता कुलदीप जैन ने आचार्य श्री के जीवन, विचार और समाज में उनके योगदान पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री का जीवन केवल एक साधु जीवन नहीं, बल्कि एक ऐसी प्रेरक धारा है, जिसने चंबल अंचल की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा दी है। विमल जैन राजू ने कहा कि आचार्य श्री ने अपने तप, त्याग और संयम से यह सिद्ध किया है कि सच्चा धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि वह जीवन को संस्कारित करने की एक सतत प्रक्रिया है।

मुरैना का नाम आध्यात्मिक धरोहर के रूप में स्थापित किया

आचार्य श्री ने समाज को अहिंसा, शाकाहार, अपरिग्रह और आत्मसंयम का मार्ग दिखाया। उनके प्रवचन केवल धार्मिक उपदेश नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला हैं। महेश जैन एमपीईबी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी यदि उनके आदर्शों को अपनाए तो समाज में व्याप्त अनेक समस्याओं का समाधान स्वतः संभव है। उन्होंने विशेष रूप से यह बात कही कि आचार्य श्री ने चंबल अंचल को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है और मुरैना का नाम आध्यात्मिक धरोहर के रूप में स्थापित किया है। कार्यक्रम में महेशचंद जैन शिक्षक ने भी आचार्य श्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन संयम, त्याग, तपस्या और समाज सुधार की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि आचार्य श्री ने जैन दर्शन को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आचार्य श्री की महाआरती की

इसके पश्चात उपस्थित सभी गुरुभक्तों द्वारा पूज्य आचार्य श्री की महाआरती की गई। पूरा मंदिर परिसर “जयकारों” और भक्ति गीतों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर आचार्य श्री के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया और इस बात पर जोर दिया गया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।

आचार्य श्री ज्ञानसागर जी का 69वां अवतरण दिवस 1 मई को : श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने की तैयारी जारी
षष्ठ पट्टाचार्य, सराकोद्धारक, ज्ञानतीर्थ प्रणेता एवं मुरैना नगर के गौरव आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज का 69वां अवतरण दिवस आगामी 1 मई को वैशाख शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट…

मुरैना। षष्ठ पट्टाचार्य, सराकोद्धारक, ज्ञानतीर्थ प्रणेता एवं मुरैना नगर के गौरव आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज का 69वां अवतरण दिवस आगामी 1 मई को वैशाख शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुरैना नगर का धार्मिक वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।समारोह का मुख्य आयोजन श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर, मुरैना में किया जाएगा। आयोजन को लेकर सकल जैन समाज, ज्ञानतीर्थ क्षेत्र महाराधक परिवार, ज्ञानार्ष भक्त परिवार एवं मंदिर कमेटी द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। समाजजनों में इस पावन अवसर को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः 9 बजे आचार्य श्री की मंगल आरती संपन्न होगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय एवं भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। दिनभर श्रद्धालु आचार्य श्री के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके आध्यात्मिक अवदान का स्मरण करेंगे। शाम 7 बजे से मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन होगा। इसके साथ ही विभिन्न महिला मंडलों द्वारा भक्ति-भाव से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण धर्ममय और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठेगा। समाज के विजय जैन ने बताया कि आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज ने अपने तप, त्याग, संयम और ज्ञान से समाज को नई दिशा प्रदान की है। उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शन में ज्ञानतीर्थ जैसे अनेक प्रेरणादायी कार्य संपन्न हुए हैं। वे न केवल जैन समाज, बल्कि समूचे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आयोजकों ने समस्त साधर्मी बंधुओं, गुरु भक्तों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला मंडलों तथा इष्टमित्रों सहित सभी श्रद्धालुओं से इस मांगलिक अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। यह आयोजन श्रद्धा, समर्पण और गुरु भक्ति का अनुपम संगम बनेगा।

आचार्य ज्ञानसागर महाराज का 69वां अवतरण दिवस मनाया: गुणानुवाद में पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प
आचार्यश्री ज्ञानसागर महाराज का 69वां अवतरण दिवस विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया गया। ज्ञानतीर्थ जिनालय में श्री जिनेंद्र प्रभु के अभिषेक, शांतिधारा, पूजन के पश्चात आचार्य श्री ज्ञानसागर महाराज का अष्टदृव्य से पूजन किया गया।गुरु भक्तों ने सामूहिक रूप से गुरुदेव की भक्तिभाव के साथ महा आरती की। मुरैना से पढ़िए, यह खबर…

मुरैना। आचार्यश्री ज्ञानसागर महाराज का 69वां अवतरण दिवस विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया गया। मुरैना में जन्मे समाधिस्थ जैनाचार्य ज्ञानसागर जी महाराज के 69वें अवतरण दिवस पर एबी रोड हाइवे पर स्थित ज्ञानतीर्थ जिनालय में श्री जिनेंद्र प्रभु के अभिषेक, शांतिधारा, पूजन के पश्चात आचार्य श्री ज्ञानसागर महाराज का अष्टदृव्य से पूजन किया गया। सभी गुरुभक्तों ने गुरुदेव के चरणों का प्रक्षालन कर, पूज्य श्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। ज्ञानतीर्थ महाअराधक परिवार एवं ज्ञानसागर भक्त परिवार ने संयुक्त रूप से जीवदया, शाकाहार, प्रसादी वितरण एवं शीतल पेय वितरित किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में पदमचंद चौधरी ने मंगलाचरण किया। उपस्थित समाज के श्रेष्ठियों द्वारा आचार्यश्री ज्ञानसागर महाराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया। गुरु भक्तों ने सामूहिक रूप से गुरुदेव की भक्तिभाव के साथ महा आरती की। महा आरती में सैकड़ों की संख्या में साधर्मी बंधु, माता बहनें, युवा साथियों सहित जैन एवं जैनेतर समाज के बंधु उपस्थित थे।

ज्ञानसागर के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश

इस अवसर पर बड़ा जैन मंदिर मुरैना के अध्यक्ष प्राचार्य अनिल जैन एवं गुरु भक्त अनूप जैन भंडारी एवं अन्य बंधुओं ने ज्ञानसागर महाराज के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उत्तर भारत के प्रथम दिगंबराचार्य शांतिसागर छाणी परम्परा में मासोपवासी आचार्य श्री सुमति सागर जी महाराज के शिष्य षष्ट पट्टाचार्य समाधिस्थ आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज ने अपना पूरा जीवन शाकाहार, सत्य, अहिंसा और पीड़ित मानवता की सेवा में व्यतीत किया। आपको सर्व समाज के लोग देवतुल्य पूजते थे।

आपके असमय चले जाने से सर्व समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। भले ही आज गुरुदेव हमारे बीच शारीरिक रूप में नहीं हैं, किन्तु उनके दिए हुए उपदेश एवं संस्कारों से वे सदैव हमारे हृदय में विराजमान रहेंगे। आपके द्वारा अधूरे छोड़े गए कार्यों को हम सभी को मिलजुलकर पूर्ण करना है।

गुरु भक्तों ने किया प्रसादी वितरण

गुरुदेव के अवतरण दिवस पर ज्ञानसागर भक्त मंडल द्वारा मुरैना सकल जैन समाज के सहयोग से प्रसादी एवं शीतल पेय का वितरण किया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर मुरैना के मुख्य गेट पर एक भव्य पंडाल में प्रसादी वितरण का स्टॉल सजाया गया था। सभी युवा कार्यकर्ता आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पूड़ी सब्जी, मीठा शरबत एवं शीतल पेय वितरित कर रहे थे। प्रसादी वितरण प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक निरंतर चलता रहा। लगभग 1100 बंधुओं ने प्रसादी का लाभ प्राप्त किया।

गुणानुवाद सभा में इन लोगों ने की सहभागिता

गुणानुवाद सभा में सुमेदीलाल जैन खबरोली, प्रेमचंद जैन वंदना साड़ी, गेंदालाल जैन चौटा, मिथलेश शर्मा चच्चू गन हाउस, संतोषीलाल बांदिल मनोज मेडिकल, पवन जैन बिचपुरी, विनोद जैन तार, चंद्रप्रकाश जैन चंदू, जिनेश जैन कालू, रमाशंकर जैन लाला, दिनेश जैन खनेता, सुनील जैन पुच्ची, बनवारी जैन, अमित जैन, अनिल बरैया, नीलेश जैन, सुनीत ठेकेदार, बृजेश जैन दादा, मुकेश जैन पलपुरा, शैलू सर्राफ, शैलेन्द्र खनेता, राहुल, जितेंद्र, राजकुमार पलपुरा, सचिन, पंकज, विकास, शशांक, चेतनमाला, कुसुम जैन उपस्थित थीं।