14 से 16 अप्रैल – श्रीफल जैन न्यूज़

80 वर्षों बाद भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव: खरगोन जैन मंदिर में 14 से 16 अप्रैल तक होगा कार्यक्रम
श्री दिगंबर जैन पोरवाड़ धर्मशाला समिति नेे वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव समिति का गठन किया है। जिसने 14 से 16 अप्रैल 2025 तक वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव निर्धारित किया है। 13 अप्रैल को सुबह 8 बजे 50 से अधिक जैन संत इस महोत्सव में भाग लेने के लिए खरगोन पहुंचेंगे। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम, प्रवचन, पूजा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लुभाएंगी। समितियां बनाई और बड़ी संख्या में समाजजनों के पहुंचने की उम्मीद है। खरगोन से पढ़िए डेविड जैन की यह खबर…

खरगोन। खरगोन के ऐतिहासिक जैन मंदिर में 80 वर्षों बाद जीर्णाेद्धार और विकास कार्य अंतिम चरण में है। मंदिर का यह महत्वपूर्ण कार्य 12 अप्रैल तक पूरे होने की संभावना है। अजय शाह, नेहा अरिहंत जैन और दीपक जैन ने बताया कि श्री दिगंबर जैन पोरवाड़ धर्मशाला समिति नेे वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव समिति का गठन किया है। जिसने 14 से 16 अप्रैल 2025 तक वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव निर्धारित किया है। 13 अप्रैल को सुबह 8 बजे 50 से अधिक जैन संत इस महोत्सव में भाग लेने के लिए खरगोन पहुंचेंगे। यह बेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 16 अप्रैल तक चार दिनों तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम और गतिविधियां की जाएंगी, जिनमें जैन संतों के दर्शन, पूजा, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। अगवानी, घट यात्रा, शोभायात्रा आदि जैसे कार्यक्रम इन चार दिनों में होंगे। वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव समिति को इस महोत्सव में हजारों जैन भक्तों की उपस्थिति की उम्मीद है। विभिन्न टीमों का गठन किया गया है और उन्हें महोत्सव के दौरान विभिन्न कार्य सौंपे गए हैं। 100 से अधिक समाजजन 90 दिनों से इस महोत्सव के लिए कार्यरत हैं।

घर और नगर सजाया जाएगा

जैन समाजजन इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं। वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर जैन समुदाय में खुशी और उत्साह है। स्थानीय खरगोन निवासी इस महोत्सव के दौरान जैन संतों और अतिथियों के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। खरगोन जैन समाज मंदिर, मंडपम और अपने घरों को सजाने की योजना बना रहा है। घरों को अन्य त्योहारों की तरह सजाया जाएगा। स्थानीय जैन समाज इस वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बहुत खुश है।

मुख्य आकर्षण:

13 अप्रैल को 50 से अधिक जैन संतों का आगमन।

14 से 16 अप्रैल तक वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव।

प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम और सांस्कृतिक गतिविधियां।

हजारों भक्तों की उपस्थिति की संभावना।

कार्यक्रम को लेकर समाज में अथाह उत्साह

यह महोत्सव खरगोन के जैन समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होगा। खरगोन जैन मंदिर का निर्माण पोरवाड दिगंबर जैन समाज ने करवाया था। मंदिर 80 वर्ष पुराना है। खरगोन जैन धर्मशाला समिति, सकल दिगंबर जैन समाज, खरगोन जैन युवा मंडल, खरगोन जैन महिला मंडल, मीडिया कमेटी, वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव खरगोन और अखिल भारतीय पोरवाड़ दिगंबर जैन समाज इस अवसर से बहुत खुश हैं। निमाड़ और मालवा क्षेत्र के जैन समाज के लोगों को इस कार्यक्रम का इंतजार है।