1008 Majjinendra Neminath Jinimba Panch Kalyanak Pratishtha Festival – श्रीफल जैन न्यूज़

मिश्रोली में 19 से होगा पंच कल्याण महोत्सव: सरोद में नवनिर्मित दिगंबर जैन मंदिर के उपलक्ष्य में पंच कल्याणक
सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में 19 से 25 मई तक पंच कल्याणक महोत्सव होगा। सरोद में नवनिर्मित दिगंबर जैन मंदिर के उपलक्ष्य में पंच कल्याणक हो रहा है। सरोद स्थित नव निर्मित दिगंबर जैन मंदिर में भव्य जिनबिम्ब स्थापना, ध्वजदंड और कलशारोहण होगा। 1008 मज्जिनेंद्र नेमिनाथ जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव और विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन डग-भवानीमंडी मेनरोड बस स्टैंड मिश्रोली में होगा। मुनिश्री आदित्य सागर महाराज का पूरा संघ उपस्थित रहेगा। मिश्रौली से पढ़िए, सौरभ जैन की यह खबर…

मिश्रोली। सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में 19 से 25 मई तक पंच कल्याणक महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे। समाज के अध्यक्ष मनोज पाटनी ने बताया कि 1008 मज्जिनेंद्र नेमिनाथ जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव और विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन डग-भवानीमंडी मेनरोड बस स्टैंड मिश्रोली में होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सकल दिगंबर जैन समाज मिश्रोली, भवानीमंडी, सुनेल, गरोठ, शामगढ़, पिड़ावा और सुसनेर आदि के सामूहिक प्रयासों से किया जा रहा पंच कल्याणक महोत्सव का आयोजन दिगंबर जैन मुनिश्री आदित्य सागर महाराज के सानिध्य में होगा। इसमें कई धार्मिक अनुष्ठान पांच दिनों तक किए जाएंगे। इस दौरान मुनिश्री आदित्य सागर महाराज का पूरा संघ उपस्थित रहेगा। मिश्रोली के समीपवर्ती गांव सरोद में नवनिर्मित दिगंबर जैन मंदिर के उपलक्ष्य में पंच कल्याणक किया जा रहा है क्योंकि, सरोद में भव्य जैन मंदिर का निर्माण हाल ही में किया गया है। जो इस क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल होगा। अध्यक्ष मनोज पाटनी ने बताया कि 25 मई रविवार को सरोद स्थित नव निर्मित दिगंबर जैन मंदिर में भव्य जिनबिम्ब स्थापना, ध्वजदंड और कलशारोहण का कार्यक्रम होगा। पांच दिवसीय पंच कल्याणक कार्यक्रम में पांच ही दिनों तक मुनि श्री आदित्य सागर महाराज के सानिध्य में अलग-अलग धार्मिक आयोजन होंगे। इसमें पहले दिन गर्भ कल्याणक पूर्वाह्र, दूसरे दिन गर्भ कल्याणक उत्तरार्ध, तीसरे दिन जन्म कल्याणक, चौथे दिन तप कल्याणक, पांचवे दिन ज्ञान कल्याणक, छठे दिन मोक्ष कल्याणक तथा सातवें दिन सरोद के नव निर्मित जैन मंदिर में भव्य जिनबिम्ब स्थापना के साथ ध्वजदंड और कलशारोहण के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

पंच कल्याणक महोत्सव में होंगे कई आकर्षण

मिश्रोली में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय पंच कल्याणक महोत्सव में कई आकर्षक कार्यक्रम इसकी शोभा बढ़ाएंगे। इनमें उदयपुर का न्यू भारत बैंड, इंदौर के ढोल, महाराष्ट्र नासिक के बड़े ढोल नगाड़े, भटिंडा पंजाब का पाइप बैंड, महिला दिव्यघोष बारां, भजन साम्राज्ञी आस्था जैन की भजन संध्या, नाहरघट्टा के 21 ढोल, मध्यप्रदेश जबलपुर के रंगोली कलाकार, हाथी, घोड़े, ऊंट, बग्गी, 108 पचरंगी साफे के साथ मंगल प्रवेश तथा घटयात्रा, 108 धर्म ध्वजा के साथ मंगल प्रवेश तथा घटयात्रा, 108 मंगल कलश के साथ राजा-रानी व मोटू-पतलू आकर्षक के केंद्र होंगे।

दूसरी बार होगा ऐसा आयोजन

पंच कल्याणक और विश्व शांति महायज्ञ जैसा विशिष्ट धार्मिक आयोजन इस क्षेत्र में दूसरी बार होगा, जो सात दिनों तक चलेगा। इस आयोजन से समूचे क्षेत्र में आध्यात्मिक तथा धार्मिक वातावरण बनेगा। जिसका सभी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और वायुमंडल भी शुद्व होगा।