हरिपर्वत – श्रीफल जैन न्यूज़

विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर जीटो का भव्य आयोजन : एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, हरिपर्वत में हुआ महाजाप
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीटो) द्वारा 9 अप्रैल को “विश्व नवकार महामंत्र दिवस” के अवसर पर विश्व शांति एवं समस्त जीवों के कल्याण हेतु सामूहिक नवकार मंत्र पाठ का आयोजन एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरिपर्वत में प्रातः 8 बजे से 9:30 बजे तक किया गया। आगरा से पढ़िए, यह खबर…

आगरा(हरि पर्वत)। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीटो) द्वारा 9 अप्रैल को “विश्व नवकार महामंत्र दिवस” के अवसर पर विश्व शांति एवं समस्त जीवों के कल्याण हेतु सामूहिक नवकार मंत्र पाठ का आयोजन एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरिपर्वत में प्रातः 8 बजे से 9:30 बजे तक किया गया। विश्व स्तर पर भी इस दिवस का भव्य आयोजन हुआ, जहाँ 180 देशों में 9000 से अधिक स्थानों पर जैन समुदाय ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित मुख्य आयोजन में भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि विभिन्न राज्यों में मुख्यमंत्रियों एवं राज्यपालों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जिससे इस आध्यात्मिक पर्व की महत्ता और अधिक बढ़ गई। कार्यक्रम में दिगंबर एवं श्वेतांबर सहित जैन समाज के सभी पंथों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकता का संदेश दिया।

इस अवसर के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि जैन समाज की एकता पूरे देश के लिए आदर्श है और जीतो आगरा ने इस आयोजन के माध्यम से सभी पंथों को एक मंच पर जोड़कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने जीतो के शिक्षा, सेवा और समाज सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों की प्रशंसा की।

जीतो आगरा चैप्टर के अध्यक्ष योगेश जैन (पी.एन.सी.) ने अपने संबोधन में नमोकार मंत्र के महत्व की व्याख्या करते हुए कहा कि यह मंत्र समस्त जीवों के कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि जीतो एक वैश्विक संगठन है, जो सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण, मूल्य आधारित शिक्षा और सामुदायिक कल्याण के लिए अनेक परियोजनाएँ संचालित कर रहा है।

कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।

इस अवसर पर आगरा के प्रमुख उद्योगपति एवं गणमान्य प्रदीप जैन (पी.एन.सी.), बिमलेश कुमार जैन (मारसन्स), एच.एल. बैनाडा, जितेन्द्र जैन, चक्रेश जैन (पी.एन.सी.), सुरेन्द्र जैन, राजकुमार जैन, सुशील जैन, अशोक जैन (कलाकृति), निर्मल मोठ्या, दिवोय बैनाडा, मनीष सुराणा, अनूप सुराणा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेडीज़ विंग की अध्यक्ष मेघना जैन, मुख्य सचिव तनु जैन, कोषाध्यक्ष शिल्पी जैन, तथा यूथ विंग के अध्यक्ष अनुराग जैन, मुख्य सचिव अक्षत जैन और कोषाध्यक्ष मयंक जैन सहित जीतो के सभी पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सामूहिक पाठ के दौरान प्रदीप जैन (पी.एन.सी.), सुरेन्द्र सोनी, राजकुमार जैन, जगदीश प्रसाद जैन, अशोक जैन और रवि जैन ने नवकार मंत्र के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में जीटो आगरा के मुख्य सचिव नितिन जैन (मारसन्स) ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संस्था द्वारा सेवा, शिक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जैसे—जीटो श्रमण आरोग्यम, JATF द्वारा IAS/IPS/UPSC प्रशिक्षण, JEAP द्वारा निःशुल्क शिक्षा, तथा जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा हेतु लोन उपलब्ध कराता है।

आगरा दिगंबर जैन परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में कर्मठता की ली शपथ: समाजजनों ने पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल सराहा
आगरा के हरिपर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज में रविवार को दिगंबर जैन परिषद का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया। इसमें राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने पदाधिकारियों और कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह खबर…

आगरा। नगर की दिगम्बर जैन समाज की 90 वर्ष प्राचीन संस्था रविवार को आगरा दिगम्बर जैन परिषद के निर्वाचित पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह श्री शांति सभागार, एमडी जैन इंटर हरिपर्वत में संपन्न हुआ। मंगलाचरण का शुभारंभ सतेंद्र जैन साहूला ने किया। चित्र अनावरण प्रदीप जैन पीएनसी, विजयकुमार जैन, जितेंद्रकुमार जैन ने किया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई। आगरा दिगंबर जैन परिषद के नव निर्वाचित कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति होकर सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाकर सभी के अच्छे कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। जैन समाज लोगों द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक उत्कृष्ट, सराहनीय कार्यों को सम्मानित किया गया। वहीं समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। जिसमें संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। पूर्व मंत्री सुनील जैन ठेकेदार ने संबोधन दिया।

शपथग्रहण समारोह में यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य रूप प्रदीप जैन, जितेंद्र जैन ,नव निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री के रूप मनीष जैन एवं अर्थ मंत्री के रूप में राकेश जैन, कार्याध्यक्ष निर्मलकुमार जैन मोठ्या, मनोज जैन ,पार्षद राकेश जैन, पूर्व मंत्री सुनील जैन ठेकेदार, हीरालाल बैनाड़ा, पुष्पेंद्र जैन, रोहित जैन अहिंसा, राजेंद्र जैन एडवोकेट, विजय प्रकाश जैन, सतेंद्र जैन साहूला, पवन जैन, पारस जैन, चुनाव अधिकारी राजीव जैन, अनंत जैन, विमल जैन,पंकज जैन,आशीष जैन मोनू, अनुज जैन, दीपक जैन, प्रवीन जैन, मीडिया प्रभारी आशीष जैन एवं राहुल जैन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अन्य सामाजिक लोग मौजूद रहे।

एमडी जैन इंटर कॉलेज मैदान में आयोजन : मनाया जाएगा तीन दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव एव रथोत्सव
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव एवं रथोत्सव जैन समाज की प्राचीनतम प्रतिनिधि संस्था आगरा दिगम्बर जैन परिषद के तत्वाधान में युगल मुनि श्री शिवानंद जी महाराज एवं मुनि श्री प्रशमानंद जी महाराज, उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम 20 से 22 अप्रैल के मध्य बड़े ही हर्षोल्लास के साथ एम. डी.जैन इण्टर कॉलेज मैदान, हरीपर्वत पर मनाया जाएगा। पढ़िए आशीष जैन मोनू की रिपोर्ट…

आगरा। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव एवं रथोत्सव जैन समाज की प्राचीनतम प्रतिनिधि संस्था आगरा दिगम्बर जैन परिषद के तत्वाधान में युगल मुनि श्री शिवानंद जी महाराज एवं मुनि श्री प्रशमानंद जी महाराज,उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम 20 से 22 अप्रैल के मध्य बड़े ही हर्षोल्लास के साथ एम. डी.जैन इण्टर कॉलेज मैदान, हरीपर्वत पर मनाया जाएगा। हरीपर्वत स्थित श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के नारायण भवन पर आयोजित आगरा दिगम्बर जैन परिषद की पत्रकार वार्ता में आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन ने बताया कि इस वर्ष भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव एवं रथोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएगा।

जिसको लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह है उन्होंने बताया कि प्रथम दिन 20 अप्रैल को प्रातः6:00 बजे से देव दर्शन श्रीजी को श्रीफल भेंट, 8:00 बजे अहिंसा स्तूप पर ध्वजारोहण, 8:30 बजे मुख्य पण्डाल पर ध्वजारोहण, पण्डाल शुद्धि एवं उद्घाटन, तदोपरान्त मुनिश्री एवं उपाध्यायश्री के मंगल प्रवचन, प्रातः 10:00 बजे से पल्लीवाल जैन महासभा आगरा द्वारा विशाल स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर लगाया जायेगा। मध्यान्ह 1:30 बजे से व्यापार मेले का उद्घाटन दोपहर 2:00 बजे से महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता संयोजक वन्दना जैन ज्योति नगर एवं प्रतियोगिता संयोजिका को बनाया गया है। साय: 7:00 बजे से मानस्तम्भ की महाआरती व रात्रि 8:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में जैन टेलेन्ट हंट बाल कलाकारों द्वारा भव्य प्रस्तुति का मंचन मुख्य पंडाल पर होगा।

आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार ने बताया कि 21 अप्रेल को रविवार को प्रातः 7:30 बजे से भगवान महावीर की जन्मकल्याणक की विशाल रथयात्रा श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, टीचर्स कॉलोनी, जयपुर हाउस से प्रारंभ होकर प्रताप नगर चौराहा, जयपुर हाउस कॉलोनी, अहिल्या पार्क एडीए ऑफिस जैन, स्मृति भवन, लोहामण्डी बाजार, बल्देवगंज, रेलवे फाटक, सेन्ट जोन्स चौराहा, राजा मण्डी चौराहा, नूरी दरवाजा, हॉस्पीटल रोड, अग्रसेन चौक फब्बारा, किनारी बाजार, जौहरी बाजार, चिम्मन चौराहा, दरेसी नं० 1 व 2, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, धुलियागंज, सिटी स्टेशन रोड, घटिया, मण्डी सईद खाँ होती हुयी दोपहर 4:00 बजे कुण्डलपुरी नगरी एम.डी.जैन इण्टर कॉलेज मैदान पर पहुंचेगी। मुख्य पंडाल में पूजन उपाध्यायश्री एवं मुनिश्री के मंगल प्रवचन व श्रीजी का 1008 कलशों से अभिषेक किया जायेगा। कलशाभिषेक पश्चात् श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन महासभा द्वारा वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया है और बताया कि इन सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण हो गयी हैं।

परिषद के अर्थमंत्री राकेश जैन परदे वालों ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। इस वर्ष आचार्य शान्ति सागर सभागार में समाधिष्ट आचार्य विद्यासागर जी महाराज के जीवन पर प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण 21 अप्रैल को सायं 7:00 बजे से मुख्य पांडाल में महिला मण्डलों द्वारा संगीतमय मंगल आरती रात्रि 8:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम पालन हारे का पालना की प्रस्तुति की जायेगी। जिसमें कि सभी महिला मण्डल अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आगरा दिगम्बर जैन समाज सभी महिला मण्डल तैयारियों में लगे हुए हैं।

भजन संध्या और सम्मान समारोह का आयोजन

22 अप्रैल को रात्रि 9 बजे से भजन सम्राट अजीत जैन पांड्या द्वारा भजन संध्या मुख्य मंच पर आयोजित होगी| जिसके मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन रहेंगे। इसी दिन प्रातः 7:00 बजे से श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में श्रीजी का अभिषेक दैनिक पूजन व जिनेन्द्र महाअर्चना, समाधिष्ट आचार्य विद्यानन्द जी महाराज की जन्म जयन्ती मनाई जायेगी। दोपहर 12:00 बजे से आगरा दिगम्बर जैन परिषद की साधारण बैठक तथा रात्रि 7:00 बजे सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

पूरे कार्यक्रम स्थल को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया जा रहा है व कलकत्ता से आये कारीगरों द्वारा मुख्य पण्डाल बनाया जा रहा है, जिसमें सभी तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम स्थल पर पावापुर का जल मन्दिर व कैलाश पर्वत की झांकियां आकर्षण का केन्द्र होगी व समूचे परिसर को भगवान महावीर के गृहस्थ अवस्था के नन्दार्वत महल का स्वरूप प्रदान किया जा रहा है, जिसमें बंगाल से आये कारीगर तैयारियों में लगे हुए हैं।

इस पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से डॉ. जितेन्द्र जैन, आगरा परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन परदे वाले, अर्थ संयोजक अनन्त जैन, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू, शुभम जैन, पवन जैन चांदीवाले, राकेश जैन पार्षद, प्रवीन जैन नेताजी, राहुल जैन, रमेशचन्द जैन, सुशील जैन, सतीशचन्द जैन, मनीष जैन ठेकेदार, विमल जैन, सतेन्द्र जैन आदि उपस्थित रहे।

चातुर्मासिक धर्मसभा में दिए प्रवचन साधु, राजा और पूजा को निकला श्रावक होता है मांगलिक: मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज
निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुरुष तीन अवस्थाओं में मांगलिक होता है, एक साधु, दूसरा राजा और तीसरा जब कोई धोती-दुपट्टा पहनकर अष्टद्रव्य लेकर घर से मन्दिर के लिए निकलता है। वह कलश से भी अधिक मांगलिक है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…

आगरा। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य शांतिसागर सभागार, हरीपर्वत में निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुरुष तीन अवस्थाओं में मांगलिक होता है, एक साधु, दूसरा राजा और तीसरा जब कोई धोती-दुपट्टा पहनकर अष्टद्रव्य लेकर घर से मन्दिर के लिए निकलता है। वह कलश से भी अधिक मांगलिक है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे का एक क्षण भी हमारे हाथ में नहीं है।

दुनिया हमें नहीं देख रही है, हम दुनिया को चाह रहे हैं। हमारी गलती है क्योंकि हम पुद्गल को चाह रहे हैं। हम दूसरे का नाम ले लेकर के अपनी जिंदगी खत्म कर देंगे। धन हमारे हाथ में है, हमें डर है कि कोई हमें लूट न ले। जिसे नींद आ जाये, उससे बड़ा अमीर नहीं और जिसकी नींद हर जाए, उससे बड़ा गरीब नहीं। किसी व्यक्ति को प्रसन्न करना है तो देखो कि वो किस चीज से परेशान है, उसकी चाहत क्या है, वो किस चीज के लिए परेशान है। जिसको जितने जल्दी नींद आती है, समझना उससे बड़ा कोई बादशाह नहीं है।

णमोकार मंत्र है सर्वशक्तिमान

मुनि श्री ने कहा कि जिसको हम ठुकरा रहे हैं, शायद वही सत्य है, हम सौधर्मेन्द्र बनना चाहते हैं और सौधर्मेन्द्र मनुष्य बनने को तरसता है। जिस समय आप प्रवचन सुन रहे हैं, जिस समय आप मुनिराज की अंजुली में ग्रास रखते हैं। जिस समय आप भगवान के दर्शन करते हैं, देव कहते हैं कि धन्य हैं ये श्रावक भगवान के पास मूल शरीर से आ गया क्योंकि वे देव स्वयं नहीं आ पाते। कभी कोई देव तुम्हें परेशान करने लगे तो जाओ वो तुम्हारा बालबांका भी नहीं कर पायेगा क्योंकि तुम्हारे पास णमोकार मंत्र है।

तुम कहना है कि मैं सुधासागर जी महाराज के शिविर का शिविरार्थी हूं। तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। णमोकार मंत्र जब तक तुम पढ़ रहे हो, देव तुम्हें छू नहीं सकता। अपना ही व्यक्ति दुश्मन बनता है, दुश्मन कोई दुश्मन नहीं बनता। अपना ही कोई सगा दगा देता है। इसलिए दाग अपनों से ही लगवाया जाता है। मत डरो तुम्हारे पास सर्वशक्तिमान मंत्र है, णमोकार मंत्र पढ़ने वाले को ऊपरी बाधाएं नहीं आती। देवता सबसे अधिक तंत्रविद्या दे करते हैं। कभी डर लगे तो तुम णमोकार मंत्र का घेरा बनाकर बैठ जाना, कोई भी देव तुम्हारे घेरे को भेद नहीं पायेगा।

तंत्र विद्या से डरना नहीं, तुम्हारे घर में कोई नीबू फेंक जाए, आप मेरा नाम लेकर लात मार देना या,उस पर थूक देना और फिर उसके हाल-चाल ले लेना, जिसने नी,बू फिंकवाया है। यदि किसी दुश्मन से परेशान हो कि इसने मेरी दुकान को बांध दिया है, कुछ भी नहीं करना। एक धोती, दुपट्टा खरीदना मंदिर के नाम का और उससे भगवान का अभिषेक करो। वो भगवान का अभिषेक किया हुआ धोती-दुप्पटा सूख रहा है। उस घर में नींबू टोना- टोटका करने वालों का प्रभाव नहीं पड़ता, देव उसे छू नहीं सकते।

जिस घर में धोती-दुप्पटा, उस घर में सकारात्मक ऊर्जा

भूलकर बड़ों की वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना। यदि किया है तो उतना वापिस लौटकर देना। मंदिर का वस्तुओं का प्रयोग तुमने किया है तो ईमानदारी से मंदिर से निकलने से पहले गुल्लक में राशि डाले वापिस आना नहीं। कितनी द्रव्य चढ़ाई कितना जल प्रयोग किया, कितनी लाइट प्रयोग की। अन्यथा निर्माल्य के दोष से बच नहीं पाओगे। पूरा हिसाब लगाओ तो पाओगे कि आज तक मैंने मंदिर से पाप ही पाप कमाया है।

एक मन्दिर के नाम से बच्चो के लिए धोती-दुप्पटा अवश्य रखना, हफ्ते में एक दिन जाएगा। उसकी इतनी सकारात्मक ऊर्जा होती है कि वो उसके जीवन को मांगलिक बनाये रखता है। पुरुष तीन अवस्थाओं में मांगलिक होता है,जब साधु बनता है, राजा हो और तीसरा जब कोई धोती-दुपट्टा पहनकर अष्टद्रव्य लेकर घर से मन्दिर के लिए निकलता है। वह कलश से अधिक मांगलिक है। धर्मसभा का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। इस दौरान श्री दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति के पदाधिकारियों ने मुनिश्री के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

चातुर्मासिक धर्मसभा में प्रवचन : देव, शास्त्र और गुरु के सामने कभी गरीब मत बनना-मुनि सुधासागर महाराज
जैन सम्प्रदाय में कहा है भगवान, गुरु के सामने कभी लेने नहीं जाना। उनको देना है। खेत में बोएंगे, तभी फसल आएगी। बड़ों का धन भोगा नहीं जाता, उनको दिया जाता है। पढ़िए राजीव सिंघई की रिपोर्ट…

आगरा। हरिपर्वत स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चातुर्मास के दौरान विराजमान निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव तीर्थ चक्रवर्ती श्री सुधासागर जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि जैनी के भगवान स्वयं खाते नहीं, खाने देते नहीं या चढ़ाना बंद करें, वो करते नहीं। उन्होंने धर्मसभा में कहा कि

1.बडों को देना लेना नहीं- हमारी जिंदगी में कितने राज हम छिपाये बैठे हैं। माता-पिता से बेटा छिपाए बैठा है। पति- पत्नी एक-दूसरे से छिपाए बैठे हैं, गुरु भगवान से छिपाकर बैठे हैं। देव,शास्त्र और गुरु के सामने कभी गरीब मत बनना। कुछ न कुछ लेकर जाना। जैन सम्प्रदाय में कहा है भगवान, गुरु के सामने कभी लेने नहीं जाना। उनको देना है। खेत में बोएंगे, तभी फसल आएगी। बड़ों का धन भोगा नहीं जाता, उनको दिया जाता है। आशीर्वाद भी नहीं लेना। उनसे कुछ नहीं लेना। बडों से लेकर पेट नहीं भरना। ललित नगर के राजा और मथुरा नगरी के राजा वरांग के बीच युद्ध हुआ। ललित नरेश हारने वाले थे। उन्होंने आधा राज्य देने को वादा किया। राजा वंराग ने ललित नरेश को जिता दिया और आधा राज्य लेने से मना कर दिया।

2. जीवन की गुत्थी कोई नहीं सुलझा सकता। शास्त्र में समाधान बता सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में कैसे निपटें, हम णमोकार मंत्र चाहते हैं।

3. अकाल मृत्यु-किसी अपरिचित, धर्मात्मा जिसका मरना निश्चित है, डॉक्टर के कहने पर हम 10 लाख रु देकर एक मिनट जिंदा रख दें तो क्या मिलेगा। यदि आपने ये किया तो आपकी अकाल मृत्यु ‘कभी नहीं होगी, ये निश्चित हो गया, नहीं न।

4. मौत का डर-मोक्ष का दरवाजा उनके लिए खुलता है, जिन्हें मौत का डर नहीं है। बाहुबली भगवान के शरीर पर सांप के बिल बन गये लेकिन डर नहीं था। सुकौशल मुनि महाराज को श्यालनि खा रही है, फिर भी डर नहीं। ऐसे मुनि महाराज जी का मोक्ष होना है।

प्रवचन से शिक्षा -पुण्यात्मा का सम्मान करें

(सकंलन ब्र. महावीर)

शहर उमड़ेगा अगवानी को : आगरा में भव्य मंगल प्रवेश कर रहे हैं श्रमणाचार्य विशुद्धसागर सागर जी महाराज
आगरा/ इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज 19 पिच्छीधारियों साधुओं के साथ आगरा पहुंचेंगे। यहां उनका मिलन पूज्य साक्ष्यसागर जी, योग सागर जी, निर्वेगसागर जी से सुबह छह बजे छीपोटोला में होगा। उसके बाद 6.30 से आयोजित विशेष सभा को आशीर्वचन देंगे। इसके बाद हरिपर्वत से पंचकल्याणक महोत्सव विशाल जुलूस निकाला जाएगा।

आयोजन स्थल पर वह प्रात: 8.15 से धर्म सभा को संबोधित करेंगे। यहां श्री मज्जिनेन्द्र जिन बिम्ब पर पाषाण को भगवान बनाने की क्रिया के अन्तर्गत सुरिमंत्र प्रदान करेंगे। शाम नसियां भी जा कर प्रतिष्ठा क्रिया सम्पन्न करेंगे और सन्त निलय का लोकार्पण भी करेंगे। इसके बद 19 जून की सुबह सभी प्रतिमाओं को भगवान बनाकर मानस्तंभ पर मस्तकाभिषेक किया जाएगा।