सेवा न्यास – श्रीफल जैन न्यूज़

प्रतिभाशाली बच्चे परिवार, समाज के उज्जवल भविष्य: सेवा न्यास के प्रतिभा सम्मान समारोह के संबंध में रखे विचार
अपनों द्वारा, अपनों के सम्मान अथवा उत्साहवर्धन के लिए किए जाने वाले आयोजन किसी पर कोई अहसान नहीं होते, बल्कि ऐसे आयोजनों से समाज की प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन होता है। साथ ही समाज के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। अपनों द्वारा, अपनों के सम्मान अथवा उत्साहवर्धन के लिए किए जाने वाले आयोजन किसी पर कोई अहसान नहीं होते, बल्कि ऐसे आयोजनों से समाज की प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन होता है। साथ ही समाज के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। अखिल भारतीय श्री दिगंबर जैसवाल जैन (उपरोंचिया) सेवा न्यास द्वारा प्रति वर्ष आयोजित किया जाने वाला प्रतिभा सम्मान समारोह मात्र एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह दिगंबर जैसवाल जैन उपरोंचिया समाज के भविष्य की नींव रखने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह समारोह उन होनहार बच्चों के उत्साह और समर्पण को पहचानता है, जिन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक या अन्य क्षेत्रों में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। श्री सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में 28 दिसंबर को सम्मानित होने वाले बच्चे केवल अपने परिवार के लिए गर्व का स्रोत ही नहीं हैं, बल्कि वे संपूर्ण समाज के भविष्य की आशा हैं। यह उद्गार अखिल भारतीय श्री दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास के वर्तमान महामंत्री एवं नव निर्वाचित कार्याध्यक्ष सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने सजातीय बंधुओं के मध्य प्रतिभाशाली बच्चों के संदर्भ में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एक बच्चे की सफलता के पीछे उसके परिवार का अटूट समर्थन और संस्कार होते हैं। ये बच्चे अपने परिवार के उज्जवल नाम को आगे बढ़ाते हैं और समाज को यह संदेश देते हैं कि उचित प्रोत्साहन और मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। ये बच्चे राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। समाज की सच्ची पूंजी हैं।

सामाजिक समरसता और द्वेष का उन्मूलन

प्रतिभाशाली युवाओं से केवल शैक्षिक उत्कृष्टता की ही नहीं, बल्कि उच्च मानवीय मूल्यों की भी अपेक्षा की जाती है। सबसे महत्वपूर्ण है कि वे जीवन में द्वेष और हीन भावना को पूरी तरह से समाप्त करें। जैन दर्शन का मूल सिद्धांत अहिंसा और अनेकांतवाद है। इन मूल्यों को जीवन में उतारकर, ये युवा न केवल व्यक्तिगत रूप से शांत रहेंगे, बल्कि समाज में भी समरसता का वातावरण स्थापित करने में मदद करेंगे। सफलता प्राप्त करने के बाद, किसी भी प्रकार की हीन भावना से दूर रहना आवश्यक है। सभी सामाजिक व्यक्तियों को समान सम्मान देना और उन्हें अपनाना एक सफल और सुसंस्कृत व्यक्ति का परम कर्तव्य है। आप युवाओं से यह अपेक्षा है कि आप अपनी उपलब्धियों और क्षमता, पद और प्रभाव का उपयोग सदा समाज के साथ खड़े रहने के लिए करते रहेंगे।

जैन धर्म के प्रचार-प्रसार में भूमिका

आप प्रतिभाशाली युवाओं पर एक विशेष जिम्मेदारी भी है। आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप अपने उत्कृष्ट कार्यों और सदाचारी जीवन शैली से जैन धर्म के सिद्धांतों को न केवल आत्मसात करें, बल्कि उनका प्रचार-प्रसार भी करें। अपने जीवन में अहिंसा, अनेकांतवाद, अपरिग्रह और सत्य के मार्ग पर चलकर आप दुनिया के सामने जैन जीवन पद्धति की महत्ता सिद्ध कर सकते हैं। आपका उच्च चरित्र और सफलता स्वयं ही धर्म का सबसे बड़ा विज्ञापन होगा। सफलता की ऊंचाइयों पर पहुँचने के बाद भी, अपने मूल संस्कारों और धर्म के प्रति श्रद्धा बनाए रखना नई पीढ़ी को धार्मिक जड़ों से जोड़े रखने का मार्ग प्रशस्त करेगा। आप अपनी सफलता को केवल व्यक्तिगत न रखकर श्री दिगंबर जैसवाल जैन उपरोंचिया समाज के विकास और कल्याण के लिए किसी न किसी रूप में योगदान देते रहें। अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्र में आप समाज के छोटे बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं।

आर्थिक और सामाजिक सहयोग

अपनी क्षमतानुसार समाज के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में, स्वास्थ्य सेवाओं में या सामूहिक कार्यक्रमों में आर्थिक या श्रमदान के माध्यम से सहयोग करना आपकी नैतिक जिम्मेदारी है। न्यास परिवार द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एक सेतु का काम करता है, जो वर्तमान की सफलता को भविष्य के सामाजिक दायित्व से जोड़ता है। यह आशा है कि आप सभी सम्मानित सितारे अपने ज्ञान, कौशल, और संस्कारों से अपने परिवार, समाज, और जैन धर्म को निरंतर प्रकाशित करते रहेंगे। मानवीय करुणा और सामाजिक समरसता के साथ श्री दिगंबर जैसवाल जैन उपरोंचिया समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में आपका अमूल्य योगदान ही इस सम्मान की सार्थकता सिद्ध करेगा।

सेवा न्यास के प्रदीप अध्यक्ष एवं सीए कमलेश कार्याध्यक्ष निर्वाचित : सांसद नवीन जैन की उपस्थिति में हुई चर्चा
जैसवाल जैन सेवा न्यास ट्रस्ट परिवार की न्यासियों की बैठक में सर्वसम्मति से प्रदीप जैन (पीएनसी)आगरा को पुनः अध्यक्ष घोषित किया गया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सीए कमलेश जैन गुरुग्राम को कार्याध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की। आगरा से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

आगरा। जैसवाल जैन सेवा न्यास ट्रस्ट परिवार की न्यासियों की बैठक में सर्वसम्मति से प्रदीप जैन (पीएनसी)आगरा को पुनः अध्यक्ष घोषित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सीए कमलेश जैन गुरुग्राम को कार्याध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की। सेवा न्यास परिवार के मीडिया प्रभारी मनोज जैन नायक ने बताया कि विगत दिवस जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था अखिल भारतीय श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास ट्रस्ट परिवार के समस्त न्यासियों की सभा एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरी पर्वत आगरा में हुई । जिसमें आगामी कार्यकाल के लिए नवीन अध्यक्ष का निर्वाचन, प्रतिभा सम्मान 2025 एवं महिला सशक्तिकरण योजना चर्चा के मुख्यबिंदु रहे। सभा के दौरान अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदीप जैन (पीएनसी) ने कहा कि संस्थाओं में परिवर्तन होते रहना चाहिए।

परिवर्तन से एक नई ऊर्जा और सुखद वातावरण की प्राप्ति होती है। नये लोगों को कार्य करने का और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है । इसलिए इस बार किसी अन्य को अध्यक्ष बनाना ही उचित प्रतीत होगा। सेवा न्यास परिवार के महामंत्री सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने सभा का संचालन करते हुए कहा कि मैं बगैर किसी पद के न्यास परिवार में रहकर समाजसेवा करना चाहता हूं। हम सभी न्यासियों को एक परिवार की तरह एकजुट होकर समाजसेवा करना चाहिए। सभा में राज्यसभा सांसद नवीन जैन की गरिमामयी उपस्थिति एवं उनके प्रेरणात्मक उद्बोधन ने सभी न्यासियों के हृदय पटल एवं मन मस्तिक पर नई ऊर्जा और जोश का संचार किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी मंदिर कमिटियों को न्यास के पदाधिकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए, ये सभी पद छोड़ना चाहते हैं। बिना पद के ही सेवा करना चाहते हैं, जबकि कई मंदिर कमेटियों और संस्थाओं में पद के लिए लड़ाइयाँ होती हैं, चुनाव में झगड़े होते हैं। न्यास के अगले कार्यकाल के लिए अध्यक्ष के चुनाव पर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श हुआ।

प्रदीप जैन (पीएनसी) ने सभी न्यासियों को पहले ही पत्र लिखकर इच्छा जाहिर की थी कि इस बार कोई और अध्यक्ष बनाया जाए लेकिन, सभी न्यासियों ने एक स्वर में सर्वसम्मति से प्रदीप जैन पीएनसी के नाम को ही अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त बताया। अंत में सर्व सम्मति से प्रदीप जैन (पीएनसी) आगरा को अध्यक्ष घोषित किया गया। न्यासियों की भावना को देखते हुए प्रदीप जैन ने दिए गए उत्तरदायित्व को स्वीकार किया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप जैन ने सीए कमलेश जैन गुरुग्राम को कार्याध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। शीघ्र ही सम्पूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। सभा में महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान योजना पर गहन विचार विमर्श हुआ, सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आवेदनों की गहन जांच के पश्चात शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा। सभा में उपस्थित समस्त न्यासियों ने प्रतिभा सम्मान समारोह 2025, जो कि 28 दिसंबर को सिद्धक्षेत्र सोनागिरी में होना है, पर विस्तृत चर्चा की। उपस्थित न्यासियों ने प्रतिभा सम्मान समारोह को धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया तथा सभी उपस्थित न्यासियों ने यथा उचित सहयोग की घोषणा की।सभा में दिवंगत न्यासी गणेशीलाल जैन (महक ग्रुप) दिल्ली को याद करते हुए उनकी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की व उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी न्यासियों ने मौन रखकर उनके मोक्षमार्ग गमन के लिए प्रार्थना की।

जैसवाल जैन सेवा न्यास की वार्षिक बैठक विभिन्न निर्णयों के साथ सम्पन्न : जीवन यापन हेतु महिलाओं को दी जाएगी आर्थिक मदद
जैसवाल जैन सेवा न्यास की वार्षिक साधारण सभा नारायण भवन, आगरा में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभी न्यासियों ने समाजोत्थान के लिए विचार साझा किए। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…

मुरैना/आगरा। जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था, अखिल भारतीय जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास की वार्षिक साधारण सभा नारायण भवन, एम डी जैन, हरी पर्वत, आगरा में सम्पन्न हुई। बैठक में न्यास के अध्यक्ष श्री प्रदीपजी जैन (PNC) ने स्वागत उदबोधन देते हुए न्यास के मुख्य उद्देश्य – शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रचार-प्रसार – पर जोर दिया। साथ ही समाज की महिला शक्ति के सशक्तिकरण और महिला न्यासियों की संख्या बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया। असमय पति विहीन महिलाओं के जीवन यापन हेतु नियमित मासिक सहायता योजना की घोषणा की गई, जिसे सभी सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, न्यास के फाउंडर सदस्य और राज्यसभा सांसद श्री नवीनजी जैन PNC ने न्यास की सभी सेवा गतिविधियों की सराहना की और सेवा कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। महामंत्री श्री कमलेशजी जैन CA, गुरुग्राम ने विगत वर्ष की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और न्यास के उद्देश्य और गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी न्यासियों से सहयोग की अपील की। कोषाध्यक्ष अजय जैन CA, कोटा ने वित्तीय वर्ष का लेखा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।

क्षमावाणी के महत्व पर डाला प्रकाश

अध्यक्ष और महामंत्री ने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए बताया कि 28 दिसंबर 2025 को “प्रतिभा सम्मान” समारोह आयोजित किया जाएगा और मार्च 2026 तक न्यास परिवार की यात्रा का आयोजन किया जाएगा। क्षमावाणी के महत्व पर सत्येन्द्रजी साहुला और अन्य वक्ताओं ने प्रकाश डाला। सभी सदस्यों ने आपसी क्षमा और सहयोग की भावना व्यक्त की। बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों न्यासीगण सम्मिलित हुए और समाजोत्थान के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए। सभा का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

राजोकरी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर से 500 मरीज लाभान्वित : सेवा न्यास और सन्मति फाउंडेशन का संयुक्त प्रयास, मेदांता हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने दी सेवाएं
दिल्ली के राजोकरी में 10 अगस्त को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 500 मरीजों ने लाभ लिया। सेवा न्यास और सन्मति फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस शिविर में मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम की विशेषज्ञ टीम ने स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क परामर्श, दवाएं और चश्मे वितरित किए। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…

नई दिल्ली। सेवा न्यास और सन्मति फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से 10 अगस्त को कम्युनिटी सेंटर, नत्थूपुरा रोड, राजोकरी, नई दिल्ली में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। अखिल भारतीय जैसवाल जैन सेवा न्यास के महामंत्री सीए कमलेश जैन ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बनते हैं।

शिविर में मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के विशेषज्ञ डॉक्टर — डॉ. एस. के. तनेजा (हृदय रोग), डॉ. मयंक (श्वसन रोग), डॉ. विजय शर्मा (जनरल फिजिशियन), डॉ. अचिन रावत (नेत्र रोग) ने मरीजों की जांच की और निःशुल्क परामर्श दिया।

मरीजों को चश्में वितरित, स्वास्थ्य जाँच की

रोग के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाएं और चश्मे प्रदान किए गए। स्वास्थ्य जांच में बीपी, ब्लड शुगर, ईसीजी, फेफड़ों की कार्य जांच, हड्डियों की जांच और नेत्र परीक्षण जैसी सेवाएं दी गईं। मुख्य अतिथि के रूप में महरौली विधायक गजेन्द्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीए कमलेश जैन, सुदीप जैन, रूपेश जैन, अशोक कुमार जैन, राजीव जैन, अनिल जैन, शैलेश जैन, नवीन जैन, मोहित जैन, गिरीश जैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।