सेमिनार – श्रीफल जैन न्यूज़

स्मार्ट गर्ल्स और नारी सशक्तिकरण पर हुआ सेमिनार : नारी कभी न भूले अपनी सभ्यता और संस्कृति – आर्यिका महायशमति माताजी
आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के मार्गदर्शन में हुमड़ भवन तेलीवाड़ा में शुक्रवार को स्मार्ट गर्ल्स और नारी सशक्तीकरण पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें आर्यिका महायशमति ने कहा कि हमें अपने संस्कारों को नहीं छोड़ना है। स्वयं और परिवार के विकास के लिए काम करेंगे तो ही हमें जीवन की सफलताएं हासिल होंगी। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

उदयपुर। आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के मार्गदर्शन में हुमड़ भवन तेलीवाड़ा में शुक्रवार को स्मार्ट गर्ल्स और नारी सशक्तीकरण पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें आर्यिका महायशमति ने कहा कि कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने संस्कारों को नहीं छोड़ना है। स्वयं और परिवार के विकास के लिए काम करेंगे तो ही हमें जीवन की सफलताएं हासिल होंगी।

‘स’ शब्द की व्याख्या की

इस दौरान उन्होंने ‘स’ शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि समय, स्वभाव, समाज, सोच और समर्पण को हमें गहराई से समझने की आवश्यकता है। शरीर की एक नाड़ी खराब हो जाती है तो पूरा शरीर रोगग्रस्त हो जाता है। उसी प्रकार नारी खराब होने पर पूरा खानदान, समाज बीमार हो जाता है। नारी को सभ्यता की संस्कृति नहीं भूलनी चाहिए। महायशमति ने बताया कि वह 13 वर्ष की आयु में जूडो कराटे को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में केवल फल-दूध का सेवन किया। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय सिल्वर मेडल मिला। ब्लैक बेल्ट हासिल कर कॉलेज में छात्राओं को प्रशिक्षण भी दिया। 20 वर्ष की उम्र में संघ में शामिल होकर मात्र 29 वर्ष की आयु में दीक्षा ली।

परिवार में हो विचारों का आदान-प्रदान

समाज के शांतिलाल वेलावत और सुरेश पद्मावत ने बताया कि सेमिनार में मास्टर ट्रेनर दीपक चित्तौड़ा ने कहा कि महिलाएं विशेषकर बच्चियों को संस्कारित जीवन को जीते हुए सुरक्षित होने के लिए खुद को समझना व पहचाना जरूरी है। विचारों का आदान- प्रदान परिवार में नियमित होना चाहिए। आत्मविश्वास के साथ स्वाभिमान भी जरूरी है। माता-पिता दोस्त होते हैं, दुश्मन नहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वल्लभ नगर विधायक प्रीति शक्तावत थीं। बता दें कि आचार्य वर्धमान सागर को आचार्य पद ग्रहण किए 33 साल पूरे हो गए हैं और उन्होंने 34वें साल में प्रवेश किया है। इसी के उपलक्ष्य में सकल दिगंबर जैन समाज उदयपुर की ओर से 6 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

नई पीढ़ी में संस्कार का अभाव

आचार्य वर्धमान सागर 32 साधुओं सहित बीसा हुमड़ भवन में विराजित होकर धर्म प्रभावना कर रहे हैं। आचार्य ने शुक्रवार को कहा कि जीवन का हर कार्य धर्म से जुड़ा है। परिवार के प्रति आपकी यह भावना होना चाहिए कि उनके अनुभव से हमारा जीवन संस्कारित होगा। नई पीढ़ी में संस्कार का अभाव है। प्रचार मंत्री पारस चित्तौड़ा के अनुसार आचार्य ने कहा कि महिलाओं के लिए शील चारित्र सबसे बड़ी धन संपदा है। उन्होंने एक दृष्टांत से बताया कि मैना सुंदरी का विवाह उनके पिता ने एक कुष्ठ रोगी के साथ कर दिया। मैना सुंदरी ने जैन धर्म पर श्रद्धा को नहीं छोड़ा। सिद्ध चक्र मंडल विधान किया और श्रीजी के गंधोदक से अपने कुष्ठ पति सहित अनेक कुष्ठ व्यक्तियों का रोग दूर किया।

एक ऐसी सेमिनार, जो बना सकती है आपके बच्चों का स्वर्णिम भविष्य
भोपाल। रविवार 26 जून को भोपाल के कोहेफिजा जैन मंदिर में प्रात:10 बजे सेमिनार शुरू होगा। इस सेमिनार में बच्चों को अच्छी गाइडेंस, बेरोजगारों को व्यापार ऋण के रूप में बड़ा लाभ दिला सकती है। सेमिनार में बताई जाने वाली योजनाएं सभी को एक साथ बड़े विस्तार के साथ बताई जाती हैं। इसके उपरांत प्रत्येक जिज्ञाषु के प्रत्येक प्रश्न का उत्तर ONE- TO- ONE दिया जाता है। सेमिनार में हर छोटी-छोटी बातों को समझाया जाता है।

अल्पसंख्यक योजनाओं के अलावा कई ऐसी जानकारियां जो विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी है। पिछले कई वर्षों से लगातार अनेक परिवार स्कॉलरशिप का अप्रत्याशित लाभ उठा रहे हैं। इससे न केवल उच्च स्तरीय कॉलेज में कम परसेंटेज होने पर भी बच्चे एडमिशन ले चुके बल्कि लाखों रुपये की स्कालरशिप का लाभ भी उठा रहे हैं, वो भी सम्पन्न वर्ग से। आप यह भ्रम छोड़ दें कि योजनाएं केवल गरीबों के लिए होती हैं ऐसा सोचने वाले अपने बच्चों और स्वयं के साथ अन्याय कर रहे हैं। प्रशासनिक सेवा कोचिंग, विदेश में शिक्षा योजना, सिंगल गर्ल चाइल्ड, पीएचडी, यूपीएससी, पीएससी, ज्यूडिशियल सहित बीसों योजनाएं है। विभिन्न रोजगार ऋण योजनाएं और अन्य ढेर सारी योजनाओं की जानकारी एक ही कार्यक्रम में। जो लोग सेमिनार अटेंड न कर जानकारी नहीं ले पाते उनको बाद में इधर-उधर जानकारी के लिए भटकते देखा जाता है।

हो सकता है कोई योजना अभी आपके काम की न हो लेकिन वहीं योजना आपके भाई बन्धु, मित्र, रिश्तेदार, समाज जन के लिए तो उपयोगी हो सकती है। आपके द्वारा अटेंड की गई इस मीटिंग से किसी का जीवन बदल सकता है। यदि आप किसी सेवाभावी संस्था से जुड़े हैं तब तो आपको निश्चित ही यह जानकारी लेना ही चाहिये।

मुख्य मार्गदर्शक एवम मोटिवेशनल स्पीकर-

अनिल जैन बड़कुल, राष्ट्रीय चेयरमैन

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, दिगम्बर जैन महासमिति

आयोजक एवम् निवेदक-

समस्त प्रबंधकारिणी समिति, दिगम्बर जैन मंदिर कोहेफिजा, भोपाल एवम् सकल जैन समाज भोपाल