सुभाषगंज – श्रीफल जैन न्यूज़

संगति से भी हमारा पाप, पुण्य में परिवर्तित होता हैः मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के प्रवचनों से हो रहा धर्म-ज्ञानार्जन
मुनिश्री सुधासागर जी महाराज नगर के सुभाषगंज स्थित जिनालय में धर्मसभा में प्रवचन कर रहे हैं। रोज उनके प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन यहां पहुंच रहे हैं। उनकी वाणी सुनकर वे धर्म-ज्ञानार्जन कर रहे हैं। अशोकनगर से पढ़िए, राजीव सिंघई की यह खबर…

अशोकनगर। मुनिश्री सुधासागर जी महाराज नगर के सुभाषगंज स्थित जिनालय में धर्मसभा में प्रवचन कर रहे हैं। रोज उनके प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन यहां पहुंच रहे हैं। उनकी वाणी सुनकर वे धर्म-ज्ञानार्जन कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने प्रवचन में कि यदि हमारे चारों तरफ पुण्य आत्मा हो तो हमारा पाप भी कम हो जाता है, पुण्य बढ़ जाता है, उनके घर में कोई भी व्यक्ति ऐसा पुण्य लेकर नहीं आया था कि मैं अकाल में हीं मरूँगा लेकिन, तीर्थंकर के पुण्य से कोई अकाल में नहीं मरता और यदि गर्भ में ऐसा कोई पापी जीव आ जाए तो बड़े-बड़े पुण्यात्माओं का भी पुण्य क्षय हो जाता है। संगति क्यों कराई जाती है क्योंकि, संगति से भी हमारा पाप, पुण्य में परिवर्तित होता है और हमारा पुण्य, पाप में भी परिवर्तित होता है।

निमित्त के अनुसार हमारे कर्मों की उदीरणा होती है। निमित्त मिलने पर भी कर्मों का संक्रमण होता है। जो किस्मत ने लिखा है वही होगा, नहीं हम किस्मत बदल सकते हैं। कितनी भी बुरी किस्मत हो मत घबराना, जो आज चरवाहे थे एक दिन के बाद राजा बन गए और कितनी ही अच्छी किस्मत हो मत इतराना, आज जो राजा बनने वाले थे, कल वे जंगलों में जाते दिखते हैं।

आत्मशक्ति को जागने का मूल सूत्र है समयसार

एक व्यक्ति के साथ हजार लोग खड़े रहते हैं और एक व्यक्ति बुलाए तो भी कोई साथ में नहीं आता। एक व्यक्ति की किस्मत में पीक दान भी सोने की है और एक व्यक्ति वो है जिसको सगाई में मिली अंगूठी भी रोल्ड गोल्ड की है, ऐसा क्यों होता है? संसार में सबसे बड़ा कोई है तो वह है आत्मा, आत्मशक्ति को जागने का मूल सूत्र है समयसार आध्यात्म ग्रंथ, जिसमें मात्र आत्म शक्तियों का जागरण बताया गया है। उन आत्मसशक्ति के जागरण के लिए हम शुरुआत कैसे करे। सारा तीन लोक झुक सकता है लेकिन, एक बार आत्मशक्ति यदि जाग गयी तो वह कभी पराजित नहीं हो सकती। आत्मशक्ति जागृत होने के बाद तीन लोक उलट पलट जाये लेकिन, सिद्ध भगवान का कुछ भी नहीं होने वाला नहीं।

ब्रह्मांड हिल जाएगा शूली सिंहासन बन जाएगी

निज शक्ति जागरण के लिए थोड़ी थोड़ी सी बातों पर टेंशन नहीं करना है, थोड़ी-थोड़ी बातों पर बुरा नहीं मानना है, अंदर चिंतन करना है- कोई बात नहीं। अपनी छोटी सी भी गलती होने पर सीधा बोलना है, नहीं बहुत बड़ी बात है, आई एम सॉरी प्लीज। अपने से की हुई छोटी गलती हमें एक दिन बहुत बड़ा अपराधी बना देगी, इसलिए जब कोई छोटी सी गलती होवे उसे ताड़ बना दो और पश्चाताप की अग्नि में डाल दो अपने को। आपके प्रति दूसरे ने जो अपराध किया है तब भाव लाना है- कोई बात नहीं। फांसी का फंदा लग चुका है, मात्र बटन चटकाने की देरी है और उस समय तुम्हारी आत्मा से निकल जाए कोई बात नही, बस उसी समय ब्रह्मांड हिल जाएगा और शूली सिंहासन बन जाएगी, जैसे सेठ सुदर्शन। दुष्ट, मूर्ख, विक्षिप्त और नारी के सामने कभी सफाई मत देना। विद्वान, जज, गार्जियन, सज्जनों के सामने कभी कुछ छुपाना मत।

कुंदकुंद स्वामी ने बार-बार दिया उपादान शक्ति पर जोर: मुनिश्री के आशीर्वाद लेने और अमृतमयी प्रवचन सुनने उमड़ रहे श्रद्धालु
मुनिश्री सुधासागर जी महाराज अशोकनगर के सुभाषगंज में इन दिनों विराज रहे हैं। यहां पर उन्होंने धर्मसभा को संबोधित किया। मुनिश्री के आशीर्वाद लेने और उनके अमृतमयी प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में समाजजन धर्मसभा में शामिल हो रहे हैं। अशोकनगर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…

अशोकनगर। मुनिश्री सुधासागर जी महाराज अशोकनगर के सुभाषगंज में इन दिनों विराज रहे हैं। यहां पर उन्होंने धर्मसभा को संबोधित किया। मुनिश्री के आशीर्वाद लेने और उनके अमृतमयी प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में समाजजन धर्मसभा में शामिल हो रहे हैं। मुनिश्री ने प्रवचन के दौरान कहा कि सबसे बड़ा पापी वह है, जिसने गाय काटने के लिए नहीं खरीदी थी, दूध के लिए खरीदी थी और दूध पिया भी और जब देना बंद कर दिया तो कत्लखाने में बेच दिया। मुनि श्री सुधासागर जी ने अपने प्रवचन में कहा कि उपादान शक्ति प्रकट होने के बाद वह मालिक, निर्भय और स्वतंत्र बनाती है। उपादान वाला किसी रास्ते पर नहीं चलता, वह जहां से चला जाता है, वही रास्ता बन जाता है। पूज्य कुंदकुंद स्वामी ने बार-बार उपादान शक्ति पर जोर दिया। स्वयं की यदि सब्जी की दुकान है तो वह सब्जी की दुकान का मालिक है और करोड़ों की संपत्ति की फैक्ट्री है, उसके बावजूद भी वहां पर वह नौकर है, दास ही रहेगा उसे हमेशा भय सताता रहेगा कि सेठ मुझे कभी भी निकाल सकता है। वह काम कर नहीं रहा है, उसे काम करना पड़ रहा है, इसलिए ऋषभदेव ने आजीविका के साधन में नौकरी नहीं लिखी, शुद्र बना दिया, लुहार बना दिया, यहाँ तक कि जूते बनाने वाला बना दिया। शूद्र वर्ण कोई निंदनीय शब्द नहीं है। उसमें कोई अनादर वाली बात नहीं है, एक व्यवस्था है।

वो आजीविका नहीं कमाना, जिसमंे भय हो

जूते पर पोलिश करके, झाड़ू लगाकर के आजीविका करना कोई हानिकारक या निंदनीय नहीं क्योंकि, वो तुम्हारी आजीविका है। जिस चीज में तुम्हें किसी का डर न लगे, वह धंधा करने की अनुमति मिली। अंत में जाकर कहा भीख मांग लेना। श्री शांति सागर जी महाराज ने कहा कि एक तरफ नौकरी है और दूसरी तरफ भीख मांगना तो भीख मांगना श्रेष्ठ है क्योंकि, भीख मांगने में भय नहीं है, वह स्वतंत्र है। ऋषभदेव के समय में में भी दास दासी थे लेकिन, उनका उपदेश नहीं दिया जाएगा। बहुत सारे कार्य होते है लेकिन उनको मार्ग नहीं बनाया जाएगा, ये मजबूरी है। अपनी जिंदगी में वो आजीविका नहीं कमाना, जिसमंे भय हो। पाप कितना भी हो जाए, उसका डर नहीं है लेकिन पाप को कानून से छूट नहीं मिलना चाहिए। पाप खुलेआम नहीं होना चाहिए, पाप अपवाद मार्ग है, यदि समाज में पास कर दिया तो वह पाप कभी खत्म नहीं होगा।

हे! भगवन मुझे जिंदगी में तेरी भी जरूरत न पडे़

जो मोक्ष जाना चाहते हैं। एक ही साधना, एक ही तपस्या, विचार करें कि मेरे अंदर जिंदगी में जीने के लिए मुझे कभी भी किसी भी रूप में किसी कार्य के लिए पराधीन न होना पड़े। यहाँ तक कि मुमुक्षु भगवान से भी कहता है कि भगवन बस वरदान देना तो एक ही देना कि मुझे जिंदगी में तेरी भी जरूरत न पड़े। निज शक्ति जागरण, निमित्त शक्ति जागरण, देवता शक्ति जागरण, गुरु शक्ति जागरण, भगवान शक्ति जागरण, माता-पिता शक्ति जागरण, पड़ोसी शक्ति जागरण ये सारी शक्तियों को हर व्यक्ति चाह रहा है। भगवान शक्ति जागरण-भगवान की शक्ति मुझे जाग जाए और मेरे सारे काम भगवान से हो जाए। मां-बाप शक्ति जागरण-मां-बाप की सारी वसीयत मुझे मिले, पड़ोसी शक्ति जागरण-पड़ोसी की वस्तु हमारे हवाले हो जाए। पेड़ शक्ति जागरण-इस पेड़ से मुझे अच्छे फल मिले। तुम समझ रहे हो ये कि बहुत अच्छी चीज है, यही तुम्हारी जिंदगी की सबसे बड़ी कमजोरी है, तुम अनाथ, असहाय, दरिद्र होते जाओगे क्योंकि, तुम्हारे 24 घंटे का सुख पर के आधीन है, तुम कभी शक्तिमान नहीं हो पाओगे।

…तो जाओ परमात्मा बनने का लक्षण शुरू हो गया

जे-जो वस्तुएं तुम्हारे जीवन में आवश्यक है, वे सब नहीं मिलने पर क्या तुम अपनी शांति बरकरार कर सकते हो। अब तुम्हारी शांति प्रकट होगी, अब तुम बनोगे मालामाल, अब बनोगे तुम त्रिलोकीनाथ। एक पेस्ट नहीं मिला तो अपने परिणाम शांत रखो, हमारी पत्नी, हमारे बच्चे, हमारी माँ है, हमारा परिवार है। जिन्होंने हमें जिंदगी दी है, एक पेस्ट न मिलने पर इतने क्रोधित हो जाएं हम उन पर। यदि तुमने ये और कह दिया कोई बात नहीं तो जाओ परमात्मा बनने का लक्षण शुरू हो गया, उसी समय तुम्हे ऐसे कर्म का बन्ध होगा कि तुम जिंदगी भर मंजन नहीं करोगे तो भी तुम्हारे मुंह मे पायरिया नहीं होगा। जैन दर्शन को तुम्हें समझना है तो मात्र अपना मत सोचो, सामने वाले की भी मजबूरी पर विचार करो।

एक दिन तुम्हारे घर मंे कामधेनु गाय आएगी

कसाई बूचड़खाने में पशुओं को, भैस, गाये, बकरे जो भी काट रहा है, उसको इतना बड़ा दोष नहीं है क्योंकि उसका सारा खाता उजागर है, वो काटने के लिए ही लाया है। सबसे बड़ा पापी वह है जिसने गाय काटने के लिए नहीं खरीदी थी, दूध के लिए खरीदी थी और दूध पिया भी और जब देना बंद कर दिया तो कत्लखाने में बेच दिया ये है संसार का सबसे बड़ा कसाई, जिसकी सद्गति नहीं हो सकती। वो गाय कटते समय आंसू बहाती है कि देखो मैंने क्या नहीं किया इसके साथ, 5 साल तक इसको दूध दिया। आज बुढ़ापे में साल दो साल की मेरी जिंदगी थी, इतने में ही इसने मुझे कसाई के हाथों बेच दिया, उस समय वह बद्दुआ देती है-जा एक एक बूंद दूध पीने को तरसेगा, तो भी तुझे दूध पीने को नहीं मिलेगा, इसलिए गाय को उसी प्रकार भोजन दो, उसी प्रकार प्यार करो, वो गाय तुम्हें ऐसी दुआ देगी कि एक दिन तुम्हारे घर मंे कामधेनु गाय आएगी।