सामाजिक संसद चुनाव – श्रीफल जैन न्यूज़

इंदौर में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद चुनाव: पहले दिन चार ने भरा नामांकन
इंदौर में श्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन छह लोगों ने आवेदन पत्र लिए, जिनमें से चार ने नामांकन जमा कर दिए। अंतिम तिथि 2 मार्च शाम 4 बजे तक निर्धारित है।

इंदौर । इंदौर में श्री दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। 1 मार्च से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया विधिवत प्रारंभ हो गई। समाज के लोगों में इस चुनाव को लेकर उत्साह और चर्चा का माहौल दिखाई दे रहा है।

छह ने लिए आवेदन पत्र

पहले दिन अध्यक्ष पद हेतु सुशील पंड्या, दिलीप पाटनी, आनंद कुमार गोधा, प्रिंसिपल टोंग्या, आशीष जैन एवं योगेश गोठने ने चुनाव अधिकारी एन.के. जैन से आवेदन पत्र प्राप्त किए।

चार प्रत्याशियों ने जमा किए नामांकन

इनमें से सुशील पंड्या, दिलीप पाटनी, प्रिंसिपल टोंग्या एवं आशीष जैन ने अपने-अपने नामांकन पत्र भरकर चुनाव अधिकारी को सौंप दिए। पहले ही दिन चार नामांकन जमा होने से मुकाबला रोचक होने के संकेत मिल रहे हैं।

2 मार्च तक का समय

अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च शाम 4 बजे तक तय की गई है। आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने का स्थान एस-118, यशवंत प्लाजा स्थित कार्यालय रखा गया है।

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद चुनाव:30 आपत्तियों का निराकरण, 700 से अधिक मतदाता तय : 28 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची होगी जारी, 15 मार्च को होगा अध्यक्ष पद का मतदान
इंदौर में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद चुनाव को लेकर 30 आपत्तियों का निराकरण किया गया। 720 से अधिक मतदाता चुनाव में भाग लेंगे। अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को जारी होगी और 15 मार्च को मतदान होगा।

इंदौर । इंदौर में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 27 फरवरी को मुख्य चुनाव कार्यालय, यशवंत प्लाज़ा एस-118 में आपत्तियों के निराकरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं पूर्व न्यायाधीश श्री नरेंद्र कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 30 आपत्तियाँ प्राप्त हुई थीं, जिन पर गंभीरता से विचार कर उनका उचित निराकरण कर दिया गया है।

720 से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

उन्होंने बताया कि 125 से अधिक मंदिरों से जुड़े 720 से अधिक मतदाता इस चुनाव में भाग लेंगे। वर्तमान में 130 मंदिरों के 720 से ज्यादा मतदाता सूची में शामिल हैं।

समाज में पारदर्शी और व्यवस्थित चुनाव प्रक्रिया को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 28 फरवरी को कार्यालय में किया जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया का अगला चरण शुरू

कार्यवाहक अध्यक्ष श्री दिलीप पाटनी ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रही है। बैठक में अधिवक्ता श्री राजेन्द्र कुमार बंडी, श्री सुनील कुमार जैन, श्री अतुल प्रकाश जैन, अभय जैन, वीरेंद्र जैन, शुभम जैन, श्रीमती कल्पना गोहिल, रिटायर्ड डीएसपी डी.के. जैन, श्री प्रिंसपाल टोंग्या सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के बाद अब चुनाव कार्यक्रम के अगले चरण की औपचारिक प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

निर्वाचन कार्यक्रम एक नजर में

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन: 28 फरवरी

नामांकन फॉर्म जमा: 1 मार्च से 2 मार्च (2 मार्च शाम 4:30 बजे के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे)

नामांकन जांच: 3 मार्च

नाम वापसी व प्रत्याशियों की सूची प्रकाशन: 5 मार्च

मतदान तिथि: 15 मार्च 2026

मतदान समय: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक

मतदान स्थल: उदासीन आश्रम, एमजी रोड, इंदौर

मतगणना व परिणाम: 15 मार्च, शाम 5 बज

समाज में चुनाव को लेकर उत्साह

समाज के सदस्यों में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है। पारदर्शी प्रक्रिया और समयबद्ध कार्यक्रम से यह स्पष्ट है कि सामाजिक संसद का यह चुनाव पूरी गंभीरता और अनुशासन के साथ संपन्न होगा।

अब सबकी नजर 28 फरवरी को जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची और 15 मार्च के मतदान पर टिकी है।