सामाजिक कार्यक्रम – श्रीफल जैन न्यूज़

जैन सोशल ग्रुप प्लैटिनम का पारिवारिक स्नेह मिलन संपन्न : ‘सेम पिंच’ थीम ने बिखेरे पारिवारिक एकता और उल्लास के रंग
जैन सोशल ग्रुप प्लैटिनम द्वारा मान रिसोर्ट में आयोजित पारिवारिक स्नेह मिलन में मनोरंजक खेल, पूल पार्टी, सांस्कृतिक गतिविधियों और नए सदस्यों के स्वागत के साथ परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी तनुंजय जैन की यह रिपोर्ट।

उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप प्लैटिनम का पारिवारिक स्नेह मिलन रविवार, 28 जून को मान रिसोर्ट में हर्षोल्लास एवं पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रुप सदस्यों एवं उनके परिवारों ने भाग लेकर यादगार पल साझा किए।

‘सेम पिंच’ थीम बनी आकर्षण का केंद्र

संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र हरकावत ने बताया कि पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन मान रिसोर्ट में किया गया। अध्यक्ष पंकज जैन ने जानकारी दी कि इस बार कार्यक्रम की थीम ‘सेम पिंच’ रखी गई, जिसके तहत परिवारों ने एक ही रंग के परिधान पहनकर कार्यक्रम को आकर्षक एवं रंग-बिरंगा बना दिया।

मनोरंजक खेलों और पूल पार्टी का आनंद

स्वादिष्ट अल्पाहार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद पूल पार्टी आयोजित की गई तथा बच्चों, दंपतियों और समूहों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं एवं गेम्स कराए गए। बच्चों, कपल और ग्रुप गेम्स में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विजेताओं को सम्मानित किया गया।

245 सदस्यों की रही सहभागिता

सचिव लोकेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र हरकावत, अध्यक्ष पंकज जैन, पूर्व अध्यक्ष मुकेश चपलोत, आशीष रत्नावत, विपिन जैन, इलेक्ट अध्यक्ष तनुंजय जैन, उपाध्यक्ष सुमित खाब्या, सहसचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र जैन, प्रो एडमिन गीतेश जैन, प्रो ग्रीटिंग पंकज सुराणा सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं लगभग 245 ग्रुप सदस्यों की उपस्थिति रही।

नवदंपति सदस्यों का हुआ स्वागत

कार्यक्रम के दौरान ग्रुप से जुड़े सात नए दंपति सदस्यों का स्वागत करते हुए उनका परिचय कराया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया।

सौहार्द और पारिवारिक एकता का संदेश

कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों के बीच पारिवारिक आत्मीयता, आपसी सहयोग और सामाजिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना रहा। पूरे आयोजन में उत्साह, अपनापन और सौहार्द का वातावरण बना रहा। अंत में सचिव लोकेश जैन ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

समाज में रिश्तों की ठंडी पड़ती आंच : महानगरों की चाह, बढ़ती अपेक्षाएँ और जैन समाज में विलंबित विवाह
समाज की मजबूती केवल उसकी आर्थिक प्रगति से नहीं मापी जाती, बल्कि उस समाज में बसे परिवारों की आत्मीयता और रिश्तों की मधुरता से मापी जाती है। जब रिश्तों की यह मधुरता कम होने लगती है, तब समाज के सामने कई नई समस्याएँ खड़ी हो जाती हैं। आज पढ़िए, जयेंद्र जैन ‘निप्पू’ चंदेरी का यह आलेख…

चंदेरी। समाज की मजबूती केवल उसकी आर्थिक प्रगति से नहीं मापी जाती, बल्कि उस समाज में बसे परिवारों की आत्मीयता और रिश्तों की मधुरता से मापी जाती है। जब रिश्तों की यह मधुरता कम होने लगती है, तब समाज के सामने कई नई समस्याएँ खड़ी हो जाती हैं। आज जैन समाज में युवाओं के विवाह में बढ़ती देरी एक ऐसा ही विषय है, जिस पर गंभीरता से विचार करना आवश्यक हो गया है। पहले के समय में विवाह जीवन का स्वाभाविक और समय पर होने वाला संस्कार माना जाता था। परिवारों में आपसी संपर्क अधिक था, अपेक्षाएँ सीमित थीं और जीवन में सादगी का स्थान प्रमुख था। युवक-युवती के गुण, संस्कार और परिवार की मर्यादा को देखकर रिश्ते तय होते थे। उस समय जीवन की गति भले ही धीमी थी, पर रिश्तों की गर्माहट कहीं अधिक थी। परंतु आज परिस्थितियाँ तेजी से बदल रही हैं। आधुनिक शिक्षा, करियर की दौड़ और महानगरों की चमक-दमक ने युवाओं की सोच को एक नई दिशा दी है। यह परिवर्तन स्वाभाविक भी है, क्योंकि हर पीढ़ी अपने समय के अनुसार जीवन को ढालती है। लेकिन जब यह परिवर्तन जीवन के मूल सामाजिक संतुलन को प्रभावित करने लगे, तब उस पर विचार करना आवश्यक हो जाता है।

आज समाज में एक नई प्रवृत्ति भी दिखाई देती है

आज के समय में युवा पीढ़ी शिक्षा और करियर को अत्यधिक महत्व देती है। उच्च शिक्षा प्राप्त करना, बड़े शहरों में रोजगार ढूँढना और अपने जीवन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना उनका प्राथमिक लक्ष्य बन गया है। परिणाम स्वरूप विवाह को कई बार जीवन की प्राथमिकताओं की सूची में पीछे कर दिया जाता है। जब तक करियर स्थिर होता है, तब तक युवाओं की आयु तीस वर्ष या उससे अधिक हो जाती है। परंतु विवाह में देरी का कारण केवल शिक्षा और करियर ही नहीं है। आज समाज में एक नई प्रवृत्ति भी दिखाई देती है-महानगरों में बसने की तीव्र इच्छा। बड़े शहरों की सुविधाएँ, आधुनिक जीवनशैली और आर्थिक अवसर युवाओं को आकर्षित करते हैं। इस कारण छोटे शहरों और कस्बों के रिश्तों को कई बार उतना महत्व नहीं दिया जाता।

स्वभाव, संस्कार और पारिवारिक मूल्य पीछे रह जाते है

जैन समाज की एक बड़ी विशेषता यह रही है कि उसके अनेक परिवार छोटे नगरों और ऐतिहासिक कस्बों में बसे हुए हैं। इन स्थानों में परंपरा, संस्कृति और सामुदायिक जीवन की गहरी जड़ें हैं। किंतु जब विवाह के निर्णय में केवल शहर की चमक-दमक को प्राथमिकता दी जाने लगती है, तब कई अच्छे रिश्ते केवल इस कारण से पीछे छूट जाते हैं कि वे किसी छोटे नगर से जुड़े होते हैं। विवाह में देरी का एक और महत्वपूर्ण कारण आजकल रूप-रंग की अत्यधिक अपेक्षा भी बन गया है। आधुनिक समाज में बाहरी सुंदरता को कई बार इतना महत्व दिया जाने लगा है कि स्वभाव, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों जैसे महत्वपूर्ण गुण पीछे रह जाते हैं। युवक-युवती दोनों ही अपने जीवनसाथी में एक आदर्श रूप की कल्पना करते हैं, और जब वास्तविकता उस कल्पना से थोड़ी अलग होती है तो रिश्ता अस्वीकार कर दिया जाता है।

स्वाभाविक रूप से रिश्तों का दायरा संकुचित हो जाता

सुंदरता की चाह स्वाभाविक है, परंतु जब यह चाह एक कठोर शर्त बन जाती है, तब रिश्तों की संख्या स्वाभाविक रूप से कम होने लगती है। जीवन की लंबी यात्रा केवल सुंदर चेहरे से नहीं, बल्कि समझ, सहयोग और आपसी सम्मान से सुखद बनती है। आजकल एक और प्रवृत्ति देखने में आती है-अकेले पुत्र या पुत्री की चाहत। कई परिवार चाहते हैं कि उनका रिश्ता ऐसे घर में हो जहाँ केवल एक ही संतान हो। इसके पीछे संपत्ति, जिम्मेदारी और भविष्य की सुविधाओं से जुड़ी सोच काम करती है। परंतु जब हर परिवार यही अपेक्षा रखने लगता है, तब स्वाभाविक रूप से रिश्तों का दायरा संकुचित हो जाता है। इन सभी कारणों का संयुक्त प्रभाव यह होता है कि विवाह योग्य युवाओं की संख्या तो बढ़ती जाती है, परंतु उपयुक्त रिश्तों की संख्या सीमित होती जाती है। धीरे-धीरे यह स्थिति समाज के लिए चिंता का विषय बन जाती है।

समाज स्तर पर संवाद और परिचय के अवसर बढ़ाएं

यहाँ यह समझना आवश्यक है कि विवाह केवल सामाजिक परंपरा नहीं, बल्कि जीवन का एक संतुलित और आवश्यक पक्ष भी है। यह वह बंधन है जो मनुष्य को मानसिक सहारा, पारिवारिक स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है। इसलिए विवाह को केवल औपचारिकता या सामाजिक प्रतिष्ठा का विषय नहीं, बल्कि जीवन के संतुलन के रूप में देखना चाहिए। समाधान की दिशा में सबसे पहले हमें अपनी अपेक्षाओं को थोड़ा सरल और व्यावहारिक बनाना होगा। यदि हम केवल आदर्श परिस्थितियों की प्रतीक्षा करते रहेंगे, तो अनेक अच्छे अवसर हमारे सामने से निकल जाएंगे। दूसरा महत्वपूर्ण कदम यह है कि समाज स्तर पर संवाद और परिचय के अवसर बढ़ाए जाएँ। सामूहिक परिचय सम्मेलन, सामाजिक कार्यक्रम और युवा संवाद के माध्यम से युवक-युवतियों को एक-दूसरे को समझने का अवसर मिल सकता है।

जब युवा छोटे शहरों की सादगी को भी स्वीकार करेंगे

तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण उपाय यह है कि विवाह के निर्णय में बाहरी आकर्षण की अपेक्षा स्वभाव, संस्कार और जीवन मूल्यों को अधिक महत्व दिया जाए। जीवन की वास्तविक खुशियाँ इन्हीं गुणों से बनती हैं। अंततः समाज को यह याद रखना होगा कि आधुनिकता को अपनाना आवश्यक है, परंतु अपनी सांस्कृतिक और सामाजिक जड़ों को भूल जाना उचित नहीं है। यदि हम शिक्षा, करियर और आधुनिक जीवनशैली के साथ-साथ रिश्तों की सादगी और आत्मीयता को भी बनाए रखें, तो यह समस्या धीरे-धीरे कम हो सकती है। जब समाज अपनी अपेक्षाओं की दीवारों को थोड़ा कम करेगा, जब युवा महानगरों की चमक के साथ छोटे शहरों की सादगी को भी स्वीकार करेंगे और जब विवाह के निर्णय में बाहरी सुंदरता से अधिक मन की सुंदरता को महत्व मिलेगा, तब रिश्तों की वह ठंडी पड़ती आंच फिर से प्रज्वलित हो उठेगी और तब समाज यह अनुभव करेगा कि सच्ची प्रगति केवल ऊँची इमारतों और बड़े पदों में नहीं, बल्कि उन घरों में बसती है जहाँ रिश्तों की गर्माहट, समझ और विश्वास की रोशनी सदैव जलती रहती है।

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुई मां पद्मावती की भव्य आराधना : श्रद्धालुओं ने पंचामृत अभिषेक और भजन-भक्ति से किया समर्पण
रामगंजमंडी के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नवरात्रि अष्टमी के अवसर पर मां पद्मावती की भव्य अर्चना हुई। पंचामृत अभिषेक, मंत्रोच्चार और भजन के साथ भक्तों ने भक्ति भाव से पूजा की। पढ़िए अभिषेक जैन लुहाड़िया की रिपोर्ट…

रामगंजमंडी नगर के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार की प्रातः बेला में नवरात्रि अष्टमी के पावन पर्व पर मां पद्मावती की भव्य अर्चना संपन्न हुई।

जानकारी देते हुए श्री महेश कटारिया ने बताया कि सर्वप्रथम माता पद्मावती भक्त मंडल द्वारा पंडित जयकुमार शास्त्री के निर्देशन में मूलनायक 1008 श्री शांतिनाथ भगवान का भव्य अभिषेक और शांति धारा की गई। उसके उपरांत भगवान को अर्घ समर्पित कर अनुष्ठान की आज्ञा ली गई। इसके बाद नगर में विराजित परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज को अर्घ समर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसे रितु चांदवाड ने किया।

तत्पश्चात इंदौर से पधारे पंडित श्री राकेश जैन रत्नाकर के निर्देशन में माता पद्मावती का 1008 मंत्रों से भव्य अर्चन पुष्प और कुमकुम के द्वारा संपन्न हुआ। प्रथम अर्चन का सौभाग्य श्रीमती नमिता महेश कटारिया और परिवार को प्राप्त हुआ। अर्चन के पश्चात माता का भव्य पंचामृत अभिषेक (दूध, दही, घृत, नारियल, जल और अष्टगंध) किया गया और शांति धारा संपन्न हुई।

कार्यक्रम में माता के भजनों से पूरे वातावरण को भक्ति रस से भर दिया गया। अंत में माता रानी का श्रृंगार श्रीमती डिंपल बडजात्या, जितेंद्र वेद और विकास जैन द्वारा संपन्न किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं ने माता रानी की गोद भराई कर भक्ति उमंग से माता रानी की भव्य आरती की।

अंत में मां पद्मावती ग्रुप ने सभी अतिथियों को प्रसाद वितरण किया। हर कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देने के लिए श्री अभिषेक जैन लुहाड़िया को सम्मानित किया गया।

प्रेम वाटिका में पल्लीवाल जैन मेला का भव्य आयोजन : क्षमावाणी पर्व, त्यागीवृत्ति सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा मेला
अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा (प०द०म०), बोडला, आगरा द्वारा 21 सितम्बर 2025 को प्रेम वाटिका में पल्लीवाल जैन मेला का आयोजन किया गया। मेले में क्षमावाणी पर्व, त्यागीवृत्ति सम्मान, प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार, खेलकूद प्रतियोगिता, मेडिकल जांच शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा (प०द०म०), बोडला, आगरा द्वारा प्रेम वाटिका में 21 सितंबर 2025, रविवार को पल्लीवाल जैन मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. एस. पी. सिंह बघेल (पशु पालन, मत्स्य एवं डेरी विकास मंत्री, भारत सरकार) और राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र जैन उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण श्री कालीचरन जैन और श्री निर्मल कुमार जैन (जैन एण्ड संस) द्वारा किया गया। खेलकूद उद्घाटन श्री रूप किशोर जैन और सुशील जैन ने किया। मेला उद्घाटन श्री राजेश जैन (पूर्व शाखा मंत्री) द्वारा हुआ।

श्रीजी चित्र अनावरण श्री त्रिलोक चन्द्र जैन और अमित जैन (अध्यक्ष राष्ट्रीय महासभा) द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन श्री पारस चन्द जैन (राष्ट्रीय महामंत्री, अ.भा.प. जैन महासभा) ने किया। त्यागीवृत्ति सम्मान श्री धर्मेन्द्र जैन और श्रीमती बबिता जैन को प्रदान किया गया। प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार श्री राजेश जैन (कैनरा बैंक) द्वारा वितरित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद पुरस्कार श्री कुलदीप जैन और पूनम जैन द्वारा प्रस्तुत किए गए। मेडिकल जांच शिविर का आयोजन सोनू जैन (किरावली वाले) द्वारा किया गया।

मंच संचालन मुकेश चन्द जैन भगत (मेला संयोजक), एकता जैन (मंत्री महिला शाखा) और विवेक जैन (शाखा मंत्री) ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद कुमार जैन द्वारा की गई।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पारसचन्द्र जैन (राष्ट्रीय महामंत्री), भागचन्द जैन (राष्ट्रीय अर्थमंत्री), पलाश जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मण्डल श्री रविन्द्र कुमार जैन, हेमा, श्री निर्मल कुमार जैन (अलमारी) सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

सैकड़ों समाजजनों और महिला मण्डल की भागीदारी से मेले का रंग और भी समृद्ध हुआ। अध्यक्ष जी ने सामूहिक वात्सल्य भोज के साथ सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रेम वाटिका में पल्लीवाल जैन मेला का भव्य आयोजन : क्षमावाणी पर्व, त्यागीवृत्ति सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा मेला
अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा (प०द०म०), बोडला, आगरा द्वारा 21 सितम्बर 2025 को प्रेम वाटिका में पल्लीवाल जैन मेला का आयोजन किया गया। मेले में क्षमावाणी पर्व, त्यागीवृत्ति सम्मान, प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार, खेलकूद प्रतियोगिता, मेडिकल जांच शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा (प०द०म०), बोडला, आगरा द्वारा प्रेम वाटिका में 21 सितंबर 2025, रविवार को पल्लीवाल जैन मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. एस. पी. सिंह बघेल (पशु पालन, मत्स्य एवं डेरी विकास मंत्री, भारत सरकार) और राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र जैन उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण श्री कालीचरन जैन और श्री निर्मल कुमार जैन (जैन एण्ड संस) द्वारा किया गया। खेलकूद उद्घाटन श्री रूप किशोर जैन और सुशील जैन ने किया। मेला उद्घाटन श्री राजेश जैन (पूर्व शाखा मंत्री) द्वारा हुआ।

श्रीजी चित्र अनावरण श्री त्रिलोक चन्द्र जैन और अमित जैन (अध्यक्ष राष्ट्रीय महासभा) द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन श्री पारस चन्द जैन (राष्ट्रीय महामंत्री, अ.भा.प. जैन महासभा) ने किया। त्यागीवृत्ति सम्मान श्री धर्मेन्द्र जैन और श्रीमती बबिता जैन को प्रदान किया गया। प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार श्री राजेश जैन (कैनरा बैंक) द्वारा वितरित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद पुरस्कार श्री कुलदीप जैन और पूनम जैन द्वारा प्रस्तुत किए गए। मेडिकल जांच शिविर का आयोजन सोनू जैन (किरावली वाले) द्वारा किया गया।

मंच संचालन मुकेश चन्द जैन भगत (मेला संयोजक), एकता जैन (मंत्री महिला शाखा) और विवेक जैन (शाखा मंत्री) ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद कुमार जैन द्वारा की गई

विशिष्ट अतिथि के रूप में पारसचन्द्र जैन (राष्ट्रीय महामंत्री), भागचन्द जैन (राष्ट्रीय अर्थमंत्री), पलाश जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मण्डल श्री रविन्द्र कुमार जैन, हेमा, श्री निर्मल कुमार जैन (अलमारी) सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

सैकड़ों समाजजनों और महिला मण्डल की भागीदारी से मेले का रंग और भी समृद्ध हुआ। अध्यक्ष जी ने सामूहिक वात्सल्य भोज के साथ सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इंदौर कांच मंदिर में महिलाओं के लिए आयोजित हुई भव्य अंताक्षरी प्रतियोगिता : सात टीमों ने धार्मिक गीतों और भजनों से बाँधा समा
दसलक्षण पर्वराज पर्युषण के अवसर पर इंदौर के कांच मंदिर इतवारिया में महिलाओं के लिए शानदार अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सात टीमों की सहभागिता और धार्मिक गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पढ़िए राजेश जैन की ख़ास रिपोर्ट…

इंदौर, कांच मंदिर इतवारिया। दसलक्षण पर्वराज पर्युषण के पावन अवसर पर प्रतिदिन आयोजित हो रहे सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में महिलाओं के लिए भव्य अंताक्षरी प्रतियोगिता संपन्न हुई। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप शिखर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सात टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को रोचक बनाने के लिए छह अलग-अलग राउंड आयोजित किए गए, जिनमें धार्मिक भजन, गीत और त्वरित उत्तर जैसी विशेष विधाएँ शामिल थीं। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्री प्रिंसिपल टोंग्या, रितेश पाटनी, प्रदीप गंगवाल, संजय पापड़ीवाला और मनीष गंगवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के संचालन हेतु उज्जैन से विशेष रूप से आमंत्रित नीता जम्बू धवल और मोनिका सेठी ने अपने सहज और मनोरंजक अंदाज से प्रतियोगिता को जीवंत बना दिया।

इनको मिला पुरस्कार

प्रतियोगिता में नेमीनगर जैन कॉलोनी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सोशल ग्रुप पुष्प की टीम को द्वितीय स्थान मिला। विजेता टीमों को शिखर ग्रुप के अध्यक्ष अनूप गांधी, सचिव अंकित रावत, पूर्व रीजन अध्यक्ष वितुल अजमेरा और रितेश पाटनी ने पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज की महिलाएँ उपस्थित रहीं और सभी ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

जैन मिलन क्षेत्र 10 ने छतरपुर जिले की शाखाओं का किया बृहद भ्रमण : वृक्षारोपण एवं तीर्थ रक्षा संकल्प के साथ हुआ आयोजन
भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 द्वारा छतरपुर जिले की विभिन्न शाखाओं में शाखा संपर्क एवं वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान दिगंबर तीर्थों का भ्रमण कर भक्ति-भाव से पूजन-अर्चन भी की गई। पढ़िए मनीष जैन की खास रिपोर्ट…

भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 द्वारा छतरपुर जिले के अंतर्गत आने वाली शाखाओं का बृहद भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र पारसगिरी भगवां में भगवान पार्श्वनाथ जी की पूजा-अर्चना से की गई। यह भ्रमण राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट अतिवीर कमलेंद्र जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शाखा संपर्क के साथ-साथ वृक्षारोपण एवं तीर्थ रक्षा अभियान का प्रचार-प्रसार था। भ्रमण के दौरान भगवां, द्रोणगिरी, बड़ा मलहरा, बक्सवाहा एवं दलपतपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न

महिला जैन मिलन बक्सवाहा एवं युवा जैन मिलन भगवां सहित कई शाखाओं में बैठकें संपन्न हुईं। गौशाला भगवां एवं द्रोणगिरी प्रशिक्षण संस्थान में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। बैठकों का शुभारंभ चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन एवं महावीर वंदना के साथ हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर अरुण चंदेरिया ने जैन मिलन की स्थापना, उद्देश्य व वर्तमान गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैन मिलन की 1550 से अधिक शाखाएं देश-विदेश में सक्रिय हैं।

राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठियां एवं अन्य आयोजन

इस वर्ष को तीर्थ रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न तीर्थ क्षेत्रों की रक्षा हेतु राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठियां एवं अन्य आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष संजय जैन शक्कर, उपाध्यक्ष मनीष जैन विद्यार्थी, प्रमोद जैन गट्टू, मनीष शास्त्री विद्यार्थी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में बक्सवाहा दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री का आशीर्वाद लेकर यात्रा का समापन हुआ।