सातवीं सदी – श्रीफल जैन न्यूज़

नवागढ़ महा महोत्सव में धातु के चंदौबे से सुशोभित हुए अरनाथ भगवान: श्री नवागढ़ गुरुकुलम के छात्रों ने अंशदान कर अभिषेक का सौभाग्य लिया
श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में नवागढ़ में महोत्सव में विविध कार्यक्रम हुए। यहां विराजित अतिशयकारी अरनाथ स्वामी के गर्भगृह में उनके गर्भ कल्याणक पर कार्यक्रम हुआ। यहां 46 दिवसीय विशेष जाप और अनुष्ठान भी हुआ। इसके बाद धातु का चांदोबा लगाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिगंबर जैन समाज के लोग मौजूद रहे। पढ़िए नवागढ़ से राजेश जैन रागी की यह खबर…

नवागढ़। प्रागैतिहासिक श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में नवागढ़ महोत्सव विविध कार्यक्रमों के साथ किया गया। यहां पर विराजित सातवीं सदी के जिनालय के साथ भूप्रगटित अतिशयकारी मनोकामना पूर्ण श्री अरनाथ स्वामी के गर्भगृह में उनके गर्भ कल्याणक की पावन बेला में 46 दिवसीय विशेष जाप अनुष्ठान के बाद धातु चांदोबा लगाने का सौभाग्य सिंघई हीरालाल एवं एडवोकेट सनत कुमार कुम्हेडी़ वाले ललितपुर वालों के परिवार को प्राप्त हुआ। 46 दिवसीय विशेष जाप अनुष्ठान में सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने अरनाथ स्वामी के श्री चरणों में जाप अनुष्ठान एवं विधान करने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अनुष्ठान में लोगों ने अपने शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं पारिवारिक समस्याओं का श्री अरनाथ भगवान के चरणों में आराधना करके अर्जित पुण्य से समाधान प्राप्त किया। नवागढ़ समिति ने सभी विधानकर्ता परिवारों को अभिमंत्रित कलश प्रदान करने का भाव बनाया। जिससे उस परिवार की श्रद्धा हमेशा अरनाथ भगवान के श्री चरणों से जुड़ी रहे और वह समय-समय पर आराधना करते हुए अपने पुण्य का वर्धन कर सकें।

महा मस्तकाभिषेक में श्रद्धालुओं ने लिया भाग

वर्ष में एक बार होने वाले महामस्तकाभिषेक का 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने सौभाग्य प्राप्त किया। प्रमुख कलश करने का सौभाग्य प्रियंग सुंदरी, सविता जैन कविता गंगवाल अमित जैन, सुमित जैन परिवार करनाल ने प्राप्त किया। द्वितीय सौभाग्य पुष्प् परिवार के शिखरचंद्र सिंघई, डॉ. उत्तमचंद्र,राजकुमार जैन, ब्रह्मचारी जयकुमार निशांत एवं डॉ. प्रदीप जैन पुष्प परिवार को प्राप्त हुआ। क्रमशः सभी ने उत्साह उमंग पूर्वक भगवान का मस्तकाभिषेक करते हुए अपने जीवन को कृतकृत्य किया। इस अभिषेक में श्री नवागढ़ गुरुकुलम के छात्रों ने अंशदान करते हुए अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त किया।

द्रव्य व भोजन प्रदाताओं को मिला पुण्यार्जन

समस्त योजना में उपस्थित होने वाले त्यागी व्रतियों एवं श्रावक श्राविकाओं की भोजन व्यवस्था का सौभाग्य कीर्तिशेष नरेंद्रकुमार गीता जैन की पुण्य स्मृति में अनुपम जैन मीनाक्षी जैन लोक विहार दिल्ली ने सौभाग्य प्राप्त किया। रीना जैन मनोज जैन महेंद्रु एनक्लेव, रिद्धि जैन सुपुत्री विपिन जैन सविता जैन योजना बिहार, राकेश कुमार अरिहंत कुमार सोनीपत ने प्राप्त किया।

आचार्य संतों का मंगल सानिध्य

शुभारंभ के पावन दिवस पर आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज के शिष्य प्रवर सागर ससंघ, आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य क्षुल्लक नयसागर महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। समस्त अनुष्ठान ब्रह्मचारी जयकुमार निशांत के निर्देशन में ब्रह्मचारिणी मानी दीदी द्वारा संपादित की गई। सहयोगी पं. अजित कुमार, जयकुमार विनम्र बड़ागांव संतोष जैन शाहगढ़, पं.मनीष जैन टीकमगढ़, पं. सोमचंद शास्त्री आदि विद्वानों के मंगल सानिध्य में पूर्ण किया गया। विघ्न विनाशक पूर्णाहुति अनुष्ठान के समापन दिवस पर समस्त विधानकर्ताओं ने श्री अरनाथ महामंडल विधान के साथ 300 से अधिक श्रद्धालुओं ने आहुति समर्पण करके शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं धार्मिक आर्थिक समस्याओं का निदान करते हुए निदान प्राप्त किया। अनुष्ठान के लिए नवाचार्य समयसागर जी , आचार्य विशुद्ध सागर, आचार्य विनिश्चय सागर, उपाध्याय श्री विरंजन सागर, मुनिश्री प्रमाण सागर, आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

सभी आयामों को पूर्ण करने का संकल्प किया

समापन समारोह में मांगलिक अनुष्ठान विधि पंडित प्रदीपकुमार ललितपुर, अजित कुमार बड़ागांव, मनीष जैन संजू एवं संतोष शाहगढ़ ने संपन्न की। जिससे अनुष्ठान श्रद्धा समर्पण के साथ संयम साधना एवं व्रतग्रहण, स्वाध्याय नियम के साथ संपन्न हुआ। दोपहर में वर्णी संस्थान विकास सभा का शपथ ग्रहण समारोह डॉ. हरिश्चंद्र की अध्यक्षता एवं चंद्रेश शास्त्री भोपाल के संचालन में हुआ। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ब्रह्मचारी जयकुमार निशांत के माध्यम से देव शास्त्र गुरु को साक्षी मानते हुए वर्णी जी के सिद्धांतों को जीवन में अंगीकार करते हुए उनके द्वारा चलाए गए सभी आयामों को पूर्ण करने का संकल्प किया।

अधिवेशन में यह रहे मौजूद

क्षेत्रीय अधिवेशन में क्षेत्रीय पदाधिकारी के माध्यम से क्षेत्र में होने वाली विसंगतियां एवं सामाजिक तत्वों द्वारा होने वाले उपद्रव एवं अतिक्रमण को रोकने के लिए समस्त बुंदेलखंड के तीर्थ क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए एक महासभा बनाने का प्रस्ताव रखा गया। सम्मेलन में भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र मध्यांचल कमेटी के कार्याध्यक्ष एवं बुंदेलखंड के प्रभारी संतोष कुमार जैन घड़ी, देवेंद्र कुमार लुहारी, सुभाष चौधरी, मनोज कुमार बंगेला सागर, नैनागिरि, महेंद्रकुमार भूसा पजनारी, बीके जैन डीएफओ, इंजी हुकुमचंद करगुवां झांसी, अजित कुमार वैसा,अनिल कुमार एडवोकेट टीकमगढ़, राजकुमार पठा और विमलकुमार दरगुवां आहार, शिखरचंद्र सिलोनिया मदनपुर, सुरेंद्र कुमार भगवां पार्श्व गिरी, हुकुमचंद हटैया, प्रकाश सिंघई प्रसन्न चौधरी बड़ागांव, डॉ. श्रेयांश कुमार ककरवाहा कारीटोरन, संजय कुमार, अखिलेशकुमार गिरार, कपूरचंद गौना जी उपस्थित रहे। सभी ने पूर्ण सहमति से प्रस्ताव पारित किया। सभी क्षेत्रों के पदाधिकारियों श्रेष्ठियों एवं वर्णी संस्थान के विद्वानों का शॉल श्रीफल एवं माला द्वारा सत्कार का सौभाग्य नवागढ़ अतिशय क्षेत्र एवं श्री नवागढ़ गुरुकुलम के पदाधिकारियों को प्राप्त हुआ।