सांसद नवीन जैन – श्रीफल जैन न्यूज़

आगरा में जैन मंदिर की जमीन पर बलात कब्जे का प्रयास : जैन समाज ने किया थाने का घेराव, सांसद नवीन जैन ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
आगरा के छीपीटोला स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भूमि पर कथित कब्जे के प्रयास के बाद जैन समाज ने विरोध प्रदर्शन करते हुए थाना रकाबगंज का घेराव किया। सांसद नवीन जैन ने तत्काल कार्रवाई की मांग की। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

आगरा। ताज नगरी आगरा के जैन बाहुल्य क्षेत्र छीपीटोला स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भूमि पर कथित रूप से बलात कब्जे के प्रयास से जैन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समाजजन मौके पर पहुंचे और थाना रकाबगंज का घेराव करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मारपीट कर लगाया ताला

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह कुछ अराजक तत्व मंदिर की भूमि पर कब्जे की नीयत से पहुंचे। आरोप है कि कमेटी पदाधिकारी के भतीजे दीपक जैन एवं कवि अखिलेश जैन के साथ मारपीट की गई तथा मंदिर परिसर के दरवाजे पर अपना ताला लगा दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही समाज के सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए।

बाजार बंद कर जताया विरोध

घटना के विरोध में जैन समाज ने थाना रकाबगंज पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा पुलिस से तीखी चर्चा की। विरोध स्वरूप क्षेत्र के अनेक व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान एवं दुकानें बंद रखीं और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना रकाबगंज पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने जांच पूरी कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सांसद नवीन जैन ने लिया घटनास्थल का जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही राज्यसभा सांसद नवीन जैन घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों एवं स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद थाना रकाबगंज पहुंचकर थानाध्यक्ष योगेश कुमार एवं प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

धार्मिक आस्था की रक्षा का भरोसा

सांसद नवीन जैन ने कहा कि जैन समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली घटनाएं किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने समाज को विश्वास दिलाया कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही समाज से शांति, संयम एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

घटनास्थल पर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज जैन बल्लो, मंत्री मुरारीलाल जैन, प्रवेश जैन, अखिलेश जैन, दीपक जैन, प्रवीण जैन नेताजी सहित सैकड़ों की संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। समाज ने स्पष्ट किया कि मंदिर की भूमि की रक्षा के लिए आवश्यक होने पर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा।

जैन समाज के सामाजिक,सांस्कृतिक राष्ट्रीय योगदान की सराहना : सांसद नवीन जैन व राष्ट्रीय मंत्री जितेन्द्र जैन का हुआ स्वागत
दिगम्बर जैन महासमिति (जैन समाज की संसद) के तत्वावधान में 10 जनवरी को आगरा स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरिपर्वत के नवीन निर्मित सभागार में सभा का आयोजन हुआ।आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…

आगरा। दिगम्बर जैन महासमिति (जैन समाज की संसद) के तत्वावधान में 10 जनवरी को आगरा स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरिपर्वत के नवीन निर्मित सभागार में सभा का आयोजन हुआ। सभा में आगरा सहित संपूर्ण संभाग से जैन समाज के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी,युवा एवं महिला मंडलों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन जैन (मेरठ) ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने जैन समाज में संगठन की वर्तमान आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की एकजुटता ही भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने आगामी जनगणना में जैन समाज की सशक्त भागीदारी तथा साधु-साध्वियों की सुरक्षा को प्राथमिक विषय बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के सांसद नवीन जैन का समाज के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समाज के हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन

इस अवसर पर सांसद नवीन जैन ने अपने संबोधन में जैन समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय योगदान की सराहना करते हुए समाज के हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।विशिष्ट अतिथि प्रदीप जैन (PNC) ने भी सभा को संबोधित करते हुए संगठन की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय मंत्री जितेन्द्र जैन का अभिनंदन रहा, जिसे समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सम्मान के साथ किया। सभा में आगरा दिगम्बर जैन परिषद, श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति, विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं, युवा मंडलों एवं महिला मंडलों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक का सफल संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित जनों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

यह आयोजन जैन समाज को संगठित,जागरूक एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री जितेन्द्र जैन, अशोक जैन, संभाग मंत्री कुमार मंगलम जैन, जगदीशप्रसाद जैन, मनीष जैन ठेकेदार, राकेश जैन पर्देवाले, विमल जैन, राकेश जैन पार्षद, पुष्पेन्द्र जैन, सुनील जैन ठेकेदार, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, दिलीप जैन, रेखा जैन, सपना जैन, शशि पाटनी, सची जैन, वंदना जैन उपस्थित रहे।

सेवा न्यास के प्रदीप अध्यक्ष एवं सीए कमलेश कार्याध्यक्ष निर्वाचित : सांसद नवीन जैन की उपस्थिति में हुई चर्चा
जैसवाल जैन सेवा न्यास ट्रस्ट परिवार की न्यासियों की बैठक में सर्वसम्मति से प्रदीप जैन (पीएनसी)आगरा को पुनः अध्यक्ष घोषित किया गया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सीए कमलेश जैन गुरुग्राम को कार्याध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की। आगरा से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

आगरा। जैसवाल जैन सेवा न्यास ट्रस्ट परिवार की न्यासियों की बैठक में सर्वसम्मति से प्रदीप जैन (पीएनसी)आगरा को पुनः अध्यक्ष घोषित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सीए कमलेश जैन गुरुग्राम को कार्याध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की। सेवा न्यास परिवार के मीडिया प्रभारी मनोज जैन नायक ने बताया कि विगत दिवस जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था अखिल भारतीय श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास ट्रस्ट परिवार के समस्त न्यासियों की सभा एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरी पर्वत आगरा में हुई । जिसमें आगामी कार्यकाल के लिए नवीन अध्यक्ष का निर्वाचन, प्रतिभा सम्मान 2025 एवं महिला सशक्तिकरण योजना चर्चा के मुख्यबिंदु रहे। सभा के दौरान अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदीप जैन (पीएनसी) ने कहा कि संस्थाओं में परिवर्तन होते रहना चाहिए।

परिवर्तन से एक नई ऊर्जा और सुखद वातावरण की प्राप्ति होती है। नये लोगों को कार्य करने का और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है । इसलिए इस बार किसी अन्य को अध्यक्ष बनाना ही उचित प्रतीत होगा। सेवा न्यास परिवार के महामंत्री सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने सभा का संचालन करते हुए कहा कि मैं बगैर किसी पद के न्यास परिवार में रहकर समाजसेवा करना चाहता हूं। हम सभी न्यासियों को एक परिवार की तरह एकजुट होकर समाजसेवा करना चाहिए। सभा में राज्यसभा सांसद नवीन जैन की गरिमामयी उपस्थिति एवं उनके प्रेरणात्मक उद्बोधन ने सभी न्यासियों के हृदय पटल एवं मन मस्तिक पर नई ऊर्जा और जोश का संचार किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी मंदिर कमिटियों को न्यास के पदाधिकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए, ये सभी पद छोड़ना चाहते हैं। बिना पद के ही सेवा करना चाहते हैं, जबकि कई मंदिर कमेटियों और संस्थाओं में पद के लिए लड़ाइयाँ होती हैं, चुनाव में झगड़े होते हैं। न्यास के अगले कार्यकाल के लिए अध्यक्ष के चुनाव पर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श हुआ।

प्रदीप जैन (पीएनसी) ने सभी न्यासियों को पहले ही पत्र लिखकर इच्छा जाहिर की थी कि इस बार कोई और अध्यक्ष बनाया जाए लेकिन, सभी न्यासियों ने एक स्वर में सर्वसम्मति से प्रदीप जैन पीएनसी के नाम को ही अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त बताया। अंत में सर्व सम्मति से प्रदीप जैन (पीएनसी) आगरा को अध्यक्ष घोषित किया गया। न्यासियों की भावना को देखते हुए प्रदीप जैन ने दिए गए उत्तरदायित्व को स्वीकार किया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप जैन ने सीए कमलेश जैन गुरुग्राम को कार्याध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। शीघ्र ही सम्पूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। सभा में महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान योजना पर गहन विचार विमर्श हुआ, सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आवेदनों की गहन जांच के पश्चात शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा। सभा में उपस्थित समस्त न्यासियों ने प्रतिभा सम्मान समारोह 2025, जो कि 28 दिसंबर को सिद्धक्षेत्र सोनागिरी में होना है, पर विस्तृत चर्चा की। उपस्थित न्यासियों ने प्रतिभा सम्मान समारोह को धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया तथा सभी उपस्थित न्यासियों ने यथा उचित सहयोग की घोषणा की।सभा में दिवंगत न्यासी गणेशीलाल जैन (महक ग्रुप) दिल्ली को याद करते हुए उनकी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की व उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी न्यासियों ने मौन रखकर उनके मोक्षमार्ग गमन के लिए प्रार्थना की।