सर्वधर्म प्रार्थना – श्रीफल जैन न्यूज़

जिनधर्म रक्षक के सदस्य पर्व जैन विहान जैन सेठिया ने 'सर्वधर्म प्रार्थना' में किया' का प्रतिनिधित्व : शास्त्रीय भाषा प्राकृत में ‘णमोकार महामंत्र’ का सस्वर वाचन किया
गांधी स्मृति,तीस जनवरी मार्ग के कीर्ति मंडपम् में गिल्ड फार सर्विस एवं वार विंडो एसोसिएशन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘सर्वधर्म प्रार्थना एवं भजन संध्या’ का आयोजन हुआ। नईदिल्ली से पढ़िए, इंदु जैन की यह खबर…

नईदिल्ली। गांधी स्मृति,तीस जनवरी मार्ग के कीर्ति मंडपम् में गिल्ड फार सर्विस एवं वार विंडो एसोसिएशन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘सर्वधर्म प्रार्थना एवं भजन संध्या’ का आयोजन हुआ। भारत के अनेक विशिष्ट व्यक्तियों के सानिध्य में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना में जैनधर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘जिनधर्म रक्षक’ के पर्व जैन ने संस्कृत भाषा के भक्तामर स्तोत्र एवं सभी की मंगल कामना करते हुए ‘मेरी भावना’ का सस्वर वाचन किया। पर्व ने जैन प्रार्थना के प्रारंभ में ‘णमो जिणाणं-जय जिनेन्द्र’ कहकर सभी का अभिनंदन किया और कहा कि “जैनधर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव के पुत्र चक्रवर्ती सम्राट भरत जिनके नाम से अपने देश का नाम भारत पड़ा। ऐसी भारत भूमि को मैं नमन करता हूं। इसके बाद उसने ओजस्वी स्वर में जैन प्रार्थना की। विश्व में शांति की स्थापना हो इस भावना से पर्व एवं विहान ने सभी भाषाओं की जननी, भारत की शास्त्रीय भाषा प्राकृत में ‘णमोकार महामंत्र’ का सस्वर वाचन किया।

सभी को अत्यंत गौरव की अनुभूति हुई

जैनधर्म की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि,अल्पसंख्यक आयोग की विशेषज्ञ सलाहकार सदस्य तथा जिनधर्म रक्षक की ओर से इस आयोजन की जैन संयोजिका डॉ. इंदु जैन राष्ट्र गौरव ने बताया कि विशिष्ट अतिथियों एवं दर्शकों के समक्ष विशाल सभागार में जब बच्चे जैन प्रार्थना कर रहे थे तो सभी को अत्यंत गौरव की अनुभूति हो रही थी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की धर्मपत्नी गुरशरण कौर, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल, ‘द गिल्ड फार सर्विस’ की अध्यक्षा मीरा खन्ना,’वार विंडोज एसोसिएशन’ की अध्यक्षा दमयंती ताम्बे आदि विशिष्ट अतिथियों ने “जिनधर्म रक्षक” के सदस्य, दोनों बच्चों की सुंदर प्रस्तुति के लिए आशीर्वाद देते हुए उन्हें सम्मानित किया। जिनधर्म रक्षक की ओर से डॉ. इंदु जैन ने भी पर्व एवं विहान को पुरस्कार दिए। सर्वधर्म प्रार्थना में जैन, हिन्दू, मुस्लिम,सिख, ईसाई, बहाई, पारसी आदि सभी धर्म के बाल प्रतिनिधियों ने अपने-अपने धर्म की प्रार्थनाएं प्रस्तुत कीं एवं बाद में प्रसिद्ध गायिका रानीता डे ने भजनों की भावपूर्ण शास्त्रीय प्रस्तुति दी।

उपलब्धि पर लगा बधाइयों का तांता

जैन समाज के प्रसिद्ध समाजसेवी सुखराज सेठिया के पौत्र एवं सुनील-सुरुचि के पुत्र विहान सेठिया एवं देव-शास्त्र-गुरु के प्रति समर्पित, इग्नू के प्रोफेसर प्रवीण जैन एवं समाजसेविका सुमन जैन के पुत्र पर्व जैन ने जैनधर्म का प्रतिनिधित्व करके जैन समाज को गौरवान्वित किया है। इस विशेष उपलब्धि के लिए दोनों बालकों एवं उनके परिवारजन को जैन समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने बधाइयां दीं।

जैन-धर्म की स्वर गूंज गांधी स्मृति में: डॉ. इन्दु जैन राष्ट्र गौरव ने प्राकृत-अपभ्रंश में श्रुतवंदना कर बापू को किया नमन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर गांधी स्मृति, नई दिल्ली में हुई सर्वधर्म प्रार्थना में डॉ. इन्दु जैन राष्ट्र गौरव ने जैन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए प्राकृत-अपभ्रंश भाषा में श्रुतवंदना प्रस्तुत की। –

नई दिल्ली स्थित गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, तीस जनवरी मार्ग पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 78वीं पुण्यतिथि पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा भावुक और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन, गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष श्री विजय गोयल सहित देश-विदेश से आए विशिष्ट अतिथियों ने बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

जैन धर्म की प्रभावशाली प्रस्तुति

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में जैन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. इन्दु जैन राष्ट्र गौरव को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। अंगवस्त्र से सम्मानित डॉ. इन्दु जैन ने विश्व शांति की भावना के साथ जैन प्रार्थना प्रस्तुत की, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

श्रुतवंदना से गूंज उठा परिसर

डॉ. इन्दु जैन ने “णमो जिणाणं – जय जिनेन्द्र – जय ऋषभदेव – जय महावीर” से प्रारंभ कर जैन ध्वज का प्रथम पद “आदि ऋषभ के पुत्र भरत का भारत देश महान, ऋषभदेव से महावीर तक करें सुमंगल गान” का सस्वर उच्चारण किया। इसके बाद प्राकृत-अपभ्रंश भाषा में जैन सरस्वती वंदना यानी श्रुतवंदना का मधुर गायन हुआ, जिसने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान

उल्लेखनीय है कि डॉ. इन्दु जैन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में विशेषज्ञ सलाहकार सदस्य हैं और भारत की कई प्रतिष्ठित संस्थाओं से जुड़कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जैन धर्म की प्रभावना कर रही हैं। उनका यह प्रस्तुतीकरण जैन संस्कृति की गरिमा और गहराई को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति का अभिवादन

पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया के भक्ति संगीत और बच्चों के समूह गान के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी ने सभी धर्म प्रतिनिधियों का अभिवादन किया। इस अवसर पर डॉ. इन्दु जैन ने प्रधानमंत्री जी का अभिवादन “णमो जिणाणं, जय जिनेन्द्र” कहकर किया।

सर्वधर्म समभाव की जीवंत तस्वीर

सभा में जैन, बौद्ध, ईसाई, पारसी, बहाई, यहूदी, मुस्लिम, सिख और हिन्दू धर्म के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में बापू को नमन करते हुए विश्व शांति की प्रार्थना की। यह कार्यक्रम दूरदर्शन, आकाशवाणी और विभिन्न समाचार चैनलों के माध्यम से देश-दुनिया के लाखों दर्शकों तक पहुँचा।

'सर्वधर्म प्रार्थना एवं भजन संध्या' का हुआ आयोजन : ‘जिनधर्म रक्षक’ के सदस्य तत्त्वम् जैन एवं अतिशय जैन ने किया ‘जैनधर्म’ का प्रतिनिधित्व
गांधी स्मृति दर्शन समिति तीस जनवरी मार्ग, दिल्ली के कीर्ति मंडपम् में गिल्ड फार सर्विस एवं वार विंडो एसोसिएशन के तत्त्वावधान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘सर्वधर्म प्रार्थना एवं भजन संध्या’ का आयोजन हुआ। सर्वधर्म प्रार्थना में जैन, हिन्दू, मुस्लिम,सिख, ईसाई,बहाई, पारसी आदि सभी धर्म के बाल प्रतिनिधियों ने अपने-अपने धर्म की प्रार्थनाएं प्रस्तुत कीं एवं बाद में प्रसिद्ध गायिका सुधा रघुरमन ने भजनों की भावपूर्ण शास्त्रीय प्रस्तुति दी । पढ़िए एक रिपोर्ट ।

दिल्ली । गांधी स्मृति दर्शन समिति तीस जनवरी मार्ग, दिल्ली के कीर्ति मंडपम् में गिल्ड फार सर्विस एवं वार विंडो एसोसिएशन के तत्त्वावधान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘सर्वधर्म प्रार्थना एवं भजन संध्या’ का आयोजन हुआ। भारत के अनेक विशिष्ट व्यक्तियों के सानिध्य में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना में जैनधर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘जिनधर्म रक्षक फाउंडेशन’ के विशिष्ट सदस्य तत्त्वम् जैन एवं अतिशय जैन ने जैनधर्म के मूल सिद्धांतों की व्याख्या करते हुए सर्वप्राचीन प्राकृत भाषा में निबद्ध णमोकार महामंत्र एवं चौबीस तीर्थंकर स्तुति की प्रशंसनीय प्रस्तुति दी।

जिनधर्म रक्षक की संस्थापिका डॉ. इन्दु जैन राष्ट्र गौरव ने बताया कि अनेक बच्चों के ऑडीशन के बाद ही जिनधर्म रक्षक की टीम ने इन दो बच्चों का चयन किया था और इन्हें जैन प्रार्थना की विशेष तैयारी करवाई गई थी और जब इतने विशिष्ट अतिथियों एवं अनेक दर्शकों से भरे विशाल सभागार में बच्चे जैन प्रार्थना कर रहे थे तो सभी को अत्यंत गौरव की अनुभूति हो रही थी । डॉ. इन्दु ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय मनमोहन सिंह जी की धर्मपत्नी गुरशरण कौर , गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष डॉ. विजय गोयल, द गिल्ड फार सर्विस की अध्यक्षा मीरा खन्ना, प्रसिद्ध अभिनेत्री सुषमा सेठ, सयेदा हामिद,रमा वैद्यनाथन, सुजाया कृष्णन,वार विंडोज एसोसिएशन की अध्यक्षा दमयंती ताम्बे, कमल लाल आदि ने जिनधर्म रक्षक फाउंडेशन के सदस्य दोनों बच्चों की सुंदर प्रस्तुति के लिए आशीर्वाद दिया। सर्वधर्म प्रार्थना में जैन, हिन्दू, मुस्लिम,सिख, ईसाई,बहाई, पारसी आदि सभी धर्म के बाल प्रतिनिधियों ने अपने-अपने धर्म की प्रार्थनाएं प्रस्तुत कीं एवं बाद में प्रसिद्ध गायिका सुधा रघुरमन ने भजनों की भावपूर्ण शास्त्रीय प्रस्तुति दी ।

कि “जैनधर्म एक विशुद्ध महान् आध्यात्मिक और पूर्ण: आस्तिक धर्म है

दिल्ली के प्रसिद्ध समाजसेवी हेमचंद जैन के पौत्र कुमार तत्त्वम् जैन ने जैन प्रार्थना में सर्वप्रथम णमो जिणाणं -जय जिनेन्द्र कहा फिर आदिनाथ भगवान, महावीर स्वामी एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की जय बोलते हुए तत्त्वम् ने कहा कि “जैनधर्म एक विशुद्ध महान् आध्यात्मिक और पूर्ण: आस्तिक धर्म है । जैनधर्म के उपदेश आत्मकल्याण और विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करते हैं । जैनधर्म के अनुसार प्रत्येक आत्मा में परमात्मा बनने की शक्ति है । प्रत्येक व्यक्ति स्वयं के भाग्य का निर्माता है । व्यक्ति जन्म से नहीं, अपने कर्म से महान बनता है। आज विश्व शांति हेतु जैनधर्म के मूल सिद्धांत अहिंसा, सत्य,अचौर्य,अपरिग्रह, अनेकान्त, स्याद्वाद आदि सिद्धांतों की नितांत आवश्यकता है । इस युग में प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव से लेकर अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर ने जन-जन को नई राह दिखाकर मोक्षमार्ग प्रशस्त किया है। पूरा विश्व इन सभी सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर आत्मकल्याण करे यही शुभभावना है।”

णमोकार महामंत्र” विश्व का सबसे प्राचीन मंत्र है

जिनधर्म रक्षक के सदस्य अतिशय जैन ने सर्वप्रथम “णमोकार महामंत्र” पढ़ा तथा णमोकार मंत्र की विशेषता बताते हुए कहा कि सर्वप्राचीन प्राकृत भाषा का “णमोकार महामंत्र” विश्व का सबसे प्राचीन मंत्र है । इस मंत्र में किसी विशेष भगवान का नाम न लेते हुए , अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय एवं सभी सच्चे साधुओं को नमन किया गया है। इस मंत्र को सभी धर्म के लोग रोज़ पढ़ सकते हैं और अपने जीवन के साथ-साथ सम्पूर्ण विश्व का कल्याण कर सकते हैं । इसके बाद अतिशय जैन ने आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज द्वारा प्राकृत भाषा में रचित चौबीस तीर्थंकरों की स्तुति पढ़ी और कहा कि “जैनधर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव के पुत्र भरत चक्रवर्ती, जिनके नाम से अपने देश का नाम “भारत” पड़ा ऐसी भारत भूमि को हम सभी नमन करते हैं। वर्तमान के चौबीस तीर्थंकरों के नाम स्मरण करते हुए सर्वप्राचीन प्राकृत भाषा में चौबीस तीर्थंकर स्तुति के माध्यम से हम सभी ने प्रार्थना की । पूरे विश्व का कल्याण हो और सभी के मन में अहिंसा की भावना स्थापित हो यही मंगलकामना है। इसके बाद णमो जिणाणं -जय जिनेन्द्र, जयनम् जयतु शासनम् एवं जैनधर्म का जय कहते हुए दोनों बच्चों ने जैन प्रार्थना की सुंदर प्रस्तुति दी ।

“जिनधर्म रक्षक” के संस्थापक राकेश जैन एवं डॉ. इन्दु जैन राष्ट्र गौरव ने बताया कि उनका उद्देश्य जैनधर्म के सभी परम्परा के बच्चों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जैनधर्म के प्रतिनिधि के रूप में तैयार करना है । अभी तक जिनधर्म रक्षक की विभिन्न कार्यशालाओं में दो हज़ार से अधिक बच्चों ने जैनधर्म – दर्शन – संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया है। ज्ञातव्य है कि डॉ. इन्दु निरंतर अपने यूट्यूब चैनल,सोशल मीडिया,प्रिंट मीडिया एवं कार्यशालाओं के माध्यम से भी जैन समाज को जैन संस्कृति , प्राकृत भाषा, ब्राह्मी लिपि, शाकाहार आदि के क्षेत्र में समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करती रहती हैं । उनका सपना है कि सभी गुरुओं के आशीर्वाद से वे पूरे विश्व के जैन बच्चों को एक परिवार की तरह जोड़कर जैन समाज की भावी पीढ़ी को जिनधर्म रक्षक के रूप में बचपन से ही तैयार कर दें ताकि बच्चे अभी से जैनधर्म-समाज-देश के लिए अपने कर्त्तव्य के प्रति जागरूक और समर्पित रहें ।