सफलता – श्रीफल जैन न्यूज़

मुरैना की बेटी डॉ. चांदनी जैन ने एमपीपीएससी में लहराया सफलता का परचम: दंत चिकित्सा अधिकारी पद पर हुआ चयन, मुरैना, भोपाल और जैन समाज का बढ़ाया मान
मुरैना की प्रतिभाशाली बेटी डॉ. चांदनी जैन ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर दंत चिकित्सा अधिकारी पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, समाज और शहर में खुशी का माहौल है।मुरैना से पढ़िए ,मनोज जैन नायक की यह खबर

मुरैना। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर मुरैना की बेटी डॉ. चांदनी जैन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उनका चयन दंत चिकित्सा अधिकारी (Dental Medical Officer) पद पर हुआ है। जैसे ही परिणाम घोषित हुए, परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

पढ़ाई के साथ जारी रखा संघर्ष

जैन बगीची निवासी हुकुमचंद जैन भंडारी की सुपुत्री डॉ. चांदनी जैन ने इंदौर मेडिकल कॉलेज से दंत चिकित्सा की डिग्री प्राप्त की थी। दंत चिकित्सक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी लगातार जारी रखी। कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम आज उनकी सफलता के रूप में सामने आया है।

हाल ही में मिला सफलता का परिणाम

डॉ. चांदनी जैन ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में भाग लिया था। हाल ही में घोषित परिणाम में उनका चयन दंत चिकित्सा अधिकारी पद पर हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मुरैना शहर के लिए गर्व का विषय बन गई है।

विवाह के बाद भी नहीं छोड़ा लक्ष्य

दंत चिकित्सक की डिग्री प्राप्त करने के बाद डॉ. चांदनी जैन का विवाह भोपाल के प्रतिष्ठित जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के स्वर्गीय ऋषभकुमार जैन एवं श्रीमती लता जैन के परिवार में धीरज जैन के साथ हुआ। विवाह के बाद भी उन्होंने अपने पेशे के साथ-साथ अध्ययन जारी रखा और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ती रहीं।

समाज की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

डॉ. चांदनी जैन की सफलता उन युवतियों के लिए प्रेरणा है जो परिवार और करियर दोनों जिम्मेदारियों के बीच अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो सफलता जरूर मिलती है।

बधाइयों का लगा तांता

डॉ. चांदनी जैन की इस उपलब्धि पर उनके रिश्तेदारों, मित्रों, समाजजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने कार्यकाल में जनसेवा, ईमानदारी और समर्पण के साथ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी।

परिवार और समाज में खुशी का माहौल

इस सफलता से मुरैना और भोपाल दोनों शहरों में खुशी का माहौल है। जैन समाज ने भी डॉ. चांदनी जैन को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को समाज की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया है। उनकी सफलता ने यह संदेश दिया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

दिखावे की दुनिया में खोता हुआ असली ‘मैं’ : वर्तमान समय में दिखावे का आकर्षण प्रबल हो गया है
आज का मनुष्य सफलता को एक ही तराजू में तौलता है- धन। उसके लिए उपलब्धि का अर्थ है अधिक से अधिक पैसा कमाना, ऊंचा पद पाना और समाज में अपनी एक चमकदार छवि बनाना। वह मान बैठा है कि यदि उसके पास अपार धन है और लोग उसके बारे में अच्छा सोचते हैं तो वही उसकी असली पहचान है परंतु, इस दौड़ में वह एक बेहद महत्वपूर्ण प्रश्न को भूल जाता है-मैं वास्तव में कौन हूँ? मुरैना/सांगानेर से अंशुल जैन शास्त्री का आलेख को प्रस्तुत किया है मनोज जैन नायक ने, पढ़िए…

मुरैना/सांगानेर। आज का मनुष्य सफलता को एक ही तराजू में तौलता है- धन। उसके लिए उपलब्धि का अर्थ है अधिक से अधिक पैसा कमाना, ऊंचा पद पाना और समाज में अपनी एक चमकदार छवि बनाना। वह मान बैठा है कि यदि उसके पास अपार धन है और लोग उसके बारे में अच्छा सोचते हैं तो वही उसकी असली पहचान है परंतु, इस दौड़ में वह एक बेहद महत्वपूर्ण प्रश्न को भूल जाता है-मैं वास्तव में कौन हूँ? ‎वर्तमान समय में दिखावे का आकर्षण इतना प्रबल हो गया है कि व्यक्ति अपने वास्तविक भावों को दबाकर एक कृत्रिम व्यक्तित्व गढ़ने में लगा रहता है। चाहे भीतर कितना ही दुःख, तनाव या खालीपन क्यों न हो, बाहर वह स्वयं को प्रसन्न और सफल दिखाने का प्रयास करता है। यह एक ऐसा मुखौटा है जिसे पहनकर वह समाज के सामने खड़ा होता है, लेकिन इस मुखौटे के पीछे उसका असली ‘स्व’ कहीं खो जाता है। ‎मनुष्य यह जानता है कि उसके भीतर एक गहरा असंतोष है, फिर भी वह उसे अनदेखा करता है। वह यह स्वीकार करने से डरता है कि उसकी सारी भौतिक उपलब्धियाँ भी उसे सच्चा सुख नहीं दे पा रहीं। यही कारण है कि वह बाहरी प्रशंसा और मान्यता के पीछे भागता रहता है, क्योंकि उसे लगता है कि शायद वहीं उसे संतोष मिलेगा। परंतु यह संतोष क्षणिक होता है, और फिर वही खालीपन लौट आता है।

‎ ‎असल में, धन और प्रतिष्ठा जीवन के साधन हो सकते हैं, लेकिन वे जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं हो सकते। सच्चा सुख बाहरी वस्तुओं में नहीं, बल्कि आत्म-चिंतन और आत्म-ज्ञान में निहित है। जब तक मनुष्य अपने भीतर झांककर यह नहीं समझेगा कि उसकी असली पहचान क्या है, तब तक वह भटकता ही रहेगा। ‎आवश्यकता इस बात की है कि हम थोड़ी देर रुकें, अपने भीतर उतरें और स्वयं से प्रश्न करें-क्या हम जो बन गए हैं, वही बनना चाहते थे? क्या हमारी खुशियाँ सच में हमारी हैं या केवल दूसरों को दिखाने के लिए हैं? जब हम इन प्रश्नों के उत्तर खोजने लगेंगे, तभी हमें अपने अस्तित्व का वास्तविक अर्थ समझ में आएगा। अंततः, जीवन का उद्देश्य केवल धन अर्जित करना नहीं, बल्कि अपने ‘स्व’ को पहचानना है क्योंकि, जब हम स्वयं को जान लेते हैं, तभी हम सच्चे अर्थों में सुख और शांति का अनुभव कर पाते हैं।

योजनाएं गुप्त सफलता उच्च, तभी मिलते हैं सार्थक परिणाम: व्यक्ति अपने विचारों और योजनाओं को शीघ्र साझा करने की प्रवृत्ति रखता है
सफलता केवल परिश्रम का परिणाम नहीं होती, उसके पीछे विवेक, संयम और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। विश्व के अनेक महान चिंतकों ने इस तथ्य को स्वीकार किया है कि योजनाओं की गोपनीयता ही सफलता की आधारशिला है। ‎आज के समय में व्यक्ति अपने विचारों और योजनाओं को शीघ्र साझा करने की प्रवृत्ति रखता है। आज पढ़िए, अंशुल जैन शास्त्री का यह आलेख…

मुरैना/सांगानेर। सफलता केवल परिश्रम का परिणाम नहीं होती, उसके पीछे विवेक, संयम और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। विश्व के अनेक महान चिंतकों ने इस तथ्य को स्वीकार किया है कि योजनाओं की गोपनीयता ही सफलता की आधारशिला है। ‎आज के समय में व्यक्ति अपने विचारों और योजनाओं को शीघ्र साझा करने की प्रवृत्ति रखता है। उत्साह में वह अपने लक्ष्य दूसरों के सामने रख देता है, किंतु यही जल्दबाज़ी कई बार उसके प्रयासों को कमजोर कर देती है। अधूरी या प्रारंभिक योजनाएँ जब सार्वजनिक हो जाती हैं, तो वे अनावश्यक आलोचना, संदेह और व्यवधान को आमंत्रित करती हैं। हिंदी साहित्य के महान कवि ‎अब्दुर्रहीम खानखाना ने स्पष्ट कहा है कि अपनी योजनाओं और मान-सम्मान से जुड़ी बातों को सदैव गुप्त रखना चाहिए। चाणक्य भी यही बताते हैं कि मन में विचारित कार्य को वाणी से प्रकट करने के बजाय उसे मौन रहकर क्रियान्वित करना ही बुद्धिमानी है। तुलसीदास ने संयम और समय की महत्ता को रेखांकित किया है, जबकि स्वामी विवेकानंद ने विचारों को कर्म में परिवर्तित करने पर बल दिया है।

सच्चे कार्य शांत और निरंतर प्रयासों से ही सिद्ध होते हैं,

‎पाश्चात्य चिंतन भी इसी दिशा में मार्गदर्शन देता है। स्टीफन कॉवे के अनुसार लक्ष्य पर मौन समर्पण आवश्यक है, वहीं रॉबर्ट ग्रीन अपनी पुस्तक द 48 लॉ ऑफ पावर में कन्सील योर इन्टेशन्स का सिद्धांत प्रस्तुत करते हैं, जो योजनाओं की गोपनीयता को शक्ति का आधार मानता है। ‎महात्मा गांधी के विचार भी यही दर्शाते हैं कि सच्चे कार्य शांत और निरंतर प्रयासों से ही सिद्ध होते हैं, न कि उनके प्रचार से। ‎आज की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में यह और भी आवश्यक हो गया है कि व्यक्ति अपने लक्ष्यों को सीमित दायरे में रखें और उन्हें धैर्यपूर्वक पूरा करें क्योंकिए हर योजना को सार्वजनिक करना समझदारी नहीं, बल्कि कई बार अपनी ही राह में बाधाएँ खड़ी करना होता है।

अरनव जैन ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से डिग्री प्राप्त की : पीएनसी परिवार के होनहार अरनव जैन की शिक्षा में उपलब्धि
जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के होनहार अरनव जैन ने University of California, America से Data Science और Economics में डिग्रियां प्राप्त की। अब उनका मास्टर कोर्स University of Columbia, America में होगा। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…

मुरैना/आगरा। जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के होनहार बालक अरनव जैन ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से डिग्री प्राप्त की है। भारत के सुप्रसिद्ध उद्यमी एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप जैन पीएनसी के अनुसार, मेरे भतीजे अरनव जैन को दो डिग्रियां University of California से प्राप्त हुईं। अरनव जैन शुरू से ही मेधावी छात्र रहे और उनकी स्कूलिंग भारत के प्रसिद्ध Doon School, देहरादून से हुई, जहां वे टॉपर रहे। इसके बाद उनका एडमिशन Graduate Course के लिए University of California, America में हो गया। उन्होंने अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अटूट मेहनत की और ज्ञान के बल पर एक साथ दो प्रमुख डिग्रियां – Data Science और Economics – प्राप्त कीं।

छोटा बेटा मृदुभाषी, धैर्यशील और होनहार हैं

अरनव की यह उपलब्धि उनके शिक्षा के प्रति जुनून और समर्पण का प्रतीक है। अब अरनव का admission अमेरिका की University of Columbia में मास्टर डिग्री कोर्स के लिए हो गया है। अरनव पीएनसी परिवार की सेकंड जेनरेशन का सबसे छोटा बेटा है। वह मृदुभाषी, धैर्यशील और होनहार हैं। अरनव से किसी भी विषय में वार्ता करें, वे हमेशा मुस्कुराते हुए उत्तर देते हैं। इससे पूर्व, योगेश जैन के बड़े बेटे सक्षम ने Brunel University, London से Civil Engineering की डिग्री प्राप्त की थी और वर्तमान में अपने फैमिली बिजनेस में योगदान दे रहे हैं। दोनों भाइयों को परिवार और समाज की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं।

शिक्षा ही जीवन का सच्चा धन – नवागढ़ गुरुकुल में गूँजे प्रेरक विचार : डॉ. सत्येंद्र जैन और डॉ. सारिका जैन ने बच्चों को दिया शिक्षा का अमूल्य संदेश
नवागढ़ गुरुकुलम में पधारे डॉ. सत्येंद्र कुमार जैन और डॉ. ब्रह्मचारिणी सारिका जैन ने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण पर प्रेरक विचार दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन का सच्चा धन है और संस्कारों के साथ इसे अपनाना ही वास्तविक प्रगति है। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…

प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ की पावन भूमि पर एक प्रेरणादायी अवसर देखने को मिला, जब दमोह से पधारे भूगर्भ वैज्ञानिक एवं वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. सत्येंद्र कुमार जैन तथा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त डॉ. ब्रह्मचारिणी सारिका जैन ने गुरुकुलम के बच्चों से भेंट की और उन्हें शिक्षा के महत्व पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया।

डॉ. सत्येंद्र जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षा जीवन का असली धन है, जिसे कोई छीन नहीं सकता।” उन्होंने छात्रों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और समय सारिणी का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि कठिन परिश्रम और धैर्य ही सफलता की कुंजी है। उनकी प्रेरक बातें सुनकर बच्चों के चेहरे पर उत्साह और जोश झलक उठा।

पढ़ाई बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती

डॉ. सारिका जैन ने छात्रों को आत्मविश्वास, एकाग्रता और समय प्रबंधन के महत्व पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सही दिशा में की गई पढ़ाई बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा को केवल परीक्षा पास करने का साधन न समझें, बल्कि इसे जीवन संवारने का अवसर मानें।

इस अवसर पर बाल ब्रह्मचारी जय निशांत जी भैया जी ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार पाने का साधन नहीं है, बल्कि जीवन को संस्कारित और मूल्यवान बनाने की प्रक्रिया है। शिक्षा से विवेक, धैर्य और सहनशीलता का विकास होता है और संस्कारों के साथ यही सच्ची प्रगति का मार्ग है।

गुरुकुलम में उपस्थित बच्चों ने अतिथियों के मार्गदर्शन को आत्मसात करते हुए गहरी प्रेरणा ली। बच्चों के लिए यह अवसर एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।

अंत में शिक्षक अनुराग जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे अवसर बच्चों के जीवन में नई दिशा और ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम का समापन गुरु वंदना और बच्चों की उल्लासपूर्ण तालियों के बीच हुआ, जिससे पूरा वातावरण शिक्षा और संस्कारों की सुगंध से भर उठा।

जीवन में सफलता का मूलमंत्र है लक्ष्य के प्रति पूर्ण निष्ठा: मुनिश्री सर्वार्थ सागर जी की मंगल देशना में एकाग्रता और निष्ठा का समवेत संदेश
आचार्य विशुद्ध सागरजी महाराज ससंघ का चातुर्मास पथरिया में जारी है। यहां पर विराजित मुनिराजों की नित धर्मसभा में जीवन को सार्थक बनाने वाली सीखों से दिगंबर जैन समाज के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। पथरिया से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटिल की यह खबर…

पथरिया। आचार्य विशुद्ध सागरजी महाराज ससंघ का चातुर्मास पथरिया में जारी है। यहां पर विराजित मुनिराजों की नित धर्मसभा में जीवन को सार्थक बनाने वाली सीखों से दिगंबर जैन समाज के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी जी के शिष्य मुनिश्री सर्वार्थ सागरजी ने प्रवचन में रविवार को कहा कि- जीवन में सफलता का मूलमंत्र है लक्ष्य के प्रति निष्ठा।

जो व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होता है, जो हर दिन उस लक्ष्य को पाने के लिए परिश्रम करता है, वह चाहे कितनी भी बाधाओं का सामना करे, अंततः विजय उसी की होती है। निष्ठा का मतलब है- बिना डिगे, बिना थके, निरंतर आगे बढ़ते रहना। असफलता आ सकती है, रास्ते कठिन हो सकते हैं, लोग आपके प्रयासों पर सवाल उठा सकते हैं लेकिन, अगर आपका मन सच्चे इरादे और पूर्ण निष्ठा से अपने लक्ष्य से जुड़ा है तो कोई शक्ति आपको हार नहीं दिला सकती। यही कारण है कि कहा गया है-‘जो अपने लक्ष्य के प्रति निष्ठावान होता है, उसकी कभी भी हार नहीं होती।’

सफलता के लिए लगातार जरूरी हैं प्रयास : सीख सफलता की
जीवन में अक्सर ऐसे क्षण आते हैं, जब हम स्वयं को निराशा के भंवर में फंसा पाते हैं. ऐसे में किसी के बोले गए प्रेरक शब्द या कहीं लिखे प्रेरक वाक्य या फिर प्रेरणादायक कहानियां हमें निराशा के उस भंवर से बाहर निकालकर नए जोश का संचार करती हैं। पढ़िए ऐसी ही एक कहानी…

एक समय की बात है एक राज्य में एक प्रतापी राजा राज करता था। एक दिन उसके दरबार में एक विदेशी आया और उसने राजा को एक सुंदर पत्थर उपहार स्वरूप प्रदान किया। राजा वह पत्थर देख बहुत प्रसन्न हुआ। उसने उस पत्थर से भगवान महावीर की प्रतिमा का निर्माण कर उसे राज्य के मंदिर में स्थापित करने का निर्णय लिया और प्रतिमा निर्माण का कार्य राज्य के महामंत्री को सौंप दिया।

महामंत्री गांव के सर्वश्रेष्ठ मूर्तिकार के पास गया और उसे वह पत्थर देते हुए बोला, “महाराज मंदिर में भगवान महावीर की प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं। सात दिवस के भीतर इस पत्थर से भगवान की प्रतिमा तैयार कर राजमहल पहुंचा देना। इसके लिए तुम्हें 50 स्वर्ण मुद्रायें दी जायेंगी।”

50 स्वर्ण मुद्राओं की बात सुनकर मूर्तिकार खुश हो गया और महामंत्री के जाने के उपरांत प्रतिमा का निर्माण कार्य प्रारंभ करने के उद्देश्य से अपने औजार निकाल लिए। उसने एक हथौड़ा लिया और पत्थर तोड़ने के लिए उस पर हथौड़े से वार करने लगा किंतु पत्थर जस का तस रहा। मूर्तिकार ने हथौड़े के कई वार पत्थर पर किये। किंतु पत्थर नहीं टूटा। पचास बार प्रयास करने के उपरांत मूर्तिकार ने अंतिम बार प्रयास करने के उद्देश्य से हथौड़ा उठाया, किंतु यह सोचकर हथौड़े पर प्रहार करने के पूर्व ही उसने हाथ खींच लिया कि जब पचास बार वार करने से पत्थर नहीं टूटा, तो अब क्या टूटेगा।

वह पत्थर लेकर वापस महामंत्री के पास गया और उसे यह कह वापस कर आया कि इस पत्थर को तोड़ना नामुमकिन है। इसलिए इससे भगवान महावीर की प्रतिमा नहीं बन सकती।

महामंत्री को राजा का आदेश हर स्थिति में पूर्ण करना था। इसलिए उसने भगवान की प्रतिमा निर्मित करने का कार्य गांव के एक साधारण से मूर्तिकार को सौंप दिया। पत्थर लेकर मूर्तिकार ने महामंत्री के सामने ही उस पर हथौड़े से प्रहार किया और वह पत्थर एक बार में ही टूट गया।

पत्थर टूटने के बाद मूर्तिकार प्रतिमा बनाने में जुट गया। इधर महामंत्री सोचने लगा कि काश, पहले मूर्तिकार ने एक अंतिम प्रयास और किया होता, तो सफल हो गया होता और 50 स्वर्ण मुद्राओं का हकदार बनता।

सीख

कई बार किसी कार्य को करने के पूर्व या किसी समस्या के सामने आने पर उसका निराकरण करने के पूर्व ही हमारा आत्मविश्वास डगमगा जाता है और हम प्रयास किये बिना ही हार मान लेते हैं। कई बार हम एक-दो प्रयास में विफलता मिलने पर आगे प्रयास करना छोड़ देते हैं। जबकि हो सकता है कि कुछ प्रयास और करने पर कार्य पूर्ण हो जाता या समस्या का समाधान हो जाता। यदि जीवन में सफलता प्राप्त करनी है, तो बार-बार विफल होने पर भी तब तक प्रयास करना नहीं छोड़ना चाहिये, जब तक सफलता नहीं मिल जाती।