श्री नेमि गिरनार धर्मयात्रा – श्रीफल जैन न्यूज़

प्रथम बार शिवपुरी पहुंची श्री नेमि गिरनार धर्मयात्रा : भव्य शोभायात्रा, झांकी, पचरंगा और तिरंगा बने आकर्षण का केंद्र
श्री नेमि गिरनार जी धर्मयात्रा के प्रथम बार शिवपुरी आगमन पर सकल जैन समाज ने भव्य शोभायात्रा एवं धर्मसभा का आयोजन किया। गिरनार तीर्थ की झांकी, 250 फीट तिरंगा और पचरंगा ध्वज आकर्षण का केंद्र रहे। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।

मुरैना/शिवपुरी। परम पूज्य आचार्य श्री 108 विमर्श सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में 25 जून को दिल्ली से प्रारंभ हुई 5100 किलोमीटर की श्री नेमि गिरनार जी धर्मयात्रा के प्रथम बार शिवपुरी आगमन पर सकल जैन समाज एवं विभिन्न जैन संगठनों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकालकर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। यात्रा के समापन पर विशाल धर्मसभा का आयोजन भी हुआ।

भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन

कार्यक्रम संयोजक चंद्रसेन जैन एवं सकल जैन समाज महापंचायत के अध्यक्ष दिनेश जैन कल्लू भैया ने बताया कि शोभायात्रा श्री महावीर जिनालय, महल कॉलोनी से प्रारंभ होकर राजेश्वरी रोड, अस्पताल रोड, भगवान महावीर स्वामी कीर्ति स्तंभ, कोर्ट रोड, माधव चौक और गुरुद्वारा चौक सहित प्रमुख मार्गों से होकर पुनः जिनालय परिसर पहुंची।

गिरनार झांकी और विशाल ध्वज बने आकर्षण

धर्मयात्रा में ट्रक पर सुसज्जित श्री सिद्धक्षेत्र गिरनार की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ 250 फीट लंबा तिरंगा एवं 250 फीट लंबा पचरंगा जैन ध्वज लेकर समाजजन पूरे उत्साह के साथ नगर भ्रमण में शामिल हुए, जिससे पूरे शहर में धार्मिक वातावरण निर्मित हो गया।

धर्मसभा में गिरनार पहुंचने का आह्वान

धर्मसभा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने 20 जुलाई को भगवान नेमिनाथ के निर्वाण कल्याणक महोत्सव पर अधिक से अधिक संख्या में श्री सिद्धक्षेत्र गिरनार पहुंचने का आह्वान किया। कोऑर्डिनेटर अंचल जैन ने बताया कि तीर्थ पर यात्रियों के लिए भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था की गई है।

समाज और संगठनों ने किया स्वागत

कार्यक्रम में विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, कोऑर्डिनेटर अंचल जैन एवं पुजारी विनोद जैन का सकल जैन समाज, मंदिर समितियों एवं विभिन्न जैन संगठनों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण पत्रकार संजीव जैन बाँझल ने दिया।

सामाजिक एकता का दिया संदेश

राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन के मुख्य संयोजक शत्रुघ्न सिंह तोमर ने अपने संबोधन में जैन समाज के धार्मिक कार्यों में सदैव सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक चंद्रसेन जैन ने सभी मंदिर समितियों, महिला मंडलों, युवा मंडलों एवं सहयोगी संगठनों का आभार व्यक्त किया। संचालन महेंद्र जैन ने किया।

गिरनार यात्रा का उद्देश्य

विश्व जैन संगठन द्वारा आयोजित यह 5100 किलोमीटर की धर्मयात्रा देशभर के श्रद्धालुओं को भगवान नेमिनाथ की मोक्षस्थली श्री सिद्धक्षेत्र गिरनार से जोड़ने तथा 20 जुलाई को आयोजित निर्वाण कल्याणक महोत्सव में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।

रात को स्वप्न में दर्शन किए और सुबह प्रारंभ हुई श्री नेमि गिरनार धर्मयात्रा : 20 जुलाई को लाखों श्रद्धालु चढ़ाएंगे गिरनार जी में निर्वाण लाडू
राजधानी दिल्ली के कृष्णानगर जैन मंदिर से श्री नेमि गिरनार धर्मयात्रा का शुभारंभ हुआ। आचार्य विमर्शसागर जी महाराज के सान्निध्य में प्रारंभ हुई यह यात्रा 20 जुलाई को गिरनार जी पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु निर्वाण लाडू अर्पित करेंगे। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।

दिल्ली। जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ की निर्वाण भूमि सिद्धक्षेत्र श्री गिरनार जी में निर्वाण लाडू अर्पित करने के उद्देश्य से 25 जून को राजधानी दिल्ली स्थित कृष्णानगर जैन मंदिर से भव्य “श्री नेमि गिरनार धर्मयात्रा” का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा परम पूज्य जिनागम पंथ प्रवर्तक भावलिंगी संत दिगम्बराचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महामुनिराज ससंघ (33 पिच्छी) के मंगल सान्निध्य में प्रारंभ हुई।

यात्रा का भव्य शुभारंभ

विश्व जैन संगठन के नेतृत्व एवं श्री संजय जैन के संयोजकत्व में प्रारंभ हुई यह धर्मयात्रा 25 दिनों तक देश के विभिन्न नगरों, तीर्थक्षेत्रों और धार्मिक स्थलों से होकर गुजरेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान नेमिनाथ के निर्वाण कल्याणक की प्रभावना एवं जैन तीर्थों के प्रति श्रद्धा का जागरण है।

20 जुलाई को पहुंचेगी गिरनार जी

आयोजकों के अनुसार यह धर्मयात्रा 20 जुलाई 2026 को सिद्धक्षेत्र श्री गिरनार जी पहुंचेगी। इस अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पांचवीं टोंक पर भगवान नेमिनाथ के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित करेंगे और पुण्यार्जन का लाभ प्राप्त करेंगे।

पिछले वर्ष भी हुआ था आयोजन

विगत वर्ष भी दिगम्बराचार्य श्री विमर्शसागर जी महामुनिराज के ससंघ सान्निध्य में यह धर्मयात्रा बलबीर नगर से प्रारंभ होकर गिरनार जी पहुंची थी। इस वर्ष कृष्णानगर जैन मंदिर को इस ऐतिहासिक धर्मयात्रा के शुभारंभ का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

आचार्यश्री ने दिया प्रेरक संदेश

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री विमर्शसागर जी महाराज ने कहा कि हमारी पहचान हमारे तीर्थों से है। सम्पूर्ण विश्व में जैन धर्म के जितने प्राचीन और महत्वपूर्ण तीर्थ हैं, वे हमारी गौरवशाली परंपरा और संस्कृति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि श्री गिरनार जी भगवान नेमिनाथ की निर्वाण स्थली है और यह प्रत्येक जैन श्रद्धालु की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

स्वप्न में हुए भगवान के दर्शन

आचार्यश्री ने अपने उद्बोधन में एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व रात्रि में उन्हें स्वप्न में एक प्राचीन जिनालय के दर्शन हुए, जहां एक दिव्य जिनप्रतिमा एवं समीप अंबिका माता की प्रतिमा विराजमान थी। स्वप्न में उन्हें यह अनुभूति हुई कि यह भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा है और यहां उनकी महती प्रभावना होने वाली है। इस दिव्य अनुभव ने उन्हें अत्यंत आनंद और उत्साह से भर दिया।

यात्रा की सफलता का आशीर्वाद

आचार्यश्री ने कहा कि यह प्रभु की विशेष कृपा है कि उन्हें पुनः इस धर्मयात्रा का शुभारंभ कराने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी यात्रियों और श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह धर्मयात्रा धर्मप्रभावना, भक्ति और आध्यात्मिक जागरण का नया अध्याय स्थापित करेगी।

श्रद्धालुओं में उत्साह

धर्मयात्रा के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजन और धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने भगवान नेमिनाथ के जयघोष के साथ यात्रा को विदाई दी और इसकी सफल एवं मंगलमय पूर्णता की कामना की। यात्रा को लेकर दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

विश्व जैन संगठन ने की श्री नेमि गिरनार धर्मयात्रा रूट की घोषणा : दिल्ली से गिरनार तक 25 दिनों में 5100 किमी लंबी होगी यात्रा
22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के 20 जुलाई को मोक्ष दिवस पर दिल्ली से 25 जून को आरंभ होकर विभिन्न राज्यों के जैन समाज को जोड़ते हुए 19 जुलाई को गिरनार जी पहुंचने वाली श्री नेमि गिरनार धर्मयात्रा के रूट की घोषणा संगठन के दिल्ली कार्यालय में रविवार को वशेष सभा में की गई। नईदिल्ली से पढ़िए, आकाश जैन की यह रिपोर्ट…

नईदिल्ली। 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के 20 जुलाई को मोक्ष दिवस पर दिल्ली से 25 जून को आरंभ होकर विभिन्न राज्यों के जैन समाज को जोड़ते हुए 19 जुलाई को गिरनार जी पहुंचने वाली श्री नेमि गिरनार धर्मयात्रा के रूट की घोषणा संगठन के दिल्ली कार्यालय में रविवार को वशेष सभा में की गई। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने संपूर्ण जैन समाज को जोड़ते हुए गिरनार जी वंदना के निवेदन के लिए दिल्ली से 25 जून को आरंभ होने वाली धर्मयात्रा रूट के प्रथम चरण में 26 जून नोएडा से 50, 28 जून आगरा, 30 जून को नेमीनाथ भगवान जन्म स्थल शौरीपुर बटेश्वर, सिरसा गंज और करहल, 1 जुलाई इटावा, 2 जुलाई भिंड और मुरैना, 3 जुलाई ग्वालियर और शिवपुरी, 4 जुलाई गुना और अशोक नगर, 5 जुलाई ललितपुर, 6 जुलाई गंज बासौदा, 7 जुलाई विदिशा, 8 जुलाई भोपाल, 9 जुलाई इंदौर, 10 जुलाई औरंगाबाद, 11 जुलाई पुणे, 12 जुलाई मुंबई, 15 जुलाई सूरत, 18 जुलाई अहमदाबाद से 19 जुलाई को जूनागढ़ से गिरनार जी में प्रवेश की घोषणा की। ललितपुर निवासी श्री अंचल जैन को धर्म यात्रा कॉ-ऑर्डिनेटर नियुक्त करने की घोषणा की गई।

सुरक्षित वंदना के लिए केंद्र और गुजरात सरकार को दिया आवेदन

संजय जैन ने बताया कि गिरनार जी पर सुरक्षित वंदना के लिए केंद्र सरकार, गुजरात सरकार, पुलिस महानिदेशक और जूनागढ़ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निवेदन पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं। संगठन के सम्मानित सदस्य वीरेंद्र जैन (कैथवाड़ा), अनुज जैन, निपुण जैन (लक्ष्मी नगर), अभिषेक जैन पीएनबी और संगठन के नोएडा संयोजक राहुल जैन ने सभी समाज से भगवान नेमिनाथ की जन्मस्थली शौरीपुर बटेश्वर के 30 जून को यात्रा के साथ दर्शन करने और उनके क्षेत्र में यात्रा से जुड़ने तथा सहयोग करने का आह्वान किया। तीर्थ क्षेत्र कमेटी गुजरात अंचल अध्यक्ष पारस बज एवं उनकी टीम द्वारा गिरनार आने वाले सभी श्रद्धालुओं को निवास और भोजन की पूर्ण व्यवस्था करने और ग्लोबल महासभा द्वारा धर्म यात्रा को पूर्ण समर्थन देने की सूचना संजय जैन द्वारा सभा को दी गईं।

निर्विघ्न यात्रा के लिए शांतिधारा-पूजन का संकल्प

तीर्थ क्षेत्र कमेटी दिल्ली अंचल अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन ने सर्वाेदय तीर्थ, धारूहेड़ा में जैन समाज के गिरनार जी की निर्विघ्न वंदना के लिए प्रतिदिन शांतिधारा, पूजन और विधान में प्रार्थना आरंभ करने की घोषणा की। संगठन के विशेष सहयोगी वैशाली से जयकिशन जैन, सनत जैन, प्रवीण जैन, अनुज जैन, मौजपुर से सीए विपुल जैन, उमेश जैन, विश्वास नगर से नीरज जैन ने सभी सहयोगी संस्थाओं का सहयोग लेकर धर्म यात्रा को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए और पूर्ण सहयोग के आश्वासन के साथ सोशल मीडिया में भड़काऊ वीडियो मैसेज पोस्ट न करने का निवेदन किया।

गिरनारजी के लिए होगी दिल्ली से श्री नेमि गिरनार धर्मयात्रा : विश्व जैन संगठन के तत्वावधान में तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के मोक्षस्थल पहुंचेंगे समाजजन
गिरनारजी के लिए दिल्ली से श्री नेमि गिरनार धर्मयात्रा भगवान सुपार्श्वनाथ के जन्म तप कल्याणक पर 25 जून को आरंभ होगी। अनेकों राज्यों के जैन समाज को जोड़ते हुए 5100 किमी का सफर तय कर 19 जुलाई को धर्म यात्रा गिरनार पहुंचेगी। संपूर्ण भारत से जैन समाज गिरनार जी पहुंचकर 20 जुलाई को नेमिनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक मनाएगा। नईदिल्ली से पढ़िए, आकाश जैन की यह खबर…

नईदिल्ली। गुजरात के सबसे ऊंचे पर्वतराज की सबसे ऊंची चोटी से मोक्ष प्राप्त करने वाले यदुवंशी श्री कृष्ण के चचेरे भाई 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान के निर्वाण दिवस पर मोक्षस्थल श्री उर्जयंत गिरनार जी के दर्शन वंदना के लिए समस्त जैन समाज से निवेदन के लिए 5 मई को विश्व जैन संगठन के दिल्ली कार्यालय में विशेष सभा रखी गई। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने विशेषसभा में भगवान नेमिनाथ निर्वाण दिवस पर संपूर्ण भारत से जैन समाज को गिरनार जी वंदना करने का निवेदन किया और कहा कि जैन समाज 25 जून को सुपार्श्वनाथ भगवान के जन्म तप कल्याणक पर दिल्ली से गिरनार जी तक अनेकों राज्यों से होकर जाने वाली लगभग 5100 किमी लंबी 25 दिवसीय श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा में सहभागी बनें। संजय जैन ने बताया कि 20 जुलाई को जैन समाज के गिरनार जी पर सुरक्षित दर्शन वंदना हेतु केंद्र सरकार, गुजरात सरकार, पुलिस महानिदेशक और जूनागढ़ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निवेदन पत्र प्रेषित कर दिया है और निवेदन किया कि सोशल मीडिया में भड़काऊ वीडियो मेसेज पोस्ट कर दो समुदायों को लड़वाकर गिरनार जी पर्वतराज के पावन दर्शन वंदना में विघ्न पैदा करने का प्रयास करने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हो क्योंकि, गुजरात हाइकोर्ट ने 17 फरवरी 2005 को पारित आदेश में पुलिस प्रशासन को प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा का निर्देश दिया है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन ने भगवान नेमिनाथ की जन्मस्थली शौरीपुर बटेश्वर के दर्शन करने और सभी सदस्यों को अपने परिवार व मित्रों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

व्यवस्थाओं के बारे में भी बताया

तीर्थ क्षेत्र कमेटी गुजरात अंचल अध्यक्ष पारस बज द्वारा गिरनार आने वाले सभी जैन श्रद्धालुओं को भोजन और रहने आदि की व्यवस्था किए जाने की सूचना संजय जैन ने दी। तीर्थ क्षेत्र कमेटी दिल्ली अंचल अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन ने संपूर्ण भारत में विराजमान सभी पूज्य संतों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन लेने का सुझाव दिया। संगठन के कोषाध्यक्ष मयंक जैन, मीडिया प्रभारी आकाश जैन, सम्मानित सदस्य अनुज जैन, निपुण जैन, अभिषेक जैन पीएनबी, गौरव जैन, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री सागर जैन (सरधना), संगठन की लक्ष्मी नगर शाखा अध्यक्ष अतुल जैन, कोषाध्यक्ष अमित जैन, सीए विपुल जैन (मौजपुर), सुमित जैन (कबूल नगर) ने सभी सहयोगी संस्थाओं और बंधुओं का सहयोग लेकर धर्मयात्रा को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए।