श्री दिगंबर तीर्थ रक्षा समिति – श्रीफल जैन न्यूज़

मुनि प्रमुदित सागर जी के ससंघ चार्तुमास में केश लोचन कार्यक्रम : केश लोचन से आत्म शुद्धि एवं कर्मों की निर्जरा
आचार्य पुलक सागर जी महाराज के श्री भट्टारक यशकीर्ति दिगंबर जैन गुरुकुल में मुनि प्रमुदित सागर जी के ससंघ चार्तुमास में केश लोचन कार्यक्रम हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। संत के हाथ से किसी जीव की हत्या न हो, इसलिए केश लोचन आवश्यक होता है। अगर कैंची या उस्तरे से केश काटा जाए, तो जीव हिंसा होने की संभावना होती है। पढ़िए सचिन गंगावत रिपोर्ट…

ऋषभदेव। भारत गौरव राष्ट्र संत आचार्य पुलक सागर जी महाराज के श्री भट्टारक यशकीर्ति दिगंबर जैन गुरुकुल में मुनि प्रमुदित सागर जी के ससंघ चार्तुमास में केश लोचन कार्यक्रम हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। ऋषभदेव जैन समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया कि भगवान ऋषभदेव से लेकर आज तक हजारों वर्षों से केश लोचन की परंपरा चली आ रही है। जैन मूलाचार के अनुसार, दिगंबर साधुओं के 28 मूल गुणों में केश लोचन एक मूल गुण है, जिससे आत्मा की शुद्धि होती है और कर्मों की निर्जरा होती है।

प्रत्येक दिगंबर जैन साधु को चार महीने में एक बार केश लोचन करना आवश्यक है। यह तप, त्याग और संयम का प्रतीक है, जिससे मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। पूर्व महामंत्री प्रकाश भानावत ने बताया कि केश लोचन जैन धर्म की एक महत्वपूर्ण प्रथा है। दीक्षा के समय साधु या साध्वी अपना केश लोच करते हैं और हर चार महीने में अपने सिर एवं दाढ़ी के बालों को अपने हाथों से निकालते हैं। इस प्रथा के माध्यम से जैन साधु दुनिया के सभी सुखों का परित्याग करते हैं।

जैन मुनि केश लोच के समय किसी प्रकार के यंत्र का सहारा न लेते हुए अपने सिर एवं दाढ़ी के बालों को अपने हाथों से खींचकर निकालते हैं। जिस दिन मुनि महाराज अपना केश लोच करते हैं, उस दिन वह उपवास रखकर आत्म साधना करते हैं। जैन संतों का मानना है कि चार महीने से अधिक समय तक बाल बड़े होने पर जीव पड़ने की संभावना रहती है। संत के हाथ से किसी जीव की हत्या न हो, इसलिए केश लोचन आवश्यक होता है। अगर कैंची या उस्तरे से केश काटा जाए, तो जीव हिंसा होने की संभावना होती है।

ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर गुरुकुल ट्रस्ट के ट्रस्टी सुंदरलाल भानावत, समाज के महामंत्री प्रदीप कुमार जैन, पुलक मंच के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश कोठारी, राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री बलवंत बल्लू, जिनशरणम ट्रस्ट के ट्रस्टी सुमेश वानावत, गुरुभक्त रमेश पंचोली, मुकेश भानावत, हेमंत अकोत, पुलक मंच के अध्यक्ष राकेश वानावत, महामंत्री भानु गनोडिया और अन्य समाजजन उपस्थित थे।

यदि आप में सेवा करने का भाव है, तभी दुनिया आपको याद करेगी : दिगंबर जैन तीर्थ रक्षा समिति ने किया शिक्षा उपनिदेशक का अभिनंदन
श्री दिगंबर तीर्थ रक्षा समिति के कार्यालय में समिति के सदस्यों द्वारा शिक्षा उपनिदेशक एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़, सतीशचंद्र जैन का सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीर्थ रक्षा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र मेहता ने बताया कि सतीश चंद्र जैन, जो 38 वर्ष 10 महीने की गौरवमयी राजकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं, के सम्मान में श्री दिगंबर जैन तीर्थ शिक्षा समिति द्वारा माला, नारियल, उपरना और श्री केशरिया जी भगवान की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया गया। पढ़िए सचिन गंगावत विशेष रिपोर्ट…

ऋषभदेव। श्री दिगंबर तीर्थ रक्षा समिति के कार्यालय में समिति के सदस्यों द्वारा शिक्षा उपनिदेशक एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़, सतीशचंद्र जैन का सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीर्थ रक्षा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र मेहता ने बताया कि सतीश चंद्र जैन, जो 38 वर्ष 10 महीने की गौरवमयी राजकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं, के सम्मान में श्री दिगंबर जैन तीर्थ शिक्षा समिति द्वारा माला, नारियल, उपरना और श्री केशरिया जी भगवान की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रध्युम्न भंवरा (महामंत्री), पवन कुमार गांगावत (उपाध्यक्ष), महावीर प्रसाद कोठारी (सदस्य), प्रकाश चंद्र भाणावत (पूर्व महामंत्री, दिगंबर जैन समाज) और चेतन स्वरूप भाणावत (मैनेजर) उपस्थित थे। सतीश चंद्र जैन के परिवार के सदस्य, जिसमें उनकी धर्मपत्नी आभा जैन, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र जैन, भेरूलाल भाणावत, हेमंत भाणावत, पूर्व शिक्षा उपनिदेशक सिद्धार्थ कुमार जैन, अंकित भाणावत, अंकुश भाणावत, मुकेश भाणावत, ऋषि भाणावत, उज्जवल जैन और बाबूलाल गंगावत भी शामिल थे।

इस अवसर पर जैन ने कहा, “आप कितने भी बड़े पद पर चले जाएं, यदि आप में सेवा करने का भाव है, तभी दुनिया आपको याद करेगी। हमें हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति वफादार रहना चाहिए और अपने कार्य के प्रति लगन रखते हुए सेवा करनी चाहिए।” सतीश चंद्र जैन ने अपने उद्बोधन में कहा, “जहां भी रहें, ऐसा कार्य करें कि लोगों के दिलों में आपका स्थान बन सके। मैंने हमेशा ऐसे कार्य करने का प्रयास किया।” कार्यक्रम के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ सभी शिक्षकों और परिजनों ने शिक्षा उपनिदेशक सतीशचंद्र जैन को नाचते-गाते हुए उनके निवास पर छोड़ा।

ये भी रहे मौजूद

समारोह के समापन पर जैन परिवार द्वारा भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार, प्रधान केसर देवी, नगर चेयरमैन मनीष मीना, पूर्व सरपंच शिवलाल अहारी, पूर्व उपसरपंच शीतल भाणावत, पार्षद नीता भाणावत, पार्षद दयाप्रकाश पहाड़, महावीर नागदा, हनुमंत रावल, सभी समाज के वरिष्ठ नागरिक, युवा परिषद के साथी और शिक्षा विभाग से जुड़े सैकड़ों लोग उपस्थित थे।