श्री आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव – श्रीफल जैन न्यूज़

आचार्य शांतिसागर सभागार में हुआ कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह : पंचकल्याणक महोत्सव की सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं की सेवा भावना
श्री सर्वताभद्र जिनालय, न्यू आदर्श नगर बलकेश्वर में आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में श्री आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार को हरीपर्वत स्थित आचार्य शांतिसागर सभागार में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह हुआ। आगरा से पढ़िए, यह खबर…

आगरा। श्री सर्वताभद्र जिनालय, न्यू आदर्श नगर बलकेश्वर में आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में श्री आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार को हरीपर्वत स्थित आचार्य शांतिसागर सभागार में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह हुआ। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पदाधिकारी, ट्रस्टीगण, दानदाताओं एवं बड़ी संख्या में श्रेष्ठीजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगला चरण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि गौरवाध्यक्ष प्रदीप जैन (पीएनसी)का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने पंचकल्याणक महोत्सव की सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना को प्रमुख आधार बताते हुए इसे समाज की एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस अवसर पर महोत्सव के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाने वाले संयोजकों एवं सहयोगियों को मंच पर सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित कार्य कर्ताओं का दुपट्टा ओढ़ाकर चंदन तिलक लगाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत-सम्मान किया गयाद्यजिससे पूरा सभागार तालियों की गूंज से गुंजायमान हो उठा।

कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना

घटयात्रा, जन्म कल्याणक, रथयात्रा, प्रतिमा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजन व्यवस्था, पूजन, पांडाल, प्रशासनिक, आवास एवं यातायात सहित सभी व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में महिला मंडलों, युवा समितियों एवं विभिन्न सेवा संगठनों की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण रही। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और आनंद का वातावरण निर्मित किया। आयोजन समिति ने सभी कार्यकर्ताओं, दानदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही यह महोत्सव ऐतिहासिक रूप से सफल हो सका है। यह आयोजन समाज में सेवा, समर्पण और एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ। संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।

यह समाजजन रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदीप जैन (पीएनसी), जगदीश प्रसाद जैन, निर्मल मोठया, पंकज जैन,रजत जैन,मनोज जैन बल्लो,नरेंद्र जैन,राजीव जैन,सुमेर जैन,पारसमल जैन,राजेंद्र जैन, अमित जैन बॉबी,प्रवीन कुमार जैन, अंकित जैन,दीपक जैन,दिलीप जैन, सुमेर जैन पाड़या,अंकेश जैन,कमल जैन,विशाल जैन,अरुण जैन,शैलेंद्र जैन,खुशबू जैन, वंदना जैन, बबीता जैन, विनीता जैन सहित समस्त पंचकल्याणक महोत्सव समिति आगरा एवं श्री सर्वताभद्र जिनालय ट्रस्ट के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

हरीपर्वत पर श्री आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 23 अप्रैल से: पदाधिकारियों ने किया गया पत्रिका विमोचन
न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर स्थित नवनिर्मित श्री 1008 सर्वताभद्र जिनालय में आचार्यश्री विरागसागर जी महाराज एवं आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज के आशीर्वाद तथा उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में 23 से 27 अप्रैल तक एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड अयोध्या नगरी में भव्य श्री आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ होने जा रहा है। आगरा से पढ़िए, यह खबर…

आगरा। न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर स्थित नवनिर्मित श्री 1008 सर्वताभद्र जिनालय में आचार्यश्री विरागसागर जी महाराज एवं आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज के आशीर्वाद तथा उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में 23 से 27 अप्रैल तक एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड अयोध्या नगरी में भव्य श्री आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ होने जा रहा है। इसी क्रम में 21 अप्रैल को हरीपर्वत स्थित एम.डी.जैन इंटर कॉलेज परिसर के नारायण भवन में श्री आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति द्वारा भव्य पत्रिका विमोचन एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधिवत रूप से महोत्सव की आधिकारिक पत्रिका का विमोचन किया गया। पत्रिका विमोचन करते हुए समिति पदाधिकारियों ने महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा साझा की और आयोजन की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। प्रेसवार्ता में मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल ने बताया कि यह महोत्सव 23 से 27 अप्रैल तक अत्यंत भव्य एवं धार्मिक गरिमा के साथ होगा। जिसमें जैन परंपरा अनुसार पंचकल्याणक की सभी मांगलिक क्रियाएं विधि पूर्वक आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने जानकारी दी कि 23 अप्रैल को प्रथम दिवस गर्भकल्याणक महोत्सव के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। प्रातः6 बजे से कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ होकर घटयात्रा, शोभायात्रा, भूमि शुद्धि, मंडप उद्घाटन, ध्वजारोहण, अभिषेक, पूजन एवं माता मरुदेवी की गोद भराई जैसी मांगलिक क्रियाएं होंगी। सायं कालीन कार्यक्रमों में आरती, प्रवचन एवं विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। जिनमें 16 स्वप्नों का आकर्षक मंचन भी शामिल रहेगा।

मोक्ष कल्याणक के साथ महोत्सव का समापन

संयोजक रजत जैन ने बताया कि 24 अप्रैल को जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें तीर्थंकर बालक के जन्म के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन, ऐरावत हाथी पर शोभायात्रा, पांडुकशिला अभिषेक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके पश्चात 25 अप्रैल को तप कल्याणक महोत्सव, 26 को ज्ञान कल्याणक महोत्सव एवं 27 अप्रैल को मोक्ष कल्याणक के साथ महोत्सव का समापन होगा। जो श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का अद्वितीय अवसर बनेगा। संयोजक पंकज जैन ने बताया कि प्रतिष्ठा ब्रह्मचारी जयकुमार ‘निशांत’ टीकमगढ़ के निर्देशन में सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। साथ ही बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा।

इनकी रही मौजूदगी

महोत्सव के विशेष आकर्षणों में 25 अप्रैल की रात्रि को प्रसिद्ध कवयित्री अनामिका जैन ‘अंबर’ द्वारा कवि सम्मेलन तथा 26 अप्रैल को सुप्रसिद्ध गायक रूपेश जैन द्वारा संगीतमय भजन संध्या का आयोजन शामिल है। समिति द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि इस भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन को अधिक से अधिक जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर रजत जैन, पंकज जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, पारस जैन कंसल, सुमेर जैन, नरेंद्र जैन, राजीव बैंक, विशाल जैन, दिलीप जैन, विष्णु भगवान जैन, प्रवीण जैन नेताजी, कमल जैन, आकाश जैन, अंकेश जैन, मनीष जैन, शुभम जैन, समस्त श्री आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति बलकेश्वर के पदाधिकारी मौजूद रहे।