श्री आदिनाथ दिगंबर जैन छोटे मंदिर – श्रीफल जैन न्यूज़

भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा : श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर पालकी यात्रा का स्वागत किया
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एवं जैन समाज अंबाह के तत्वावधान में आज श्री आदिनाथ दिगंबर जैन छोटा मंदिर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।जिसमें पालकी में विराजमान भगवान आदिनाथ का नगर भ्रमण कराया गया। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एवं जैन समाज अंबाह के तत्वावधान में आज श्री आदिनाथ दिगंबर जैन छोटा मंदिर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।जिसमें पालकी में विराजमान भगवान आदिनाथ का नगर भ्रमण कराया गया। श्रद्धालु “जय जिनेन्द्र” के जयघोष के साथ चलते हुए भक्ति भाव से शामिल हुए। पुरुष वर्ग कुर्ता-पजामा में और महिलाएं केसरिया साड़ी में मंगलगीत गाते हुए यात्रा में सम्मिलित हुईं। बच्चे और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा जैन गली से जयश्वर रोड, सदर बाजार, परेड चौराहा और गंज बाजार होते हुए पुनः मंदिर में समाप्त हुई। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर पालकी यात्रा का स्वागत किया। बाजे-गाजे और धार्मिक धुनों ने नगर को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। यात्रा के अंत में मंदिर में भगवान का प्रथम अभिषेक एवं पूजा संपन्न हुई। यह शोभायात्रा श्रद्धा, उल्लास और भक्ति का अद्भुत उदाहरण रही, जिसमें नगरवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक आनंद का अनुभव किया।

अंबाह में निकली जैन समाज की भव्य वार्षिक रथयात्रा : श्रद्धा‑भक्ति के दिव्य रंगों से सराबोर रहा पूरा नगर
नगर गुरुवार को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठा। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला दिगंबर जैन समाज का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव इस बार और भी अधिक भव्यता, अनुशासन और दिव्यता के साथ हुआ। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की खबर…

अंबाह। नगर गुरुवार को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठा। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला दिगंबर जैन समाज का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव इस बार और भी अधिक भव्यता, अनुशासन और दिव्यता के साथ हुआ। शहर के इतिहास में यह आयोजन हमेशा विशेष स्थान रखता है, किंतु इस वर्ष का आयोजन अपने आध्यात्मिक वैभव, सजावट, श्रद्धालुओं की व्यापक सहभागिता और दिव्य वातावरण के कारण यादगार बन गया। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन छोटे मंदिर परिसर में दोपहर 2 बजे शंख‑नाद, नगाड़ों की गूँज और “ॐ ह्रीं नम: सिद्धेभ्य:” जैसे मंत्रों के साथ रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की मनोहारी प्रतिमा को भव्य रथ पर विराजमान किया गया। रथ की सजावट में पीला, केसरिया और लाल रंग की आकर्षक थीम ने पूरे वातावरण को दैवीय अनुभूति प्रदान की।

महिलाओं ने गाए मंगल गान

जैसे ही रथ प्रारंभ हुआ तो बैंडबाजों की धुन पर भक्ति के स्वर गूंजने लगे। प्रभु रथ पर हुए सवार, नगाड़ा बज उठा…’मेरे महावीर झूले पलना…’जैसे भजन वातावरण को धर्ममय बनाने लगे। युवा सफेद वस्त्र पहनकर अनुशासित ढंग से रथ के आगे‑पीछे चल रहे थे। महिलाएं मंगलगान गाती हुई रथयात्रा की गरिमा को कई गुना बढ़ा रही थीं। नन्हे‑मुन्ने बालक‑बालिकाएं, ध्वजा और धार्मिक पट्टिकाएं लिए हुए चल रहे थे। जिससे पूरा नगर भक्ति‑रस से भरा दिख रहा था।

मुख्य मार्गों पर पुष्पवर्षा और स्वागत आरती

रथयात्रा जयश्वर रोड, सदर बाजार, परेड रोड, नपा चौराहा और गंज बाजार सहित नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। जगह‑जगह समाजजनों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने प्रभु के रथ की आरती उतारी और पुष्पवर्षा से स्वागत किया। कई स्थानों पर भक्ति गीतों और शांति मंत्रों की धुन पर आध्यात्मिक वातावरण और भी अलौकिक हो उठा। बाजारों में दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने जल‑सेवा, फल‑प्रसाद की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं की सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।

शाम 4 बजे संत वाटिका में दिव्य अभिषेक

रथयात्रा के संत वाटिका जैन बगीची में पहुँचने के बाद भगवान आदिनाथ का शास्त्रोक्त विधि से अभिषेक हुआ। जैसे ही शांत वातावरण में मंत्रोच्चार आरंभ हुआ तो चारों तरफ ‘रिद्धि‑सिद्धि दाता भगवान आदिनाथ की जय’

के जयघोष से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। शुद्ध जल से प्रभु का अभिषेक किया गया। महिलाएँ पारंपरिक परिधान में मंगलगीत गाती हुईं भगवान की आराधना में लीन थीं, जिससे वातावरण और भी दिव्य बन गया। आयोजन के दौरान कलश‑अभिषेक का दृश्य देखते ही बनता था। इस दौरान मानो पूरा परिसर धर्म‑रस में डूब गया हो। अभिषेक के बाद शांतिधारा और सामूहिक आरती सम्पन्न हुई। भक्तों ने प्रभु से नगर की सुख‑समृद्धि, समाज के कल्याण और वैश्विक शांति की कामना की।

समाज के पदाधिकारियों ने की भागीदारी

महोत्सव में जैन समाज अंबाह के अध्यक्ष जिनेश जैन, महामंत्री सुरेश जैन नागर सहित संपूर्ण सकल दिगंबर जैन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि इस रथयात्रा का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं का संरक्षण, युवाओं में आध्यात्मिकता का प्रसार और समाज में एकता का भाव बढ़ाना है। आयोजन में पूरी तरह अनुशासन, सौहार्द और सहयोग देखने को मिला। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी ने इसे अत्यंत सफल और अविस्मरणीय बना दिया।

60 वर्ष पुरानी जैन रथ यात्रा निकलेगी गुरुवार को : तीन दिवसीय परंपरा अब एक दिवसीय आयोजन में सिमटी
दिगंबर जैन समाज अंबाह द्वारा आयोजित वार्षिक रथयात्रा महोत्सव इस वर्ष भी परंपरानुसार 4 दिसंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन छोटे मंदिर से दोपहर 1 बजे प्रारंभ होकर यह यात्रा संत वाटिका जैन बगीची प्रांगण, गेट नंबर 2 तक जाएगी। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। दिगंबर जैन समाज अंबाह द्वारा आयोजित वार्षिक रथयात्रा महोत्सव इस वर्ष भी परंपरानुसार 4 दिसंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन छोटे मंदिर से दोपहर 1 बजे प्रारंभ होकर यह यात्रा संत वाटिका जैन बगीची प्रांगण, गेट नंबर 2 तक जाएगी। शाम 4 बजे संत वाटिका में कलश अभिषेक का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का आयोजन जैन समाज अध्यक्ष जिनेश जैन, महामंत्री सुरेश जैन नागर वाले तथा समस्त सकल दिगंबर जैन समाज अंबाह कर रहा है। ज्ञात रहे कि यह रथयात्रा की लगभग 60 वर्ष पुरानी परंपरा है। वरिष्ठजनों के अनुसार पहले इस आयोजन की तैयारियां एक माह पूर्व प्रारंभ हो जाती थीं। समाज की सामूहिक बैठक बुलाई जाती थीं, जिसमें यात्रा का मार्ग, सजावट, मंचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाजहित के अनेक कार्यों का विस्तृत खाका तैयार किया जाता था। उस समय देश भर से प्रसिद्ध भजन गायक, नाटक मंडलियां और सांस्कृतिक दल अंबाह पहुंचते थे। तीन दिवसीय भव्य आयोजन के अंतर्गत सदर बाजार गंज में विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम होते थे, जो शहर की शान माने जाते थे और समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी होती थी।

समाजजन मानते हैं परंपरा की भव्यता अवश्य हुई

समय के साथ बढ़ती व्यस्तता, बदलती जीवनशैली और सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता की कमी के कारण यह विशाल आयोजन अब एक दिवस के कार्यक्रम तक सीमित हो गया है। पूर्व में जहां यात्रा, भजन, आराधना, नाट्य प्रस्तुति और दर्जनों धार्मिक‑सामाजिक गतिविधियां लगातार तीन दिन तक चलती थीं, अब अधिकांश कार्यक्रम एक ही दिन में कराए जाते हैं। समाजजन मानते हैं कि परंपरा की भव्यता कम अवश्य हुई है परंतु, श्रद्धा, आस्था और उत्साह आज भी उतने ही प्रबल हैं। रथयात्रा के प्रति लोगों की भावना और धार्मिक ऊर्जा आज भी पहले जैसी ही है।