श्रीमहावीर – श्रीफल जैन न्यूज़

पंचकल्याणक एवं महामस्तकाभिषेक को लेकर हुई जूम बैठक
आयोजन सम्पन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं के बार में विचार-विमर्श

श्रीमहावीरजी । श्रीमहावीरजी पंचकल्याणक एवं महामस्तकाभिषेक को लेकर केंद्रीय पदाधिकारियों, क्षेत्रीय समन्वयकों एवं राज्यों के समन्वयकों की जूम मीटिंग शुक्रवार को हुई। श्रीमती सरिता जी छाबड़ा के मंगलाचरण से सभा प्रारम्भ हुई। श्री राकेश जी सेठी द्वारा आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी के भव्य महावीरजी प्रवेश एवं चातुर्मास स्थापना की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पंचकल्याणक के प्रमुख पात्रों की जानकारी देते हुए बताया कि भारत के समस्त क्षेत्रों से पात्रों का चयन हो रहा है।

विवेक जी काला ने खड्गासन प्रतिमा स्थापना एवं चौबीस वेदियों की बुकिंग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुकिंग कर्ताओं का उत्साह जबर्दस्त था। 24 से ज्यादा नाम 10 मिनट में आ गए। आपने बेंगलुरू में 24 जुलाई को हुई सभा की भी जानकारी दी।

श्री निहालचंद जी ठोलिया ने जनमंगल कलश बुकिंग की जानकारी दी। जनमंगल कलश की बुकिंग बहुत ही उत्साह से हो रही है। निहाल जी ने गूगलपे खाता नम्बर के बारे में पूछा तो सुरेश जी सबलावत ने बताया कि खाता नम्बर की जानकारी सभी को भेज दी जाएगी। किसी भी तरह की समस्या या जानकारी हेतु जयपुर कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है। जनमंगल कलश की बुकिंग समस्त राज्यों से शीघ्र एवं सर्वाधिक करने का अनुरोध किया गया 15 अक्टूबर 2022 अंतिम तिथि रखी गई है। 23 अक्टूबर धनतेरस पर 120 भाग्यशाली विजेताओं का चयन लॉटरी द्वारा किया जाएगा।

श्री जमनालाल जी हपावत ने क्षेत्रीय सभाओं के आयोजन की योजना बताई। रायपुर, दिल्ली,आगरा कोलकाता में शीघ्र सभाएं होंगी। हंसमुख जी गांधी इंदौर ने रायपुर, इंदौर, आगरा आदि स्थानों पर जल्द से जल्द सभाएं करने पर जोर दिया और अपनी पूरी ताकत से काम करने का आश्वासन दिया। बताया गया कि राज्यों का सघन दौरा स्थानीय समन्वयक जल्द करेंगे।

सबलावत जी एवं विवेक जी काला ने बताया कि 11 लाख तक के कलश हेतु समन्वयक स्तर पर सम्पर्क हो एवं ऊपर के कलश हेतु केंद्रीय पदाधिकारियों की भी मदद ली जा सकती है। महेंद्र जी पण्ड्या कोलकाता ने प्रथम तीन कलश के विषय पर चर्चा की। सबलावत जी ने नवीन शुभ मंगल कलश 80,000/- की भी जानकारी दी जो प्रत्येक दिन 31 कलश होंगे।

राकेश जी सेठी ने पंचकल्याण के पात्रों हेतु प्रत्येक राज्य से न्यूनतम एक पात्र चयन का कहा। राजेश जी शाह अहमदाबाद के ईशान इंद्र बनने पर सभी ने बधाई दी। संजय जी दीवान सूरत एवं योगेश जैन अहमदाबाद ने सभा आयोजन पर चर्चा की।

पंचकल्याण एवं कलश वाले दिनों में आवास के सवाल पर बताया गया कि फोल्डर में बताई संख्या एवं दिनों के लिए समुचित आवास उपलब्ध होंगे। सभा में श्री अशोक जी सेठी बेंगलुरू, महेंद्र जी धाकड़ा चेन्नई, संजीव जी लखनऊ, राजेश जी अहमदाबाद, कमल जी गुवाहाटी, अजय जी ठोल्या हैदराबाद आदि ने भी अपने विचार रखे। संचालन राकेश जी सेठी ने किया। हसमुख जैन गांधी, इंदौर ने बताया कि धन्यवाद के साथ सभा समाप्त की गई।

श्रीमहावीरजी में 18 को आचार्य वर्धमान सागर जी का मंगल प्रवेश, देशभर से जुटेंगे श्रद्धालु
किशनगढ़ के समाज बंधुओं में भी श्री महावीरजी यात्रा के लिए उत्साह

न्यूज सौजन्य -गौरव पाटनी

मदनगंज-किशनगढ़। श्री महावीरजी में आयोजित 21वीं सदी के प्रथम महामस्तकाभिषेक और देश का सबसे बड़े पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। वात्सल्य वारिधि 108 आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के 18 जुलाई को मंगल प्रवेश जुलूस के लिए किशनगढ़ से सैकड़ों जैन समाज बंधु जाएंगे। श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत की ओर से 17 जुलाई को श्रीमहावीर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। महोत्सव में देशभर से जैन समाज के लोग आएंगे।

आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश

पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी ने बताया कि महोत्सव में सान्निध्य प्राप्त करने के लिए निकले, आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का 18 जुलाई को श्रीमहावीरजी में भव्य मंगल प्रवेश होगा। उन्होंने बताया कि आचार्य के अभिनंदन के लिए सवाईमाधोपुर से श्री महावीरजी तक 108 स्वागत द्वार बनाए हैं। इस दौरान समाजसेवी संजय पापड़ीवाल और राजकुमार दोसी ने बताया कि- भगवान महावीर स्वामी के भूगर्भ से प्रकटित अतिशयकारी प्रतिमा के 24 वर्षों बाद 21वीं सदी के प्रथम महामस्तकाभिषेक और देश के सबस बड़े पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के चलते समाज के लोगों में उत्साह व्याप्त है।

विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे श्रद्धालु

महोत्सव में सान्निध्य प्रदान करने के लिए 8 माह में 1,600 किमी पद विहार कर आ रहे आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ को शांति वीर नगर से प्रातः 11 बजे बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा के रूप में श्रीमहावीर के मुख्य मंदिर में लाया जाएगा। प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि- आचार्य श्री के मंगल प्रवेश के ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए किशनगढ़ के आर के मार्बल परिवार के अशोक कुमार पाटनी, सुशीला पाटनी, सुरेश पाटनी के अलावा जयपुर, उदयपुर, पारसोला, भिंडर, सलूंबर, धरियाबाद, दौसा, सिकन्दरा, करौली, दिल्ली, अलवर, हिण्डौन, भरतपुर, कोटा, बूंदी, भवानीमंडी, सवाईमाधोपुर, गंगापुरसिटी सहित देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से जैन समाज के हजारों लोग उमड़ेंगे। श्रीमहावीरजी में जैन समाज के पदाधिकारी विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे हुए है।

किशनगढ़ से 5 बसों से जाएंगे श्रद्धालु

श्रीमहावीरजी में आचार्य वर्धमान सागर के मंगल प्रवेश जुलूस में भाग लेने के लिए किशनगढ़ से रवीन्द्र रंगमंच से 4 बसें, इन्द्रानगर से 1 बस 17 जुलाई को सांय 7 बजे रवाना होगी। समाजसेवी कैलाश पाटनी ने बताया कि- किशनगढ़ से जाने वाली बसों में जैन समाज के लोगों ने पहले ही पंजीयन करवा लिया है। बसों के पुर्ण्याजक परिवार संजयकुमार, पुनीतकुमार पापड़ीवाल, महावीरप्रसाद, विनोद कुमार, कैलाशचंद पाटनी, विमलकुमार, महेन्द्रकुमार, समर्थ पाटनी, कैलाशचंद, संजय कुमार, मुकेश कुमार गंगवाल (लांम्बा वाले), कुसुम देवी, अजीत कुमार, रवि कुमार, राजकुमार बाकलीवाल (आशीर्वाद मोबाइल) परिवार होंगे।