श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा – श्रीफल जैन न्यूज़

जीवन में पाप दुखदाई इनको छोडे बगैर कल्याण नहीं : समवशरण में हुई मुनि श्री सुधासागर जी की दिव्यदेशना, प्रतिमाओं में हुए सूर्यमंत्र के संस्कार
श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में ज्ञान कल्याण पर मुनि श्री सुधासागर महाराज ने तीर्थंकर आदिनाथ इस युग के धर्म तीर्थ प्रवर्तक और राजा श्रेयांस दान तीर्थ प्रवर्तक बताते हुए कहा कि महान आत्माए दूसरों का कल्याण किए बिना अपना कल्याण नहीं करती। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…

ललितपुर। श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में ज्ञान कल्याण पर मुनि श्री सुधासागर महाराज ने तीर्थंकर आदिनाथ इस युग के धर्म तीर्थ प्रवर्तक और राजा श्रेयांस दान तीर्थ प्रवर्तक बताते हुए कहा कि महान आत्माए दूसरों का कल्याण किए बिना अपना कल्याण नहीं करती। जब हम बुरे निमित्त से प्रभावित होंगे, बुरा होगा, संसार बुरा नहीं है। हर व्यक्ति तुम्हारे साथ बुरा कर रहा लेकिन घबराना नहीं अगर संसार के भय से डर रहे हो तो गलत है। मुनि श्री ने स्त्रियों की वेषभूषा पर व्यंग करते हुए कहा कि वह भेष धारण मत करो। जिससे दुनिया के परिणाम बिगड़ें। मुनि श्री ने आहार दान के प्रसंग में बताया कि आज ज्ञान कल्याणक का वह दिन है मुनिराज आदि सागर जी ने मुनि दीक्षा के छह माह वाद आहारग्रहण किया। उस समय श्रावक मुनिराज की आहार विधि भी नहीं जानते थे। उन्होंने श्रावकों को प्रेरित किया कि दुर्व्यसन गुटका आदि का त्याग कर जीवन को संयमी बनाए।

लोकार्पण पुण्यार्जक परिवार ने किया

इसके पूर्व प्रातःकाल श्री जी का अभिषेक शांतिधारा के उपरान्त ज्ञान कल्याणक की पूजन हुआ। इसके उपरांत प्रतिष्ठाचार्य बालब्रहमवारी प्रदीप भैया सुयश ने मुनिराज आदिसागर की आहारचर्या की विधि कराई। मध्यान्ह में श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में अयोध्यापुरी में समवशरण की रचना हुई। जिसका लोकार्पण पुण्यार्जक परिवार ने किया। समवशरण में विराजित देव शास्त्र गुरु की पूजन करने वैमानिक, कल्पवासी, व्यंतर, भवनवासी देवगण पहुंचे। जिन्होंने समवशरण में अपनी मनोकामना की पूर्ति की भावना से पूजन उपस्थित इन्द्र इन्द्राणियों के साथ की।

इस मौके पर समोवशरण से निर्यापक श्रवण मुनि सुधासागर महाराज ने संसार को नश्वर बताते हुए कहा सारी दुनिया को समझो जीवन अर्थ के अभाव में अनर्थ हो रहा है वह भूल जाता है कि उसका प्रयोजन करने से कितना अनर्थ हो जाता है। भक्त की भक्ति भगवान बनने की रहती है लेकिन इसका दुरूपयोग करके वह सर्वनाश कर लेता है। उन्होने कहा मोक्ष मार्ग के लिए कर्मों का क्षय कर मुनिव्रत पालन करना है लेकिन अर्थ किया के अभाव में भटक जाता है और प्रयोजन का स्वरूप भूल जाता है। महाराज श्री ने कहा जैन दर्शन जीवन में जोडने की शिक्षा देता है काटने की नहीं भगवान आदिनाथ ने असि कृषि और मसी की शिक्षा देकर श्रावक के छह आवश्यक बताए और कहा पाप दुखदाई है परिग्रह युक्त हैं इनको छोड़े वगैर पुण्य नही होगा। उन्होने पंचकल्याणक से सीख लेते हुए जीवन को संस्कारित बनाने की प्रेरणा दी।

इच्छुरस वितरित किया गया

सायंकाल सायंकाल जिज्ञासा समाधान के दौरान मुनि श्री ने श्रावकों द्वारा की गई जिज्ञासाओं का सम्यक समाधान किया। आचार्य भक्ति जिज्ञासा समाधान के उपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन सत्येन्द्र शर्मा एण्ड पार्टी दिल्ली के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की गई। मुनिराज आदिकुमार के आहार के उपलक्ष्य में सानत इन्द्र आनद जैन साइकिल परिवार द्वारा इच्छुरस वितरित किया गया। आयोजन की व्यवस्थाओं को सतोदय तीर्थ सेरोन अध्यक्ष सतीश जैन बंटी, महामंत्री सिंघई मनोज जैन, कोषाध्यक्ष विजय जैन लागौन, अरविन्द जैन बरोदा, अजय जैन जखौरा, आनंद जैन साइकिल, नीतेश विलौआ, अमितेश जैन, मुकेश जैन नेता, राजेन्द्र मिठ्या, श्रयांस जैन गदयाना, अरूण जैन, अजय जैन, अभय जैन, अमित जैन, प्रदीप जैन, अवध किशोर जैन के अतिरिक्त जैन पंचायत के अध्यक्ष डा० अक्षय टडया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत खजुरिया समेत पूरी टीम द्वारा संयोजित की जा रही हैं।

भगवान का मोक्षकल्याणक एवं गजस्थ परिक्रमा

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में 9 मार्च नैमेत्तिक अभिषेक पूजन के बाद प्रात: 7.29 बजे भगवान आदिनाथ को कैलाश पर्वत से मोक्ष गमन तत्पश्चात अग्निकुमार देवों का आगमन, प्रभु के नख केश का विसर्जन मुनि श्री के मांगलिक प्रवचनों के उपरान्त मोक्षकल्यणक पूजन एवं विश्वशान्ति हवन होगा। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने बताया कि दोपहर 12-30 बजे गजरथ परिक्रमा मुनि श्री के प्रवचन तदुपरान्त सायंकाल 6 बजे आचार्य भक्ति जिज्ञासा समाधान होगा।

सतोदय में अपार पुरातन संपदा, जिनका संरक्षण जरूरी: मुनिश्री सुधासागरजी के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां, स्वयंसेवी संस्थाएं जुटी
सतोदय तीर्थ सेरोन में मुनिश्री सुधासागरजी महाराज ससंघ ने शुक्रवार को यहां की मूर्तिकला को देखा और उनके संरक्षण के लिए समाज को प्रेरित किया। मुनि श्री ने कहा कि सतोदय में पुरातन संपदा का अपार भंडार है, इसको संरक्षित किया जाना जरूरी है। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…

ललितपुर। सतोदय तीर्थ सेरोन में मुनिश्री सुधासागरजी महाराज ससंघ ने शुक्रवार को यहां की मूर्तिकला को देखा और उनके संरक्षण के लिए समाज को प्रेरित किया। मुनि श्री ने कहा कि सतोदय में पुरातन संपदा का अपार भंडार है, इसको संरक्षित किया जाना जरूरी है। मुनि श्री ने सतोदय में विराजित प्रतिमाओं के दर्शन किए और विकास कार्यों को देखा। मुनि श्री ने प्राचीन संग्रहालय में रखी मूर्तियों को देखकर उनके संरक्षण पर बल दिया। शुक्रवार प्रातःकाल मुनि श्री के सानिध्य में प्रभु अभिषेक शांतिधारा हुई। जिसका पुण्यार्जन सुशील जैन शाह परिवार दिल्ली एवं सोमचंद संजीव जैन लकी परिवार ललितपुर ने किया। मुनि श्री के पाद प्रक्षालन का पुण्यार्जन ज्ञानचंद रीतेश कुमार सादूमल परिवार ने किया। मुनि श्री की आहारचर्या कराने का पुण्यार्जन संगीता मनीष जैन नायक परिवार को मिला। मुनि श्री ससंघ के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य बालब्रह्मचारी प्रदीप जैन सुयश अशोकनगर के मार्गदर्शन में होने वाले श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए प्रमुख पात्रों के चयन के बाद आयोजन स्थल पर तैयारियां चल रही है। प्रतिष्ठा महोत्सव के इंद्र-इंद्राणियों की व्यवस्थाओं को जैन मिलन मुख्य शाखा पूर्ण कर रही है।

यह समाजजन देख रहे हैं व्यवस्थाएं

जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, प्रतीक इमलिया, सतोदय तीर्थ सेरोन अध्यक्ष सतीश जैन बंटी, महामंत्री सिंघई, कोषाध्यक्ष विजय जैन लागौन, अजय जैन जखौरा, आनंद जैन साइकिल, संजय मोदी, मुकेश जैन, अरविंद जैन बरोदा, अमित जैन डोगरा, विमल जैन पीहर साडी, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, नीतेश विलौआ, नरेश जैन मुक्ता, पं. जयकुमार जैन, रविजैन चुनगी, अवध किशोर जैन आदि व्यवस्थाएं कर रहे हैं।आगामी 4 से 8 मार्च तक सतोदय तीर्थ सेरोन में श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव किया जाएगा। जिसको लेकर जैन समाज में उत्साह है। प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

सतोदय तीर्थ में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 4 मार्च से : जैन समाज महोत्सव की तैयारियों में जुटा
उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती ललितपुर जिले के विकासखंड जखौरा में शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र सत्तोदय तीर्थ सेरोन में आचार्य श्री विद्यासागर जी के आर्शीवाद एवं मुनि श्री सुधा सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव का 4 से 8 मार्च तक होने जा रहा है। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…

ललितपुर। उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती ललितपुर जिले के विकासखंड जखौरा में शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र सत्तोदय तीर्थ सेरोन में आचार्य श्री विद्यासागर जी के आर्शीवाद एवं मुनि श्री सुधा सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव का 4 से 8 मार्च तक होने जा रहा है। जिसकी व्यवस्थाओं को लेकर आज प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी सत्यप्रकाश से मुलाकात कर प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई की मांग की। सतोदय तीर्थ के महामंत्री सिंघई मनोज जैन बबीना ने ललितपुर से दैलवारा होकर सेरोन मार्ग की जीर्णशीर्ण हालत की मरम्मत कराए जाने को नितांत जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि इन्हीं दिनों बुंदेलखंड का होली पर होने वाला राखपंचमपुर मेले की भीड भी इसी मार्ग से गुजती है, किसी प्रकार की अन्होनी हो इसके पूर्व मार्ग के हालत सुधारने की मांग की। सतोदय तीर्थ के अध्यक्ष सतीश जैन बजाज ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में दूरांचलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचेगे जिसको दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षात्मक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जाना नितांत जरूरी है।

आयोजन को समाजजनों में उत्साह

गौरतलब है कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मुनिश्री सुधासागरजी महाराज के ससंघ विराजमान रहने और उनके ललितपुर प्रवास को दृष्टिगत रखते हुए जैन समाज में उत्साह है। जिसकी तैयारियां को लेकर जैन समाज की स्वयंसेवी संस्थाएं एकजुट हैं और आयोजन की भव्यता के लिए जुटी हुई है। मुनिराज इन दिनों संसघ शिवपुरी जिले के निकटवर्ती खनियाधाना में विराजमान हैं, जहां श्रद्धालुजन पहुंचकर मुनि श्री के दर्शन लाभ ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने धार्मिक अनुष्ठान में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जैन पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, सयोजक सनत जैन खजुरिया, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, जितेन्द्र जैन मुच्छड, रवि जैन चुनगी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मुनिश्री समत्व सागरजी ने कहा प्राचीन क्षेत्र के संरक्षण से ही संस्कृति सुरक्षित: पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्रों का चयन 25 जनवरी को
विकासखंड मडावरा अन्तर्गत शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कारीटोरन में आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी महाराज के आशीर्वाद एवं मुनि श्री समत्व सागरजी, मुनिश्री शीलसागरजी महाराज के ससंघ सानिध्य में श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव की व्यवस्थाओं को क्षेत्रीय जैन समाज ने अंतिम रूप दिया। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…

ललितपुर। विकासखंड मडावरा अन्तर्गत शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कारीटोरन में आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी महाराज के आशीर्वाद एवं मुनि श्री समत्व सागरजी, मुनिश्री शीलसागरजी महाराज के ससंघ सानिध्य में श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव की व्यवस्थाओं को क्षेत्रीय जैन समाज ने अंतिम रूप दिया। आगामी 25 जनवरी को पंचकल्याणक वेदिका शिलान्यास एवं प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का चयन मुनिसंघ के सानिध्य में होना प्रस्तावित है। मुनि श्री समत्व सागरजी महाराज ने धर्मसभा में कहा कि अतिशय क्षेत्र पर पंचकल्याणक की महिमा अपने आप में अद्वितीय होती है। उन्होंने कहा प्राचीन क्षेत्र का संरक्षण जरूरी है, तभी हमारी संस्कृति सुरक्षित रहेगी। जहां श्री शांतिनाथ भगवान का सातिशय है। यहां के पंचकल्याणक तो अतिशयकारी होगे ही साथ ही इसमें सम्मलित होने वाले पात्र अपने आप में सौभाग्यशाली रहेंगे। मुनि श्री ने क्षेत्र की प्राचीनता के दर्शन कर प्राचीन क्षेत्र के संरक्षण के लिए समाज का आह्वान किया और कहा कि प्राचीन क्षेत्र हमारी समाज की धरोहर है। धर्मसभा का मंगलाचरण मुनिश्री शीलसागरजी महाराज ने प्रभु मक्ति चितवन से किया।

स्वयंसेवी संस्थाएं आयोजन की भव्यता के लिए एकजुट हैं

प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल जैन सैदपुर की अध्यक्षता एवं मुख्य सलाहकार इंजी अनिल जैन अंचल के मुख्य आतिथ्य में हुई बैठक में प्रतिष्ठा महोत्सव के निर्देशक पं. महेश जैन डीमापुर ने आगामी 7 से 13 मार्च तक होने वाले महामहोत्सव के संबंध में बताया कि 11 फिट की खडगासन चौबीसी की प्रतिष्ठा अतिशय क्षेत्र पर भव्यता के साथ होने जा रही है। जिसमें मुख्य प्रतिष्ठाचार्य पं. कमल कुमार कमलांकुर भोपाल रहेंगे। प्रतिष्ठा महोत्सव के सौभाग्यशाली पात्रों को लेकर क्षेत्रीय जैनसमाज में उत्साह है और स्वयंसेवी संस्थाएं आयोजन की भव्यता के लिए एकजुट हैं। महोत्सव के महामंत्री शिखरचंद जैन भेलसी ने बताया कि महोत्सव में देश के दूरांचलों से जहां श्रेष्ठीजनों ने अपनी स्वीकृतियां दी है। वहीं शासन प्रशासन के राजनेताओं के पहुंचने की संभावना है।

इन्होंने विचार व्यक्त किए

इस मौके पर स्वागत अध्यक्ष अजित जैन खजुरिया, शिव प्रसाद अमरमउ, माधव प्रसाद शास्त्री शाहगढ़, डॉ. श्रयांस जैन ककरवाहा, अक्षय अलया, मनोज जैन मीडिया, अशोक जैन कान्तिकारी, राकेश जैन केशरिया बडागांव, वीके जैन मढ़ावरा, डॉ. शिखरवंद जैन सिलौनिया, आनंदीलाल जैन लुहर्रा, देवेंद्र सर्राफ, भरत जैन धुवारा,‌ नरेंद्र सेठी, डॉ. विजय जैन सिंघई सुरेश कुमार जैन टीकमगढ़, मुकेश जैन सैदपुर आदि ने विचार व्यक्त किए।