श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़

विश्व पर्यावरण दिवस पर सुरसुंदरी शाखा ने किया पौधरोपण: शहीद राजेंद्र शुक्ल पार्क में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय महिला परिषद की सुरसुंदरी शाखा द्वारा नगर स्थित शहीद राजेंद्र शुक्ल पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया ने किया। इस दौरान महिलाओं ने छायादार एवं फलदार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…

महरौनी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय महिला परिषद की सुरसुंदरी शाखा द्वारा नगर स्थित शहीद राजेंद्र शुक्ल पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया ने किया। इस दौरान महिलाओं ने छायादार एवं फलदार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा अध्यक्ष ममता सराफ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। शाखा की मीडिया प्रभारी राशि सिंघई ने विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। वृक्ष पृथ्वी के फेफड़े हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाना चाहिए।

जल संरक्षण करें प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाएं

इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा तंबाकू निषेध एवं नशामुक्ति अभियान भी चलाया गया। उपस्थित महिलाओं को तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट तथा अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने तथा पौधों की नियमित देखभाल करने की शपथ ली। साथ ही लोगों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में सुनीता चौधरी, अमृता, मीनल, मंजू, प्रीति स्वामी, लवली शास्त्री, आरती बुखारिया, अंजली, राखी सिंघई, सुमी, संगीता, रिमी, प्राची, कीर्ति सहित सुरसुंदरी शाखा की अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

श्रुत पंचमी महापर्व पर इंदौर संभाग में सजेगी जिनवाणी: दिगंबर जैन महासंघ करा रहा है अनोखी प्रतियोगिताएं
श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन श्रुत संवर्धिनी महासभा (इंदौर संभाग) द्वारा ज्ञान, सेवा और सृजनशीलता को अभिव्यक्त करने के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय ज्येष्ठ सुदी पंचमी 19 जून को आयोजित होने वाले इस महापर्व पर जिनवाणी माता के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए समाज के लोगों और मंदिरों को एक मंच पर लाया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। जैन समाज के पावन पर्व ‘श्रुत पंचमी महापर्व’ के शुभ अवसर पर इस वर्ष कुछ बेहद अनूठा और सराहनीय होने जा रहा है। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन श्रुत संवर्धिनी महासभा (इंदौर संभाग) द्वारा ज्ञान, सेवा और सृजनशीलता को अभिव्यक्त करने के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय ज्येष्ठ सुदी पंचमी 19 जून को आयोजित होने वाले इस महापर्व पर जिनवाणी माता के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए समाज के लोगों और मंदिरों को एक मंच पर लाया जा रहा है। संस्था की ओर से दो मुख्य प्रतियोगिताओं की घोषणा की गई है, जिनमें विजेताओं को नकद पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। पहली है जिनवाणी सज्जा प्रतियोगिता जिसमें जीर्ण-शीर्ण शास्त्रों का कायाकल्प होगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पूजनीय जिनवाणी माता की सेवा करना है। इसके तहत किसी भी जीर्ण-शीर्ण (पुरानी या फटी हुई) जिनवाणी की सेवा कर, उन्हें अहिंसक एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से सुंदर और सुसज्जित करना होगा। जिनवाणी सज्जा के पूर्व का फोटो, कार्य के दौरान का फोटो और कार्य पूरा होने के बाद का फोटो भेजना अनिवार्य है। साथ ही अधिकतम 2 मिनट का एक वीडियो, जिसमें जिनवाणी और उनके ग्रंथकार (आचार्य, मुनिराज) का संक्षिप्त परिचय हो। इस प्रतियोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार 5001 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3001 तथा तृतीय पुरस्कार 2001 रुपए प्रदान किया जाएगा। दूसरी सुसज्जित शास्त्र भंडार प्रतियोगिता है।

यह प्रतियोगिता विशेष रूप से जैन मंदिरों के लिए है, जिसका उद्देश्य प्राचीन ग्रंथों, ग्रंथों और पुस्तकों के संरक्षण, सुव्यवस्था तथा स्वच्छता को प्रोत्साहित करना है।

दोनों प्रमुख प्रतियोगिताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार हैं

सभी दिगंबर जैन मंदिरों को इसके लिए 5 ज़ोन में विभाजित किया गया है और प्रत्येक ज़ोन से विजेताओं का चयन होगा। मंदिरों को शास्त्र भंडार का नवीनतम फोटो, प्राचीन शास्त्रों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण और शास्त्र भंडार का लगभग 2 मिनट का वीडियो भेजना होगा। इस प्रतियोगिता के लिए भी प्रथम पुरस्कार 5001 (पांच पुरस्कार), द्वितीय पुरस्कार 3001रुपए (पांच पुरस्कार) के साथ ही सभी प्राप्त प्रविष्टियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 19 जून (श्रुत पंचमी) है। वहीं जिनवाणी की मरम्मत और सजावट में केवल पर्यावरण-अनुकूल और पूरी तरह अहिंसक सामग्री का ही उपयोग अनिवार्य है। रिकॉर्डिंग के समय जिनवाणी के प्रति पूर्ण विनय और सम्मान का ध्यान रखना होगा। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा और पुरस्कारों का वितरण आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के पावन चातुर्मास के दौरान आयोजित विशेष कार्यक्रम में किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए सभी फोटो, वीडियो और प्रविष्टियां वॉट्सऐप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त की जाएंगी। वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए प्रतिभागी मुख्य संयोजकों अंजलि पंकज जैन मोदी तथा प्रीति मनीष सिंघई से से संपर्क कर सकते हैं।

इन समाज श्रेष्ठियों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए की अपील

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम अध्यक्ष इंद्रकुमार सेठी (प्रांतीय अध्यक्ष, महासभा म.प्र.), समारोह गौरव सामाजिक संसद अध्यक्ष आनंद गोधा, परम संरक्षक हसमुख जैन, टी.के. वेद, देवेंद्र जैन और अध्यक्ष एड. देवेंद्र जैन (डीके) सहित पूरी इंदौर संभाग की टीम जुटी हुई है। आयोजकों ने सभी समाजजनों और मंदिर कमेटियों से इस ज्ञान-भक्ति के महायज्ञ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजसेवी नवीन गोधा, सामाजिक संसद के महामंत्री हर्ष जैन, सामाजिक संसद कोषाध्यक्ष विजय पाटोदी, परम संरक्षक देवेंद्र जैन जनता, कार्याध्यक्ष शरद पाणोत, कोषाध्यक्ष पंकज जैन पिंकी, महामंत्री रजनीकांत गांधी ने समाजजनों का आह्वान किया है।

टीएमयू में एक पेड़ मां के नाम, फ्रूट्स के पौधे रोपित : विश्व पर्यावरण दिवस पर मिशन लाइफ अभियान के तहत पौधरोपण
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में उप्र सरकार के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर मिशन लाइफ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। टीएमयू स्टूडेंट्स ने पौधे लगाकर देखभाल का संकल्प लिया। कैंपस में आम, जामुन, आंवला, अशोक आदि के पौधे लगाए। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर मिशन लाइफ एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण हुआ। पौधरोपण अभियान के दौरान आम, जामुन, आंवला, अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस मौके पर टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन ने बतौर मुख्य अतिथि और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही स्टूडेंट्स ने भी पौधरोपण करके उनकी देखभाल का संकल्प लिया। वीसी प्रो. वीके जैन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा, वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं। प्रो. एमपी सिंह ने कहा, पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। उन्होंने स्टूडेंट्स से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम जरिए स्टूडेंट्स को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और सतत विकास के लक्ष्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर एनवायरनमेंट क्लब के सलाहकार डॉ. विनोद कुमार जैन, उपेन्द्र मलिक, डॉ रंजीत सिंह, श्री दीपक मलिक के संग-संग विभिन्न कॉलेजों के एनएसएस कोऑर्डिनेटर्स, टीचर्स और स्टूडेंट्स मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना-एनएसएस इकाई और एनवायरनमेंट क्लब की उल्लेखनीय भूमिका रही।

पर्यावरण संरक्षण दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं

तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़ में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल, यूनिवर्सिटी के पूर्व लॉ एचओडी प्रो. सुभाष चंद्र गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा, वृक्ष पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रो. गुप्ता पर्यावरण संरक्षण एवम् वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर आयोजित विशेष व्याख्यान एवम् जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर लॉ कॉलेज प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार सिंह ने स्टुडेंट्स से पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और वृक्षारोपण अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. राकेश कुमार, श्री रविंदर शर्मा, डॉ. डालचंद गौतम के संग-संग लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रतिभा सम्मान से विद्यार्थियों में उत्साह : समाज ने दिया संस्कारों का संदेश, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का शपथ ग्रहण समारोह हुआ
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अंबाह का शपथ विधि एवं प्रतिभा सम्मान समारोह शुक्रवार दोपहर गरिमामय वातावरण में जैन बगीची परिसर मे किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य अतिथियों, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों की उपस्थिति रही। अंबाह से पढ़िए, यह खबर…

अंबाह। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अंबाह का शपथ विधि एवं प्रतिभा सम्मान समारोह शुक्रवार दोपहर गरिमामय वातावरण में जैन बगीची परिसर मे किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य अतिथियों, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान नवीन कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का शुभारंभ किया। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और सामाजिक एकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि जिनेश जैन, संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. एसके जैन, चंबल रीजन अध्यक्ष अनुपम चौधरी जैन, चंबल रीजन सचिव आशीष जैन, पूर्व नपा अध्यक्ष जिनेश जैन तथा राकेश जैन पोरसा द्वारा भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरा सभागार आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणादायी भावनाओं से भर उठा। इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अंबाह द्वारा अतिथि देवो भव की भावना के अनुरूप सभी मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। मंच पर उपस्थित अतिथियों का पुष्पमालाओं, शॉल एवं सम्मान पत्रों के माध्यम से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी रवि भदौरिया की भी विशेष उपस्थिति रही।नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि जिनेश जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा शिक्षा, सेवा और संस्कारों के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के मंच अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और नगर पालिका स्तर पर ऐसे आयोजनों को हमेशा सहयोग मिलेगा।

प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

चंबल रीजन अध्यक्ष अनुपम चौधरी जैन ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता और सेवा भावना होती है। उन्होंने कहा कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जैसे संगठन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और सामाजिक कार्यों में नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि संगठन आने वाले समय में और अधिक सक्रियता से समाज सेवा के कार्य करेगा। कार्यक्रम के दौरान 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करना रहा। प्रतिभा सम्मान से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह का वातावरण देखा गया।

पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया

पुरानी कार्यकारिणी द्वारा पिछले वर्ष की गतिविधियों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात शपथ विधि अधिकारी आशीष जैन ने नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर संतोष-मालती जैन, सचिव पद पर स्मिता विकास जैन पाड़े तथा कोषाध्यक्ष पद पर नितिन प्रीति जैन ने शपथ ग्रहण की। इनके साथ संरक्षक मंडल में महेश चंद जैन, नरेश जैन गुरु, संजीव जैन बिल्लू, उपेंद्र जैन पटेल तथा संस्थापक अध्यक्ष सुशील जैन सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। पूर्व कार्यकारिणी के सदस्यों में अमित जैन, कुलदीप जैन एवं विकास जैन सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

सोशल ग्रुप समाज सेवा का एक सशक्त मंच

कार्यक्रम में एसडीओपी रवि भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप समाज सेवा का एक सशक्त मंच है, जहां पति-पत्नी की सहभागिता संगठन को और अधिक मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन समाज में एकता, सेवा और संस्कारों को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि जिनेश जैन ने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही वास्तविक विकास की पहचान है। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा किए जा रहे सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रयास निश्चित रूप से प्रेरणादायक हैं और नगर के सामाजिक वातावरण को मजबूत करते हैं। इसी प्रकार चंबल रीजन अध्यक्ष अनुपम चौधरी जैन ने भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी सहयोग और संगठनात्मक शक्ति को बढ़ाते हैं। जब युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन एक साथ मंच साझा करते हैं, तभी समाज वास्तविक रूप से प्रगति करता है। संचालन वीरेंद्र जैन द्वारा किया गया। पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता, अनुशासन और उत्साह का वातावरण बना रहा। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ में निकली कलश घटयात्रा : मां ना होती तो ऋषभदेव राम ना होते -आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी
निराला रंग बिहार में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ में घटयात्रा कुआ वाले जैन मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए परेड चौराहे सदर बाजार राज टॉकीज मार्ग होते हुए निकली। बैंड बाजों के साथ महिलाएं हाथों में कलश लेकर हाथी पर सवार ध्वजारोहण कर्ता दिनेश कुमार जैन परिवार चल रहे थे।भिंड से सोनल जैन की यह रिपोर्ट पढ़िए,

भिंड। निराला रंग बिहार में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ में घटयात्रा कुआ वाले जैन मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए परेड चौराहे सदर बाजार राज टॉकीज मार्ग होते हुए निकली। बैंड बाजों के साथ महिलाएं हाथों में कलश लेकर हाथी पर सवार ध्वजारोहण कर्ता दिनेश कुमार जैन परिवार चल रहे थे। जैसे ही निराला रंग बिहार अयोध्या नगरी पहुंचे। वहां पर मंडप शुद्धि, ध्वजारोहणकर्ता दिनेश कुमार जैन परिवार एवं मंच उद्घाटनकर्ता दिनेश जैन मॉडल स्कूल परिवार के द्वारा प्रतिष्ठाचार्य अभिषेक जैन आशीष जैन ने विधि विधान से कराया।  इस अवसर पर पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने प्रवचनों में कहा की माँ ना होती तो तीर्थंकर ऋषभदेव, राम हम सब ना होते माँ वह जाननी है जिन्होंने कितने तीर्थंकर और महापुरुषों को जन्म दिया आज हम सबको उनका उपकार मानना चाहिए आजकल सुनने को मिलता है कि लोग बेटा बेटी में भेद कर रहे हैं बेटा है तो राग क्यों दोनों बालक बालिका धर्म संस्कृति को चलाते हैं। पट्टाचार्य ने आगे कहा कि हमें जन्म और मरण का उपकार मानना चाहिए लोग मरण का उपकार नहीं मानते तो कब तक शरीर में सड़े गले  बैठे रहोगे एक समय ऐसा आया कि नाक से कीड़े टपकने लगे उसकी पीड़ा देखकर लगता है कि ये चला जाए कैसे कर्म का बंद किया की कीड़े काट रहे हैं कीड़े यह कह रहे हैं कि दूसरों की निंदा करते थे गरीबों का पैसा खा लिया गरीबों की जमीन पर कब्जा कर लिया सब यही भोगना है कर्म किसी को नहीं छोड़ते।

महाराज ने कहा कि देश के मुखिया से कहो की बच्चे युवा मोबाइल का उपयोग कम करें इसमें समय बर्बाद हो रहा है बचपन से बुद्धि का विकास होता है इस सदमार्ग में लगाये जिनवाणी की बूंदे पढ़ने पर कभी ना कभी अंकुरित होती हैं।

जब हम बार-बार वीतरागता के दर्शन करेंगे तो पुण्य जाग्रत होगा : आचार्य श्री इन्द्रनंदी जी महाराज ससंघ की धर्मसभा में हो रहा धर्म जागरण
दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में आचार्य श्री शांतिनाथ सभागार एमडी. जैन, हरिपर्वत में आचार्य श्री इन्द्रनंदी जी महाराज ससंघ एवं आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी, विज्ञमति माताजी ससंघ की धर्म सभा का शुभारंभ आगरा दिगम्बर जैन परिषद के पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलन किया। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह खबर…

आगरा। दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में आचार्य श्री शांतिनाथ सभागार एमडी. जैन, हरिपर्वत में आचार्य श्री इन्द्रनंदी जी महाराज ससंघ एवं आर्यिका श्री विशुद्धमति माताजी, विज्ञमति माताजी ससंघ की धर्म सभा का शुभारंभ आगरा दिगम्बर जैन परिषद के पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलन करके किया। आर्यिका विज्ञमति माताजी ने धर्मसभा में कहा कि एक बालक ने गुरुदेव से प्रश्न किया कि मंदिर जाने और उस पत्थर की मूर्ति के रोज दर्शन करने से क्या होगा? गुरुदेव ने बालक से कहा कि तुम पढ़ते हो। बालक ने कहा- हां मैं पढ़ता हूं। मैं साइंस का स्टूडेंट हूं तो गुरुदेव ने कहा- बताओ एक लोहे के टुकड़े को तुम चुंबक कैसे बनाओगे? उस बच्चे ने फटाक से उत्तर दिया कि अरे गुरुदेव इसमें कौन सी बड़ी बात है? मैं अपनी लैब में जाऊंगा। उस लोहे के टुकड़े को जाकर चुम्बक से बार-बार स्पर्श कराऊंगा। बार-बार स्पर्श कराऊंगा। बार-बार स्पर्श कराते-कराते वो लोहे का टुकड़ा भी चुम्बक बन जाएगा तो गुरुदेव बोले- बस बेटा, जब हम बार-बार वीतरागता के दर्शन करेंगे। बार-बार वीतराग प्रतिमा के सामने खड़े होकर के स्तुति करेंगे, पूजा पाठ करेंगे तो एक-एक दिन आपका आत्मा भी जो अनादि काल से कर्म किट्ट कालिमा से लथपथ हो रहा है, ये शुद्ध पद को प्राप्त हो जाएगा।

मित्रों, मंदिर आना बड़ी बात नहीं है, मंदिर से घर जाना बहुत बड़ी बात है। धर्म सभा का संचालन महामंत्री मनीष जैन द्वारा किया गया। धर्म सभा में मुख्य रूप से आगरा दिगम्बर जैन परिषद के महामंत्री मनीष कुमार जैन, उपमंत्री विमल जैन, प्रचार मंत्री आशीष जैन मोनू, सुशील जैन, अविनाश जैन, चक्रेश जैन, सचिन जैन, पंकज जैन, उषा जैन, मार्सनस कांता जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन, सकल जैन समाज मौजूद था l 6 जून को प्रातः 8:15 बजे से मुनि संघ एवं आर्यिका की मंगल प्रवचन आचार्य शांतिसागर सभागार, हरिपर्वत आगरा में होंगे l

शुद्ध हवा के लिए पर्यावरण की रक्षा जरूरी : आयिका सिद्धश्री मति माताजी के सानिध्य में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस पर आर्यिका सिद्धश्री मति माताजी के सानिध्य में पर्यावरण गोष्ठी रखी गई। इसमें पर्यावरण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने के लिए समाजजनों से आह्वान किया गया। नौगामा से पढ़िए, सुरेश चंद्र गांधी की रिपोर्ट…

नौगामा। आचार्यश्री विभव सागर जी महाराज की शिष्या आयिका सिद्धश्री मति माताजी के सानिध्य में शुक्रवार को महावीर इंटरनेशनल शाखा की ओर से मुख्य अतिथि डॉ.निखिल जैन, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सुरेश गांधी, शाखा सचिव कैलाश पंचोली, भरत पंचोली, नितेश जैन के सानिध्य में विश्व पर्यावरण दिवस की संगोष्ठी हुई। इसमें उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओं का महावीर इंटरनेशनल शाखा की ओर से दुपट्टा उड़ा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। महावीर इंटरनेशनल की ओर से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें संपूर्ण भारत वर्ष में पर्यावरण शुद्ध रहे, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद हो, पर्यावरण शुद्ध रहे इसलिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर सिद्धश्री माताजी ने कहा कि हमें पर्यावरण को शुद्ध रखना है। जिससे पृथ्वी पर विचरण करने वाले सभी जीव जंतु अपना जीवन अच्छी तरह से जी सकें एवं आजकल पर्यावरण खराब होने से आए दिन प्राकृतिक आपदा आ रही है। इसलिए हमें पर्यावरण का संतुलन बनाना है। हमारे गुरु आचार्यश्री विभव सागर जी महाराज ने वर्ष 2021 में नौगामा रहकर पर्यावरण संरक्षण की बात कही थी। पर्यावरण संरक्षण की रचनाएं लिखी थी। वह पर्यावरण की रचनाएं आज इस पुस्तक के माध्यम से प्रकाशित की जा रही है। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए माताजी ने अपने मुखारविंद से पर्यावरण की कविता के माध्यम से जन जागरण को जागने की बात कही।

मोबाइल टावर की किरणों से पक्षियों के विलुप्त होने का खतरा

उन्होंने कहा कि महावीर इंटरनेशनल शाखा द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहे हैं। हमारी ओर से शाखा को बहुत-बहुत आशीर्वाद। इस अवसर पर डॉ. निखिल जैन ने कहा कि हमें पर्यावरण को शुद्ध बनाना है कल कारखाने के दूषित गैसों से वातावरण दूषित होता जा रहा है। मोबाइल टावर की किरणों से पक्षियों के विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। हमें इसे बचाने के लिए प्रयास करना है। कार्यक्रम में सभी बंधुओ से निवेदन किया गया कि हमें अपने जन्मदिन अपने वर्षगांठ या अन्य धार्मिक कार्य सामाजिक कार्यों पर एक पौधा धरती के नाम पर लगाना है। कार्यक्रम में चुन्नू मुन्नू गांधी, मौलिक, आशीष पंचोली, जैन पाठशाला की छात्रा में उपस्थित थे।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक को अलविदा कहें

आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है यह दिन हमें याद दिलाता है कि यह धरती हमारा इकलौता घर है और इसकी सुरक्षा करना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। हर साल इस दिन की एक विशेष थीम होती है, जो पर्यावरण से जुड़ी किसी बड़ी चुनौती पर हमारा ध्यान खींचती है। आज के दिन हम छोटे-छोटे बदलावों से बड़ा योगदान दे सकते हैं। एक पौधा लगाना है। अगर जगह हो, तो आज एक नया पौधा ज़रूर लगाएं। प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करना, सिंगल यूज़ प्लास्टिक को अलविदा कहें और कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करें। पानी और बिजली बचाना, ज़रूरत न होने पर नल और लाइटें बंद रखें। धरती हमारी ज़रूरतों को पूरा कर सकती है, आज इस मौके पर पर्यावरण के लिए कुछ खास करने का सोचा है।

मंगल मिलन पर दोनों आचार्य संघों एवं आर्यिका संघ के मध्य धर्मचर्चा : श्रद्धालुओं ने विनयपूर्वक संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया
श्री अग्रवाल दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मोती कटरा में आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ, आचार्यश्री इंद्रनंदी जी महाराज ससंघ एवं गणिनी आर्यिकाश्री विशुद्धमति माता जी ससंघ का ऐतिहासिक मंगल मिलन हुआ।

आगरा। शहर के प्राचीन श्री अग्रवाल दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मोती कटरा में शुक्रवार प्रातः जैन समाज के लिए एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण अवसर उपस्थित हुआ, जब आचार्य चैत्यसागर जी महाराज ससंघ, आचार्य इंद्रनंदी जी महाराज ससंघ तथा आर्यिका विशुद्धमती माताजी एवं आर्यिका विज्ञमती माताजी ससंघ का भव्य मंगल मिलन संपन्न हुआ। इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बनने के लिए प्रातःकाल से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहे। प्रातः आचार्य इंद्रनंदी जी महाराज ससंघ एवं आर्यिका संघ ने एम.डी. जैन परिसर, हरीपर्वत से मंगल विहार कर मोती कटरा स्थित बड़ा मंदिर पहुंचकर आचार्य चैत्यसागर जी महाराज ससंघ से मंगल मिलन किया। दोनों संत संघों के मिलन के साथ ही पूरा वातावरण धर्ममय जयघोषों और श्रद्धा-भक्ति से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने विनयपूर्वक संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंगल मिलन के उपरांत दोनों आचार्य संघों एवं आर्यिका संघ के मध्य धर्म चर्चा हुई, जिसमें जिनवाणी, संयम, साधना, आत्मकल्याण एवं वर्तमान समय में धर्म प्रभावना के विभिन्न विषयों पर सारगर्भित विचार-विमर्श हुआ। संतों ने कहा कि संतों का मिलन केवल दो संघों का मिलन नहीं, बल्कि धर्म, संस्कार और साधना की परंपरा का उत्सव है। उपस्थित समाजजनों ने इस दुर्लभ अवसर को अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए संत संघों के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की।

वार्षिक अधिवेशन में अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित : शताधिक विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ भव्य समारोह
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन शास्त्रि-परिषद् का शिक्षण-प्रशिक्षण शिविर एवं पुरस्कार अलंकरण समारोह विगत दिनों केशवरायपाटन में संपन्न हुआ। इसमें विद्वानों की मौजूदगी में कई प्रस्तावों पर सहमति बनी। आयोजन आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में हुआ। केशवराय पाटन से पढ़िए, डॉ. सुनील जैन संचय की यह रिपोर्ट…

केशवराय पाटन (बूंदी)। श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, केशवराय पाटन में गणिनी आर्यिकारत्न श्री स्वस्ति भूषण माता जी ससंघ के पावन सान्निध्य में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन शास्त्रि-परिषद् के तत्वावधान में शिक्षण-प्रशिक्षण शिविर, वार्षिक अधिवेशन एवं पुरस्कार अलंकरण समारोह 25 से 30 मई तक आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। इस आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे शताधिक विद्वानों ने सहभागिता की। शिविर के दौरान ध्यान एवं योग, भक्तियों का स्वरूप, ज्योतिष, मुहूर्त, प्राकृत भाषा, धर्मध्यान एवं शुक्लध्यान, मूर्ति विज्ञान सहित विविध विषयों पर वरिष्ठ विद्वानों एवं विदुषियों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यकारिणी बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

28 मई की रात्रि में परिषद् के अध्यक्ष डॉ. श्रेयांस कुमार जैन बड़ौत की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संस्था के आगामी कार्यक्रमों, विभिन्न गतिविधियों एवं समाजोपयोगी कार्यों पर गहन विचार-विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

साधारण सभा का अधिवेशन संपन्न

29 मई को साधारण सभा का खुला अधिवेशन किया गया। जिसमें कोषाध्यक्ष पंडित सुखमाल जैन सहारनपुर ने आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया तथा महामंत्री ब्र. जयकुमार जैन निशांत टीकमगढ़ ने गत बैठक की कार्रवाई का वाचन किया।

अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत

अधिवेशन में विद्वानों ने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर अपने विचार रखे। चर्चा के बाद अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें जनगणना में धर्म के कॉलम में जैन एवं भाषा के कॉलम में प्राकृत भाषा अंकित करने, आचार्य श्री शांतिसागरजी छाणी आचार्य पद पदारोहण शताब्दी वर्ष समारोह, रीवा में आर्यिका माता जी के साथ हुई सड़क दुर्घटना एवं साधु सुरक्षा, भोजशाला प्रकरण में जैन संस्कृति से जुड़े प्रमाणों की उपेक्षा, मंदिरों एवं जैन आयतनों की दीवारों पर जैन प्रतीकों के निर्माण, दीक्षा प्रदाता द्वारा दीक्षार्थी को पूर्ण परिपक्व करने के बाद ही दीक्षा प्रदान करने सहित कई प्रस्ताव सम्मिलित रहे। साथ ही आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माता जी की प्रेरणा से जहाजपुर, सोनागिर, केशवरायपाटन, प्यावड़ी आदि तीर्थ क्षेत्र के जीर्णाेद्धार कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा शोक संवेदनाओं से जुड़े प्रस्ताव भी पारित किए गए।

चंबल तट पर ध्यान-योग एवं भगवान मुनिसुव्रतनाथ का अभिषेक

30 मई को प्रातः चंबल नदी के सुरम्य तट पर माताजी के साथ सभी विद्वानों, मुरैना गुरुकुल एवं नवागढ़ गुरुकुलम् के बच्चों ने ध्यान एवं योग किया। इसके बाद मूलनायक भगवान मुनिसुव्रतनाथ जी का भव्य अभिषेक एवं शांतिधारा हुई। जिसमें विद्वानों ने बोली लेकर पुण्यार्जन किया।

विद्वानों का हुआ सम्मान एवं उपाधियों से अलंकरण

समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विद्वानों को परिषद् के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। डॉ. मनोज निर्लिप्त अलीगढ़, डॉ. मोहन जैन मैसूर, महावीर शास्त्री आगरा, पंडित जयकुमार दुर्ग, पंडित प्रद्युम्न कुमार जैन शास्त्री जयपुर, चक्रेश शास्त्री मुरैना, डॉ. शैलेश जैन उदयपुर, पंडित सुरेश जैन दमोह, डॉ. राजेंद्र पाटिल श्रवणबेलगोला एवं डॉ. संजय शास्त्री टीकमगढ़ सहित दस विद्वानों को शास्त्रि-परिषद् के पुरस्कारों से अलंकृत किया गया। पंडित मनीष संजू टीकमगढ़ एवं डॉ. भरत शास्त्री इंदौर को प्रतिष्ठाचार्य तथा पंडित देवेंद्र शास्त्री केकड़ी एवं पंडित संतोष शाहगढ़ को विधानाचार्य की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर विभिन्न कृतियों का विमोचन भी हुआ। केशवराय पाटन अतिशय क्षेत्र प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष गुलाबचंद जैन (चूना वालों) सहित समिति के सदस्यों ने सभी विद्वानों का सम्मान किया। सकल जैन समाज एवं प्रबंध समिति द्वारा आगामी चातुर्मास के लिए आर्यिका संघ के लिए श्रीफल समर्पित किया गया।

शास्त्रि परिषद् कृ आर्षमार्गी विद्वानों की प्राचीन संस्था

अध्यक्ष डॉ. श्रेयांस कुमार जैन बड़ौत ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन शास्त्रि-परिषद् आर्षमार्गी विद्वानों की शताधिक वर्ष पुरानी संस्था है, जिसने धर्म, दर्शन एवं समाज के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने आयोजन के लिए प्रबंध समिति एवं सकल समाज का आभार व्यक्त करते हुए विद्वानों को आगामी कार्यों के लिए दिशा-निर्देशन प्रदान किया।

विद्वान समाज के मार्गदर्शक दीपक हैं – आर्यिका स्वस्तिभूषण माता जी

इस अवसर पर गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी ने कहा कि विद्वान दीपक की तरह समाज को प्रकाशित करता है। समाज की समस्याओं का समाधान विद्वानों को करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार अपने बच्चों को विद्वान बनाने का प्रयास करे, विद्वान अपने बच्चों को विद्वान बनाएं। माता जी ने विद्वानों के अध्ययन, साधना एवं परिश्रम की सराहना करते हुए वर्तमान समय की विसंगतियों को दूर करने में विद्वानों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई और शास्त्रि-परिषद् के कार्यों की प्रशंसा की।

शताधिक विद्वानों की रही गरिमामयी उपस्थिति

आयोजन में डॉ श्रेयांस कुमार जैन बडौत अध्यक्ष, ब्र. जयकुमार जैन निशांत टीकमगढ़, महामंत्री एवं संयोजक, पंडित विनोदकुमार जैन रजवांस उपाध्यक्ष, पंडित पवन दीवान सागर उपाध्यक्ष, पंडित जयंत सीकर उपाध्यक्ष, पंडित सुखमाल जैन सहारनपुर कोषाध्यक्ष, डॉ. आशीष जैन आचार्य सागर संयुक्तमंत्री, डॉ. सोनल कुमार जैन दिल्ली संयुक्त मंत्री, डॉ. सुनील जैन संचय ललितपुर प्रचारमंत्री, ब्रह्मचारी डॉ. धर्मेंद्रकुमार जैन जयपुर, पं.राजकुमार शास्त्री, सागर, ब्र. जिनेश मलैया इंदौर, सोमचंद जैन शास्त्री मैनवार (सह संयोजक शिविर), पं. प्रद्युम्न कुमार शास्त्री जयपुर ,डॉ शैलेश जैन उदयपुर , पंडित गजेन्द्र जैन (गुलगंज) केशवराव पाटन,पं उदय जैन शास्त्री कोटा, पं.जितेंद्र जैन शास्त्री, कोटा, पं.श्रीनंदन जैन, टीकमगढ़, डॉ. निर्मल शास्त्री, टीकमगढ़, पं. संजय जैन शास्त्री,टीकमगढ, डॉ राजेश शास्त्री ललितपुर, .मनीष संजू, टीकमगढ़, डॉ. भारत शास्त्री इंदौर, सचिन जैन ‘चिन्मय’ टीकमगढ, पं.विनोद जैन शास्त्री, बबीना कैंट,पं. महावीर प्रसाद जैन, आगरा, पं. इंद्रसेन जैन, सहारनपुर, ब्र. पं. कमल जैन हाथीशाह, भोपाल, डॉ. ज्योति बाबू शास्त्री, उदयपुर , डॉ ज्योति जैन खतौली, पं. अजित कुमार जैन बड़ागांव धसान , पं. सनत कुमार जैन, रजवांस, पं. विनय कुमार जैन, अहार जी, पं. अखिलेश शास्त्री, रामटोरिया , पं. सुनील कुमार जैन शास्त्री बड़ागांव, पंडित विवेक जैन (बलदेवगढ़) दिल्ली, डॉ. मनोज जैन श्निर्लिप्तश्, अलीगढ़, पं शशांक जैन सिघंई बड़ामलहरा , पं प्रशान्त शास्त्री मड़ावरा, पं कैलाश शास्त्री मैनवार, पं ऋषभ शास्त्री ललितपुर , पं. ब्रजेश शास्त्री महुआ, भीलवाड़ा ,देवेश कुमार शास्त्री बलेह , पंडित मुकेश विनम्र गुड़गांव, पं. अखिलेश शास्त्रीष्सुप्रज्ञष्रमगढा,पं.रमेशचंद जैन शास्त्री ‘दाऊ’ जोबनेर जयपुर, डॉ. राजेंद्र पाटिल, श्रवणबेलगोला, पं देवेन्द्रकुमार जैन शास्त्री, केकड़ी, पं. जयकुमार, दुर्ग, पं. संजय जैन शास्त्री टीकमगढ़, चन्द्रेश शास्त्री भोपाल, पं. शैलेंद्र जैन शास्त्री भेलसी. पं. राजकुमार शास्त्री, भगवा, पं. चक्रेश शास्त्री मुरैना, पं.उदयचंद्र शास्त्री, सागर, मनीष विद्यार्थी, सागर, पं. राजकुमार जैन, कर्द, डॉ बाहुबली जैन, इंदौर, सविता शास्त्री, बड़नगर, पं अशोक जैन शास्त्री खतौली, पं. ऋषभ कुमार जैन बड़ागांव, अंकित जैन, बडागांव (धसान) आदि शताधिक विद्वान उपस्थित रहे।

कमल पोखरी में पत्रकार सम्मेलन साहित्योत्सव में विद्वतजनों ने रखे विचार : नेपाल-भारत मैत्री यात्रा अंतरराष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी संपन्न
अथाई मीडिया इंटरनेशनल और अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ की ओर से 10 दिवसीय नेपाल भारत मैत्री यात्रा के तहत 24 मई से 2 जून तक नेपाल जैन परिषद के तत्वावधान में कमल पोखरी स्थित भगवान महावीर जैन निकेतन में अंतरराष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी और पत्रकार सम्मेलन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में विद्वानों ने भाग लिया। काठमांडू से पढ़िए,राजीव सिंघई मोनू यह खबर…

काठमांडू। अथाई मीडिया इंटरनेशनल और अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ की ओर से 10 दिवसीय नेपाल भारत मैत्री यात्रा के तहत 24 मई से 2 जून तक नेपाल जैन परिषद के तत्वावधान में कमल पोखरी स्थित भगवान महावीर जैन निकेतन में अंतरराष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी और पत्रकार सम्मेलन नेपाल जैन परिषद के अध्यक्ष सुशील जैन की अध्यक्षता तथा आचार्य डॉ. लक्ष्मण पंथी, कार्यकारी निदेशक नेपाल सरकार संस्कृति पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अभा पोस्ट संपादक संघ के मीडिया प्रभारी डॉ. जयेंद्र के अनुसार विशिष्ट अतिथि के रूप में भगवान महावीर जैन निकेतन के अध्यक्ष लोकमान्य गोलछा, ज्योतिकुमार बेगानी(पूर्व अध्यक्ष नेपाल जैन परिषद), दिनेशकुमार नौलख(अध्यक्ष नेपाल श्वेतांबर तेरापंथ सभा), फूलकुमार लालवानी (अध्यक्ष भगवान महावीर जैन निकेतन ) और ज्योतिषविद् पिनारका मिस्त्री-मुंबई की उपस्थिति ने समारोह में चार चांद लगा दिए। स्थानीय समाज सेवियों में सुभाष सेठी, पंकज जैन और सुमित जैन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। समारोह में अथाई मीडिया इंटरनेशनल के अध्यक्ष डॉ. जयेंद्रकीर्ति स्वामी जी, संस्था के संस्थापक और निदेशक डॉ.अखिल बंसल, जैन पत्र संपादक संघ के अध्यक्ष जगदीशप्रसाद जैन एवं कार्याध्यक्ष अनिल जैन आईपीएस के साथ समागत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। स्वागताध्यक्ष वीरेन्द्र सरावगी ने सभी आगत अतिथियों का रुद्राक्ष की माला पहनाकर और दुपट्टा उड़ाकर सम्मान किया। डॉ. अल्पना जैन ने सभी का परिचय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. जयेंद्र कीर्ति जी द्वारा नेपाली भाषा में अनूदित आचार्य श्री विद्यासागर जी की कृति ‘मूकमाटी’ व आचार्य विशुद्ध सागर जी की कृति ‘वस्तुत्व

महाकाव्य’ के साथ प्राकृत और संस्कृत के अध्येता विद्वान डॉ. श्रीयांशकुमार की कृति ‘जोग सारो सहज योग ख्याति संस्कृत टीका’ का विमोचन मंचासीन अतिथियों ने किया। डॉ. अखिल बंसल द्वारा संपादित पाक्षिक पत्र समन्वय वाणी के नेपाल यात्रा विशेषांक तथा जगदीशप्रसाद द्वारा संपादित जैसवाल जैन जागरण के नवीन अंक का विमोचन भी अतिथियों ने किया।

अथाई मीडिया इंटरनेशनल का परिचय दिया

विश्व के इतिहास में यह पहला अवसर होगा, जब भारत के बाहर अन्य देश में इस प्रकार की संगोष्ठी, पत्रकार सम्मेलन और साहित्योत्सव जैसा कार्यक्रम एक साथ कराया गया हो। नेपाल जैन परिषद के सुमित जैन ने कुशलता पूर्वक मंच संचालन किया। संगठन के संस्थापक और निदेशक डॉ. अखिल बंसल ने विस्तार से अथाई मीडिया इंटरनेशनल का परिचय दिया। संगोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने दिए गए विषयों पर अपने सारगर्भित विचार रखे। विद्वत् संगोष्ठी का संचालन डॉ.र राजीव प्रचंडिया संपादक जय कल्याण श्री ने किया। डॉ. जयेंद्र कीर्ति स्वामी जी ने मूकमाटी एवं वस्तुत्व महाकाव्य पर प्रकाश डालते हुए अथाई मीडिया इंटरनेशनल से सभी को जुड़ने का आह्वान किया। समारोह में सभी को प्रशस्ति पत्र और पशुपतिनाथ मंदिर का सुंदर मोमेंटो भेंट किया गया।

भगवान बुद्ध के जन्म स्थान पर श्रद्धा सुमन अर्पित

27 मई की रात्रि में स्वामी जयेंद्र कीर्ति जी की अध्यक्षता तथा पंकज व सुमति के आतिथ्य में साहित्योत्सव आयोजित किया गया। जिसका संचालन स्वाति ‘सरू’ जैसलमेरिया जोधपुर ने किया। साहित्योत्सव में उपस्थित साहित्यकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। समागत अतिथियों ने भाव-विभोर होकर सभा को संबोधित किया और इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। तीन दिन तक काठमांडू के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करते हुए दो दिवस पोखरा के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। 31 मई को लुम्बनी में भगवान बुद्ध के जन्म स्थान पर जाकर सभी आगंतुकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पांच जैन तीर्थंकरों की जन्म भूमि पर किए प्रकट भाव

1 और 2 जून को सभी ने यात्रा संघ के साथ अयोध्या में राम मंदिर, हनुमानगढी और पांच जैन तीर्थंकरों की जन्म भूमि पर जाकर श्रद्धा भाव प्रकट किए। रत्नपुरी और श्रावस्ती में भी भगवान धर्मनाथ व भ.संभवनाथ जी के जन्म कल्याणक क्षेत्र के दर्शन किए। स्मरण रहे कि 24 मई को भगवान मल्लिनाथ व भगवान नमिनाथ की जन्मभूमि मिथिलापुरी के साथ सभी ने सीतामढ़ी व जनकपुरी जाकर भगवान श्री राम वास सीता माता के प्रति श्रद्धा भाव प्रकट किया। इस प्रकार अथाई मीडिया इंटरनेशनल की ओर से 10 दिवसीय विदेश यात्रा का समापन हुआ। इस यात्रा का संयोजन संगठन के संस्थापक और निर्देशक डॉ. अखिल बंसल के नेतृत्व में किया गया। नेपाल से डॉ. लक्ष्मण पंथी को संगठन में कार्याध्यक्ष, सुमित जैन को विदेश प्रभार और सुशील सेठी को नेपाल का समन्वयक मनोनीत किया गया। दल में 44 सदस्य थे।