श्रमदान – श्रीफल जैन न्यूज़

आचार्य विद्यासागर एक तपस्वी की स्मृति और राष्ट्र की आत्मा : भारत केवल एक भूखंड नहीं, एक भाव है
मृत्यु मनुष्य को एक बार मारती है, परन्तु महापुरुषों के जाने का समाचार हमें बार-बार मारता है। जब किसी साधारण व्यक्ति का देहावसान होता है, तो घर की चौखट सूनी होती है; पर जब कोई संत, कोई तपस्वी, कोई युगपुरुष विदा लेता है, तो सम्पूर्ण समाज की आत्मा सूनी हो जाती है। जयेन्द्र जैन’निप्पू चन्देरी’ का पढ़िए यह आलेख…

चंदेरी। मृत्यु मनुष्य को एक बार मारती है, परन्तु महापुरुषों के जाने का समाचार हमें बार-बार मारता है। जब किसी साधारण व्यक्ति का देहावसान होता है, तो घर की चौखट सूनी होती है; पर जब कोई संत, कोई तपस्वी, कोई युगपुरुष विदा लेता है, तो सम्पूर्ण समाज की आत्मा सूनी हो जाती है। आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर जी महाराज के दूसरे समाधि दिवस पर यह शून्य फिर से बोल उठता है—वह शून्य, जो शब्दों से नहीं, संवेदना से भरा है।

आचार्य श्री केवल एक मुनि नहीं थे; वे युग की चेतना थे। उनके चरण जहाँ पड़े, वहाँ केवल धर्म का दीपक नहीं जला, बल्कि राष्ट्रीयता का प्रदीप भी प्रज्वलित हुआ। उन्होंने धर्म को मठों की दीवारों में बंद नहीं किया; उसे गाँव की चौपाल तक पहुँचाया। गौशाला की सेवा हो, चरखे की महिमा हो, श्रमदान का आह्वान हो, या स्वदेशी का उद्घोष—उनकी वाणी में अध्यात्म और राष्ट्र एक-दूसरे के पूरक बन जाते थे।

वे कहा करते थे—“अंग्रेज़ी नहीं, हिंदी बोलो; इंडिया नहीं, भारत बोलो।” यह केवल भाषा का आग्रह नहीं था, यह आत्मसम्मान का मंत्र था। उन्होंने हमें याद दिलाया कि जो राष्ट्र अपनी भाषा से लज्जित होता है, वह अपनी आत्मा से भी दूर हो जाता है। भारत केवल एक भूखंड नहीं, एक भाव है, एक संस्कृति है, एक सनातन प्रवाह है।

उनका जीवन तप का पर्याय था। कठोर व्रत, नंगे पाँव विहार, अल्पाहार और अपार अध्ययन—इन सबके बीच उन्होंने साहित्य की ऐसी धारा प्रवाहित की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए पथ प्रदर्शक बन गई। वे अध्यात्म और ज्ञान के ऐसे पुंज थे, जिनकी आभा में अनेक युवाओं ने जीवन का लक्ष्य पाया।

गौशालाओं के प्रति उनका स्नेह केवल धार्मिक भावना नहीं था; वह ग्राम्य जीवन की रक्षा का संकल्प था। चरखे की बात उन्होंने इसलिए की कि आत्मनिर्भरता केवल अर्थनीति का विषय नहीं, आत्मगौरव का प्रश्न है। श्रमदान का आह्वान उन्होंने इसलिए किया कि समाज सेवा बिना श्रम के केवल भाषण बनकर रह जाती है।

आज जब हम उनके दूसरे समाधि दिवस पर उन्हें स्मरण करते हैं, तो यह केवल श्रद्धांजलि का अवसर नहीं, आत्मपरीक्षण का क्षण भी है। क्या हमने उनके बताए मार्ग पर चलने का साहस किया? क्या हमने स्वदेशी को केवल नारे तक सीमित रखा, या उसे जीवन का अंग बनाया? क्या हमने हिंदी और भारतीय भाषाओं को सम्मान दिया, या सुविधा के आगे झुका दिया?

आचार्य श्री का जीवन हमें सिखाता है कि अध्यात्म पलायन नहीं, परिवर्तन का साधन है। तप केवल आत्मशुद्धि नहीं, समाजशुद्धि का माध्यम भी है। उन्होंने अपने संयम से यह सिद्ध किया कि त्याग में ही सच्ची शक्ति है।

उनकी मृत्यु का समाचार हमें इसलिए मारता है कि वह हमारे भीतर के आलस्य, हमारी जड़ता, और हमारी आत्मविस्मृति को उजागर कर देता है। परंतु यदि हम उनकी स्मृति को संकल्प में बदल दें, तो वही समाचार हमें जीवन भी दे सकता है।

आज आवश्यकता है कि उनके विचारों को केवल पुस्तकों में न रखा जाए, बल्कि विद्यालयों, गौशालाओं, ग्राम सभाओं और युवा मंचों तक पहुँचाया जाए। राष्ट्र और धर्म के समन्वय का जो आदर्श उन्होंने प्रस्तुत किया, वही भारत की सच्ची पहचान है।

दूसरे समाधि दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

वे शरीर से दूर हुए हैं, परंतु विचारों से आज भी हमारे बीच हैं—दीपक की लौ की तरह, जो अंधकार में भी दिशा देती है।

आइए, उनके चरणों में श्रद्धा अर्पित कर यह प्रण लें कि भारत को भारत ही कहेंगे, स्वदेशी को अपनाएँगे, श्रम को पूजा मानेंगे और अध्यात्म को जीवन का आधार बनाएँगे। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मानवता परिवार की प्याऊ सेवा बनी मिसाल: यात्रियों के गले में राहत बनकर पहुंचाई ठंडक
भीषण गर्मी के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए मानवता परिवार ने रेलवे स्टेशन पर चलित प्याऊ सेवा लगातार जारी रखी है। यह सेवा गर्मी में मुसाफिरों को बहुत राहत प्रदान की। उनका यह प्रयास उनके लिए राहतदायी बन गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…

भिंड। भीषण गर्मी के दौरान यात्रियों को राहत देने के लिए मानवता परिवार ने रेलवे स्टेशन पर चलित प्याऊ सेवा लगातार जारी रखी है। यह सेवा ने गर्मी में मुसाफिरों को बहुत राहत प्रदान की। उनका यह प्रयास उनके लिए राहतदायी बन गया। रविवार की सेवा में मानवता परिवार के सदस्य समाजसेवी रानी जैन, शिवांगी शर्मा, हरीश, उत्तम सिंह एवं राहुल ने सक्रिय रूप से भाग लेकर राहगीरों को ठंडा और शुद्ध ठंडा जल पिलाया।

इस अवसर पर संस्थापक बबलू सिंधी ने कहा कि जब प्यासे राहगीर मुस्कराकर हमारी सेवा की तारीफ करते हैं तो दिल को सच्चा सुकून मिलता है। यही संतोष हमें और ऊर्जा देता है। इस सेवा को और बेहतर करने के लिए मानवता परिवार सभी सेवाभावी लोगों से अपील करता है कि वे आगे आएं और इस अभियान से जुड़कर श्रमदान के माध्यम से सेवा में सहभागी बनें।

जल सेवा में जैन मिलन महिला चंदना ने की भागीदारी: मानवता परिवार की पहल को मिला सशक्त सहयोग
मानवता परिवार की प्याऊ सेवा में रेलवे स्टेशन पर रविवार को जैन मिलन महिला चंदना शाखा की सदस्यों ने श्रमदान किया। राहगीरों को स्वेच्छा से जल पिलाया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…

भिंड। रेलवे स्टेशन परिसर में चल रही मानवता परिवार की प्याऊ सेवा में रविवार को जैन मिलन महिला चंदना शाखा की सदस्याओं ने भाग लेकर श्रमदान किया और राहगीरों को स्वेच्छा से जल पिलाया। सेवा कार्य में सभी सदस्याओं ने सहयोग का वादा करते हुए इसे निरंतर समर्थन देने की बात कही। भागीदारी करने वाली प्रमुख सदस्याएं आभा जैन (संगठन मंत्री), राखी जैन (संयोजिका), नीतू जैन पहाड़िया (चेयरमैन, जल संरक्षण जागरूकता समिति), सुनीता जैन (अध्यक्ष) अलका जैन, रूबी जैन, विभा जैन, इस सेवा कार्य में बबलू सिन्धी, पंकज मेहरोत्रा, गौरव मेहरोत्रा और विवेक श्रीवास की भी उपस्थिति रही। मानवता परिवार ने उनके इस सहयोग की सराहना की और सभी सामाजिक संगठनों से ऐसे पुनीत कार्यों में सहभागिता की अपील की। सेवा ही संकल्प है। मानवता ही धर्म है।