शोभायात्रा – श्रीफल जैन न्यूज़

पट्टाचार्य विशुद्ध सागरजी के सानिध्य में निकली शोभायात्रा : नवनिर्मित रथ पर विराजमान हुए श्रीजी
नसिया जी कमेटी द्वारा तैयार आकर्षक रथ पर नगर भ्रमण को निकले भगवान आदिनाथ, महामस्तकाभिषेक में जनसैलाब उमड़ा। भगवान आदिनाथ के जयकारे लगे। भिंड से सोनल जैन की यह रिपोर्ट…

भिंड। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित ऐतिहासिक नगरी भिंड इन दिनों पूरी तरह से धर्म और अध्यात्म के रंग में सराबोर है। स्थानीय आदिनाथ दिगंबर जैन कुआं वाले जैन मंदिर में ससंघ विराजमान पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में बुधवार को एक ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव का आयोजन किया गया। सूर्य सागर उदासीन आश्रम नसिया जी कमेटी द्वारा नवनिर्मित कराए गए भव्य और नक्काशीदार रथ पर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (श्रीजी) को विराजमान कर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा केवल एक धार्मिक जुलूस नहीं, बल्कि पूरे भिंड नगर के लिए एक उत्सव बन गई। जैसे ही नवनिर्मित रथ पर श्रीजी की प्रतिमा को विराजमान किया गया, पूरा परिसर आचार्य विशुद्ध सागर महाराज की जय और भगवान आदिनाथ की जय के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

भक्ति और उल्लास के साथ हुआ नगर भ्रमण

आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी। शोभायात्रा में सबसे आगे जैन ध्वज लिए श्रद्धालु चल रहे थे, जिनके पीछे बैंड-बाजे की मधुर धार्मिक धुनों पर थिरकते युवा और मंगल कलश धारण किए पीत वस्त्र धारी महिलाएं चल रही थीं। मार्ग में जगह-जगह जैन समाज सहित अन्य समाज के नागरिकों ने भी पलक-पावड़े बिछाकर भगवान की अगवानी की। अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने श्रीजी की आरती उतारी और पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज के ससंघ चरणों में अर्घ्य समर्पित कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान नसिया जी कमेटी के पदाधिकारी और समाज के वरिष्ठ पुरुष-महिलाएं व्यवस्थाओं को संभालते हुए पूरे उत्साह के साथ चल रहे थे।

नसिया जी प्रांगण में संपन्न हुआ महामस्तकाभिषेक

नगर के विभिन्न मुख्य चौराहों और मार्गों का भ्रमण करते हुए यह भव्य शोभायात्रा सूर्य सागर उदासीन आश्रम श्नसिया जीश् प्रांगण पहुंची। यहां का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो चुका था। मुनिश्री के पावन निर्देशों और मंत्रोच्चार के बीच भगवान आदिनाथ का भव्य महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। श्रावकों ने सबसे पहले जल, दूध, दही, घृत, चंदन और सर्वाैषधि से भगवान का अभिषेक किया। इसके बाद गंधोदक लेकर श्रद्धालुओं ने अपने मस्तक पर लगाया। महामस्तकाभिषेक के पुण्य अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ने कहा कि भगवान की रथयात्रा और अभिषेक का दर्शन आत्मा को पवित्र करने वाला होता है। रथ पर आरूढ़ भगवान इस बात का प्रतीक हैं कि हमें भी अपने जीवन रूपी रथ को धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ाना चाहिए।

धार्मिक आयोजन से संपूर्ण अंचल में हर्ष’

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सूर्य सागर उदासीन आश्रम नसिया जी कमेटी के सभी सदस्यों, कुआं वाले जैन मंदिर प्रबंध समिति और भिंड के सकल दिगंबर जैन समाज ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई। इस ऐतिहासिक और आलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए भिंड शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण अंचलों और अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में जैन-अजैन श्रद्धालु पहुंचे थे।

माँ जिनवाणी की शोभायात्रा के साथ शिविर का शुभारंभ : बैंडबाजों के साथ बच्चे पाठशाला से संबंधित स्लोगन की तख्तियां ,जैन धर्म के झंडे लेकर चले
गायत्री नगर में रविवार को को प्रातः 8 बजे को माँ जिनवाणी की भव्य शोभायात्रा मंदिर जी से शुभारंभ हुई। शिविर संयोजिका अनिता जैन बडजात्या ने अवगत कराया कि जुलूस बैंडबाजों के साथ बच्चे पाठशाला से संबंधित स्लोगन की तख्तियां ,जैन धर्म के झंडे,महिलाएं मंगल कलश और पुरुष माँ जिनवाणी को लेकर चल रहे थे। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…

जयपुर। श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर,जयपुर और अखिल भारतीय श्रमण संस्कृति महिला महासमिति (भारत ) द्वारा आयोजित श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर का आयोजन श्री दिगम्बर जैन मंदिर,महारानी फार्म, गायत्री नगर में रविवार को

को प्रातः 8 बजे को माँ जिनवाणी की भव्य शोभा यात्रा मंदिर जी से शुभारंभ हुई। शिविर संयोजिका अनिता जैन बडजात्या ने अवगत कराया कि जुलूस बैंडबाजों के साथ बच्चे पाठशाला से संबंधित स्लोगन की तख्तियां ,जैन धर्म के झंडे,महिलाएं मंगल कलश और पुरुष माँ जिनवाणी को लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा का संचालन संयोजिका मंजू सेवा वाली, सुनीता काला ने किया। जुलूस मार्ग में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए गिफ्ट वितरण अनिल रेखा झांझरी, कमला, किरण, बिल्टी वालों ने किया। जुलूस में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह, मंत्री राजेश बोहरा, उपाध्यक्ष विजय सोगानी कोषाध्यक्ष, राकेश छाबड़ा, संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया, राकेश पाटोदी, बसंत बकलीवाल, संतोष गंगवाल,एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति अनिल टोंग्या, राजेन्द्र सोगानी, आलोक शाह, पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री

उदयभान जैन, संतोष काला,अशोक विधानसभा वाले, पारस जैन, संतोष बांसखो, सुनील तिज़ारा, धूप शाह, अशोक रावका, रूपचंद गोदिका, पदम पांड्या आदि महानुभाव उपस्थित थे। जुलूस मंदिर पहुंचने के पश्चात शिविर पाठशाला उद्घाटन कर्ता सुनील सोगानी परिवार द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन भक्तामर महिला ग्रुप द्वारा मंगलाचरण संस्थान की विदुषियों ने किया। मंगल कलश स्थापना सुशीला गोधा, अमिता जैन( ईटा नगर ) संगीता जैन ( डिमांपुर )सारसमल,कमला देवी झांझरी द्वारा पंडित अजित शास्त्री के विधि विधान पूर्वक मंत्रोचार से कराया गया। मंच संचालन अरुण शाह द्वारा किया गया। शिविर के संबंध में जानकारी शिविर संयोजक

मंजू जैन सेवावाले ने दी। अन्य शिविर संयोजिका अनिता बडजात्या एवं सुनीता काला ने आगंतुकों का स्वागत सत्कार किया गया। सभी आगंतुकों को अल्पाहार की व्यवस्था कमला दीपक बिलाला परिवार द्वारा कराया गया। आभार मंदिर समिति के मंत्री राजेश वोहरा ने माना।

शोभायात्रा को लेकर सर्व समाज में उत्साह : ऐतिहासिक बनेगी वर्षीदान यात्रा
दीक्षार्थी संयम मेहता की 5 मई को निकलने वाली भव्य वर्षीदान शोभायात्रा को लेकर सर्व समाज में विशेष उत्साह का वातावरण है। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

रामगंजमंडी। दीक्षार्थी संयम मेहता की 5 मई को निकलने वाली भव्य वर्षीदान शोभायात्रा को लेकर सर्व समाज में विशेष उत्साह का वातावरण है। आज दीक्षा स्थल पर शहर की 3 दर्जन संस्थाओं एवं समाजों के प्रतिनिधियों के साथ दीक्षा महोत्सव समिति के सचिव वीरेन्द्र जैन ने बैठक कर शोभायात्रा के मार्ग, समय एवं आकर्षणों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि दीक्षार्थी संयम मेहता 27 फीट ऊंचे भव्य एरावत रथ पर सवार होंगे, जो विशेष रूप से अहमदाबाद से मंगवाया गया है। दूसरे रथ पर परमात्मा विराजमान होंगे, जिसे नंदी महाराज खींचेंगे। दो सुसज्जित बग्घियों में दादा-दादी एवं माता-पिता विराजमान रहेंगे। शोभायात्रा में लुधियाना का पंजाबी बैंड सलामी देगा, जबकि मंदसौर का महावीर बैंड अग्रिम पंक्ति में रहेगा। पांच गायक कलाकार विभिन्न दिशाओं में संगीत की मधुर स्वर लहरियां बिखेरेंगे। इसके साथ ही 10 वेल-ड्रेस्ड पंजाबी ढोल, 12 सदस्यों की ताशा पार्टी, पांच घुड़सवार एवं ऊंट सवार धर्मध्वजा लेकर आगे चलेंगे.। पूरे मार्ग को अहमदाबाद के राहुल भाई रंग-बिरंगी रंगोली से सजाएंगे। दो महिला घोष दल भी शोभायात्रा में शामिल होंगे। मालवा प्रांत के आठ महिला मंडल भगवान के चरित्र, जैन प्रतीक चिन्ह, डांडिया ग्रुप एवं धर्म झांकियों के साथ सहभागिता करेंगे। मनोरंजन एवं आकर्षण के लिए काला गोरिल्ला, सफेद पांडा, जेठालाल और जया भाभी के कार्टून पात्र भी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। देशभर एवं मालवा प्रांत के विभिन्न शहरों से सैकड़ों विशिष्ट एवं अति विशिष्ट अतिथि रामगंजमंडी पहुंच रहे हैं।

शोभायात्रा का निर्धारित मार्ग

वर्षीदान शोभायात्रा 5 मई को प्रातः 8 बजे बाजार नंबर तीन स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर से प्रारंभ होगी। वहां से पुराना अस्पताल चौराहा, बाजार नंबर 6, शाहजी तिराहा, बाजार नंबर एक, माल गोदाम चौराहा, बाजार नंबर 4, सरकारी कुआं चौराहा, शहीद पन्नालाल चौराहा, नगर पालिका भवन, सीमेंट रोड, नारायण टॉकीज तिराहा, फ्लाईओवर होते हुए प्रातः 9:30 बजे कंचन सिटी, खैराबाद रोड पहुंचेगी।

हर समाज एवं संगठन साक्षी बनेगा

लगभग एक किमी लंबी इस शोभायात्रा में सैकड़ों विशिष्ट अतिथि एवं हजारों सर्व समाजजन सम्मिलित होंगे।

सर्व समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि नगरवासी इस ऐतिहासिक यात्रा को देखने के लिए उत्सुक हैं। यह पूरे शहर के लिए गौरव का विषय है कि हमारे नगर का बेटा दीक्षा लेकर भगवान आदिनाथ की महान शाश्वत परंपरा को आगे बढ़ाएगा। शहर का हर समाज एवं संगठन इस पावन अवसर का साक्षी बनेगा, दीक्षार्थी का बहुमान करेगा और अनुमोदना कर पुण्य लाभ प्राप्त करेगा। सर्व समाजजनों ने दीक्षा महोत्सव समिति को विश्वास दिलाया कि दीक्षार्थी एवं अतिथियों का कदम-कदम पर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा तथा यह शोभायात्रा ऐतिहासिक रूप लेगी।

यह समाज जन उपस्थित रहे

चर्चा में दीपक शाह ,महेंद्र सांमरिया,ओम गुर्जर, राधेश्याम सिंघवी,आशीष पोरवाल ,संजय गोयल,गोपाल गर्ग,विकास काबरा, राहुल सांवला, पंकज काला,योगेंद्र शर्मा, ब्रजमोहन धाकड़, बाबूलाल मेघवाल, सतपाल सिंह सलूजा, संजय सतीजा,अमर भूटानी ,दयानंद मीणा , अंजनी शर्मा , गोपाल गुप्ता , सुनील गोयल , हेमंत काला, सुरेंद्र जैन ,संजय जैन, विकास सेठिया , मयंक बाबरिया ,अधिवक्ता विशाल जैन, जगदीश शर्मा , रविंद्र राठौर , दुर्गा लाल मीणा , नेमीचंद इंडानी , धीरू समरिया विभिन्न समाजों एवं संगठनों के प्रतिनिधि के रूप में प्रमुख रूप से उपस्थित थे । दीक्षा महोत्सव समिति के राजेन्द्र मेहता, संयोजक तेजमल सराफ, राहुल चतर एवं प्रकाश धारीवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आग्रह किया कि स्वागत में फूलों की माला एवं पत्तियों का उपयोग न करें।

शोभायात्रा के साथ श्री आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ : एमडी इंटर कॉलेज ग्राउंड अयोध्या नगरी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
धर्मनगरी आगरा एक बार फिर आस्था, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगी नजर आई, जब श्री 1008 सर्वताभद्र जिनालय, आदर्श नगर बल्केश्वर के श्री आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 23 अप्रैल को अत्यंत भव्यता और धार्मिक गरिमा के साथ हुआ। आगरा से पढ़िए, यह खबर…

आगरा। धर्मनगरी आगरा एक बार फिर आस्था, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगी नजर आई, जब श्री 1008 सर्वताभद्र जिनालय, आदर्श नगर बल्केश्वर के श्री आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 23 अप्रैल को अत्यंत भव्यता और धार्मिक गरिमा के साथ हुआ। एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत ग्राउंड स्थित अयोध्या नगरी के विशाल पांडाल में इस महोत्सव की शुरुआत प्रातःकाल जैन धर्मशाला, कचौड़ा बाजार बेलनगंज से निकली भव्य रथयात्रा, शोभायात्रा एवं घटयात्रा के साथ हुई। जिसने पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। उपाध्याय श्री विहसंतसागरजी एवं मुनि श्री विश्वसाम्यसागर जी ससंघ के मंगल सानिध्य में निकली इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रातः 7 बजे आरंभ हुई यात्रा में बैंडबाजों की मधुर धुन, ढोल-नगाड़ों की गूंज, ऊंट-घोड़ों की आकर्षक उपस्थिति और विविध धार्मिक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। लगभग 500 मांगलिक महिलाएं सिर पर कलश धारण कर अनुशासित ढंग से घटयात्रा में शामिल हुईं, जो श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत प्रतीक बनीं।

शोभायात्रा में भगवान के माता-पिता, सौधर्म इंद्र, महायज्ञनायक, कुबेर, यज्ञनायक सहित विभिन्न पात्रों की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। 56 कुमारिकाएं, अष्ट देवियां, सौभाग्यवती महिलाएं एवं भगवान की सह-बुआओं के लिए विशेष सिटिंग प्लेटफॉर्म युक्त झांकियां सजाई गईं।

आध्यात्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं को अभिभूत किया

आगरा के प्राचीन घोड़े वाले रथ पर श्रीजी को विराजमान कर भव्यता के साथ मेला स्थल तक लाया गया। रथ के आगे पूज्य उपाध्याय श्री विहसंतसागरजी ससंघ स्वयं विहार करते हुए चल रहे थे। वहीं नगर के प्रमुख श्रेष्ठी, समाजसेवी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उनके साथ चल रहे थे। निर्धारित समय पर यह यात्रा अयोध्या नगरी स्थित पांडाल में पहुंची, जहां रोहित जैन अहिंसा एवं रचित जैन अहिंसा परिवार द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। पंडाल का उद्घाटन डॉ. अरिंजय जैन द्वारा तथा मुख्य मंच का उद्घाटन निर्मल जैन मोठया एवं वीरेंद्र मोठया परिवार द्वारा किया गया। प्रतिष्ठाचार्य जयकुमार निशांत भैया जी एवं संदीप जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में आचार्य निमंत्रण, चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन हुए। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे से संकल्प, प्रतिष्ठा विधान, मंडप प्रतिष्ठा, मंगल कलश स्थापना, जाप-अनुष्ठान एवं नित्य नियम जैसे मांगलिक कार्यक्रम हुए। भगवान का कलशाभिषेक कर विधिपूर्वक महोत्सव का शुभारंभ किया गया। विशाल पांडाल की आकर्षक सज्जा, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं और आध्यात्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं को अभिभूत कर दिया।

चंपक कुमारिकाओं द्वारा 16 स्वप्नों का मनोहारी प्रदर्शन

इस अवसर पर उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी मुनिराज ने कहा कि पंचकल्याणक महोत्सव आत्मा के उत्थान और जीवन में संस्कारों के जागरण का महापर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान के जीवन के पंच कल्याणक हमें त्याग, संयम, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। महोत्सव के प्रथम दिवस दोपहर में सीमंतोन्नयन क्रिया (माता की गोद भराई) एवं नवीन प्रतिमाओं की सुगंधित द्रव्यों से आकार शुद्धि तथा गर्भ कल्याणक की पूजन विधि हुई। वहीं रात्रि में श्रीजी की महाआरती, गर्भकाल लाना एवं इन्द्रसभा की भव्य प्रस्तुति हुई। जिसमें अष्ट कुमारिकाओं द्वारा तीर्थंकर माता की सेवा तथा चंपक कुमारिकाओं द्वारा 16 स्वप्नों का मनोहारी प्रदर्शन किया गया। पहली बार विशाल एलइडी वॉल पर इंद्र दरबार एवं राजदरबार के जीवंत दृश्य प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

तीर्थंकर बालक का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा

पूरे आयोजन में अनुशासन, भव्यता और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। संचालन मनोज बाकलीवाल एवं उमेश जैन भिंड वाले द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन 24 अप्रैल को प्रातः 6 बजे से अयोध्या नगरी में तीर्थंकर बालक का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर निर्मल मोठया,रोहित जैन अहिंसा, हीरालाल बैनाड़ा,रजत जैन, पंकज जैन, पारस जैन कंसल, राजीव जैन, सुमेर जैन पांड्या, नरेंद्र कुमार जैन, मनोज जैन बल्लो, प्रवीण कुमार जैन, पारसदास जैन, दीपक जैन, विशाल जैन, कमल जैन, विष्णु भगवान जैन, अंकेश जैन, आकाश जैन, मनीषराज जैन, अलंकृत जैन, उषा मारसंस, खुशबू जैन, बबीता जैन उपस्थित रहे।

रामगंजमंडी में एकता का अनुपम उदाहरण बनी शोभायात्रा: आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर नगर में उत्साह का माहौल
आचार्य श्री मणिप्रभ सागर महाराज सानिध्य में हो रही आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकली भव्य शोभायात्रा एकता का पर्याय बनी, जो सर्वधर्म समभाव का एक प्रत्यक्ष उदाहरण प्रस्तुत कर गई। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

रामगंजमंडी। आचार्य श्री मणिप्रभ सागर महाराज सानिध्य में हो रही आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकली भव्य शोभायात्रा एकता का पर्याय बनी, जो सर्वधर्म समभाव का एक प्रत्यक्ष उदाहरण प्रस्तुत कर गई। यह शोभायात्रा महज श्वेतांबर समाज की नहीं होकर दिगंबर समाज की नहीं होकर सभी धर्म की एक शोभायात्रा बन गई। इस भव्य शोभायात्रा में भानपुरा पीठ के शंकराचार्य श्री दिव्यानंद जी भी सम्मिलित हुए। स्टेशन चौराहे पर जैसे ही यह भव्य शोभायात्रा पहुंची श्री दिव्यानंद जी तीर्थ की आचार्य श्री से उनका समागम हुआ, जो अपने आप में सर्वधर्म समभाव की एक जीवंत कहानी कह रहा था। मानो लग रहा था कि यह आयोजन संपूर्ण रामगंजमंडी का हो गया, हो हर कोई बस प्रभु भक्ति में मगन दिखाई दे रहा था। महिला शक्ति, युवा शक्ति, बुजुर्ग और बच्चे सभी बस भक्ति में मगन दिखाई दे रहे थे। एक ओर उज्जैन से आए भक्त मंडल डमरू बजाते हुए चल रहे थे। पंजाब से आया पाइप बैंड अपनी अलौकिक प्रस्तुति दे रहा था। मानो लग रहा था कि आज साक्षात् अहिंसा शांति का जीवन संदेश परिलक्षित हो रहा हो।

कार्य की सफलता चाहिए तो शत्रु से भी मित्रता करनी चाहिए

जैसे ही यह शोभा यात्रा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के समक्ष पहुंची तो दिगंबर जैन समाज के भक्त समूह द्वारा आचार्य श्री को वंदन किया गया एवं जैन श्वेतांबर श्रीसंघ अध्यक्ष श्री राजकुमार पारख का अभिनंदन किया आचार्य श्री ने श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के भी दर्शन किए और वे जिनालय को देख अभिभूत हुए साध्वी श्री ने भी दिगंबर जैन मंदिर के दर्शन किए एवं मंदिर के बारे में जाना। इसी कड़ी में यह शोभायात्रा महोत्सव स्थल राजकमल ऑयल मिल पर पहुंची, जहां आचार्य श्री के सानिध्य में प्रतिष्ठा की क्रिया के रूप में जाजम बिछाने की क्रिया की गई। इन मांगलिक पलों में भानपुरा पीठ के शंकराचार्य श्री दिव्यानंद तीर्थ ने कहा कि जीवन में अनुकूलता पाने के लिए पुरुषार्थ तो करना ही होगा। यदि हमें कार्य की सफलता चाहिए तो शत्रु से भी मित्रता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परोपकार तो करना लेकिन हिंसा से अपने को बचा के रखना। सृष्टि को जहर से बचाना और अपने को भी बचाना। कोई भी कार्य करने के लिए पहले आधार को मजबूत करना होगा आधार मजबूत नहीं होगा तो कोई भी काम टिकाऊ नहीं होगा।

मंदिर की सौंदर्य कला, शिल्प आकर्षक एवं मनमोहक

उन्होंने वृक्षारोपण करने की भी सीख प्रदान की साथ ही उन्होंने कहा आज की शोभायात्रा सर्वधर्म समभाव का एक अनुपम उदाहरण है। अपने-अपने इष्ट की आराधना के साथ जीवन की उत्कृष्टता को आगे बढ़ाए। उन्होंने कहा कि सृष्टि सत्य से समाहित होकर बढ़ती है और दया दान से बढ़ती है दान से दरिद्रता नष्ट होती है धर्म किए बिना लोक परलोक की प्राप्ति नहीं होती। अपने आप में इतिहास की रचना होने जा रही है आचार्य श्री ने मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत कहा कि अपने आप में रामगंज मंडी में इतिहास की रचना होने जा रही है। उन्होंने मंदिर के विषय में कहा कि मंदिर की सौंदर्य कला, शिल्प आकर्षक एवं मनमोहक है। इतना जल्दी यह मंदिर बनकर तैयार हुआ यह बहुत बड़ी बात है।

एक दूसरे को सहयोग देना यही समरसता है

रामगंजमंडी नगर की तारीफ करते हुए कहा कि आज रामगंजमंडी धर्ममय हो चुका है ना कोई धर्म जाति का भेद नहीं रहा। उन्होंने कहा कि यह मंदिर जैन समाज का नहीं संपूर्ण रामगंजमंडी का है संत पर किसी का अधिकार नहीं होता संत सबके हैं संत धर्म के लिए जीता है। नगर ने एकता समन्वय का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। एक-दूसरे को सहयोग देना यही समरसता है, परमात्मा को हमें हृदय में बसाना है। हमारी जिंदगी का ड्राइवर भगवान है। हमे हृदय में भगवान को विराजमान करना चाहिए। प्रतिष्ठा महोत्सव पुण्य की टंकी भरने का अवसर लाया है। नब्बे वर्ष में यह अवसर आपके सामने आया है।

महाराज श्री का मंगल प्रवेश मनाया विश्व णमोकार दिवस: उपाध्याय विकसंत सागर जी ने महामंत्र की महत्ता बताई
जैन समाज की ओर से गुरुवार को प्रातः 7.15 बजे जवाहर स्कूल से उपाध्याय विकसंत सागर जी महाराज ससंघ की भव्य अगवानी की गई। जैन भवन तक शोभायात्रा में महिलाएं एक समान साड़ी में मंगल कलश धारणकर जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। कुचामनसिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट…

कुचामनसिटी। जैन समाज की ओर से गुरुवार को प्रातः 7.15 बजे जवाहर स्कूल से उपाध्याय विकसंत सागर जी महाराज ससंघ की भव्य अगवानी की गई। जैन भवन तक शोभायात्रा में महिलाएं एक समान साड़ी में मंगल कलश धारणकर जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया। जैन भवन में उपाध्यक्ष श्री ने णमोकार महामंत्र के महत्व को बताते हुए कहा कि इस महामंत्र में अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्यक्ष और सर्व साधु की स्तुति की गई है।

इस मंत्र की आराधना सभी देवी देवता भी करते हैं। सुभाष रावका और मनोज पांडया ने बताया कि इस अवसर पर चित्र अनावरण व दीप प्रज्जलन के पुण्यार्जक नेहरी राजकुमार, सुमति पहाडिया परिवार रहे। पद प्रक्षालन के पुण्यार्जक पवनकुमार गोधा, रितुराज गोधा मारोठ वाले रहे। श्री जैन वीर मंडल के सौभागमल गंगवाल के अनुसार विश्व णमोकार दिवस पर समाज ने 11 हजार जाप किए। इसमें समाज के सभी श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया।

पंच कल्याणक महामहोत्सव जन्माभिषेक भव्य शोभायात्रा सोमवार को : शोभायात्रा महोत्सव स्थल दलाल बाग से प्रारंभ होगी
मुनि श्री विमल सागर जी, मुनि श्री अनंत सागर जी ससंघ के सानिध्य में एवं वाणीभूषण, प्रतिष्ठा सम्राट विनय भैया के कुशल निर्देशन में 6 अप्रैल सोमवार को प्रातःकाल सुबह 6:40 बजे भगवान का अवतरण (जन्म) होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। आचार्य श्री विद्यासागर जी, नवाचार्य श्री समय सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद से मुनि श्री विमल सागर जी, मुनि श्री अनंत सागर जी ससंघ के सानिध्य में एवं वाणीभूषण, प्रतिष्ठा सम्राट विनय भैया के कुशल निर्देशन में 6 अप्रैल सोमवार को प्रातःकाल सुबह 6:40 बजे भगवान का अवतरण (जन्म) होगा। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि तत्पश्चात नित्य क्रियाएं संपन्न होंगी। जन्म के बाद अतिभव्य जन्माभिषेक शोभायात्रा प्रातः ठीक 8 बजे महोत्सव स्थल दलाल बाग से प्रारंभ होगी। महोत्सव अध्यक्ष राजीव जैन बंटी ने बताया कि भव्य शोभायात्रा कालानी नगर चौराहे से होकर पुनः महोत्सव स्थल दलाल बाग पर समाप्त होगी। समाज अध्यक्ष राजेश लारेल ने कहा कि अति भव्य जुलूस में उदयपुर का बैंड, 6 बड़े रथ, 40 बग्गिया, 50 ढोल-नगाड़े,लवाजमा एवं सुप्रसिद्ध संगीतकार रोबिन जैन की स्वर लहरिया गुंजायमान होगी।

राजु अलबेला ने समस्त समाज से आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी समाज जन की सहभागिता इस जुलूस को भव्यता में परिवर्तित करेगी। साथ ही आपके पुण्य का वर्धन भी करेगी। शोभायात्रा संयोजक संजय अहिंसा, नवनीत जैन, प्रदीप बल्ला, सुदीप जैन, अखिलेश सोधिया, मुकेश जैन यसबोस, प्रदीप मामा हैं। आयोजक श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन परवार समाज धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर हैं।

पाण्डुकशिला पर श्रद्धालुओं ने किया श्री जी का अभिषेक : विमान जी में विराजित होकर निकली श्री जी की शोभायात्रा
भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अवसर पर अभिनंदनोदय तीर्थ से श्री जी की भव्य शोभायात्रा वर्णी जैन कॉलेज की भूमि स्थित पाण्डुकशिला पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने श्री जी का अभिषेक कर धर्मलाभ प्राप्त किया। आज प्रातःकाल अभिनंदनोदय तीर्थ से विमान जी में विराजित श्री जी की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निर्धारित मार्ग से होते हुए श्री वर्णी जैन कॉलेज की भूमि स्थित पाण्डुकशिला पर पहुंची। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

ललितपुर। भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अवसर पर अभिनंदनोदय तीर्थ से श्री जी की भव्य शोभायात्रा वर्णी जैन कॉलेज की भूमि स्थित पाण्डुकशिला पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने श्री जी का अभिषेक कर धर्मलाभ प्राप्त किया। आज प्रातःकाल अभिनंदनोदय तीर्थ से विमान जी में विराजित श्री जी की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निर्धारित मार्ग से होते हुए श्री वर्णी जैन कॉलेज की भूमि स्थित पाण्डुकशिला पर पहुंची। यहां श्रेष्ठी नरेन्द्र जैन राजश्री के मार्गदर्शन में अभिषेक, शांतिधारा आदि की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न हुईं। इसमें संयोजक सनत जैन खजुरिया, कोषाध्यक्ष सीए सौरभ जैन, सनत कुमार, राजीव कुमार, आलोक जैन लागौन, शिक्षक पुष्पेन्द्र जैन, देवाश जैन मडावरा, जैन पंचायत के ऑडिटर पं. पवन जैन, अमित जैन, अंतिम जैन, सनत कुमार, ललित कुमार खनियाधाना, प्रकाश चंद जैन सतरवांस सहित परिवारजनों का विशेष योगदान रहा।

श्री जी के अभिषेक के उपरांत आरती रूपचंद जिनेन्द्र जैन गौरा परिवार द्वारा भक्तिपूर्वक की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। मंगलाचरण पलक जैन द्वारा श्रद्धापूर्वक प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया ने वर्णी कॉलेज की भूमि पर भव्य शिक्षा संस्थान की स्थापना का संकल्प दोहराया। उन्होंने वर्णी कॉलेज भूमि की विवादित स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि शीघ्र ही जैन समाज इस भूमि पर जनहित में कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत शिक्षा का एक केंद्र स्थापित कर सर्व समाज के हित में कार्य करेगा।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आकाश जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जैन पंचायत द्वारा धार्मिक आयोजन समिति के संयोजक प्रतीक इमलिया एवं राकेश जैन ‘रिंकू’ को महावीर जयंती के आयोजन में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन, अभिनंदनोदय तीर्थ प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, शीलचंद अनौरा, महेन्द्र मडवैया, श्रेयांस जैन गदयाना, प्रफुल्ल कुमार दैलवारा, पंकज जैन सिमरा, अमित जैन पुल्ली, अनंत सराफ, राजकुमार सराफ, महेन्द्र पंचमनगर, भागचंद मोदी, सुनील जरावली, पुष्पेन्द्र सिंघई, शिखरचंद जैन बंट, सुनील सराफ, संतोष जैन गदयाना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन स्थल पर जैन मिलन सिविल लाइन एवं जैन बैंकर्स फोरम द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया, जबकि श्री विद्यासागर व्यायामशाला, ललितपुर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के उपरांत श्री जी को पुनः विमान जी में विराजित कर निर्धारित मार्ग से अभिनंदनोदय तीर्थ ले जाया गया, जहां उन्हें मंदिर में विधिवत विराजमान किया गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु जय-जयकार करते हुए शोभायात्रा में सम्मिलित रहे।

अहिंसा और सत्य के संदेशों के साथ गूंजा मंच, विद्वानों ने दिए प्रेरक विचार : महावीर जयंती पर जैन बगीची में सजी सांस्कृतिक संध्या
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर जैन समाज अंबाह, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एवं जैन मिलन अंबाह के तत्वावधान में बीती रात जैन बगीची में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक रंग और सामाजिक सहभागिता का अद्भुत संगम देखने को मिला। पढ़िए अजय जैन की रिपोर्ट…

अंबाह। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर जैन समाज अंबाह, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एवं जैन मिलन अंबाह के तत्वावधान में बीती रात जैन बगीची में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक रंग और सामाजिक सहभागिता का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मंच पर भगवान महावीर के जीवन, त्याग, तप और उनके सिद्धांतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का क्रम प्रारंभ हुआ। राजुल जैन, साक्षी जैन, शैंकी जैन, सिमरन जैन एवं राखी जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अभिनय, नृत्य और भाव-भंगिमाओं के माध्यम से भगवान महावीर के जीवन-दर्शन को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान आकर्षक मंच सज्जा, प्रभावी प्रकाश व्यवस्था और सुसज्जित ध्वनि प्रणाली भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर मयूर बैंड, इटावा के कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए भजन और नृत्य दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहे। “मेरे महावीर झूले पालना”, “बजे कुंडलपुर में बधाई”, “वर्तमान को वर्धमान की आवश्यकता है”, “महावीर तुम्हारा क्या कहना”, “वीर प्रभु तुम हो महान”, “जय-जय वर्धमान प्रभु”, “अहिंसा के दाता महावीर”, “महावीर आए द्वार हमारे”, “प्रभु वर्धमान का जयकारा”, “शांति के दूत महावीर” तथा “वर्धमान वंदना” जैसे भजनों पर प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान महावीर के सिद्धांत—अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और संयम—को प्रभावी रूप से समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी नरेश जैन ‘गुरु’ एवं शिक्षक वीरेंद्र जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के सिद्धांत अत्यंत प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपनी संस्कृति और संस्कारों के बल पर विश्व को शांति और सहअस्तित्व का संदेश दे रहा है। जब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और हिंसा का वातावरण बना हुआ है, ऐसे समय में भगवान महावीर की शिक्षाएं मानवता को नई दिशा प्रदान कर रही हैं।

वहीं समाजसेवी महेश चंद जैन (एमपीईबी) ने कहा कि आज विश्व अनेक संकटों से गुजर रहा है, जिनमें पर्यावरण असंतुलन, सामाजिक असमानता और नैतिक पतन प्रमुख हैं। ऐसे समय में हमारे तीर्थंकरों की शिक्षाएं न केवल मार्गदर्शक हैं, बल्कि समाधान का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक मूल्यों में निहित है। आधुनिकता जहां शरीर है, वहीं आध्यात्मिकता उसकी आत्मा है। यदि जीवन में त्याग, संयम और सदाचार का समावेश नहीं होता, तो बड़े से बड़ा विचार भी निष्प्रभावी हो जाता है। यही जीवन-दृष्टि भगवान महावीर ने सदियों पहले मानव समाज को प्रदान की थी।

आयोजन संयोजक संतोष जैन ने अपने संबोधन में कहा कि जैन धर्म का मूल उद्देश्य विश्व में सुख, शांति और आनंद की स्थापना करना है। आज मानवता एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां उसे महावीर और महाविनाश के बीच चयन करना है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का जीवन-दर्शन युगों-युगों से मानवता का मार्गदर्शन करता आया है और आगे भी करता रहेगा। यदि हम उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में उतार लें, तो पर्यावरण संकट, ग्लोबल वार्मिंग और सामाजिक तनाव जैसी समस्याओं का समाधान सहज रूप से संभव हो सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि भगवान महावीर का जन्म केवल एक व्यक्ति का जन्म नहीं, बल्कि समस्त सद्गुणों, नैतिक मूल्यों और मानवता के मंगल का प्रतीक है। उन्होंने समाज को जातिवाद, भेदभाव और कुरीतियों से मुक्त करने का संदेश दिया तथा वैभव से वैराग्य की ओर अग्रसर होकर त्याग और तपस्या का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने हजारों वर्ष पहले थे और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष एवं संयोजक संतोष जैन ने सभी उपस्थित जनों, सहयोगकर्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। लगभग चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम में लकी ड्रा के माध्यम से आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज के अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिनकी सराहना की गई।

गूंजे ‘जियो और जीने दो’ के स्वर : निकाली गई जीव दया संदेश यात्रा
जन-चेतना, जन-जागृति तथा समस्त जीवों के प्रति प्रेम, करुणा, सौहार्द और समरसता का भाव जागृत करने के उद्देश्य से एक अनोखी पहल के तहत “जीव दया संदेश यात्रा” का आयोजन किया गया। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट…

भिंड। जन-चेतना, जन-जागृति तथा समस्त जीवों के प्रति प्रेम, करुणा, सौहार्द और समरसता का भाव जागृत करने के उद्देश्य से एक अनोखी पहल के तहत “जीव दया संदेश यात्रा” का आयोजन किया गया। सेवा भारती की प्रेरणा से भामाशाह पशु-पक्षी आहार योजना समिति एवं जीव दया स्थल के तत्वावधान में यह यात्रा महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव के पावन अवसर पर निकाली गई।

इस अवसर पर शहर के विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह जीव दया स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने बोरिंग का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने जीव दया, प्रेम, करुणा, भाईचारा और सभी के साथ मिल-जुलकर रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जीवन सबका एक है, सभी प्राणियों में समान रूप से प्राण हैं, इसलिए सभी जीवों का सम्मान करें, साथ-साथ जिएं और दूसरों को भी जीने दें। उन्होंने यह भी कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।

जीव दया संदेश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों—हाउसिंग कॉलोनी, गोल मार्केट, सदर बाजार, पुस्तक बाजार और भूता बाजार से होते हुए जिला चिकित्सालय पहुंची। यात्रा के दौरान “महावीर स्वामी का क्या संदेश—जियो और जीने दो”, “अहिंसा परमो धर्म की जय”, “जय गौ माता, जय गोपाल”, “बेजुबानों पर दया करो” जैसे नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।

जिला चिकित्सालय प्रांगण में उपस्थित जनसमूह को धर्मेंद्र जैन पत्तल, दिनेश जैन (एडवोकेट) एवं ओमप्रकाश ‘बाबूजी’ ने संबोधित किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश बाबूजी ने कहा कि हमें अपने आसपास रहने वाले सभी जीवों के प्रति करुणा और संवेदनशीलता रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबमें केवल इंद्रियों का अंतर है, अन्यथा सभी जीव समान हैं और किसी को छोटा-बड़ा नहीं समझना चाहिए। यही भगवान महावीर का मूल संदेश है।

धर्मेंद्र जैन पत्तल ने कहा कि “जो छीनकर खाए वह विकृति है और जो बांटकर खाए वह संस्कृति है।” यह भाव हमें स्वार्थी होने से बचाता है और समाज में सहयोग व सहअस्तित्व की भावना को बढ़ाता है। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरित किए गए। साथ ही जीव दया गौशाला में उपस्थित लोगों ने गौ माता को फल खिलाकर सेवा कार्य में भागीदारी निभाई।