शैक्षणिक सामग्री – श्रीफल जैन न्यूज़

10वीं 12वीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान : आदिनाथ महिला मंडल की पहल से बढ़ा विद्यार्थियों का आत्मविश्वास
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन करने वाले जैन समाज के होनहार छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा उत्सव एक यादगार अवसर बन गया। श्री आदिनाथ महिला मंडल के तत्वावधान में 31 दिसंबर को श्री आदिनाथ जिनालय परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन करने वाले जैन समाज के होनहार छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा उत्सव एक यादगार अवसर बन गया। श्री आदिनाथ महिला मंडल के तत्वावधान में 31 दिसंबर को श्री आदिनाथ जिनालय परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल सम्मान समारोह था, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन को सार्वजनिक मंच पर पहचान देने का प्रेरक प्रयास भी रहा। समारोह में शैक्षणिक सत्र 2024दृ25 के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र, उपहार एवं शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिससे समारोह उत्साह और गौरव से सराबोर रहा। कार्यक्रम में महिला मंडल की संरक्षक ऊषा भंडारी ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। जब बच्चों की मेहनत को सार्वजनिक रूप से सराहा जाता है, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि जैन समाज सदैव शिक्षा, संस्कार और अनुशासन को प्राथमिकता देता आया है, और ऐसे आयोजन उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास हैं।

विद्यार्थियों के भीतर छिपी क्षमता को पहचान देना अहम

महिला मंडल की अध्यक्ष रजनी जैन ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर छिपी क्षमता को पहचान देना और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक है, ऐसे में बच्चों को सकारात्मक वातावरण और सामाजिक सहयोग की आवश्यकता होती है। महिला मंडल भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करता रहेगा। समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने भी महिला मंडल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और समाज में शिक्षा का महत्व और मजबूत होता है। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर आत्मविश्वास और खुशी साफ झलक रही थी।

शक्षित और संस्कारवान पीढ़ी का निर्माण होता है

कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया गया। महिला मंडल द्वारा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रतिभा उत्सव ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि जब समाज अपनी प्रतिभाओं को पहचानता और सम्मानित करता है, तभी एक सशक्त, शिक्षित और संस्कारवान पीढ़ी का निर्माण होता है।

दिगंबर जैन समाज ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान: करियर गाइडेंस से विद्यार्थियों ने समझे अपने लक्ष्य
दिगंबर जैन समाज ने वर्ष 2023-24 की बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके घर-घर जाकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को समाज के वरिष्ठजनों द्वारा सम्मान-पत्र, श्रीफल, पुष्पमाला और शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में दिगंबर जैन समाज, अंबाह द्वारा एक अनुकरणीय पहल की गई। समाज ने वर्ष 2023-24 की बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके घर-घर जाकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को समाज के वरिष्ठजनों द्वारा सम्मान-पत्र, श्रीफल, पुष्पमाला और शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। इस अनोखे आयोजन का उद्देश्य न केवल बच्चों की मेहनत की सराहना करना था, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सकारात्मक माहौल तैयार करना भी था। सम्मान पाने वाले छात्रों में एकता जैन (जैन बगीची), वंशिका जैन (सदर बाजार), सार्थक जैन, लवी जैन, अनुकल्प जैन (किला रोड), कनिष्का जैन (मयूर गली), कृति जैन (करौली माता रोड) सहित कई अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।

विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व शिक्षक महेश चंद जैन ने विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि केवल अच्छे अंक लाना ही सफलता की गारंटी नहीं है, बल्कि छात्रों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर का चयन करना चाहिए। उन्होंने इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून, सिविल सेवा, डिजिटल मीडिया, डिजाइनिंग और कॉमर्स जैसे अनेक क्षेत्रों की जानकारी देते हुए बच्चों को आत्मविश्वास और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में समाज के सक्रिय सदस्य नरेश जैन गुरु ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में शिक्षा के प्रति नई चेतना का संचार करते हैं। यह पहल न केवल मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करती है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत कर उच्च प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है।

उन्होंने कहा कि समाज को ऐसे आयोजनों के माध्यम से शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ मजबूत और सक्षम बन सकें। समाज का दायित्व है कि वह बच्चों को संसाधन, मार्गदर्शन और नैतिक समर्थन प्रदान करे।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

इस अवसर पर महेश चंद जैन, नरेश जैन गुरु, अमित जैन टकसारी, संतोष जैन, कुलदीप जैन, अजय जैन, पंकज जैन, मनीष जैन, मनीष बीज, आकाश जैन, केपी जैन, आशु जैन, श्रेयांस जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।