शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली – श्रीफल जैन न्यूज़

11 तीर्थंकरों की जन्मभूमि तक पहुंचे 621 श्रद्धालु : ऐतिहासिक तीर्थ यात्रा के साथ शांतिनाथ सेवा संघ ने रचा अनुशासन का इतिहास
जैन धर्म की आस्था, तप, संयम और साधना को सजीव रूप प्रदान करती हुई श्री शांतिनाथ सेवा संघ (दिल्ली) की वार्षिक तीर्थयात्रा इस वर्ष भव्यता, अनुशासन और सुव्यवस्थित आयोजन का अनुपम उदाहरण बनकर सफलतापूर्वक हुई। अंबाह/जयपुर से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह/दिल्ली। जैन धर्म की आस्था, तप, संयम और साधना को सजीव रूप प्रदान करती हुई श्री शांतिनाथ सेवा संघ (दिल्ली) की वार्षिक तीर्थयात्रा इस वर्ष भव्यता, अनुशासन और सुव्यवस्थित आयोजन का अनुपम उदाहरण बनकर सफलतापूर्वक हुई। 23 जनवरी से प्रारंभ हुई इस आध्यात्मिक यात्रा में देशभर से आए 621 श्रद्धालु यात्रियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जैन धर्म के 11 तीर्थंकरों की जन्मभूमि सहित अनेक पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस यात्रा का सफल संचालन संघ के मुख्य संयोजक गोकुलचंद जैन के नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में किया गया। उनके निर्देशन में यात्रा का प्रत्येक चरण पूर्णतः योजनाबद्ध, समयबद्ध और सुरक्षित रहा। इतने बड़े स्तर पर यात्रा के दौरान अनुशासन, स्वच्छता और व्यवस्थाओं का उत्कृष्ट संचालन संघ की मजबूत संगठन क्षमता और कार्यकुशलता को दर्शाता है।

आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने अयोध्या, श्रावस्ती, काशी (वाराणसी) सहित अन्य प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर दर्शन एवं पूजन किया। काशी में गंगा तट पर आयोजित भव्य आरती में शामिल होकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। वहीं तीर्थंकरों की जन्मभूमि पर वंदन, पूजन, प्रवचन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर धार्मिक सभाएं एवं भक्ति कार्यक्रम भी किए गए, जिससे यात्रियों में धर्म, संस्कार और आत्मचिंतन की भावना और अधिक प्रबल हुई।

सहयोग के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाईं

इस पावन यात्रा को सफल बनाने में सेवा संघ के अध्यक्ष हरिश्चंद्र जैन का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके साथ उपाध्यक्ष सुनील जैन, महामंत्री दिनेश जैन टीटू, कोषाध्यक्ष अजय जैन ‘अजिया’, सह-कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, यात्रा मंत्री राजकुमार जैन पप्पू, यातायात मंत्री दीपक जैन टीपू, भोजन मंत्री विशाल जैन एवं मनोज जैन टिंकल, मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र जैन, प्रचार मंत्री अंकित जैन तथा संजय जैन (मुन्ना) सहित पूरी कार्यकारिणी ने समर्पण और सहयोग के साथ अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाईं।

धार्मिक साधना और आत्मिक शांति में लीन रहे श्रद्धालु

संघ द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान उत्तम आवास व्यवस्था, शुद्ध एवं सात्विक भोजन, सुरक्षित यातायात, स्वच्छता व्यवस्था तथा स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। इन व्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालु पूरी यात्रा के दौरान निश्चिंत होकर धार्मिक साधना और आत्मिक शांति में लीन रहे। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने श्री शांतिनाथ सेवा संघ के इस भव्य आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना की।

सदैव स्मरणीय रहेगी धार्मिक यात्रा

यात्रियों ने इसे केवल धार्मिक यात्रा ही नहीं, बल्कि सामूहिक एकता, अनुशासन, सेवा भावना और आध्यात्मिक चेतना का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। श्रद्धालुओं ने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। यह तीर्थ यात्रा जैन समाज के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगी।

621 यात्रियों का समूह करेगा अयोध्या बनारस की तीर्थ वंदना : शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली के सौजन्य से होगी तीर्थयात्रा
श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली द्वारा वार्षिक तीर्थयात्रा महोत्सव के रूप में 621 साधर्मी बंधुओं को अयोध्या बनारस की तीर्थ वंदना कराने का पुण्यशाली कार्य किया जा रहा है। तीर्थयात्रा 23 जनवरी को चार ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली, आगरा एवं झांसी से रवाना होगी। मुरैना/दिल्ली से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना/दिल्ली। तीर्थयात्रा करना और कराना दोनों ही पुण्य संचय के कार्य हैं। इसी संदर्भ में श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली द्वारा वार्षिक तीर्थयात्रा महोत्सव के रूप में 621 साधर्मी बंधुओं को अयोध्या बनारस की तीर्थ वंदना कराने का पुण्यशाली कार्य किया जा रहा है। तीर्थयात्रा 23 जनवरी को चार ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली, आगरा एवं झांसी से रवाना होगी। तीर्थयात्रा समिति के मुख्य संयोजक गोकुलचंद जैन दिल्ली ने बताया कि 23 जनवरी को रवाना होने वाली यात्रा में सम्मिलित होने वाले 621 साधर्मी बंधुओं के परिवहन, आवास, चाय, नाश्ता, भोजनादि की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सभी यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे सभी अपना ओरिजनल आधार कार्ड, एक ताला चाबी एवं आवश्यकतानुसार गर्म कपड़े आवश्यक रूप से साथ लेकर चलें। यात्रा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए समिति का गठन किया गया है। जिसमें सभी को विभिन्न व्यवस्थाओं का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। यात्रा संबंधी सभी आवश्यक जानकारियां एवं निर्देशों से यात्रियों को अवगत कराया जा रहा है।

व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे पदाधिकारी

पांच दिवसीय तीर्थयात्रा का संचालन श्री शांतिनाथ सेवा संघ की समिति कर रही है। सेवा संघ के अध्यक्ष हरिश्चंद्र जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन, महामंत्री दिनेश जैन टीटू, कोषाध्यक्ष अजय जैन अजिया और प्रदीप जैन, मंत्री राजकुमार जैन पप्पू, यातायात मंत्री दीपक जैन दीपू, संगठन मंत्री विशाल जैन, मनोज जैन टिंकल, मीडिया प्रभारी लोकेंद्र जैन तथा प्रचार मंत्री अंकित जैन, संजय जैन (मुरैना) दिन-रात कठिन परिश्रम कर यात्रा की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। यात्रा के दौरान सभी जिम्मेदार पदाधिकारी पूरी निगरानी रखते हुए यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखेंगे।

चार ट्रेन से रवाना होंगे तीर्थयात्री

ज्ञातव्य हो कि श्री शांतिनाथ सेवा संघ विगत वर्षों से वार्षिक तीर्थयात्रा का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष की तीर्थ यात्रा 621 तीर्थयात्रियों के समूह के साथ 23 जनवरी को चार ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली, आगरा एवं झांसी से एक साथ रवाना होगी। तीर्थ यात्रियों का समूह प्रथम दिन 24 जनवरी को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ स्वामी की जन्म स्थली श्री अयोध्याजी पहुंचेंगे। सभी जन अयोध्याजी के सभी जिनालयों की वंदना एवं अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण के साथ ही आर्यिका ज्ञानमती माताजी ससंघ से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। द्वितीय दिवस 25 जनवरी को सभी बंधु रत्नपुरी, धर्मनगरी और श्रावस्ती की वंदना करेंगे। अंतिम दिन 26 जनवरी को 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी की जन्म स्थली बनारस पहुंचकर पूजन-अर्चन करेंगे।