शपथ कार्यक्रम – श्रीफल जैन न्यूज़

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन : राष्ट्रीय शपथ विधि कार्यक्रम में दिखी एकता
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय शपथ विधि कार्यक्रम में नए अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि इंदौर युवाओं में असीमित प्रतिभाएं हैं। इन प्रतिभाओं को निखारने का कार्य फेडरेशन करेगी। पढ़िए संजीव जैन संजीवनी की रिपोर्ट…

इंदौर। प्रत्येक युवा में असीमित शक्तियां हैं। इन्हें निखारने की आवश्यकता है। एक बार इनको अपनी शक्तियों का एहसास हो गया तो ये सब देश और समाज के लिए अपने कार्यों से चमत्कृत कर देंगे। इनके अंदर जो शक्तियां हैं उन्हें याद दिलाने की मात्र आवश्यकता होती है। बाकी कार्य वह स्वयं कर लेते हैं। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप्स फेडरेशन स्वास्थ्य, समाज, धार्मिक, शिक्षा और आजीविका सहयोग के सभी कार्य, सम्पूर्ण भारत में फैले सोशल ग्रुपों की सहायता से देश भर में निरंतर कर रहा है। समाज के सभी युवा सोशल ग्रुपों के माध्यम से “मैं से हम की यात्रा” करते हैं। यह बात दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के इंदौर के रविंद्र नाट्य गृह में आयोजित राष्ट्रीय शपथ विधि कार्यक्रम में फेडरेशन के नवीन अध्यक्ष राकेश विनायका ने कही।

इस कार्यक्रम में संपूर्ण देश से 16 रीजन के 1000 से अधिक पदाधिकारी इंदौर आए हैं, जिसमें 400 से अधिक सोशल ग्रुप के अध्यक्ष, सचिव और पदाधिकारी शामिल हैं। इस अवसर पर उन्होंने फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल को भी याद किया एवं भविष्य की योजनाएं जैसे सम्मेद शिखर यात्रा, मेडिकल उपकरण वेन, सर्व सुविधा युक्त मोक्षदायिनी वाहन, समाज के लिए युवक- युवती परिचय सम्मेलन एवं व्यक्तित्व विकास के कार्यक्रमों की रूपरेखा को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि हमारी टीम अपने कार्यकाल के दौरान कुछ ऐसा करेगी जिसे इतिहासकार याद करेंगे।

गणतंत्र दिवस परेड की तर्ज पर एंट्री

फेडरेशन के मीडिया प्रभारी संजीव जैन संजीवनी एवं राजेश जैन दद्दू ने बताया कि महासचिव पद के लिए विपुल बांझल एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए अतुल बिलाला जयपुर के साथ करीब 405 पदाधिकारियों ने शपथ ली। फेडरेशन के इस 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यक्रम की संपूर्ण थीम राष्ट्रीयता से ओतप्रोत रही। अधिवेशन का आमंत्रण कार्ड भारत के नक्शे पर उकेरा गया, जिसमें फेडरेशन के भारत में स्थित 16 रीजन दर्शाए गए थे। कार्यक्रम के दौरान भी सोलह रीजन से पधारे पदाधिकारियों ने 16 प्रकार से 1000 अतिथियों का स्वागत किया। फेडरेशन के इतिहास में निर्वाचित पदाधिकारियों की एंट्री दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड की तर्ज पर की गई, जिसमें चंबल, गुजरात,छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हैदराबाद, राजस्थान व दक्षिण की वेशभूषा में लोकगीत नृत्य की प्रस्तुति करते हुए पदाधिकारियों को अधिवेशन स्थल तक ढोल नगाड़े बजाते हुए लाया गया था।

ध्वजारोहण और मंगलाचरण किया

अधिवेशन स्थल पर तिरंगा, जैन ध्वज एवं फेडरेशन का ध्वज तीनों का ध्वजारोहण आर के जैन “रानेका” एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। अधिवेशन सभा में मंगलाचरण नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष की जीवनसंगिनीयो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मिले सुर मेरा तुम्हारा की तर्ज पर सोशल ग्रुप सम्यक उज्जैन द्वारा अलग-अलग प्रदेशों के लोक नृत्यों के माध्यम से स्वागत किया गया जिसकी सूत्रधार प्रियंका विनायका एवं उनकी टीम रही। विश्व कीर्तिमान रचने वाले संभव दत्तरात्रय द्वारा शंखनाद से शपथ विधि कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भगवान महावीर के चित्र का अनावरण राजेंद्र संगीता खंडवा द्वारा एवं दीप प्रज्वलन फेडरेशन की संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, मुकेश बाकलीवाल, राजेश लॉरेल, राकेश जैन विनायका, विपुल बांझल, अतुल बिलाला, राजकुमार पाटोदी कमलेश कासलीवाल, दिनेश दोशी, टी के वेद, हंसमुख गांधी, सुशील पांडया, पत्रकार रविंद्र जैन, धर्मेंद्र सिनकॉम आदि ने किया।

लोगो का अनावरण

खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फेडरेशन के लोकप्रिय खेल, क्रिकेट जैन प्रीमियर लीग के मोनो का अनावरण मध्य प्रदेश क्रिकेट बोर्ड के पवन बागड़िया सिद्धायनी जैन, पाटनी एवं संदीप जैन मोयरा द्वारा किया गया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने अपने उद्बोधन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए, कोविड महामारी के दौरान सोशल ग्रुपों के माध्यम से, मानव सेवा के फेडरेशन के कार्यों की सराहना की एवं आमंत्रण कार्ड, संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीयता के आधार पर आयोजित करने तथा अधिवेशन के शुभारंभ पर तिरंगा फहराने की प्रशंसा की।

रोचक अंदाज में शपथ

सभी ग्रुप सदस्यों एवं फेडरेशन के पदाधिकारियों को शपथ विधि अधिकारी पुष्पा प्रदीप कासलीवाल द्वारा रोचक अंदाज में शपथ दिलाई गई। संपूर्ण देश के सोशल ग्रुपों के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनका स्वागत अलग-अलग अंदाज में 16 रीजन की वेशभूषा एवं प्रचलित परंपराओं से किया गया।

सभा का संचालन अनुराग जैन एवं संगीता सेठी ने बड़े ही उत्कृष्ट तरीके से करते हुए फेडरेशन के समस्त कार्य अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, सलाहकार, संरक्षक, परामर्शदाता को मंचासीन किया। समारोह के मेजबान दिगंबर जैन सोशल ग्रुप “पुष्प” ग्रुप एवं परवार दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रहे। इन के सभी सदस्यों ने पूर्ण योजनाबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से अतिथियों के आवास, भोजन एवं यातायात की व्यवस्था की, जिसे बाहर से आए सभी ग्रुप सदस्यों ने सराहा। आभार नवीन महासचिव विपुल बांझल ने व्यक्त किया। अधिवेशन में प्रदीप चौधरी, राजेंद्र टीआई, रितेश पाटनी, डॉ जैनेंद्र जैन, दिलीप पाटनी, पार्षद राजीव जैन, सुबोध जैन, सुनील टेलीफोन, स्मिता जैन, प्रदीप झाझरी, संजय कासलीवाल, मनोज बाकलीवाल व सैकड़ों गणमान्य महिला-पुरुष मौजूद थे।