वैराग्य पथ – श्रीफल जैन न्यूज़

लोकोदय तीर्थ आगरा के गौरवाध्यक्ष घोषित हुए प्रदीप जैन पीएनसी : संयम पथ पर बढ़ाया कदम
प्रसिद्ध उद्योगपति एवं पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड के चेयरमैन प्रदीप जैन ने संयम मार्ग पर चलने की भावना व्यक्त करते हुए पूज्य मुनिपुंगव सुधासागर महाराज को श्रीफल समर्पित किया। इस अवसर पर उन्हें श्री दिगंबर जैन लोकोदय तीर्थ ट्रस्ट आगरा का गौरवाध्यक्ष घोषित किया गया। पढ़िए मनोज जैन नायक की खास रिपोर्ट…

मुरैना। जैन समाज के गौरव एवं भारतवर्ष के सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी के चेयरमैन प्रदीप जैन आगरा ने संयम के मार्ग पर कदम बढ़ाने हेतु पूज्य गुरुदेव निर्यापक श्रमण मुनिपुंगवश्री सुधासागर महाराज के श्री चरणों में श्रीफल भेंट किया।

देव शास्त्र गुरु आराधक प्रदीप जैन (पीएनसी) आगरा ने पूज्यश्री से अपनी भावना व्यक्त करते हुए निवेदन किया कि हे गुरुदेव मेरा अंतिम समय संयम की साधना करते हुए आचरणमय एवं वैराग्यमय व्यतीत हो। यदि आपकी आज्ञा हो, आपका आशीर्वाद हो तो मैं आज भी जैनेश्वरी दीक्षा स्वीकार करने तैयार हूं।

अशोकनगर में चातुर्मासरत संत शिरोमणि समाधिस्थ आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज ने प्रदीप जैन पीएनसी की प्रशंसा करते हुए कहा कि बड़े व्यक्तियों में आचरण का मिलना बहुत मुश्किल होता है, बड़े व्यक्तियों में इस तरह की भावना बहुत कम देखने को मिलती है। प्रदीप जैन प्रतिदिन जिनेंद्र प्रभु का अभिषेक पूजन करते हैं, रात्रि भोजन नहीं करते, दान देने में अग्रणी रहते हैं।

विराट व्यक्तित्व के धनी प्रदीप जैन आगरा

विराट व्यक्तित्व के धनी प्रदीप जैन आगरा की प्रथम नमोस्तु पर ही आगरा में चातुर्मास हुआ था और चातुर्मास में प्रदीप महामहिम सावित हुए थे। वे 1994 से पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण के साथ जैन धर्म, जैन संस्कृति और समाजोत्थान के कार्य कर रहे हैं। गुरुदेव ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि रही दीक्षा की बात तो उसके लिए अभी इन्हें रुकना होगा क्योंकि इनके मार्गदर्शन में हमें लोकोदय तीर्थ का निर्माण कराना है। गुरुदेव ने प्रदीप जैन को श्री दिगंबर जैन लोकोदय तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गौरवाध्यक्ष घोषित किया।

अशोकनगर पहुंचकर पूज्य गुरुदेव से भेंट की

ज्ञातव्य है कि आगरा चातुर्मास के दौरान एक भव्य तीर्थ निर्माण की योजना बनी थी। इस संदर्भ में आगरा जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने अशोकनगर पहुंचकर पूज्य गुरुदेव से भेंट की। इस अवसर पर कार्यकारिणी की भी घोषणा हुई जिसमें अध्यक्ष निर्मलकुमार मोठिया, कोषाध्यक्ष रूपेश जैन (चांदी वाले), महामंत्री नीरज जैन (एमडी जिनवाणी चैनल), उपाध्यक्ष के के जैन (चांदी वाले), दिलीप जैन, नरेंद्र जैन (फर्नीचर), राजेश सेठी, मंत्री अमित जैन बॉबी, अनिल शास्त्री, मुख्य संयोजक मनोज बाकलीवाल, उपमंत्री नीरज जैन (चांदी वाले), मनोज जैन बल्लो सहित कई सदस्य शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल में प्रदीप जैन के साथ निर्मलकुमार मोठया, अनिल जैन शास्त्री, के के जैन (चांदी वाले), नीरज जैन (जिनवाणी चैनल), मनोज जैन बाकलीवाल, दिलीप जैन, राजेश सेठी, अशोक जैन LIC, मनोज जैन बल्लों, रूपेश जैन (चांदी वाले), अनिल जैन काटा, यशपाल जैन सहित सैकड़ों गुरु भक्त श्रावक शामिल रहे।

धरियावद के भंवरलाल सरिया 9 मार्च को धारण करेंगे जैनेश्वरी दीक्षाः पिता ने भी ली थी मुनि दीक्षा
धरियावद निवासी भंवरलाल सरिया आगामी 9 मार्च, रविवार को श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर सभागार में श्री वर्धमान सागरजी के सिद्धहस्त करकमलों से भव्य जैनेश्वरी दीक्षा धारण कर आत्म-कल्याण हेतु वैराग्य पथ पर अग्रसर होंगे। वैराग्य पथ पर अग्रसर होने की पुण्य प्रेरणा श्री पुण्य सागरजी एवं श्री हितेंद्र सागरजी से प्राप्त हुई और श्री वर्धमान सागरजी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। पढ़िए धरियावद से अशोक कुमार जेतावत की यह पूरी खबर…

धरियावद। धर्मनगरी धरियावद निवासी भंवरलाल सरिया उम्र 76 वर्ष आगामी 9 मार्च, रविवार को श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर सभागार में वात्सल्य वारिधि आचार्य शिरोमणि श्री वर्धमान सागरजी के सिद्धहस्त कर कमलों से भव्य जैनेश्वरी दीक्षा धारण कर आत्म-कल्याण हेतु वैराग्य पथ पर अग्रसर होंगे। भंवरलालजी सरिया को वैराग्य पथ पर अग्रसर होने की पुण्य प्रेरणा प्रज्ञा श्रमण श्री पुण्य सागर जी एवं श्री हितेंद्र सागरजी से प्राप्त हुई और आचार्य श्री वर्धमान सागरजी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

जीवन परिचय, लौकिक शिक्षा एवं विवाह

भंवरलाल 7 जुलाई 1949 को पिता झमकलालजी सरिया, माता साकर बाई की कुक्षि से जन्मे अपने माता-पिता की चौथी संतान हैं। कनकमलजी, प्रेम बाईजी, पारसमलजी, भंवरलालजी, गंभीरमलजी सहित कुल चार भाई और एक बहन परिवार में रहे हैं। आपने 10वीं कक्षा तक लौकिक शिक्षा ग्रहण की है। आपका सन 1969 में प्रतापगढ़ निवासी धर्म सहायिका शकुंतला देवी से विवाह हुआ। गृहस्थ जीवन में आपके एक पुत्र गजेंद्र तथा दो पुत्रियां नीलम और सोना हैं। पुत्र गजेंद्र, पुत्रवधु कैलाश देवी और चार पौत्रियां कोमल, दिव्या, खुशी एवं आस्था हैं।

पिता ने भी ली थी मुनि दीक्षा

भंवरलालजी सरिया के गृहस्थ पिता झमकलालजी ने दिगंबर जैन आचार्यश्री सुपार्श्व सागरजी महाराज से धरियावद में क्षुल्लक और फिर ऐलक दीक्षा धारण की थी। इसके बाद परसाद में मुनि दीक्षा ग्रहण करते हुए उदय सागर महाराज नाम धारण किया, 8 माह के अंतराल में ही उन्होंने चावंड में सन् 1980 में समाधिमरण प्राप्त किया था।

दिनचर्चा एवं व्यवसाय

नियमित देवदर्शन, अभिषेक-पूजन, नगर में दिगंबर जैन मुनि-आर्यिका संघ आने पर घर पर चौका लगाना, आहार दान देना, संघ की नियमित वैयावृति, नगर के सभी जिनालयों के नियमित दर्शन करना, आपकी नियमित दिनचर्या में शामिल है। उन्होंने व्यवसाय में कपड़ा कारोबार को अपनाया।

नियम, व्रत ग्रहण

आपने वैसे अभी तक कोई विशेष व्रत-नियम ग्रहण नहीं किया, लेकिन जब 10वीं कक्षा में अध्ययनरत थे, तभी से मुनि संघ की प्रेरणा से रात्रि भोजन का और 1977 से चाय पीने का आजीवन त्याग रहा है।

दीक्षा लेने वाले 14वें पुण्यात्मा होंगे

भंवरलालजी सरिया धर्म नगरी, धरियावद से जैनेश्वरी दीक्षा लेने वाले 14वें पुण्यात्मा होंगे। इनसे पहले अभी तक ज्ञात 13 नगर गौरव मुनि या आर्यिका दीक्षा ले चुके हैं। जो इस प्रकार है-श्री सुधर्म सागरजी (समाधिस्थ), श्री उदय सागरजी (समाधिस्थ), श्री समाधि सागरजी (समाधिस्थ), श्री प्रवेश सागरजी (समाधिस्थ), श्री श्रेयस सागरजी (समाधिस्थ), श्री वत्सलमति माताजी, आर्यिका श्री श्रेयमति माताजी (समाधिस्थ), श्री उदित सागरजी, आर्यिका श्री उत्साह मति माताजी, श्री पद्म कीर्ति सागरजी (समाधिस्थ), श्री मुमुक्षु सागरजी, आर्यिका श्री योगीमति माताजी (समाधिस्थ) और आर्यिका श्री प्रेक्षामति माताजी।