वैज्ञानिक – श्रीफल जैन न्यूज़

कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स के मॉडर्न ट्रेंड्स पर होगी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस : एक्सपर्ट्स प्रौद्योगिकी, रक्षा और राष्ट्रीय संचार के संबंध पर करेंगे दृष्टिकोण प्रस्तुत
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के शिक्षाविद्, शोधकर्ता, वैज्ञानिक, अभियंता और उद्योग विशेषज्ञ मंच साझा करेंगे। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्याम सुंदर भाटिया की यह रिपोर्ट…

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स में आधुनिक प्रवृत्तियों पर दो दिनी सेकेंड इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 1 मई को ऑडिटोरियम में आरंभ होगी। इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में ग्रीस, स्पेन, जर्मनी, यूके, यूएई, सउदी अरब, जॉर्डन, इजिप्ट आदि देशों से एक्सपर्ट्स ऑनलाइन जुड़ेंगे। कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के शिक्षाविद्, शोधकर्ता, वैज्ञानिक, अभियंता और उद्योग विशेषज्ञ मंच साझा करेंगे। आईआरडीई, डीआरडीओ, रक्षा मंत्रालय, देहरादून के वैज्ञानिक डॉ. सुधीर खरे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एनसीए-टी, डीओटी, संचार मंत्रालय, भारत सरकार गाजियाबद के निदेशक अतुल जोशी और आईआरडीई, डीआरडीओ, रक्षा मंत्रालय, देहरादून के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ. वैभव गुप्ता की मौजूदगी रहेगी। सी3एस बिजनेस स्कूल, बार्सिलोना, स्पेन में अनुसंधान निदेशक और एस्पायर बिजनेस स्कूल, स्पेन के निदेशक प्रो. सरत सी. दास और ग्रीनीपैथ एजी, स्विट्जरलैंड में दक्षिण एशिया में परियोजना निर्माण और विकास निदेशक जय आनंद की भी उल्लेखनीय मौजूदगी रहेगी। ये सभी एक्सपर्ट्स प्रौद्योगिकी, रक्षा और राष्ट्रीय संचार के परस्पर संबंध पर महत्वपूर्ण दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे।

उभरती प्रौद्योगिकी पर शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे

फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. आरके द्विवेदी ने कहा कि तेज़ी से बदलते तकनीकी युग में कंप्यूटर विज्ञान और इलेक्ट्रॉनिक्स नवाचार के अग्रदूत हैं। ब्लेंडेड मोड की कॉन्फ्रेंस आईसीएमसीई- 2026 में विद्वान, वैज्ञानिक और उद्योग जगत के लीडर्स मिलकर विचारों के आदान-प्रदान से वास्तविक समस्याओं के समाधान की दिशा में मंथन करेंगे। आईसीएमसीई-2025 की सफलता के बाद यह द्वितीय संस्करण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन-डीआरडीओ के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों और संचार मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी के साथ नई ऊंचाइयां छूएगा। ईसीई की एचओडी एवम् कॉन्फ्रेंस संयोजिका डॉ. अलका वर्मा ने बताया कि आईसीएमसीई-2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स- आईओटी, वीएलएसआई डिज़ाइन, सिग्नल एवं इमेज प्रोसेसिंग, एम्बेडेड सिस्टम, साइबर सुरक्षा, स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार नेटवर्क एवं अन्य उभरती प्रौद्योगिकी पर शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। सम्मेलन संयोजिका प्रो. गुलिस्ता खान एवं सह-संयोजक प्रशांत कुमार ने बताया कि चयनित शोधपत्र विश्व का प्रतिष्ठित अकादमिक प्रकाशक स्पिंगर प्रकाशित करेगा।आईसीएमसीई-2026 में 130 से अधिक शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और स्टूडेंट्स रिसर्च पेपर प्रस्तुत करेंगे।

मरने से पहले वसीयत जरूर बनाकर जाएं: आचार्य श्री पुलक सागर जी ने पारिवारिक संबंधों को विस्तार से समझाया
आचार्य श्री पुलक सागर जी ने यहां के चंद्रप्रभ उद्यान में रविवार को प्रवचन सभा को संबोधित किया। उन्होंने पारिवारिक संबंधों की विस्तार से व्याख्या की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। आचार्यश्री के प्रवचन को सुनकर उनका लाभ प्राप्त किया। धरियावद से पढ़िए, यह खबर…

धरियावद। इस दुनिया से जाने से पहले अपनी वसीयत जरूर लिखकर जाना चाहिए। ताकि मरने के बाद दुनिया में कोर्ट-कचहरी नहीं करना पड़े और परिवार, समाज विवादों से बचा रह सके। हमारे देश की महिलाएं पति को परमेश्वर मानती हैं। नारी अपने बच्चों के लिए पति के लिए भोजन बनाती है। अगर पति और बच्चे बाहर शहर या विदेश में रह रहे हों तो अपने लिए भोजन न के बराबर बनाकर अचार के साथ सूखी रोटी खाकर भी दिन गुजार देती है। वह स्वयं के लिए नहीं, बल्कि पति परमेश्वर के लिए जीवन जीती है। यह भारतीय नारी की पहचान है। अतः समय रहते पत्नी और बच्चों को अपने-अपने हिस्से की वसीयत जरूर लिख देनी चाहिए। ये बातें आचार्य श्री पुलक सागर जी ने यहां के चंद्रप्रभ उद्यान में रविवार को प्रवचन सभा में कहीं। आचार्य श्री ने वास्तव में माता-पिता को अपने बच्चों को धार्मिक संस्कार विरासत में देकर जाने की बात पर जोर दिया। प्रवचन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जन्म देने वालों को जनक-जननी का दर्जा प्राप्त हो जाता है।

मगर माता-पिता का दर्जा उन्हीं को प्राप्त होता है जो अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देते हैं। संस्कार माता-पिता और गुरु ही दे सकते हैं। आप बच्चों का भविष्य बनाएंगे तो आपके बुढ़ापे का भविष्य स्वतः सुधर जाएगा। आचार्य श्री पुलक सागर जी ने कहा कि वह स्कूल अच्छा नहीं होता है, जहां पर बिल्डिंग अच्छी होती है। बल्कि स्कूल वह अच्छा होता है, जहां की शिक्षा अच्छी होती है। सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से कम नहीं आंकना चाहिए क्योंकि, बड़े-बड़े महापुरुष, वैज्ञानिक, डॉक्टर वकील, प्रिंसिपल उच्च पदों पर आसीन अधिकारी आदि सभी सरकारी स्कूलों में ही पढ़कर बड़े बने हैं। आचार्य श्री ने बताया कि वह स्वयं भी सरकारी स्कूल से ही पढ़कर निकले और आज पूरे देश और विदेश में उन्हें सुना जाता है।

गांव की जीवनशैली श्रेष्ठ

जैन समाज के अशोक कुमार जेतावत ने बताया कि गांव और शहरों की जीवनशैली की तुलना करते हुए आचार्य श्री पुलक सागर जी ने कहा कि गांव में परिवार का एक सदस्य कमाता है और बाकी सभी साथ बैठकर खाते हैं। वहीं, शहरों में परिवार के चार सदस्य कमाते हैं, फिर भी साथ बैठकर खाना नसीब नहीं होता है। आचार्य श्री ने कहा कि गांव के अनाथ आश्रम में गरीबों के अनाथ बच्चे रहते हैं। मगर शहरों में अमीरों के मां-बाप वृद्धाश्रम में रहा करते हैं। गांव के अनपढ़ युवा गायों को जंगल में चराने ले जाते हैं और शहर के पढ़े लिखे युवा कुत्तों को घूमाने ले जाते हैं। गांवों में गाय घरों में बंधी रहती है और कुत्ते सड़क पर घूमते हैं, जबकि शहरों में कुत्ते घरों में रहते हैं और गाय सड़कों पर घूमती रहती हैं। गांवों में घर दूर-दूर होते हैं पर मन पास रहते हैं। शहरों में मकान और फ्लैट पास-पास होते हैं, लेकिन लोग मन (दिल) से दूर रहते हैं। आचार्य श्री ने ग्रामीण जीवन शैली को शहरों की तुलना में श्रेष्ठ बताया।