वीणापाणि पूजन – श्रीफल जैन न्यूज़

सरस्वती पूजन वसंत पंचमी पर 2 फरवरी को: प्रकृति के बदलाव और वाग्देवी के प्रकटीकरण का दिन
वसंत पंचमी पर प्रकृति के खिल-खिलाने का अवसर है। इस दिन वाग्देवी सरस्वती के प्रकटीकरण का दिन भी है। वे ज्ञान और बुद्धि की देवी है। इस दिन को विशेष माना गया है। इस बारे में वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने बताया इस दिन से सर्दी का प्रकोप समाप्त हो जाता है। चारों तरफ खेतों में लहलहाती हुई गेहूं की फसल, सरसों के खेतों में चारों तरफ पीले खिले हुए फूल का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है। पढ़िए मुरैना से मनोज जैन नायक की खबर…

मुरैना। प्रत्येक माह में दो बार पंचमी तिथि आती है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बच्चे, युवा, वृद्ध सभी ने सुना है क्योंकि, हर किसी के जीवन में कहावत के रूम में भी जुड़ा हुआ शब्द ‘कितने वसंत देख लिए अब तक’ है। वसंत नाम से मन में प्रफुल्ता, उमंग, ज्ञान की धारा अविरल बहने लगती है क्योंकि, यह तिथि ऋतुराज वसंत के आगमन की सूचना देती है। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने बताया इस दिन से सर्दी का प्रकोप समाप्त हो जाता है। चारों तरफ खेतों में लहलहाती हुई गेहूं की फसल, सरसों के खेतों में चारों तरफ पीले खिले हुए फूल का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है। इस दिन हर घरों में केशरिया चावल बनाए जाते हैं और प्रातः स्नान के पश्चात पीले परिधान पहनना चाहिए। फिर मां सरस्वती का पूजन करना चाहिए।

…तो सभी जीवांे को बोलने की शक्ति मिली

कहते है कि प्रजापति ब्रह्मा जी ने विष्णु जी की आज्ञा से सृष्टि की रचना कर दी। पृथ्वी पर आकर देखा तो सन्नाटा किसी के मुंह से शब्द नहीं निकले थे। तब इस उदासी को देखकर ब्रह्मजी ने अपने कमंडल से जल को छिड़का जल कणों से वृक्षों पर एक शक्ति हाथों में वीणा लिए, पुस्तक लिए माला पहने प्रकट हुईं। तब ब्रह्म जी ने उस देवी से वीणा बजाकर उदासी दूर करने कहा। तो सभी जीवांे को बोलने की शक्ति मिली। उस देवी का नाम सरस्वती पड़ा। यह देवी विद्या, वृद्धि, ज्ञान, संगीत, कला, विज्ञान, शिल्प कला की देवी है। जैन ने कहा कि यह दिन सभी शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसलिए यह दिन अबूझ मुहूर्त के नाम से प्रसिद्ध है।

अबूझ मुहूर्त पर होते हैं विवाह आदि

इस दिन सभी छात्र-छात्राओं को मां सरस्वती जी का स्नान, ध्यान करके पीले वस्त्र धारण कर विनम्र भाव से पूजन करना चाहिए और जिनको वाणी, वृद्धि, ज्ञान का विकास करना है, उन लोगों को भी। जैन ने बताया कि इस बार बसंत पंचमी को शास्त्र युक्त विवाह मुहूर्त नहीं है। परंपरागत इस दिन लोकाचार की दृष्टि से अबूझ मुहूर्त मानकर ज्यादातर लोग इस दिन विवाह के बंधन में बंध जाना पसंद करते हैं। ध्यान देने वाली बात है।

पूजन का यह है मुहुर्त

इस बार की पंचमी तिथि का क्षय भी है। 2 फरफरी को चतुर्थी का समापन सूर्याेदय के बाद सुबह 9.14 बजे हो रहा है। इसी समय से पंचमी प्रारंभ हो जाएगी जो 3 फरवरी को सूर्याेदय से पूर्व 6.52 बजे तक समाप्त हो जाएगी। इसलिए 2 फरवरी को बसंत पंचमी सरस्वती पूजन प्रातः 7.01 बजे से 12.31 बजे तक रहेगा। पूजन का कुल समय 5 घंटे 30 मिनट है।

जेएसी मुरैना जागृति ने बसंत ऋतु का स्वागत कियाः माँ वीणापाणि पूजन के साथ कई कार्यक्रम सम्पन्न हुए
बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में जेएसी मुरैना जागृति के सदस्यों ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। माँ सरस्वती की पूजा कर गीत-संगीत के साथ बसंत ऋतु का स्वागत किया। कार्यक्रम में बसंती थीम पर आधारित गेम्स भी खेले गए, जिनमें सभी सदस्यों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। पढ़िए मुरैना से मनोज जैन नायक की यह पूरी खबर…

मुरैना। जेएसी मुरैना जागृति के सदस्यों ने बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में खास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ सरस्वती की पूजा की और गीत-संगीत के साथ बसंत ऋतु का स्वागत किया। कार्यक्रम में बसंती थीम पर आधारित गेम्स भी खेले गए, जिनमें सभी सदस्यों ने उत्साह और उमंग के साथ भागीदारी की।

बसंती रंग सात्विक प्रवृत्ति का प्रतीक

जेएसी मुरैना जागृति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगठन की सभी मेंबर्स बसंती परिधान पहनकर पहुंची थीं। सबसे पहले उन्होंने माँ वीणापाणि की आराधना की और एक-दूसरे को बसंत पंचमी पर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद संगठन की अध्यक्ष भावना जैन ने कहा कि बसंती रंग सात्विक प्रवृत्ति का प्रतीक माना जाता है। साथ ही सादगी और निर्मलता को भी दर्शाता है। इस रंग का संबंध आध्यात्मिकता से भी है। सचिव भारती मोदी और कोषाध्यक्ष नीता बांदिल ने भी बसंत पंचमी के बारे में खास जानकारियां जेएसी मेम्बर्स को दीं।

गेम्स बसन्त पंचमी पर ही आधारित रहे

इसके बाद कार्यक्रम की संयोजक ललिता गोयल और अनुराधा गर्ग ने खुल जा सिम-सिम और तंबोला आदि गेम्स कराए। खास बात यह है कि इन गेम्स में जो प्रश्न पूछे गए, वे बसन्त पंचमी पर ही आधारित थे। गेम्स में जिन मेम्बर्स ने बेहतर प्रदर्शन किया, उन्हें पुरस्कार दिए गए। गेम्स के अलावा संगठन की सदस्यों ने बसंत पंचमी के गीत गाये और पारंपरिक नृत्य भी किया। अन्त में सभी ने भोजन किया। मेन्यू में अधिकांश चीजें पीले रंग की रखी गई थीं। जेएसी मुरैना जागृति के इस पहले सामूहिक कार्यक्रम में कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

सेवा कार्यों की रूपरेखा तय की

बसंत पंचमी के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में जेएसी मुरैना जागृति की सदस्यों ने सालभर चलने वाले सेवा कार्यों की रूपरेखा भी तय की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अब हमें इस तरह के कार्य करने हैं, जो जरूरतमंदों के लिए सीधे मददगार साबित हों।

महिलाओं को सशक्त बनाने का उद्देश्य

विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाने और बच्चों की हेल्प से जुड़ी एक्टिविटीज पर हमारा फोकस रहेगा। इसके अलावा हर साल आयोजित किये जाने वाले रूटीन कार्यक्रमों पर भी संगठन की सदस्यों ने चर्चा की। सभी ने संकल्प लिया कि बीते 15 वर्षों की तरह आगे भी जनहित के कार्यों को जारी रखा जाएगा।