विश्व नवकार महामंत्र दिवस – श्रीफल जैन न्यूज़

अंबाह में अपार भक्तिपूर्वक गूंजा णमोकार महामंत्र: सामूहिक जाप में उमड़ा जैन समाज, विश्व शांति की कामना की
विश्व णमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर परेड स्थित जैन मंदिर में जैन समाज द्वारा सामूहिक जाप का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर णमोकार महामंत्र का जाप किया और विश्व शांति, आत्मशांति तथा सद्भावना की कामना की। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। विश्व णमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर परेड स्थित जैन मंदिर में जैन समाज द्वारा सामूहिक जाप का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर णमोकार महामंत्र का जाप किया और विश्व शांति, आत्मशांति तथा सद्भावना की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालु अनुशासनपूर्वक एक स्थान पर बैठकर लगभग डेढ़ घंटे तक एक स्वर में णमोकार महामंत्र का जाप करते रहे। इस दौरान पूरे परिसर में गूंजते मंत्रोच्चार ने वातावरण को आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस महामंत्र के जाप से आत्मिक शांति प्राप्त होती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

100 से अधिक मेगा इवेंट्स हुए

कार्यक्रम के दौरान महेशचंद जैन एमपीईबी ने बताया कि यह आयोजन विश्व शांति, आत्मिक संतुलन, सद्भावना और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) संस्था द्वारा वैश्विक स्तर पर आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के आयोजन में 180 से अधिक देशों के लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विश्वभर में 100 से अधिक मेगा इवेंट्स तथा 6000 से अधिक मंदिरों एवं विभिन्न स्थलों पर सामूहिक जाप किया गया, जो इस आध्यात्मिक अभियान की व्यापकता को दर्शाता है।

नियमित जाप से व्यक्ति के आभामंडल की शुद्धि होती है

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष संतोष जैन ने बताया कि णमोकार महामंत्र केवल आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि अनुभव का भी विषय है। यह मंत्र आत्मा के गहनतम स्तर को स्पर्श करता है, जहां से चेतना की शुद्ध धारा प्रवाहित होती है। सामूहिक जाप के दौरान श्रद्धालुओं ने मानसिक शांति, स्थिरता और आंतरिक संतुलन का अनुभव किया। इससे तनाव, भय और अवसाद जैसी समस्याओं में कमी आती है और मन में सकारात्मकता का संचार होता है। अमित जैन टकसारी के अनुसार, इस मंत्र के नियमित जाप से व्यक्ति के आभामंडल की शुद्धि होती है, जिससे उसकी ऊर्जा सकारात्मक और प्रभावशाली बनती है। कई श्रद्धालुओं ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इसके प्रभाव से स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और विभिन्न रोगों में राहत मिली है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक कंपन शरीर की कोशिकाओं को संतुलित करते हैं, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

यह मंत्र कर्म निर्जरा की प्रक्रिया को तेज करता है

विकास जैन पाड़े ने कहा कि णमोकार महामंत्र संकल्प सिद्धि की शक्ति को भी बढ़ाता है। जब व्यक्ति शुभ संकल्प करता है, तो इस मंत्र के प्रभाव से वे संकल्प शीघ्र पूर्ण होने की दिशा में अग्रसर होते हैं। साथ ही, यह मंत्र कर्म निर्जरा की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे आत्मा की शुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति संभव होती है। उन्होंने कहा कि संसार में अनेक मंत्र हैं, किंतु विशेष रूप से गायत्री मंत्र और णमोकार महामंत्र को अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। णमोकार मंत्र जैन धर्म का मूल मंत्र होने के साथ-साथ आत्मा की शुद्धि और चेतना के उत्कर्ष का सार्वभौमिक सूत्र है। इसमें किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि उन सभी अरिहंतों और सिद्धों का स्मरण किया जाता है, जिन्होंने मोक्ष प्राप्त किया है।

मंत्र के प्रभाव से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए

उन्होंने बताया कि यह मंत्र सर्वकार्य सिद्धिकारक और लोकोत्तर माना जाता है। जहां लौकिक मंत्र केवल सांसारिक लाभ तक सीमित रहते हैं, वहीं णमोकार महामंत्र लौकिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। इसके नियमित स्मरण से भय, तनाव, दरिद्रता और विपत्तियों से मुक्ति के अनेक अनुभव सामने आए हैं। कई श्रद्धालुओं ने यह भी बताया कि इस मंत्र के प्रभाव से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं और कठिन परिस्थितियों में भी उन्हें मानसिक बल प्राप्त हुआ है। ओपी जैन ने कहा कि णमोकार महामंत्र केवल एक धार्मिक मंत्र नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। यह “जिओ और जीने दो” के सिद्धांत को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

विश्व में शांति, भाईचारे और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना

अहिंसा, सह-अस्तित्व और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता जैसे मूल्यों को अपनाने के लिए यह मंत्र मार्गदर्शक का कार्य करता है। वर्तमान समय में जब दुनिया अशांति और संघर्षों से जूझ रही है, ऐसे में यह महामंत्र शांति और संतुलन का सशक्त माध्यम बन सकता है। इस अवसर पर शहर के विभिन्न जैन मंदिरों की समितियों, सामाजिक संगठनों और जैन समाज के पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने देश और विश्व में शांति, भाईचारे और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, एकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दिया जाएगा।

परिवहन नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में महामंत्र जाप में दिखी अगाध श्रद्धा : विश्व शांति के लिए सामूहिक णमोकार पाठ में जुटा समाज
शहर के परिवहन नगर स्थित श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार सुबह का दृश्य अत्यंत अलौकिक और भक्तिमय रहा। अवसर था विश्व शांति की मंगल भावना के साथ आयोजित “सामूहिक णमोकार मंत्र पाठ” का। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। शहर के परिवहन नगर स्थित श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार सुबह का दृश्य अत्यंत अलौकिक और भक्तिमय रहा। अवसर था विश्व शांति की मंगल भावना के साथ आयोजित “सामूहिक णमोकार मंत्र पाठ” का, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और धर्म लाभ लिया।

भक्ति और श्रद्धा का संगम

प्रातः 8 बजे से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन और गुरु वंदना के साथ हुई। ठीक 8 बजे सामूहिक जाप प्रारंभ हुआ, जो अनवरत 9 बजे तक चला। एक घंटे तक चले इस अनुष्ठान में मंदिर का विशाल प्रांगण मंत्रोच्चार की पावन ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। श्वेत वस्त्र धारण किए श्रावक-श्राविकाओं ने अत्यंत एकाग्रता और शुद्धि के साथ महामंत्र णमोकार का जाप किया। भक्तों का उत्साह और श्रद्धा देखते ही बनती थी, मानो पूरा वातावरण अध्यात्म के रंग में सराबोर हो गया हो।

विश्व शांति की मंगल कामना

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विश्व में बढ़ती अशांति, वैमनस्य और हिंसा को दूर कर अहिंसा और करुणा का संदेश फैलाना था। कार्यक्रम में जैन धर्म के मूल आधार ‘णमोकार मंत्र’ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह केवल एक मंत्र नहीं, बल्कि पंच परमेष्ठियों को नमन करने वाली एक ऐसी शक्ति है, जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ती है। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भावना भाई कि संपूर्ण जगत में सुख-समृद्धि का वास हो, महामारियों और प्राकृतिक आपदाओं का नाश हो और सभी जीव ‘जीओ और जीने दो’ के सिद्धांत का पालन करें।

समाज की एकजुटता

आयोजन के अंत में सामूहिक आरती की गई और उपस्थित जनसमूह को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से न केवल समाज में धार्मिक चेतना जागृत होती है, बल्कि युवा पीढ़ी को भी अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।

इस सफल आयोजन में मंदिर के अध्यक्ष नवनीत जैन सहित स्थानीय रहवासियों और दिगंबर जैन समाज का विशेष सहयोग रहा।

विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर जीटो का भव्य आयोजन : एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, हरिपर्वत में हुआ महाजाप
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीटो) द्वारा 9 अप्रैल को “विश्व नवकार महामंत्र दिवस” के अवसर पर विश्व शांति एवं समस्त जीवों के कल्याण हेतु सामूहिक नवकार मंत्र पाठ का आयोजन एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरिपर्वत में प्रातः 8 बजे से 9:30 बजे तक किया गया। आगरा से पढ़िए, यह खबर…

आगरा(हरि पर्वत)। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीटो) द्वारा 9 अप्रैल को “विश्व नवकार महामंत्र दिवस” के अवसर पर विश्व शांति एवं समस्त जीवों के कल्याण हेतु सामूहिक नवकार मंत्र पाठ का आयोजन एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरिपर्वत में प्रातः 8 बजे से 9:30 बजे तक किया गया। विश्व स्तर पर भी इस दिवस का भव्य आयोजन हुआ, जहाँ 180 देशों में 9000 से अधिक स्थानों पर जैन समुदाय ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित मुख्य आयोजन में भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि विभिन्न राज्यों में मुख्यमंत्रियों एवं राज्यपालों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जिससे इस आध्यात्मिक पर्व की महत्ता और अधिक बढ़ गई। कार्यक्रम में दिगंबर एवं श्वेतांबर सहित जैन समाज के सभी पंथों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकता का संदेश दिया।

इस अवसर के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि जैन समाज की एकता पूरे देश के लिए आदर्श है और जीतो आगरा ने इस आयोजन के माध्यम से सभी पंथों को एक मंच पर जोड़कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने जीतो के शिक्षा, सेवा और समाज सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों की प्रशंसा की।

जीतो आगरा चैप्टर के अध्यक्ष योगेश जैन (पी.एन.सी.) ने अपने संबोधन में नमोकार मंत्र के महत्व की व्याख्या करते हुए कहा कि यह मंत्र समस्त जीवों के कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि जीतो एक वैश्विक संगठन है, जो सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण, मूल्य आधारित शिक्षा और सामुदायिक कल्याण के लिए अनेक परियोजनाएँ संचालित कर रहा है।

कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।

इस अवसर पर आगरा के प्रमुख उद्योगपति एवं गणमान्य प्रदीप जैन (पी.एन.सी.), बिमलेश कुमार जैन (मारसन्स), एच.एल. बैनाडा, जितेन्द्र जैन, चक्रेश जैन (पी.एन.सी.), सुरेन्द्र जैन, राजकुमार जैन, सुशील जैन, अशोक जैन (कलाकृति), निर्मल मोठ्या, दिवोय बैनाडा, मनीष सुराणा, अनूप सुराणा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेडीज़ विंग की अध्यक्ष मेघना जैन, मुख्य सचिव तनु जैन, कोषाध्यक्ष शिल्पी जैन, तथा यूथ विंग के अध्यक्ष अनुराग जैन, मुख्य सचिव अक्षत जैन और कोषाध्यक्ष मयंक जैन सहित जीतो के सभी पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सामूहिक पाठ के दौरान प्रदीप जैन (पी.एन.सी.), सुरेन्द्र सोनी, राजकुमार जैन, जगदीश प्रसाद जैन, अशोक जैन और रवि जैन ने नवकार मंत्र के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में जीटो आगरा के मुख्य सचिव नितिन जैन (मारसन्स) ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संस्था द्वारा सेवा, शिक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जैसे—जीटो श्रमण आरोग्यम, JATF द्वारा IAS/IPS/UPSC प्रशिक्षण, JEAP द्वारा निःशुल्क शिक्षा, तथा जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा हेतु लोन उपलब्ध कराता है।

नवकार महामंत्र से गुंजायमान रहा आकाश: सकल जैन समाज ने किया एक साथ सामूहिक णमोकार महामंत्र का जाप
‘णमोकार मंत्र है प्यारा जिसने लाखों को तारा इस महा मंत्र का जाप करो इस भव जल से मिले किनारा’ इस सुंदर पक्तियों को चरित्रार्थ करते हुए गुरुवार को विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया। सनावद से पढ़िए, यह खबर…

सनावद। ‘णमोकार मंत्र है प्यारा जिसने लाखों को तारा इस महा मंत्र का जाप करो इस भव जल से मिले किनारा’ इस सुंदर पक्तियों को चरित्रार्थ करते हुए गुरुवार को विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया। समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया कि जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन जीतो के आह्वान पर वैश्विक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है जिसमें भारत सहित विश्व के 108 देश के 6000 से अधिक स्थानों पर एक साथ निर्धारित समय में एक स्वर में णमोकार

महामंत्र का सामूहिक जाप किया किया गया। स्थानीय स्तर पर श्री दिगम्बर जैन पोरवाड़ धर्मशाला सनावद में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संगीता पाटोदी एवं प्रदीप पंचोलिया के द्वारा मंगला चरण से किया गया। तत्पश्चात णमोकार महामंत्र के चित्र के समकक्ष पोरवाड़ समाज अध्यक्ष इंजी मनोज जैन, खंडेलवाल समाज अध्यक्ष आशीष झाझरी,चांदमल कोचर श्री श्वेतांबर संघ अध्यक्ष एवं जीतो नगर संयोजक शांतिलाल जैन, जीतो के नगर संयोजक संदीप चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। अनुभव सराफ द्वारा जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन जीतो के बारे में परिचय प्रस्तुत कर आगामी रूप रेखा पर प्रकाश डाला। वहीं अगली कड़ी में उषा लाठियां ने णमोकार महामंत्र की महिमा का वर्णन कर बताया कि इस महामंत्र की प्रत्येक पंक्ति का अर्थ आप समझेंगे तो पायेंगे कि ये महामंत्र सिर्फ जैन समाज का नहीं अपितु प्रत्येक धर्मावलंबी का महामंत्र है जो संपूर्ण विश्व में शांति और सद्भावना का संदेश फैलाएगा। ठीक 8 बजकर 1 मिनट से 9 बजकर 36 मिनट तक सकल जैन समाज के द्वारा सामूहिक रूप से णमोकार महामंत्र का जाप किया। जीतो नगर संयोजक संदीप कुमार चौधरी ने सकल जैन समाज का आभार माना। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत चौधरी ने किया। इस अवसर पर सकल जैन समाज के सभी समाजजनों ने उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।

णमोकार महा मंत्र का महत्व

णमोकार  महा मंत्र जाप का महत्व सामूहिक जाप केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम बनेगा बल्कि विश्व शांति और प्राणी मात्र के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा जो अनुमोदनीय होकर सभी के लिए अनुकरणीय होगा। णमोकार महामंत्र केवल जैन धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण का महामंत्र है। यहां प्रेम, शांति और अहिंसा का संदेश देता है, जिसे आज के युग में सभी को अपनाने की आवश्यकता है। णमोकार महामंत्र का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व है, यहां मंत्र सकारात्मक ऊर्जा, शांति ओर विश्व कल्याण का प्रतीक है।

श्री दिगम्बर जैन पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर में भी हुआ णमोकार का पाठ’

विश्व णमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार रात में श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर में भी सभी समाजजनों के द्वारा सामूहिक णमोकार महामंत्र का जाप किया गया।

विश्व नवकार महामंत्र दिवस एक साथ 108 देशों में मनाया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया वैश्विक शांति का संदेश
विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर गुरुवार को पूरे विश्व में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 108 देशों में एक ही समय पर नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप एवं मंगलपाठ किया गया। जिसमें भारत सहित विश्वभर के जैन समाज एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। जबलपुर से पढ़िए, यह खबर…

जबलपुर। विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर गुरुवार को पूरे विश्व में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 108 देशों में एक ही समय पर नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप एवं मंगलपाठ किया गया। जिसमें भारत सहित विश्वभर के जैन समाज एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। जबलपुर में मुख्य आयोजन डीएन जैन कॉलेज परिसर में सुबह 7.30 बजे से किया गया।

जिसमें जबलपुर जैन धर्मालबियों की हजारों की संख्या में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों के साथ पुरुषों वर्ग की उपस्थिति रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस वैश्विक आध्यात्मिक आयोजन से जुड़े और उन्होंने देशवासियों के साथ-साथ विश्व समुदाय को सुख, शांति और समृद्धि का संदेश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए 10 महत्वपूर्ण संकल्पों को अपनाने का आह्वान किया। जिनमें जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, वोकल फॉर लोकल, देश दर्शन, प्राकृतिक खेती, स्वस्थ जीवनशैली, योग एवं खेल, गरीबों की सहायता तथा भारत की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना शामिल है।

समस्त जीवों के कल्याण की कामना की

इस अवसर पर दिगम्बर एवं श्वेताम्बर परंपरा के साधु-साध्वी, समण-समणी जी के सान्निध्य में नवकार महामंत्र का सामूहिक मंगलपाठ किया गया, जिससे विश्व शांति, सकारात्मक ऊर्जा और समस्त जीवों के कल्याण की कामना की गई। विश्व नवकार दिवस केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, करुणा और संयम का संदेश देने वाला वैश्विक अभियान है। नवकार महामंत्र अहिंसा का मार्ग, आत्मबल का स्रोत और समस्त जीवों के प्रति करुणा का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया कि वे कम से कम 108 बार नवकार महामंत्र का जाप करें और इसके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर एक करुणामय, जागरूक एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें।

इंदौर के अभय प्रशाल में गूँजा 'णमोकार महामंत्र' : भक्ति और आस्था का उमड़ा सैलाब
इंदौर के अभय प्रशाल में ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ पर हजारों श्रद्धालुओं ने सामूहिक जाप किया। 108 बच्चों के मधुर स्वरों से शुरुआत हुई। जीतो व अन्य संगठनों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में भक्ति, साधना और विश्व शांति का संदेश दिया गया, साथ ही दिल्ली से लाइव प्रसारण भी हुआ । पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की संपादक रेखा संजय जैन की रिपोर्ट…

इंदौर | 9 अप्रैल को ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ के पावन अवसर पर इंदौर का अभय प्रशाल परिसर भक्ति, अध्यात्म और अटूट आस्था का केंद्र बन गया। सुबह ठीक 8:01 बजे जब सामूहिक जाप का आगाज हुआ, तो ऐसा लगा मानो पूरा शहर एक ही स्वर में एकाकार हो गया हो। जीतो, विश्व जैन संगठन और जिनशासन एकता संघ सहित दिगंबर व श्वेतांबर जैन समाज के प्रमुख संगठनों के संयोजन में आयोजित इस भव्याति भव्य कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। इसका समापन सुबह 9.36 बजे हुआ। इसके बाद नवकारसी में सभी ने भाग लिया।

108 नन्हे मुन्नों के स्वर से हुआ मंत्रमुग्ध आगाज

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का सबसे आकर्षक और भावुक कर देने वाला पल वह था, जब जैन समाज के 108 नन्हे बच्चों ने एक साथ सुमधुर स्वर में णमोकार महामंत्र का जाप शुरू किया। बच्चों की निर्दोष आवाज और मंत्र की शक्ति ने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।

मौन और सांगतिक साधना का अनूठा संगम

अभय प्रशाल का कोना-कोना भक्ति रस में सराबोर नजर आया। आयोजन में केवल वाचिक जाप ही नहीं, बल्कि मौन साधना और सांगतिक साधना का भी विशेष समावेश रहा। भजनों की धुनों के बीच विधि-विधान से किए गए इस जाप ने उपस्थित जनसमूह को आत्मिक शांति का अनुभव कराया। सामाजिक संसद, फेडरेशन और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नई दिल्ली से सीधा जुड़ाव: विज्ञान भवन का सजीव प्रसारण

इंदौर का यह आयोजन वैश्विक कड़ी का एक हिस्सा था। कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में देशभर के जैन समाज ने एकजुटता दिखाई। इस प्रसारण ने इंदौर के श्रद्धालुओं को यह अहसास कराया कि वे एक वैश्विक शांति अभियान का हिस्सा हैं, जो 108 से अधिक देशों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है।

भक्ति किट का वितरण और सेवा भाव

इस विशाल आयोजन के मुख्य लाभार्थी ‘जयसिंह टीना जैन, शंखेश्वर ग्रुप ऑफ कंपनीज’ रहे। उनकी ओर से उपस्थित श्रद्धालुओं को विशेष ‘भक्ति किट’ का वितरण किया गया, जिसे पाकर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया। यह वितरण न केवल सेवा का प्रतीक था, बल्कि श्रद्धालुओं की साधना में सहयोग का एक सराहनीय प्रयास भी रहा।

विश्व शांति का संदेश

आयोजन के अंत में सभी ने विश्व शांति और सद्भाव की कामना की। सामूहिक जाप के इस महाकुंभ ने यह सिद्ध कर दिया कि मंत्रों की शक्ति और सामूहिक संकल्प से आध्यात्मिक चेतना को नई ऊँचाइयों पर ले जाया जा सकता है। इंदौर का अभय प्रशाल आज केवल एक खेल परिसर नहीं, बल्कि एक दिव्य साधना स्थली के रूप में याद किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी और उद्योग पति हसमुख गांधी, सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, नवीन गोधा, अमित कासलीवाल, प्रदीप चौधरी, दिलीप पाटनी, डीके जैन डीएसपी, प्रतीक सेठी टोंगिया, रितेश पाटनी,अनल जैन, ऋषभ जैन बेताला, रागिनी डफरिया, अनुज जैन, दिव्या डी. जैन, ग्रीष्मा जैन, शिक्षा जैन, दीपम जैन, आशना कांटहेड जैन, कृष मेहता, कुशल कुमार खाब्या, प्रसिद्धि जैन, विमल सिंह घोरावत, राजेंद्र सुराणा, राजेंद्र जैन (विजय श्री), पार्षद राजीव जैन, नितिन दफ़रिया, सुनील नहाटा, हुलाश चंद बेताला, प्रकाश भटेवरा, हितेश तुर्खिया, संजय मेहता, सीमा घोचा, सतीश जैन, श्रीफल जैन न्यूज की संपादक रेखा संजय जैन, आशना जैन, अर्पित बड़जात्या, शैलेश अम्भोर, शरद कोठारी,रवीश बाफना, महेंद्र जैन (आईटीएल), नरेंद्र काठेड़,अतुल कांकरिया, सुशील जैन आदि मौजूद रहे।

विश्व नवकार महामंत्र दिवस में अवश्य सहभागी बनें : 9 अप्रैल को मनाया जाएगा विश्व नवकार दिवस
पूरे विश्व में गुरुवार 9 अप्रैल को अत्यंत ही श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विश्व नवकार दिवस मनाया जा रहा है। वरिष्ठ समाजसेवी एवं जीएसटी गुरु के नाम से विख्यात सीए विमल जैन ने सभी बंधुओं से सहभागिता प्रदान करने का आह्वान किया है। मुरैना/नोएडा से मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना/नोएडा। पूरे विश्व में गुरुवार 9 अप्रैल को अत्यंत ही श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विश्व नवकार दिवस मनाया जा रहा है। वरिष्ठ समाजसेवी एवं जीएसटी गुरु के नाम से विख्यात सीए विमल जैन ने सभी बंधुओं से सहभागिता प्रदान करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अत्यंत श्रद्धा और आध्यात्मिक एकता के भाव के साथ, मैं आप सभी को विश्व नवकार महामंत्र दिवस के पावन अवसर पर सहभागी बनने हेतु सादर आमंत्रित करता हूँ।

नवकार महामंत्र जैन धर्म का अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली मंत्र है। यह धर्म, जाति और पंथ की सीमाओं से परे जाकर शांति, विनम्रता और आत्मिक जागृति का संदेश देता है। इस विशेष दिन पर विश्वभर में लाखों लोग एक साथ इस दिव्य मंत्र का जाप करेंगे, जिससे सकारात्मकता और सामूहिक ऊर्जा का संचार होगा। इस महामंत्र में किसी व्यक्ति विशेष को नमस्कार न करते हुए व्यक्ति के गुणों को नमस्कार किया गया है।

आध्यात्मिक विकास के लिए समर्पित करें

यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि आत्मिक शुद्धि, विश्व बंधुत्व और आध्यात्मिक उत्थान की दिशा में एक वैश्विक पहल है। मैं आप सभी से विनम्र निवेदन करता हूँ कि पूरे मनोभाव से मंत्र जाप में भाग लें। अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी इसमें शामिल होने हेतु प्रेरित करें। कुछ समय आत्मचिंतन और आध्यात्मिक विकास के लिए समर्पित करें। आइए, हम सभी मिलकर नवकार महामंत्र की शक्ति से विश्व में शांति और सद्भाव का प्रसार करें। इस आध्यात्मिक, शांतिपूर्ण आयोजन में आपकी सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सनावद सहित विश्व में गूंजेगा महामंत्र नवकार : विश्व नवकार दिवस पर में 9 अप्रैल को होगा आयोजन
विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो)के आह्वान पर 9 अप्रैल को एक वैश्विक कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…

सनावद। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो)के आह्वान पर 9 अप्रैल को एक वैश्विक कार्यक्रम किया जा रहा है। इस

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है। जिसमें भारत सहित विश्व

के 108 देश के 6 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ निर्धारित समय में एक स्वर में नमस्कार महामंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा। सकल जैन समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे सकल जैन समाज के साथ अनेक धर्मावलंबीजन भी अपनी सहभागिता दर्ज करवाएंगे। स्थानीय स्तर पर सकल जैन समाज के तत्वाधान में श्री दिगंबर जैन पोरवाड़ धर्मशाला सनावद में गुरुवार को प्रातः 8:30 से 9:45 तक नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप का कार्यक्रम होगा। सभी समाजजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विश्व शांति और प्राणी मात्र के कल्याण हेतु नवकार महामंत्र जाप के इस पवित्र आयोजन में सहभागिता करने हेतु सकल जैन समाज ने आह्वान किया गया है।

नवकार महामंत्र का वैज्ञानिक आध्यात्मिक महत्व

सामूहिक जाप केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम बनेगा बल्कि विश्व शांति और प्राणी मात्र के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा जो अनुमोदनीय होकर सभी के लिए अनुकरणीय होगा।नवकार महामंत्र केवल जैन धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण का महामंत्र है। यहां प्रेम, शांति और अहिंसा का संदेश देता है, जिसे आज के युग में सभी को अपनाने की आवश्यकता है। नवकार महामंत्र का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व है, यह मंत्र सकारात्मक ऊर्जा, शांति और विश्व कल्याण का प्रतीक है। विश्व स्तर पर आयोजित नवकार महामंत्र के इस कार्यक्रम में सकल जैन समाज के प्रमुखों ने अन्य समाज के धर्मावलंबियों से जुड़ने का आग्रह किया है।

विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर दाहोद में सामूहिक जाप: भारतीय जैन संगठन के बैनर तले हुआ कार्यक्रम
विश्व शांति एवं कल्याण के लिए जीतो द्वारा 9 अप्रैल को अत्यंत उत्साह के साथ विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया। जिसके तहत् दाहोद में भी भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नवकार महामंत्र के जाप का आयोजन किया। सकल जैन समाज के बुजुर्ग, महिलाएं, युवा, बालक शांति के प्रतीक सफेद वस्त्र में एकत्र होकर प्रसंग पार्टी प्लॉट के हॉल मौजूद रहे। दाहोद से पढ़िए राजेश जैन की यह खबर…

दाहोद। विश्व शांति एवं कल्याण के लिए जीतो द्वारा 9 अप्रैल को अत्यंत उत्साह के साथ विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया। जिसके तहत् दाहोद में भी भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नवकार महामंत्र के जाप का आयोजन किया। जिसमें आज सुबह 8 बजे से समस्त सकल जैन समाज के बुजुर्ग, महिलाएं, युवा, बालक शांति के प्रतीक सफेद वस्त्र में एकत्र होकर प्रसंग पार्टी प्लॉट के हॉल में 1 घंटे नवकार महामंत्र का जाप किया। कार्यक्रम में कन्हैयालाल किशोरी, दाहोद नगर पालिका प्रमुख गोपी भाई देसाई, समाज के सभी श्वेतांबर दिगंबर ट्रस्टी गण मंडलों के अध्यक्ष श्रेष्ठिगण विशेष उपस्थित रहे। सकल जैन समाज को जाप में जुडा एवं विश्व नवकार महामंत्र दिवस के कार्यक्रम में सहभागी होकर भव्य बनाया। सभी जैन बंधु अपने परिवार एवं खास करके अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में जुड़े। इस कार्यक्रम में अन्य समाज के धर्म प्रेमी बंधुओ भी आमंत्रित थे वो भी उपस्थित रहे।

इनका योगदान सराहनीय रहा

कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्पिल शाह, रौनक भंडारी, हर्ष शराफ, पिंटू चोपड़ा, मनीष जैन, मेहुल शाह, संजय जैन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जैन संगठन के बैनर तले किया। पंकज भाई वागरेचा, विनीत भाई वागरेचा ने जाप के पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था की। भारतीय जैन संगठन परिवार के सदस्य अर्पिल शाह ने आभार व्यक्त किया।

विश्व शांति के लिए होगा नवकार महामंत्र का जाप : नवकार महामंत्र गुण प्रधान है
आगामी महावीर जयंती के पूर्व दिवस पर 9 अप्रैल को विश्व के 108 देश में 6 हजार से अधिक उपासरे, देरासर, मंदिर और स्थानक तथा सार्वजनिक स्थानों पर जैन धर्म के नमोकार महामंत्र का एक साथ जाप करके जीतो चेप्टर के माध्यम से मनाया जाएगा। रामगंजमंडी से पढ़िए अभिषेक जैन की यह खबर…

रामगंजमंडी। आगामी महावीर जयंती के पूर्व दिवस पर 9 अप्रैल को विश्व के 108 देश में 6 हजार से अधिक उपासरे, देरासर, मंदिर और स्थानक तथा सार्वजनिक स्थानों पर जैन धर्म के नमोकार महामंत्र का एक साथ जाप करके जीतो चेप्टर के माध्यम से मनाया जाएगा। जैन धर्म मानवता का धर्म है, जो हर प्राणी और जीव मात्र के कल्याण के लिए सोचता है।पूरे विश्व में शांति और सामंजस्य हो इसलिए विश्व नवकार महामंत्र दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।नवकार महामंत्र गुण प्रधान है ना कि धर्म या व्यक्ति प्रधान। जन चेतना के लिए नवकार कलश रथ यात्रा संपूर्ण राजस्थान प्रदेश में जीतो के माध्यम से पहुंच रही है। इसी क्रम में रामगंजमंडी जैन समाज के मध्य नवकार कलश यात्रा आई। जिसका यहां पर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाजार नंबर एक में पूजन अर्चन कर स्वागत किया।

इन्होंने नवकार रथ का किया स्वागत

संजय पतीरा ने बताया कि इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के संरक्षक अजीत सेठी, रमेश विनायका, श्वेतांबर जैन समाज से मंगल डांगी, प्रकाश धारीवाल, संजय पतीरा, अभिषेक डांगी, विकास श्रीमान, अंशुल मेहता, प्रदीप शाह,प्रशांत भैय्या, राकेश जैन, संदीप मेहता, महेश कटारिया, जितेंद्र वेद, अभिषेक लुहाड़िया, अशोक चंडालिया, राकेश बाकलीवाल अशोक हरसोरा, नितिन सबद्रा, संदीप गुप्ता, सुनील जैन, देवांश धाबला आदि सकल जैन समाज के श्रावक वर्ग द्वारा कलश यात्रा का स्वागत पूजन अर्चन किया। इसके बाद रथ चाँदखेड़ी के लिए रवाना हुआ।