विनम्र सागर महाराज – श्रीफल जैन न्यूज़

जैन संत की निर्मम हत्या पर आक्रोश सर्वसमाज द्वारा ललितपुर बंद 20 जुलाई को : संत समाज की धरोहर जिनकी सुरक्षा संरक्षण का नैतिक दायित्व- विनम्रसागर
कर्नाटक में हाल ही में जैन संत की निर्मम हत्या भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात है। ऐसी घटना किसी साधु के प्रति कभी सुनने में नहीं आई। संत न होते समाज में तो क्या दशा होती। आचार्य श्री विनम्रसागर महाराज ने ये विचार जैन अटामंदिर में कहे। आचार्य श्री ने कहा कि इस घटना को लेकर भारत बंद का आह्वान जो किया गया है, उसके लिए सभी को एकजुट होकर उसे पूर्ण करना होगा, जिससे हमारी संस्कृति सुरक्षित रह सके। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…

ललितपुर। संत समाज की धरोहर हैं, जिनकी सुरक्षा संरक्षण का दायित्व समाज का है। साधु समाज के लिए जीवन जीता है। कोई भी जीव यदि दुखी है तो उसका प्रयास रहता है कि वह सुखी रहे। साधु सन्मार्ग पर लाने की शिक्षा देते हैं और दूसरों के जीवन को सुधारने के लिए सद्उपदेश देते हैं। कर्नाटक में हाल ही में जैन संत की निर्मम हत्या भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात है। ऐसी घटना किसी साधु के प्रति कभी सुनने में नहीं आई। संत न होते समाज में तो क्या दशा होती। आचार्य श्री विनम्रसागर महाराज ने ये विचार जैन अटामंदिर में पत्रकारों के बीच कहे। आचार्य श्री ने कहा कि इस घटना को लेकर भारत बंद का आह्वान जो किया गया है, उसके लिए सभी को एकजुट होकर उसे पूर्ण करना होगा, जिससे हमारी संस्कृति सुरक्षित रह सके।

सर्वसमाज के सहयोग से यह आयोजन

इस मौके पर दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने 20 जुलाई को भारत बंद के आह्वान पर ललितपुर बंद की जानकारी देते हुए बताया कि ललितपुर जनपद के सभी ग्रामीण अंचलों में भी सर्वसमाज के सहयोग से यह आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि देश की पहचान उसकी पुरातन संस्कृति और संत मुनियों के आधार पर मानी जाती है। कर्नाटक में जैन आचार्य काम कुमार नंदी महाराज की नशृंस हत्या की सीबीआई जांच हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

इसके साथ ही पैदल विहार के समय संतों की पूर्ण सुरक्षा की जाए। जैन पंचायत के आह्वान पर महाबंद के लिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के चैयरमेन महेन्द्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सुरेश बडैरा, महामंत्री शैलेन्द्र सिंघई, संयुक्त महामंत्री प्रदीप सतरवांस, युवा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन शानू बाबा, महामंत्री अज्जू बाबा, नरेन्द्र कडंकी अध्यक्ष जिला व्यापार मण्डल विश्वहिन्दू परिषद के सह प्रान्तीय मंत्री रामगोपाल नामदेव, शुभम कौशिक सह प्रान्त संयोजक बजरंगदल, संजय जैन नगर अध्यक्ष, विश्व हिन्दू महासंघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष पवन जैन शिवाजी, प्रान्तीय मंत्री अक्षय अलया, पार्षद गिरीश पाठक सोनू, वीर व्यायामशाला अध्यक्ष स्वदेश गोयल, मंत्री वैभव सिंघई, वीर सेवा संघ के प्रदीप जैन चिगलौआ, अनंत सराफ के अतिरिक्त संजय रसिया, विजय जैन सिंघई, जैन पंचायत महामंत्री डा. अक्षय टडैया, आनंद जैन, मनोजजैन बबीना, राजेन्द्र जैन थनवारा, प्रमोद जैन पाय, संजीव जैन ममता स्पेार्ट, प्रवीण जैन संजीव सौरया, सुवोध जैन मडावरा, दिलीप जैन पृथ्वीपुर ने समर्थन किया और सायंकाल जनसम्पर्क किया।

ग्रामीण अंचलों में भी महाबंद को लेकर बनी एकजुटता

जैन संत की हत्या को लेकर 20 जुलाई को महाबंद के लिए महरौनी में आमोद चैधरी, मडावरा में राजेन्द्र जैन, जखौरा में अजय जैन, पाली में जयकुमार जैन, तालवेहट में अजय जैन, जाखलौन में जगदीश प्रसाद जैन, बानपुर में महेन्द्र नायक, सैदपुर में अशोक जैन, विरधा में राजकुमार सिंघई, बार में संजीव जैन, सौरई में डॉ. चन्द्रभान जैन, नाराहट में श्रवण सतभैया, कारीटोरन में श्रयांस जैन, बांसी में सुरेश जैन के नेतृत्व में समाज के लोग सभी समाज एवं स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से सफलता हेतु जुटे हुए हैं।

भगवान अजितनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया गया : जीवन में अच्छा बनने के लिए परिवार का साथ जरूरी-मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज
बुंदेलखंड के हजारों वर्ष प्राचीन अतिशय क्षेत्र बंधा जी में बंधा जी महोत्सव का आयोजन 24 मार्च से चल रहा है। रविवार को अजितनाथ भगवान के निर्वाण महोत्सव के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। पढ़िए राजीव सिघाई विशेष रिपोर्ट…

बंधा जी। बुंदेलखंड के हजारों वर्ष प्राचीन अतिशय क्षेत्र बंधा जी में बंधा जी महोत्सव का आयोजन 24 मार्च से चल रहा है। रविवार को अजितनाथ भगवान के निर्वाण महोत्सव के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। पांच मुनिराज बंधाजी की पावन धरा पर विराजमान हैं। उनके ही सानिध्य में यह महोत्सव चल रहा था। रविवार को प्रातः 7:30 श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजा संपन्न हुई। सैकड़ों लोगों ने मूलनायक अजितनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक किया। दोपहर 2:00 बजे तक मूलनायक भगवान का अभिषेक अनवरत चलता रहा।

धर्मसभा को किया संबोधित

8:30 से मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज के प्रवचन शुरू हुए। मुनि श्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि आज हम सभी बंधा जी के बाबा अजितनाथ का निर्वाण महोत्सव मना रहे हैं आज से लाखों वर्ष पहले जैन धर्म के द्वितीय तीर्थंकर अजितनाथ नाथ भगवान को शिखर सम्मेद से मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। चैत्र सुदी पंचमी को बंधा जी में हर वर्ष अजितनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक मनाया जाता है। मुनि श्री ने कहा कि मेरे जीवन का यह पहला अवसर है, जब मुझे 5 महाराजों के साथ अजितनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाने का अवसर मिला। मुनि श्री ने कहा कि आप लोगों में बंधा जी वाले अजितनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा है, जो मैं देख रहा हूं। आज बुंदेलखंड सहित अनेक अंचलों के लोग यहां महामस्तकाभिषेक करने आए हैं।

मुनि श्री ने कहा कि माता-पिता का हमारे जीवन में बहुत बड़ा उपकार होता है। परमपिता परमात्मा का भी हमारे जीवन में बहुत बड़ा उपकार होता है। हमें अपने जीवन को अच्छा बनाने में अपने परिवार की आवश्यकता भी पड़ती है। तभी हम अपने जीवन को सुव्यवस्थित तरीके से जी सकते हैं। मुनि श्री ने कहा कि आप लोगों का पुण्य बहुत तीव्र है। जैन धर्म में गौतम स्वामी हुए, भगवान महावीर स्वामी हुए, ये लोग जन्म से जैन नहीं थे। ये महान पुण्य आत्मा तो जैन दर्शन को अपना कर जैन बने। आप लोग तो जन्म से ही जैन हैं। अपने जैन पर्याय को सार्थक करो। अपनी आत्मा का कल्याण करो, तभी अजितनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव सार्थक होगा।

निर्वाण लाडू चढ़ाया

इसके बाद दोपहर 1:00 बजे अजितनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया निर्वाण लाडू भी चढ़ाया गया। 3:30 बजे से रथयात्रा मूल मंदिर से शुरू हुई जो वेदी प्रांगण पहुंची, जहां पर श्रीजी का अभिषेक किया गया। 6 अप्रैल को बंधा जी में पूर्णमासी के दिन मनवांछित रिद्धि-सिद्धि पूर्णमासी कलश मुनि श्री के सानिध्य में स्थापित किए जाएंगे। जिसके लिए देशभर से हजारों लोगों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कलश आरक्षित करा दिए हैं। एक महीने तक सभी कलश मंदिर जी में रख कर अभिमंत्रित होंगे। अगली पूर्णमासी को इन कलशों को लोगों को घर ले जाने के लिए दिया जाएगा।