विधान समापन – श्रीफल जैन न्यूज़

6 नवंबर को होगा विधान का समापन : विश्व शांति महायज्ञ के साथ श्रीजी की निकलेगी भव्य पालकी शोभायात्रा
आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का 1024 अर्घ्य समर्पित करने के साथ समापन होगा। विधान समापन के अवसर पर 6 नवंबर को प्रातः विश्व शांति एवं कल्याण के लिए महायज्ञ होगा एवं श्रीजी की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का 1024 अर्घ्य समर्पित करने के साथ समापन होगा। विधान समापन के अवसर पर 6 नवंबर को प्रातः विश्व शांति एवं कल्याण के लिए महायज्ञ होगा एवं श्रीजी की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रतिष्ठाचार्य पंडित महेंद्रकुमार शास्त्री (पूर्व प्राचार्य) ने सिद्धचक्र महामंडल विधान के अवसर पर बड़े जैन मंदिर में उपस्थित साधर्मी बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जैन दर्शन में सिद्धचक्र विधान को एक अत्यंत पवित्र, शक्तिशाली और आध्यात्मिक अनुष्ठान माना जाता है, जो श्सिद्धोंश् यानी कर्मों से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त करने वाली आत्माओं की आराधना के लिए किया जाता है। इस विधान का उद्देश्य मिथ्यात्व को दूर कर आत्मा को शुद्ध करना, सिद्ध दशा प्राप्त करने के लिए साधना करना और अपने जीवन के ज्ञात-अज्ञात पापों का प्रायश्चित करना है। यह अनुष्ठान अनेक मंत्रों और बीजाक्षरों से युक्त होता है और इसे अत्यंत शुभ और सर्वसिद्धिदायी माना जाता है। इस अनुष्ठान को विधि विधान, श्रद्धा भक्ति के साथ करने से जीवन भर किए गए पापों का क्षय हो जाता है और आत्मा को शुद्धि की ओर ले जाता है और आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है।

बुधवार को 1024 अर्घ्य समर्पित होंगे

विधानाचार्य पंडित चक्रेश शास्त्री ने बताया कि पूर्वाचार्यों के आशीर्वाद से आठ दिवसीय इस पवित्र अनुष्ठान का शुभारंभ 29 अक्टूबर को हुआ था। विधान के सातवें दिन मंगलवार को 512 अर्घ्य समर्पित किए गए। बुधवार 5 नवंबर को विधान के अंतिम दिन सिद्धों की भक्ति करते हुए 1024 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे।

6 नवंबर को महायज्ञ के बाद निकलेगी भव्य पालकी शोभायात्रा

गुरुवार 6 नवंबर को प्रातः विश्व शांति की कामना के साथ महायज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें सभी लोग सर्व जगत के कल्याण एवं शांति की कामना के साथ सुगंधित धूप एवं अन्य पवित्र वस्तुओं की हवन कुंड में आहुति देंगे। प्रातः 9.30 बजे श्री जिनेंद्र प्रभुजी की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। गाजेबाजे के साथ भव्य पालकी यात्रा नगर के मुख्य मार्गाे से होती हुई बड़े जैन मंदिर पहुंचेगी। बड़े जैन मंदिर जी में श्री जिनेन्द्र प्रभु को पाण्डुक शिला पर विराजमान कर स्वर्ण कलशों से अभिषेक किए जाएंगे। शाम को महाआरती, शास्त्र सभा के पश्चात सम्मान समारोह के साथ आठ दिवसीय सिद्ध परमेष्ठि विधान का समापन होगा।

विद्वतवर्ग ने कराई अनुष्ठान की क्रियाएं

आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की समस्त क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य पंडित महेन्द्रकुमार शास्त्री के निर्देशन में विधानाचार्य पंडित चक्रेश शास्त्री, नवनीत शास्त्री, संदीप शास्त्री, अभिषेक शास्त्री ने विधिविधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न कराईं। भजन गायक एवं संगीतकार सौरभ जैन एण्ड पार्टी मुरैना ने भक्तिमय भजनों पर विशेष प्रस्तुति दी। विधान के आयोजन में पंकज जैन मेडिकल का विशेष सहयोग रहा।

कलाकुंज जैन मंदिर में सोलह दिवसीय शांतिनाथ विधान का भव्य समापन विश्व शांति महायज्ञ के साथ : वर्धमान युवा मंडल के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ महावीर दिगंबर जैन मंदिर का पावन आयोजन
आगरा स्थित कलाकुंज श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में 16 दिवसीय शांतिनाथ विधान का समापन 10 अगस्त को विश्व शांति महायज्ञ और सम्मान समारोह के साथ हुआ। सोलह परिवारों ने मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति की कामना की। पढ़िए शुभम जैन की खास रिपोर्ट…

आगरा। वर्धमान युवा मंडल के तत्वावधान में मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कलाकुंज में सोलह दिवसीय शांतिनाथ विधान का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन 10 अगस्त को विश्व शांति महायज्ञ एवं सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर सोलह परिवारों ने पंडित अंकित जैन शास्त्री के निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं और विश्व शांति की कामना की। समापन अवसर पर मंदिर कमेटी ने वर्धमान युवा मंडल की नवीन कार्यकारिणी सदस्यों और पंडित अंकित जैन शास्त्री का दुपट्टा एवं माला पहनाकर सम्मान किया।

युवा मंडल के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा

विधान के उपरांत वर्धमान युवा मंडल द्वारा सभी भक्तों के लिए वात्सल्य भोज की विशेष व्यवस्था की गई। इस आयोजन को सफल बनाने में वर्धमान युवा मंडल के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में रविंद्र जैन, अजय जैन, मुकेश जैन भगत, ऋषभ जैन, राजीव जैन, आदित्य जैन भगत, संयम जैन भगत, दिव्यांशु जैन सीए, कपिल जैन, दीपक जैन, राहुल जैन, रोहित जैन, युवराज जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, रश्मि जैन, मंजरी जैन, रतिभा जैन, ममता जैन, स्वीटी जैन समेत समस्त कलाकुंज जैन समाज एवं वर्धमान युवा मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।