विद्या प्रमाण गुरुकुलम – श्रीफल जैन न्यूज़

गुरु भाइओं का मंगल मिलन शीतलधाम में : मुनि श्री प्रमाण सागरजी ससंघ का मंगल प्रवेश दोपहर तीन बजे
शंका समाधान एवं गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागरजी ससंघ का मंगल विहार विदिशा की ओर चल रहा है। मुनिसंघ की आहार चर्या ज्ञानोदय तीर्थ दीवान गंज में संपन्न हुई। विदिशा से पढ़िए, अविनाश जैन की यह खबर…

विदिशा। शंका समाधान एवं गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागरजी ससंघ का मंगल विहार विदिशा की ओर चल रहा है। मुनिसंघ की आहार चर्या ज्ञानोदय तीर्थ दीवान गंज में संपन्न हुई एवं शंका समाधान तथा रात्रि विश्राम पारस गार्डन सलामतपुर में होकर रविवार को प्रातः प्रवचन सांची दिगंबर जैन मंदिर में प्रातः8:30 बजे हुए। आहार चर्या उपरांत दोपहर एक बजे सांची से मंगल विहार होकर तीन बजे ईदगाह चौराहे से सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा मंगल अगवानी की जाएगी। मुनिसंघ शीतलधाम पर पहुंचेंगे एवं विदिशा नगर में विराजमान

मुनि श्री सम्भवसागर महाराज ससंघ के साथ गुरु भाईओं का मंगल मिलन होगा। सांयकालीन विश्वप्रसिद्ध शंकासमाधान 6:20 से 7.15 बजे तक शीतलधाम पर होगा।

हमें अपने आत्मस्वरूप का ज्ञान और बोध ही नहीं

इधर, ज्ञानोदय तीर्थ दीवानगंज में मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने धर्मसभा में कहा कि जीवन उन्हीं का ऊंचा उठता है,जो अपने आपको आगे बढ़ाने के लिये संघर्ष करते हैं। उन्होंने कहा कि अपने आपसे प्रश्न करो मैं कौन हूं, मेरा क्या है? मैं क्या कर रहा हूं? और मुझे क्या करना चाहिये? उन्होंने कहा कि हमें अपने आत्मस्वरूप का ज्ञान और बोध ही नहीं है। इसलिये जो मैं हूं इसे जानते नहीं, बहुत थोड़े से लोग है, जो अपने जीवन और जीवन के मर्म को पहचानते हैं।

यह शरीर एक चोले के समान है

मुनि श्री ने कहा कि आचार्य कुंद-कुंद स्वामी कहते है कि मैं एक शुद्ध चेतन आत्मा हूं, यह शरीर एक चोले के समान है। यह जो परिचय दिया जा रहा है, वह मैं नहीं वह संसार को भटकाने वाला है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे व्यक्ति नशे की हालत में होता है तो उसे कोई सुधबुध नहीं रहती। उससे भी खराब नशा मोह का होता है, जिसमें मनुष्य अपनी सुधबुध भूल जाता है।

मुनि श्री प्रमाणसागर जी का विदिशा में मंगल प्रवेश 16 नवंबर को : रविवार को आहारचर्या सांची दिगंबर जैन मंदिर में होगी
आचार्य श्री विद्यासागरजी के शिष्य विद्या प्रमाण गुरुकुलम के जनक गुणायतन शंका समाधान के प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर जी ने राजधानी भोपाल में 8 माह तक लगातार प्रवास कर तथा भोपाल को एक नई सौगात विद्या प्रमाण गुरुकुलम् के रूप में देकर विदिशा की ओर मंगल विहार किया। विदिशा से पढ़िए, यह खबर…

विदिशा। आचार्य श्री विद्यासागरजी के शिष्य विद्या प्रमाण गुरुकुलम के जनक गुणायतन शंका समाधान के प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर जी ने राजधानी भोपाल में 8 माह तक लगातार प्रवास कर तथा भोपाल को एक नई सौगात विद्या प्रमाण गुरुकुलम् के रूप में देकर विदिशा की ओर मंगल विहार किया। सकल दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया मुनि श्री का संघ सहित रात्रि विश्राम सूखी सिंवनिया में होगा एवं 15 नवंबर शनिवार की आहार चर्या ज्ञानोदय तीर्थ दीवानगंज में होगी तथा 16 नवंबर को आहारचर्या सांची दिगंबर जैन मंदिर में होकर दोपहर पश्चात विदिशा नगर में मंगल प्रवेश होगा।

यह इस धरती का ही कोई सुयोग्य था…

प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया भोपाल के लोग गुरु विछोह की वेदना को महसूस कर रहे हैं। वहीं विदिशा नगर वासियों में अपार उत्साह है अपने गुरुदेव की मंगल अगवानी का। श्री दिगंबर जैन शीतलविहार न्यास श्री सकल दिगंबर जैन समाज एवं मुनि सेवक संघ के सभी सदस्यों में उत्साह का वातावरण है। इधर, जब विद्यासागर विज्ञान संस्थान एवं विद्याप्रमाण गुरुकुलम् के पदाधिकारियों एवं स्कूल के नन्हे मुन्ने बालकों ने सजल नेत्रों से भावभीनी विदाई दी। तब मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने कहा कि यह इस धरती का ही कोई सुयोग्य था कि 1995 के बाद जब यहां आना हुआ तो इसका अभयोदय काल आ गया और हम निमित्त बन गए।

अंकुरण के उपरांत अब जिम्मेदारी और ज्यादा है

मुनि श्री ने अपने गुरु आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को याद करते हुए कहा कि उन्हीं की प्रेरणा से गुरुकुलम् का यह स्वरूप निखर कर आया है। मुनि श्री ने सभी पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते कहा कि भावना से ऊपर उठकर कर्तव्य बोध के साथ कार्य करना चाहिए। अब आप लोगों के ऊपर यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और बढ़ गई है। खेत में बीज बोया गया उसका अंकुरण हो गया है। अंकुरण के उपरांत अब जिम्मेदारी और ज्यादा है, खरपतवार से उस अंकुरण को बचाने की तथा समय-समय पर खाद-पानी देकर इसे पुष्ट करने की। उन्होंने कहा कि विगत दिनों आप लोगों ने जो कुछ सीखा और समझा और ग्रहण किया। अब उन सबके प्रयोग करने का समय आ गया है। उसमें सभी को मिल जुलकर के फलवान बनाना है।

निश्चित शुरुआत में कठनाइयां ज्यादा आती हैं

मुनि श्री ने कहा कि मुझे इस बात की बेहद प्रसन्नता है कि गुरुकुलम् हमारी कल्पना के अनुरूप आकार ले रहा है तथा आने वाले दिनों में एक वृहद स्वरूप प्राप्त करेगा तथा ये नन्हे मुन्ने बच्चों के भविष्य को संवरेगा। उन्होंने कहा कि यह इन बच्चों का पहला साल है और निश्चित शुरुआत में कठनाइयां ज्यादा आती हैं। गुरुदेव ने मूक माटी लिखा है कि कितना भी कुशल पाक शास्त्री हो उसकी पहली रोटी कच्ची हो ही जाती है। उन्होंने कहा कि यह भले ही यह पहली रोटी है लेकिन, तवा गरम है और अब दनादन रोटियां सिकेंगी और सभी रोटियां फूली-फूली होगी, जो सभी के हृदय को और और आल्हादित करेगी।

आपसी तालमेल को बनाए रखें

मुनि श्री ने कहा कि हम जो छोड़कर जा रहे हैं। उसे आप सभी लोग मिलकर और बड़ा कीजिए। उन्होंने भोपाल गुरुकुलम् की पूरी टीम को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप लोगों की आपस की एकता सदभाव और समन्वय बना रहना चाहिए। आपसी तालमेल को बनाए रखें तथा गुरुकुलम के नाम पर सभी अपना ईगो को गुरु चरणों में रखकर इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आप सभी का एक ही संकल्प रखें कि हमें अपने इस मिशन को आगे बढ़ाना है।

जितना सानिध्य मिला है, उसमें संतोष करो

मुनि श्री ने कहा कि हमें आप सभी लोगों की भावना और भक्ति में कोई संशय नहीं है। आप लोगों को जितना सानिध्य मिला है, उसमें संतोष करो अब और रुकना संभव नहीं है। आप सभी जानते है कि जैन मुनियों का जीवन शास्त्रों से बंधा हुआ होता है तथा शास्त्रों की आज्ञानुसार ही जीवन आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि दूरी मन की होती है,बाहर की नहीं, आप सभी लोग तो मन से इतने निकट आ चुके हो कि हमें अपने से कहीं दूर जाने ही नहीं दोगे इस अवसर पर महामंत्री अनुभव सराफ ने कहा कि आपने आशीर्वाद दिया और हम लोग इकट्ठे हुए और उसे गुरुकुलम् परिवार का रूप मिला। गुरुदेव अभी तक तो आप थे लेकिन, अब वह समय आ गया है कि हमें आपके बिना इसे आगे बढ़ाना होगा।

टीम भावना के साथ काम करने की भावना व्यक्त की

8 माह का समय कब निकल गया पता ही नहीं चला। उन्होंने गुरुकुलम् परिवार की भावना को सजल नेत्रों से व्यक्त करते हुए कहा कि आप हम सभी को ऐसा आशीर्वाद प्रदान करें कि हम सभी आपकी भावना में खरे उतरें। इस अवसर पर सुरेश जैन आइएएस, राजेश जैन, विनीत गोधा, सैज के प्रशांत जैन, नरेन्द्र जैन टोंग्या, रचना पारख आदि सभी टीम सदस्यों ने टीम भावना के साथ काम करने की भावना व्यक्त की तथा कहा कि हम आपकी भावनाओं पर खरे उतरेंगे।

इच्छाओं के गुलाम बन चुके हैं लोग, मन की स्वतंत्रता ही असली स्वराज : देश आज़ाद, पर मन की बेड़ियों में बंधे – मुनि प्रमाण सागर
भोपाल के विद्या प्रमाण गुरुकुलम में स्वतंत्रता दिवस पर मुनि प्रमाण सागर ने कहा कि असली आज़ादी सत्ता नहीं, बल्कि मन और इच्छाओं पर नियंत्रण है। उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया और बुरी आदतों से मुक्त होकर आत्म संयम अपनाने का संदेश दिया। पढ़िए राजीव सिंघई की पूरी रिपोर्ट…

भोपाल (अवधपुरी) स्थित विद्या प्रमाण गुरुकुलम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय संत मुनि प्रमाण सागर, मुनि संधान सागर और संघ के सानिध्य में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया कि इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी और समाजबंधु उपस्थित रहे। मुनि प्रमाण सागर ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की दासता से मुक्त हुआ, लेकिन आज भी हम अपनी इच्छाओं और बुरी आदतों के गुलाम हैं। उन्होंने कहा कि मन की बेड़ियां तोड़ना सबसे कठिन है, और असली स्वराज वही है जब व्यक्ति अपनी आत्मा और चेतना पर शासन करे।

मुनि श्री ने विशेष रूप से डिजिटल नशे पर चिंता जताई, जिसमें युवा और बुजुर्ग दोनों सोशल मीडिया में डूबे रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह समय, ऊर्जा और मानसिक शुद्धता को नष्ट कर रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए एक हाथी की कहानी सुनाई, जो बचपन की रस्सी की आदत के कारण ताकतवर होते हुए भी बंधा रहता है—जैसे लोग अपनी बुरी आदतों के कारण बंधे रहते हैं।

आत्म अनुशासन अपनाने का आग्रह

उन्होंने युवाओं से भावनात्मक प्रतिक्रियाओं पर नियंत्रण, अपनी गति से लक्ष्य प्राप्ति और आत्म अनुशासन अपनाने का आग्रह किया। मुनि श्री के अनुसार, आध्यात्मिकता से जुड़ने पर व्यक्ति अपने विचारों, इच्छाओं और समय पर नियंत्रण पा सकता है। कार्यक्रम में घोषणा की गई कि 24 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक “विचारों पर नियंत्रण” प्रवचन माला और भावनायोग अभ्यास चलेगा। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 5000 स्वयंसेवकों को विशेष संबोधन और सोमवार को मुनि श्री का मौन उपवास रहेगा।