विंध्यश्री माताजी – श्रीफल जैन न्यूज़

सूर्य पहाड़ तीर्थ क्षेत्र से धूबड़ी की ओर : गुरु मां ससंघ का मंगल विहार
गणिनी आर्यिका शिरोमणि गुरुमां विंध्यश्री माताजी (ससंघ 6 पिच्छी) ग्वालपाड़ा जिले की पुण्य धरा पर स्थित श्री सूर्य पहाड़ अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर लगभग डेढ़ महीने से प्रवासित हैं। गुरु मां ने आगामी 9 मार्च, 2023 को प्रातः 5:15 बजे चौबीसी एवं त्रिमूर्ति के दर्शन करते हुए धूबड़ी की ओर संघ के विहार करने की मंशा को समिति के साथ विचार- विमर्श कर अंतिम निर्णय लिया गया। पढ़िए सुनील सेठी की रिपोर्ट…

गुवाहाटी। परम पूज्य राष्ट्रसंत गणाचार्य 108 श्री विराग सागर जी महामुनिराज की परम अग्रणी विदुषी शिष्या, गणिनी आर्यिका शिरोमणि गुरुमां विंध्यश्री माताजी (ससंघ 6 पिच्छी) ग्वालपाड़ा जिले की पुण्य धरा पर स्थित श्री सूर्य पहाड़ अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर लगभग डेढ़ महीने से प्रवासित हैं। ज्ञातव्य हो सूर्य पहाड़ अतिशय क्षेत्र विकास समिति के निवेदन पर गत 22 जनवरी 2023 को सूर्य पहाड़ तीर्थ क्षेत्र पर आयोजित भगवान आदिनाथ निर्वाण महोत्सव में ससंघ का सान्निध्य देने की गुरु मां ने अपनी स्वीकृति प्रदान की थी।

उसके अनुसार संघ का गुवाहाटी से बीते 9 जनवरी, 2023 को पद विहार होकर गत 19 जनवरी 2023 को प्रातः 9:00 बजे दूधनोई, किश्नोई, ग्वालपाड़ा, बंगाईगांव, दिसपुर, गुवाहाटी आदि क्षेत्रों से पधारे सैंकड़ों धर्मावलंबियों की उपस्थिति में समिति ने भव्य मंगल आगमन कराया था। मालूम हो भगवान आदिनाथ निर्वाण महोत्सव के दिवस आयोजित धर्मसभा में पूर्वांचल की सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से समिति ने गुरु मां को श्रीफल अर्पित कर सूर्य पहाड़ तीर्थ क्षेत्र के शीघ्र विकास के लिए 2023 का चातुर्मास यहीं सूर्य पहाड़ पर करने का आग्रह किया था।

लेकिन किन्हीं विशेष परिस्थितियों में गुरु आज्ञा को शिरोधार्य रखने के अतिरिक्त साधु एक जगह स्थिर नहीं रहते, ऐसा बताते हुए गुरु मां ने आगामी 9 मार्च, 2023 को प्रातः 5:15 बजे चौबीसी एवं त्रिमूर्ति के दर्शन करते हुए धूबड़ी की ओर संघ के विहार करने की मंशा को समिति के साथ विचार- विमर्श कर अंतिम निर्णय लिया गया। विहार के क्रम में यात्रा संघ के संयोजक कैलाश चंद पांड्या ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिन 9 मार्च को गुरु मां ससंघ 14 किलोमीर की प्रलंब पद‌ यात्रा करते हुए स्व.धनराज जी, जीवंधर कुमार, राजेन्द्र कुमार, नरेंद्र कुमार पाटनी, दुर्गा मंदिर, एलआईसी ऑफिस के पास, बलदमारी, ग्वालपाड़ा के निवास स्थल पर पहुंचेगा, जहां गुरु मां ससंघ की आहार चर्या, सामयिक, प्रतिक्रमण, रात्रि‌ विश्राम‌ आदि होंगे। दूसरे दिन यानी शुक्रवार 10 मार्च को संघ का पुनः ग्वालपाड़ा से प्रातः 5:15 बजे विहार होकर 18 किलोमीटर की लम्बी पद यात्रा के साथ जोगी गुफा में अवस्थित लालचंद जी अग्रवाल के निवास स्थल में पदार्पण होगा। यहां संघ की आहारचर्या, सामायिक, प्रतिक्रमण, रात्रि‌ विश्राम रहेगा।

श्री सूर्य पहाड़ अतिशय तीर्थ क्षेत्र : मनाया जाएगा गुरु मां 105 विंध्यश्री माताजी का 29वां गुरु उपकार दिवस
श्री सूर्य पहाड़ अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर ससंघ विराजित आर्यिका शिरोमणि गुरु मां 105 विंध्यश्री माताजी का 29वां गुरु उपकार दिवस 26 फरवरी को मनाया जाएगा। पढ़िए विस्तृत से सुनील सेठी की रिपोर्ट…

गुवाहाटी। श्री सूर्य पहाड़ अतिशय तीर्थ क्षेत्र पर ससंघ विराजित परम पूज्य राष्ट्रसंत गणाचार्य 108 श्री‌ विराग‌ सागर जी महामुनिराज की परम‌ विदुषी शिष्या आर्यिका शिरोमणि गुरु मां 105 विंध्यश्री माताजी का 29वां गुरु उपकार दिवस (संयम दीक्षा दिवस) 64 ऋद्धि विधान के साथ पूर्वोत्तर के सकल‌ दिगम्बर जैन समाज की ओर से 26 फरवरी को मनाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।

निशुल्क व्यवस्था

श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी ने गुवाहाटी से सूर्य पहाड़ जाने आने के लिए निशुल्क बसों की‌ व्यवस्था की है, जो उसी दिन रविवार को प्रातः 6:00 बजे मंदिर जी से छोड़ दी जाएंगी। धर्म लाभ प्राप्त करने के‌ इच्छुक सभी धर्मावलंबी अपना नाम रामचन्द्र सेठी (9435040124) को लिखवाकर अपनी सीट आरक्षित करवा सकते हैं। श्री सूर्य पहाड़ अतिशय क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष महावीर जैन हाथीगोला और उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सेठी ने पूर्वांचल के सकल दिगम्बर जैन समाज के पदाधिकारियों से निवेदन किया है कि यह सूचना की जानकारी मंदिर बोर्ड एवं व्हाट्स अप के माध्यम से सभी धर्मप्रेमी बंधुओं तक पहुंचाएं।

निशुल्क भोजन

दीक्षा दिवस के कार्यक्रम में बाहर से आने वाले सभी अतिथियों के लिए इस क्षेत्र पर अल्पाहार एवं वात्सल्य भोजन की समुचित व्यवस्था धनराज प्रमोद कुमार-रेखा देवी सेठी परिवार, बंगाईगांव की ओर से की गई है।