वार्षिक बैठक – श्रीफल जैन न्यूज़

विश्व जैन संगठन का महा ऐलान, धर्म संस्कृति समाज रक्षा का शंखनाद : इंदौर से उठेगी तीर्थ संरक्षण की सबसे बुलंद आवाज़
विश्व जैन संगठन का महा ऐलान कि 20 जुलाई 2026 को 1 लाख तीर्थ रक्षक गिरनार तीर्थ में दर्शन करेंगे। ओजस्वी संकल्प के साथ विश्व जैन संगठन की वार्षिक बैठक शनिवार को मोदी जी की नसियां में हुई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। तीर्थ हमारे प्राण हैं, और प्राणों की रक्षा के लिए अब समाज का बच्चा-बच्चा रणबांकुरा बनेगा। इसी ओजस्वी संकल्प के साथ विश्व जैन संगठन, इंदौर की वार्षिक बैठक शनिवार को मोदी जी की नसिया में हुई। बैठक में युवाओं के जोश और वरिष्ठों के अनुभव का अद्भुत संगम देखने को मिला। जहां जैन समाज धर्म संस्कृति की सुरक्षा और तीर्थों के अस्तित्व को बचाने के लिए 5-सूत्रीय ऐतिहासिक एजेंडे पर मुहर लगाई गई। राजेश जैन दद्दू एवं मयंक जैन ने बताया कि आगामी 20 जुलाई 2026 को गिरनार तीर्थ की धरा पर रचेगा नया इतिहास। संगठन ने लक्ष्य घोषित किया है कि 20 जुलाई 2026 को भगवान नेमिनाथ के चरणों में निर्वाण लाडू समर्पित करने के लिए देशभर से 1 लाख तीर्थ रक्षक समाज जन गिरनार पहुंचेंगे। इस महा अभियान का नेतृत्व इंदौर के 2000 जांबाज युवा साथी करेंगे। यह आयोजन गिरनार जी की पवित्रता और जैन समाज के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मंयक जैन ने कहा कि अब संगठन युवाओं को केवल धर्म से ही नहीं, बल्कि सामर्थ्य से जोड़ने के लिए संगठन इंदौर सहित विभिन्न स्थानों पर ‘भगवान बाहुबली अखाड़े’ शुरू करने जा रहा है।

इन अखाड़ों का उद्देश्य जैन युवाओं को शारीरिक रूप से वज्र के समान शक्तिशाली बनाना और उनमें धर्म की रक्षा का संस्कार जगाना है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि अब तीर्थों की रक्षा सड़कों से लेकर कोर्ट (कानूनी विंग) और सोशल मीडिया तक हर मोर्चे पर लड़ी जाएगी।

नई ऊर्जा के साथ नई कार्यकारिणी का गठन

संगठन की धार को पैना करने के लिए वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस टीम में अनुभव और युवा जोश को संतुलित स्थान दिया गया है। मनोनित पदाधिकारी/सदस्य राजेश जैन दद्दू, ओम पाटोदी, महेंद्र पहाड़िया, विनोद जैन, एड. पारस जैन, अशोक सामरिया, शैलेंद्र सोगानी, संजय जैन, सुभाष जैन, संतोष जैन, आकाश जैन, प्रद्युम्न जैन, केतन जैन, आलोक जैन, जितेंद्र जैन, आशीष जैन, दिनेश जैन, विशाल जैन एवं चक्रेश जैन हैं। सभा की शुरुआत प्रेरणा के मंगलाचरण से हुई। सभा संचालन इकाई अध्यक्ष मयंक जैन ने किया। बैठक में राजेश जैन दद्दू, ओम पाटोदी, हेमंत, महेंद्र और विनोद (अध्यक्ष, सुखलिया समाज) ने प्रभावी संबोधन देते हुए कहा कि अब मौन रहने का समय चला गया है। अब संगठित होकर अपनी विरासत बचाने का समय है। सभी सदस्यों ने इंदौर से 2000 युवाओं का विशेष जत्था तैयार करने का सामूहिक संकल्प लिया।

जैसवाल जैन सेवा न्यास की वार्षिक बैठक 27 को आगरा में : विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी
जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था जैसवाल जैन सेवा न्यास की वार्षिक बैठक एमडी जैन कॉलेज आगरा में 27 सितंबर को होगी। मुरैना से पढ़िए, यह खबर…

मुरैना। जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था जैसवाल जैन सेवा न्यास की वार्षिक बैठक एमडी जैन कॉलेज आगरा में 27 सितंबर को होगी। अखिल भारतीय दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी आगरा एवं महामंत्री सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने बताया कि सेवा न्यास के समस्त न्यासियों की आगामी वार्षिक सभा शनिवार 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से नारायण भवन, एमडी जैन कॉलेज, हरी पर्वत, आगरा में रखी गई हैं। इस वार्षिक बैठक में न्यास की पिछली मीटिंग की मिनट्स अप्रूव कराना, न्यास के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुति, न्यास की 2024-25 का हिसाब किताब प्रस्तुत करना एवं बैलेंस सीट अप्रूव करवाना, न्यास की आगे की गतिविधियों के ऊपर चर्चा, ⁠न्यासियों के साथ क्षमावाणी मनाना एवं अन्य विषय अध्यक्ष जी की आज्ञा से रखे जा सकते हैं।

संस्था सजातीय बच्चों को शिक्षा प्राप्ति हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करती है

सेवा न्यास के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज जैन नायक ने बताया कि एजेंडा में दिए गए उपरोक्त विषयों के अतिरिक्त भी अनेकों विषयों पर चर्चा हो सकती है। जिसमें न्यास परिवार की पारिवारिक परिचय पुस्तिका (टेलीफोन डायरेक्टरी) के प्रकाशन संबंधी एवं समाज के प्रतिभाशाली बच्चों के प्रोत्साहन हेतु प्रतिभा सम्मान के आयोजन पर भी विशेष रूप से विचार विमर्श किया जा सकता है। ज्ञात हो कि दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था अभा श्री दिगंबर जैसवाल जैन सेवा न्यास परिवार द्वारा प्रतिवर्ष सैकड़ों सजातीय बच्चों को शिक्षा प्राप्ति हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करती है। प्रति वर्ष समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का एक भव्य आयोजन कर बच्चों का बहुमान करती है। साथ ही वर्षभर नेत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती है।

चिकित्सा के लिए आर्थिक मदद भी

समय समय पर आवश्यकतानुसार सजातीय बंधुओं की स्वास्थ्य चिकित्सा हेतु आर्थिक मदद भी करती है। इस संस्था के संपूर्ण भारतवर्ष की विभिन्न शैलियों से 150 से अधिक सदस्य हैं, जो तन मन धन से संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सदैव प्रयासरत रहते हैं। इस बैठक में सम्मिलित होने वाले सभी सदस्यों की आवास व्यवस्था एवं सुमधुर नाश्ता व लंच की व्यवस्था नारायण भवन, एमडी जैन कॉलेज, हरि पर्वत, आगरा में की गई है। न्यास के अध्यक्ष एवं महामंत्री जी ने सभी सदस्यों से मीटिंग में समय पर पधारने की अपील करते हुए कहा कि, आपके सुझाव न्यास को एक नई दिशा देंगे, कृपया बैठक में अतिआवश्यक रूप से सम्मिलित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझावों से अवगत अवश्य कराएं।