वार्षिक कलशाभिषेक – श्रीफल जैन न्यूज़

बुजुर्गों का बहुमान, जैन मित्र मंडल का अनुकरणीय कार्य : मुनिश्री विलोकसागरजी के सानिध्य में हुआ सामूहिक क्षमावाणी स्नेह मिलन समारोह
श्री नसियाजी जिनालय में जैन मित्र मंडल के सामूहिक क्षमावाणी स्नेह मिलन समारोह रखा गया। इसमें मुनिश्री विलोकसागरजी महाराज ने कहा कि बुजुर्गों ने आपको बोलना, चलना सिखाया। जीवन में अच्छे बुरे की पहचान सिखाई। यहां तक कि आपका मल मूत्र भी साफ किया। ऐसे बुजुर्गों का सम्मान करना आप सभी का परम कर्तव्य है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। बुजुर्गों ने आपको सच्चे देव शास्त्र गुरु से परिचय कराते हुए उनकी उपासना भक्ति और पूजन करना सिखाया। उन्हीं बुजुर्गों ने आपको बोलना, चलना सिखाया। जीवन में अच्छे बुरे की पहचान सिखाई। यहां तक कि आपका मल मूत्र भी साफ किया। ऐसे बुजुर्गों का सम्मान करना आप सभी का परम कर्तव्य है। यह उद्गार मुनिश्री विलोकसागरजी महाराज ने श्री नसियाजी जिनालय में जैन मित्र मंडल के सामूहिक क्षमावाणी स्नेह मिलन समारोह में सभा में व्यक्त किए। सोमवार को वार्षिक कलशाभिषेक के अवसर पर उन्होंने कहा कि सकल जैन समाज के सभी वयोवृद्धों का बहुमान कर जैन मित्र मंडल ने सभी के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। बुजुर्गों का यह सम्मान, उनका यह बहुमान केवल मंच तक सीमित नहीं रहना चाहिए। आज आप सभी को यह शपथ लेना चाहिए कि परिवार में, समाज में, पड़ोस में यानि कि सभी स्थानों पर हम बुजुर्गों के सम्मान और बहुमान के लिए बचनबद्ध रहेंगे। हम सभी बुजुर्गों का कभी भी अपमान नहीं करेंगे, उन्हें कठोर बचन नहीं बोलेंगे। जैन मित्र मण्डल के द्वारा आयोजित श्रद्धेय बुजुर्ग बंधुओं के बहुमान समारोह के लिए सभी बधाई एवं प्रशंसा के पात्र हैं। सभी को बहुत बहुत आशीर्वाद है।

इस अवसर पर मुनिश्री विबोधसागरजी महाराज ने कहा कि संगठन में ही शक्ति निहित होती है। सामंजस्य एकता और सूझबूझ से किया गया हर कार्य सफल होता है। बुजुर्गों के उपकार को, उनके ऋण को हम कभी भी चुका नहीं सकते। फिर भी आपने उनका बहुमान कर ये साबित कर दिया कि वाकई में आप उनके प्रति श्रद्धावान हैं। हमारे बुजुर्गों ने स्वयं कष्ट, परेशानियां झेलते हुए हमारे रास्ते के कांटों को साफ किया है। हमें जीवन पर्यंत उनका बहुमान करते रहना चाहिए। अपने माता-पिता या अन्य किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति का दिल नहीं दुखाना चाहिए। उन सभी से सदैव आदर और सम्मान के साथ बर्ताव करना चाहिए। इस नेक कार्य के लिए जैन मित्र मंडल और उनके सहयोगी बधाई के पात्र हैं।

सामूहिक रूप में सभी ने की क्षमायाचना

जैन मित्र मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक रूप से क्षमा याचना की। कार्यक्रम में प्रतिष्ठाचार्य संजय भैयाजी द्वारा मंगलाचरण, ओमप्रकाश जैन ट्रांसपोर्ट द्वारा ध्वजारोहण एवं विशंभरदयाल अनूप जैन भंडारी द्वारा मंच उदघाटन किया गया। समाज की प्रतिभाओं एवं नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन अनूप भंडारी द्वारा किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जैसवाल जैन सेवा न्यास के मंत्री रविन्द्र जैन (जमूसर वाले) भोपाल, जैसवाल जैन युवाजन दिल्ली के नवीन जैन पिंकी, चौधरी मोहित जैन चीकू, अजय जैन बॉबी, सीए अजय जैन, सुनील जैन, पवन जैन, गौरव जैन इंदौर, स्वागताध्यक्ष उद्यमी पवन जैन मुरैना, स्वागत मंत्री महेश जैन बंगाली मुरैना बाहर से आए हुए सभी अतिथि तथा सभी बुजुर्ग मंच पर विराजमान थे। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र भंडारी (अतिशय क्षेत्र टिकटोली अध्यक्ष) ने की। स्वागताध्यक्ष पवन जैन मुरैना ने स्वागत भाषण दिया एवं एडवोकेट धर्मेंद्र जैन ने जैन मित्र मंडल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

’जैन मित्र मंडल ने किया बुजुर्गों का बहुमान

जैन मित्र मण्डल द्वारा आयोजित सामूहिक क्षमावाणी स्नेह मिलन समारोह में 80 वर्ष से अधिक 31 सजातीय बुजुर्ग बंधुओं का बहुमान किया गया। सभी बुजुर्गों को ससम्मान मंचासीन कर सभी को स्वाफा बांधा गया। तिलक, श्रीफल, शाल, मणिमाला, प्रशस्ति पत्र देकर सभी बुजुर्गों का सम्मान किया गया। सम्मान की बेला में बुजुर्ग बंधुओं के चेहरे पर एक अदभुद मुस्कान को देखकर आयोजकगढ़ गदगद हो गए।

लकी ड्रॉ रहा आकर्षण केंद्र, प्रथम पुरस्कार में मिली स्कूटी

समारोह में लकी ड्रॉ आकर्षण का केंद्र रहा। उपहार कूपनों का लकी ड्रॉ किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार चेरी अनिल जैन भंडारी को इलेक्ट्रिक स्कूटी, रज्जन जैन को द्वितीय पुरस्कार में फ्रिज एवं सूरज जैन को तृतीय पुरस्कार में एंड्रॉयड टीवी उपहार स्वरूप प्रदान की गई। इसके साथ साथ अन्य लोगों को भी विभिन्न पुरस्कारों का वितरण किया गया।

वार्षिक कलशाभिषेक का हुआ

जैन मित्र मण्डल के मुख्य संयोजक सतेंद्र जैन शिक्षक ने बताया कि मुनिश्री विलोकसागरजी एवं मुनिश्री विबोधसागरजी महाराज के सान्निध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी संजय भैयाजी के आचार्यत्व में श्री महावीर दिगंबर जैन नसियाजी जिनालय में वार्षिक कलशाभिषेक हुए। मंचासीन युगल मुनिराजों का पाद प्रक्षालन राजेंद्र भंडारी साकेत निकेत जैन भंडारी परिवार द्वारा किया गया। जिसमें प्रथम कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य नीरज जैन मोनू, प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य पदमचंद गौरव जैन चौटा परिवार एवं द्वितीय शांतिधारा का सौभाग्य राजेंद्र भंडारी, साकेत जैन भंडारी परिवार को प्राप्त हुआ। मुनिराजों के मुखारविंद से शांतिधारा का वाचन हुआ। समारोह में प्रतिष्ठाचार्य संजय भैयाजी द्वारा सभी कार्यक्रमों को विधिविधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न कराया। कलशाभिषेक के पश्चात सकल जैन समाज के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई थी।

वार्षिक कलशाभिषेक पर सामूहिक क्षमावाणी और बुजुर्गों का होगा सम्मान : लकी ड्रॉ के माध्यम से उपहारों का वितरण होगा
सकल जैन समाज का सामूहिक क्षमावाणी स्नेह मिलन समारोह 21 सितंबर को श्री नसियाजी जिनालय में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। सकल जैन समाज का सामूहिक क्षमावाणी स्नेह मिलन समारोह 21 सितंबर को श्री नसियाजी जिनालय में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। जैन मित्र मंडल के मुख्य संयोजक सतेंद्र जैन खनेता वाले ने बताया कि समाज को सामाजिक सौहार्द, सामंजस्य एवं एकता के सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से जैन समाज की सेवाभावी संस्था जैन मित्र मंडल द्वारा सकल जैन समाज के सहयोग से श्री महावीर दिगम्बर जैन नसियाजी जी जिनालय में वार्षिक कलशाभिषेक के अवसर पर सामूहिक क्षमावाणी स्नेह मिलन समारोह का आयोजन रविवार 21 सितम्बर को किया जा रहा है।

वार्षिक कलशाभिषेक की सभी धार्मिक क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य बा.ब्र. संजय शास्त्री (मुरैना वाले) विधिविधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न कराएंगे। समारोह के शुभारंभ में ओमप्रकाश जैन गोपालपुरा द्वारा ध्वजारोहण, विशंभर दयाल अनूप भंडारी द्वारा पांडाल उद्घाटन, महावीर जैन बरेथा, सुनील जैन तार, अर्पित जैन नायक द्वारा चित्र अनावरण, एडवोकेट दिनेश जैन वरैया, अभिषेक जैन टीटू, नरेश जैन टिल्लू द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वीरेंद्र जैन रथोलका पुरा, पंकज जैन मेडिकल, पवन जैन पोरसा, विवेक जैन विक्की, विनोद जैन खड़ियाहार द्वारा जिनवाणी स्थापना की जाएगी।

पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील जैन होंगे मुख्य अतिथि

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सुनील जैन पुलिस उप महानिरीक्षक चंबल संभाग सम्मिलित होंगे। विशिष्ट अतिथि सिद्धक्षेत्र सोनागिर एवं ज्ञानतीर्थ मुरैना के अध्यक्ष योगेश जैन (खतौली वाले) दिल्ली, सेवा न्यास के मंत्री रविंद्र जैन (जमूसर वाले) भोपाल, जैसवाल जैन युवाजन दिल्ली के नवीन जैन पिंकी, चौधरी मोहित जैन चीकू, अजय जैन बॉबी, सीए अजय जैन, सुनील जैन, पवन जैन होंगे। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र भंडारी (अतिशय क्षेत्र टिकटोली अध्यक्ष) करेंगे।

समारोह के संचालन के लिए बनाई कमेटी

समारोह के संचालन हेतु मीडिया प्रभारी मनोज जैन नायक को मुख्य संयोजक, अनूप भंडारी, अशोक जैन मेडिकल, अनिल जैन संजू, अभिषेक जैन टीटू, सुनीत जैन ठेकेदार, प्रदीप जैन बरैया, अमर जैन, गौरव जैन खरउआ को संयोजक, जैन संस्कृत विद्यालय के पूर्व मंत्री पवन जैन को स्वागत अध्यक्ष, मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेशचंद जैन बंगाली को स्वागत महामंत्री, सुनील जैन पुच्ची को स्वागत मंत्री मनोनीत कर सभी को अलग अलग व्यवस्थाएं सौंपी गई हैं।

बुजुर्ग बंधुओं का होगा बहुमान

नसियाजी जिनालय के वार्षिक कलशाभिषेक के अवसर पर आयोजित सामूहिक क्षमावाणी स्नेह मिलन समारोह में 80 वर्ष से अधिक उम्र के सजातीय बुजुर्ग बंधुओं का जैन मित्र मंडल द्वारा शॉल, प्रशस्ति पत्र, शास्त्र, मणिमाला, श्रीफल, पग़ड़ी आदि के पुण्यार्जक एडवोकेट धर्मेंद्र जैन अक्षय जैन नायक परिवार के सौजन्य से बहुमान किया जाएगा। समारोह का लाइव प्रसारण अहिंसा प्रभावना यूट्यूब चैनल पर सुरेशचंद सुनीत जैन ठेकेदार के सौजन्य से किया जाएगा। समारोह में युगल मुनिराजों द्वारा सभी उपस्थित भक्तों को विशेष प्रवचनों के माध्यम से शुभाशीष प्रदान किया जाएगा।

उपहारों के वितरण के लिए निकाला जाएगा लकी ड्रॉ

समारोह में उपहार कूपनों के लकी ड्रॉ द्वारा उपहारों का वितरण किया जाएगा।श्रावक श्रेष्ठी नरेंद्रकुमार कुलभूषण जैनसन टायर द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटी, महेशचंद राहुल जैन परीक्षा द्वारा फ्रिज, मुन्नालाल रूपेश जैन बिचपुरी द्वारा एलईडी, नीरज जैन मोनू द्वारा कैम्पर, महावीर प्रसाद बिमल जैन रेडियोज द्वारा इलेक्ट्रिक प्रेस, विनोदकुमार सुनील जैन पलपुरा द्वारा स्टील बोतलों का वितरण किया जाएगा।

समारोह के लिए विशाल होगा मंडप

समारोह में लगभग 2000 व्यक्तियों के सम्मिलित होने की संभावना को देखते हुए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए 8000 वर्ग फिट में विशाल मंडप एवं 120 वर्ग फिट में विशाल मंच तैयार हो रहा है। कार्यक्रम के समापन पर सकल जैन समाज के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया है।

श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक किया; भक्तों ने नित्य पूजन के साथ प्रभु का कलशाभिषेक में की सहभागिता
गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीजी का नित्य नियम पूजन के साथ हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की खबर…

आगरा। गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीजी का नित्य नियम पूजन के साथ हुआ। जिसके बाद पंडित रविंद्र जैन शास्त्री के निर्देशन में उपस्थित इंद्रों ने श्रीजी की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान कर स्वर्ण कलशों से अभिषेक की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर प्रभु शीतलनाथ के जयकारों से गुंजयामन हो गया। वहीं सांय 7 बजे संगीतमय में प्रभु शीतलनाथ की 108 दीपकों से मंगल आरती हुई और धार्मिक तंबोला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस मौके पर नरेश जैन, राकेश पार्षद,सुभाष जैन, वीरेंद्र जैन, जितेंद्र जैन, देवेंद्र जैन, अशोक जैन, प्रमोद जैन, धर्मेश जैन, प्रवेश जैन, फकीरचंद जैन, सुमन जैन, सुशीला जैन, मिथिलेश जैन, अल्पना जैन, समस्त गुदड़ी मंसूर खां के अलावा आस-पास की शैलियों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

अंतरंग के भावों के अनुरूप ही कर्मफल की होती है प्राप्ति: मुनिश्री विलोकसागर जी के सानिध्य में प्रतियोगियों का बहुमान
यदि हमारे हृदय में करुणा का भाव नहीं हैं तो आपकी पूजा भक्ति कभी भी सफल नहीं हो सकती। यह उद्गार नगर में चातुर्मासरत जैन संत मुनिश्री विलोकसागरजी महाराज ने बड़े जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मुरैना से पढिए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। प्राणी मात्र के हृदय में अहिंसा, परोपकार और जीवदया की भावना होनी चाहिए। हम किसी भी धर्म को मानने वाले हों, किसी भी इष्ट की पूजा भक्ति आराधना करते हों, किसी भी गुरु की वाणी का श्रवण करते हों, यदि हमारे हृदय में करुणा का भाव नहीं हैं तो आपकी पूजा भक्ति कभी भी सफल नहीं हो सकती। यह उद्गार नगर में चातुर्मासरत जैन संत मुनिश्री विलोकसागरजी महाराज ने बड़े जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सांसारिक प्राणी पूजा भक्ति साधना उपासना तो बहुत करता है। धर्मात्मा बनने की चाहत में अपने आप को आदर्शवादी निरूपित करता है लेकिन, मन की कुंठाओं का शमन नहीं करता। जैन दर्शन में बाहरी दिखावे को महत्व नहीं दिया जाता। जैन धर्म भावना प्रधान धर्म है। जैसी जिसकी भावना होगी। उसी के फलस्वरूप उसे परिणामों की प्राप्ति होगी लेकिन, आजकल अधिकांशतः लोग पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान तो करते हैं लेकिन, मन की मलीनता को दूर नहीं करते। यही कारण है कि हमें अपनी पूजा भक्ति के सार्थक परिणाम प्राप्त नहीं होते है। हमें सदैव अपने इष्ट के बताए हुए, अपने गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए।

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का हुआ बहुमान

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. मनोज जैन, विमल जैन बबलू ने बताया कि मुनिश्री विलोकसागरजी एवं मुनिश्री विबोधसागरजी महाराज के आशीर्वाद और सान्निध्य में तीन-तीन बार तीर्थंकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखी गई। विगत दिवस तृतीय प्रतियोगिता के प्रतियोगियों का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता को उम्र के हिसाब से तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया। इस बार ए श्रेणी में 50 से अधिक, बी एवं सी श्रेणी में 80 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी प्रतियोगियों का बहुमान किया गया। ग्रुप ए में आर्जब बवलेश जैन ने 92, श्रेणी बी में साक्षी नरेश जैन ने 93, श्रेणी सी में वयोवृद्ध राजकुमार वरैया ने सर्वाधिक 97 अंक प्राप्त किए। श्रावक श्रेष्ठी यतींद्रकुमार, संजय रेखा जैन, मुरैना के सौजन्य से सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार सौजन्यकर्ता परिवार का बहुमान किया गया।

श्री नसियाजी जिनालय में वार्षिक कलशाभिषेक 21 को

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी फाटक बाहर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन नसियाजी मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक रविवार 21 सितंबर को किया जा रहा है। इसी दिन नसियाजी जिनालय में जैन मित्र मंडल द्वारा आयोजित सामूहिक क्षमावाणी स्नेह मिलन समारोह एवं श्रद्धेय बुजुर्ग व्यक्तियों का सम्मान समारोह भी होने जा रहा है। मुनिराजों के पावन सान्निध्य में शाम को श्री जिनेन्द्र प्रभु के कलशाभिषेक होंगे। आयोजन में लगभग 2 हजार व्यक्तियों के सम्मिलित होने की संभावना के मद्देनजर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।