वटवृक्ष – श्रीफल जैन न्यूज़

तीर्थंकरों ने दी जगत को पर्यावरण संरक्षण की सीख: 24 तीर्थंकरों के 24 पेड़ देते हैं प्रकृति प्रेम का संदेश
घटते वन, असंतुलित प्रकृति, बढ़ती गर्मी, असामान्य मौसम को नियंत्रित करने के लिए वर्तमान में सघन पौधरोपण कर उनका पालन-पोषण से लेकर संरक्षण का संदेश जन-जन तक जाना चाहिए। अगर मानव जीवन को इस असंतुलन से बचाना है तो इस ओर भगवान तीर्थंकरों के प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जीवन में उतारकर जगत कल्याण के लिए सहभागिता करनी होगी। इंदौर से पढ़िए, आज श्रीफल जैन न्यूज के उप संपादक प्रीतम लखवाल की यह संयोजित खबर…

इंदौर। जैन धर्म ग्रंथों, शास्त्रों में पर्यावरण को लेकर बहुत लिखा गया है। दुनिया के लगभग सभी धर्मों की अपेक्षा सबसे अधिक जैन धर्म ने प्रकृति का महत्व समझा और सभी को उचित सम्मान दिया। पर्यावरण संरक्षण में जैन धर्मावलंबियों का उत्कृष्ट योगदान रहा है। प्रकृति के इसी प्रेम के चलते जैन धर्म के प्रमुख 24 तीर्थंकरों से जुडे़ हैं 24 ऐसे महत्वपूर्ण वृक्ष, जिना अधिक संख्या में धरती पर होना बहुत आवश्यक है। हालांकि वृक्ष किसी धर्म विशेष के नहीं होते, लेकिन कौन अधिक महत्व देता है वृक्षों को इससे उसकी प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का पता चलता है। घटते वन, असंतुलित प्रकृति, बढ़ती गर्मी, असामान्य मौसम को नियंत्रित करने के लिए वर्तमान में सघन पौधरोपण कर उनका पालन-पोषण से लेकर संरक्षण का संदेश जन-जन तक जाना चाहिए। अगर मानव जीवन को इस असंतुलन से बचाना है तो इस ओर भगवान तीर्थंकरों के प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जीवन में उतारकर जगत कल्याण के लिए सहभागिता करनी होगी।

ये हैं तीर्थंकरों के 24 वृक्ष

भगवान ऋषभदेव जी का वृक्ष वटवृक्ष है। भगवान अजितनाथ जी का सर्प पर्ण वृक्ष, संभवनाथ जी का शाल वृक्ष, अभिनंदनजी का देवदार वृक्ष, सुमतिनाथ का प्रियंगु वृक्ष, पद्मप्रभुजी का प्रियंगु वृक्ष, चंद्रप्रभु जी का नाग वृक्ष, पुष्पदंत जी का साल वृक्ष, शीतलनाथ जी का प्लक्ष वृक्ष, श्रेयांसनाथ जी का तेंदुका वृक्ष, वासुपूज्यजी का पाटला वृक्ष, विमलनाथ जी का जंबू वृक्ष, अनंतनाथ जी का पीपल वृक्ष, धर्मनाथ जी का दधिपर्ण वृक्ष, शांतिनाथ जी का नंद वृक्ष, कुंथुनाथ जी का तिलक वृक्ष, अरहनाथ जी का आम्र वृक्ष, मल्लिनाथ जी का कुंप अशोक वृक्ष, मुनिसुव्रतनाथ जी का चंपक वृक्ष, नमिनाथ जी का वकुल वृक्ष, नेमिनाथ जी मेषश्रृंग वृक्ष, पार्श्वनाथ जी का घव वृक्ष तथा महावीर स्वामी का साल वृक्ष है। भगवान तीर्थंकरों ने इन्हीं वृक्षों के नीचे बैठकर तप, साधना और केवल्य ज्ञान प्राप्त कर जगत कल्याण का मार्ग बताया। आज भी इन्हीं पेड़ों के महत्व को नकारा नहीं जा सकता।

पं. गोपालदास वरैया जन्म जयंती 30 को मनाई जाएगीः पूर्व छात्र अरविंद शास्त्री का होगा सम्मान
जैन संस्कृत महाविद्यालय के संस्थापक पंडित गोपालदास वरैया की जन्म जयंती 30 मार्च को मनाई जाएगी। विद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि वरैयाजी ने आज से लगभग 123 वर्ष पूर्व एक विद्यालय की स्थापना की थी। विद्यालय आज एक वटवृक्ष का रूप ले चुका है और संपूर्ण भारतवर्ष में अपनी पताका फहरा रहा है। पूर्व में विद्यालय से शिक्षा प्राप्त विद्वान पंडित अरविंद कुमार जैन को सम्मानित किया जायेगा। पढ़िए मुरैना से मनोज जैन नायक की यह पूरी खबर..

मुरैना। जैन संस्कृत महाविद्यालय मुरैना के संस्थापक पंडित गोपालदास वरैया की जन्म जयंती 30 मार्च को मनाई जाएगी। श्री गो.दि. जैन संस्कृत विद्यालय मुरैना के प्राचार्य पंडित चक्रेश जैन शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुनाम गुरु गोपालदास वरैया ने आज से लगभग 123 वर्ष पूर्व मुरैना नगर में एक विद्यालय की स्थापना की थी। उनके द्वारा स्थापित विद्यालय आज एक वटवृक्ष का रूप ले चुका है और श्री गोपाल दिगंबर जैन संस्कृत विद्यालय, मुरैना के नाम से संपूर्ण भारतवर्ष में अपनी पताका फहरा रहा है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय परिवार पूज्य गुरुनाम गुरु पंडित गोपालदास वरैया की जयंती 30 मार्च को संस्कृत विद्यालय के प्रांगण में मनाई जा रही है। इस अवसर पर पूर्व में विद्यालय से शिक्षा प्राप्त विद्वान पंडित अरविंदकुमार जैन शास्त्री गुलगंज (रुड़की) को सम्मानित किया जायेगा।

जैन दर्शन के प्रकांड शिक्षाविद और विद्वान

श्री गोपालदास जैन संस्कृत विद्यालय मुरैना के मंत्री सुनील भंडारी द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार पंडित गोपालदास वरैया जैन धर्म, जैन दर्शन के प्रकांड शिक्षाविद और विद्वान थे। आपने 123 वर्ष पूर्व मुरैना में संस्कृत विद्यालय की स्थापना की। आप आजीवन विद्यालय के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहे।

निर्धन हेतु मदद व अनेकों पुस्तकों का प्रकाशन

आप सदैव निर्धन और असहाय विद्यार्थियों की मदद किया करते थे। आपने अपने जीवनकाल में सिद्धांत दर्पण, धर्म प्रवेशिका, सुशीला उपन्यास सहित अनेकों पुस्तकों का प्रकाशन किया। ईमानदारी, सच्चाई एवं निष्ठा आपके जीवन का मूलाधार रही। धर्म, शिक्षा एवं संस्कारों के लिए समर्पित गुरुनाम गुरु पंडित गोपालदास वरैया की जन्म जयंती पर जैन संस्कृत विद्यालय समिति, विद्यालय के पूर्व छात्रगढ़, विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे एवं मुरैना जैन समाज के गणमान्य बंधु एकत्रित होकर पंडित श्री वरैया जी की गुणगान करते हुए उन्हें याद करेंगे।