लोहिया बाजार – श्रीफल जैन न्यूज़

पल्लीवाल महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ : पल्लीवाल जैन मंदिर में हुआ भव्य समारोह में उपस्थित रहे समाजजन
अखिल भारतीय दिगम्बर जैन पल्लीवाल महासभा शाखा मुरैना के नव निर्वाचित पदाधिकारीयों ने सत्य, निष्ठा एवं समर्पण की शपथ लेकर पद भार ग्रहण किया। विगत दिवस नगर के लोहिया बाजार स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन पल्लीवाल मंदिर के विशाल एवं भव्य हॉल में अखिल भारतीय पल्लीवाल महासभा की शाखा मुरैना के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने एक भव्य समारोह में शपथ ग्रहण की। आगरा से मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…

मुरैना। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन पल्लीवाल महासभा शाखा मुरैना के नव निर्वाचित पदाधिकारीयों ने सत्य, निष्ठा एवं समर्पण की शपथ लेकर पद भार ग्रहण किया। विगत दिवस नगर के लोहिया बाजार स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन पल्लीवाल मंदिर के विशाल एवं भव्य हॉल में अखिल भारतीय पल्लीवाल महासभा की शाखा मुरैना के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने एक भव्य समारोह में शपथ ग्रहण की। निर्वाचन अधिकारी अरुण जैन शिक्षक, वीरेंद्र जैन एवं शपथ अधिकारी एडवोकेट पदमचंद जैन ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सत्य, निष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई। समारोह का संचालन भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अमित जैन प्राचार्य ने किया। महिला महासभा की ओर से करुणा जैन, शशि जैन एवं अन्य महिलाओं ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया। समारोह के शुभारंभ में एडवोकेट दिनेशचंद जैन बरैया ने मंगलाचरण किया। समारोह में उपस्थित टिकटोली अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, बड़ा मंदिर के अध्यक्ष प्राचार्य अनिल जैन, मंत्री विनोद जैन, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, निर्वाचन अधिकारी अरुण जैन, मीडिया प्रभारी मनोज नायक, नव निर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन, मंत्री अशीष जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन ने श्री जिनेन्द्र प्रभु के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया।

प्रबंध समिति के 12 सदस्यों को शपथ दिलाई

सर्वप्रथम शपथ अधिकारी एडवोकेट पदमचंद जैन ने अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन विक्की ट्रांसपोर्ट, मंत्री अशीष जैन एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन को शपथ दिलाई। तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारी अरुण जैन ने प्रबंध समिति के 12 सदस्यों को शपथ दिलाई। निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। महासभा एवं पल्लीवाल मंदिर कमेटी की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने पर अरुण जैन एवं वीरेंद्र जैन का सम्मान किया गया। साथ ही समारोह में उपस्थित पल्लीवाल मंदिर के अध्यक्ष शिखर जैन, मंत्री अमर जैन, जैन मित्र मंडल के एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, मनोज नायक, फाउंडेशन के मंत्री रमाशंकर जैन सहित सभी का बहुमान किया।

इनकी रही गरिमामयी मौजूदगी

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य बक्ता के रूप में राजेंद्र भंडारी, प्राचार्य अनिल जैन, शिखर जैन, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, ओमप्रकाश जैन ने अपना सारगर्वित उद्वोधन दिया। समारोह के समापन पर मंत्री अशीष जैन ने आभार व्यक्त किया। समारोह में श्रावक श्रेष्ठी नेमीचन्द जैन, दर्शनलाल जैन, मुन्नालाल जैन, पारस जैन, पदमचंद जैन, आशीष जैन, हितेन्द्र जैन, जितेंद्र जैन मैनेजर, रज्जू जैन, दीपक जैन एवं महिलाओं सहित सैकड़ों की संख्या में सजातीय बंधुवर उपस्थित थे।

जैन तीर्थ रक्षा अभियान धर्म संरक्षण का संकल्प: राहगीरों दुकानदारों को गन्ने के रस का वितरण
जैन मिलन महिला मुरैना द्वारा वर्ष 2025-26 के जैन तीर्थ रक्षा अभियान के अंतर्गत धार्मिक और सेवा कार्यक्रम किया। श्री चंदा प्रभु दिगंबर जैन मंदिर, लोहिया बाजार में श्रीजी के अभिषेक, शांतिधारा और पूजा के साथ हुई। जिसमें सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। गर्मी से राहत पहुंचाने हेतु राहगीरों, दुकानदारों और समाजजनों को गन्ने के रस का निःशुल्क वितरण किया गया। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह/मुरैना। जैन मिलन महिला मुरैना द्वारा वर्ष 2025-26 के जैन तीर्थ रक्षा अभियान के अंतर्गत धार्मिक और सेवा कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे श्री चंदा प्रभु दिगंबर जैन मंदिर, लोहिया बाजार में श्रीजी के अभिषेक, शांतिधारा और पूजा के साथ हुई। जिसमें सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। पूजन के उपरांत सुबह 10 बजे मंदिर परिसर में गर्मी से राहत पहुंचाने हेतु राहगीरों, दुकानदारों और समाजजनों को गन्ने के रस का निःशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान सरिता जैन ने कहा कि जैन तीर्थ रक्षा अभियान केवल एक पहल नहीं, यह एक धर्म-संरक्षण का संकल्प है। यह हमारे उन तीर्थों की रक्षा की पुकार है, जहाँ सहस्त्रों वर्षों से तप, साधना और आत्मकल्याण की ऊर्जा संचित है। जिन तीर्थों पर साधु संत व आर्यिका माताएं निर्विघ्न तप करती हैं, संत आत्म-शुद्धि का मार्ग खोजते हैं। वह स्थल केवल पत्थर नहीं, हमारे इतिहास, आस्था और अध्यात्म की जीवंत गाथा हैं। हर जैन श्रद्धालु का यह कर्तव्य है कि वह इन पवित्र स्थलों की रक्षा में अपनी भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है, हमारी पहचान को मजबूती देता है। हम यदि आज प्रयास नहीं करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियाँ केवल पुस्तकों में तीर्थ देख पाएंगी। जिन स्थलों पर तीर्थंकरों के चरण पड़े, उन्हें संरक्षित रखना हमारी सर्वाेच्च भक्ति है। यह अभियान धर्म, समाज और संस्कृति तीनों की रक्षा का संगम है।

हमारा प्रयास, हमारी आस्था की अमिट छाप छोड़ेगा

सपना जैन ने कहा कि तीर्थ सेवा, तीर्थ सुरक्षा और तीर्थ संवर्धनकृतीनों को समर्पित यह प्रयास,केवल निर्माण नहीं, संस्कारों की नींव रखने का माध्यम है।यह आह्वान है हर युवक-युवती, हर परिवार, हर संस्था के लिए।उन्होंने कहा जैन तीर्थों की रक्षा करके हम जिनवाणी और जिन शासन की सेवा कर रहे हैं। हमें गर्व है कि हम इस अभियान का हिस्सा हैं। हमारा प्रयास, हमारी आस्था की अमिट छाप छोड़ेगा। जब तक एक भी श्रद्धालु जीवित है, तीर्थ रक्षा का दीप प्रज्वलित रहेगा। यह दीपक केवल प्रकाश नहीं देगा, बल्कि धर्म की लौ को जलाए रखेगा।जिन शासन की गरिमा बनी रहे। यही है जैन तीर्थ रक्षा अभियान का मूल उद्देश्य है और हम सब इसकी रक्षा हेतु सदैव संकल्पित हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तन, मन, धन से भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में यह सभी उपस्थित रहे

सह कोषाध्यक्ष सरिता जैन, चेयरपर्सन बबीता जैन, अध्यक्ष सपना जैन, मंत्री कल्पना जैन, कोषाध्यक्ष शीतल जैन, सीमा जैन, श्वेता जैन, बबीता जैन, शालु जैन, प्रीति जैन, ऊषा जैन, सुप्रिया जैन (वर्धमान जैन मिलन अध्यक्ष), निधि जैन, आरती जैन, सीमा जैन सहित सभी सदस्य व परिवारजन उपस्थित रहे। सरिता जैन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल धर्म आराधना तक सीमित न रहकर, समाज में सेवा, समर्पण, करुणा और संस्कार की भावना को जाग्रत करना था। अध्यक्ष वीरांगना सपना जैन, मंत्री वीरांगना कल्पना जैन और कोषाध्यक्ष वीरांगना शीतल जैन ने सभी सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही। अध्यक्ष सपना जैन ने कहा कि धर्म, सेवा और परंपरा एक साथ जुड़ते हैं, तब हर कार्य स्वयं में तीर्थ बन जाता है। जैन तीर्थ रक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित यह सेवा कार्यक्रम न केवल हमारी आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में करुणा, दया और सह-अस्तित्व का संदेश भी देता है। हम सभी का यह प्रयास रहे कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ समाज के लिए उपयोगी सेवाएं भी निरंतर होती रहें। यही सच्ची श्रद्धा, सच्चा धर्म और सच्चा योगदान है।