लोहारिया – श्रीफल जैन न्यूज़

आर्यिका भरतेश्वरी मति माताजी का गीगंला में मंगल प्रवेशः जैनसमाज श्रेष्ठियों ने अगवानी कर पुण्यार्जन किया
आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को आचार्य विमलसागरजी से व्रतों को धारण कर आचार्य भरत सागर जी महाराज जी से दीक्षित आर्यिका भरतेश्वरी मति माताजी ससंघ का गीगंला नगर में पदार्पण हुआ। आर्यिका माताजी ने 2012 का चातुर्मास गीगंला में किया था। इसके 13 वर्ष बाद पुनः गीगंला आगमन हुआ। लोगों ने ढोल नगाडों सहित तीन किमी आगे जाकर उनकी अगवानी की। मंदिर में श्रीजी के दर्शन के बाद आर्यिका माताजी के पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट एवं आरती की। गीगंला से पढ़िए, लक्ष्मीलाल चंपालाल जैन (बंबोरिया) की यह खबर…

गीगंला। आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को आचार्य विमलसागरजी से व्रतों को धारण कर आचार्य भरत सागर जी महाराज जी से दीक्षित आर्यिका भरतेश्वरी मति माताजी ससंघ का गीगंला नगर में पदार्पण हुआ। आर्यिका माताजी ने 2012 का चातुर्मास गीगंला में किया था। इसके 13 वर्ष बाद पुनः गीगंला आगमन हुआ। गीगंला वासियों ने कई बार अडिंदा जाकर चातुर्मास के लिए निवेदन किया लेकिन, माताजी ने अनुमति नहीं मिली। इस वर्ष का चातुर्मास आर्यिका माताजी की जन्म भूमि लोहारिया में करना तय हो चुका है। गीगंला के लोगों ने ढोल नगाडों सहित तीन किमी आगे जाकर उनकी अगवानी की। मंदिर में श्रीजी के दर्शन के बाद आर्यिका माताजी के पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट एवं आरती की बोली जयंतीलाल मोहनलाल केलावत ने लेकर पुण्यार्जन किया और माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। अर्घ्य सभी पंचों ने चढ़ाकर कुछ अधिक समय गीगंला को देने का निवेदन किया।

मुनियों और माताजी से किया चातुर्मास का निवेदन

ज्ञातव्य है कि गीगंला पंचांे ने मुनिश्री अपूर्व सागरजी, मुनिश्री अर्पित सागर जी, मुनिश्री विवर्जित सागर जी महाराज को चातुर्मास का अनेक बार अनुनय-विनय निवेदन किया है। गणिनी आर्यिका सुभूषण मति माताजी को भी चातुर्मास के लिए बहुत अनुनय-विनय निवेदन किया एवं मुनि श्री विश्व विजय सागर जी एवं विशुभ सागरजी को भी गीगंला में 2025 का चातुर्मास करने के लिये बहुत आग्रह किया है। आचार्य पुण्य सागर जी महाराज को भी श्रीफल तो भेंट किया लेकिन, उनकी इस साल संभावना नहीं थी। अभी गीगंला के भाग्य में पुण्यार्जन करने के लिए किसकी लॉटरी निकलती है। अभी तक कहना मुश्किल है। कोशिश सभी जगह जारी है क्योंकि, गुरु बिना ज्ञान नहीं मिल सकता और मुनि आर्यिका के बिना धर्म लाभ और पुण्यार्जन के अधिक अवसर नहीं मिल पाते।

सम्यक अर्थात समीचीन सही दर्शन

माताजी ने अपने प्रवचनों में तत्वार्थ सूत्र का पहला सूत्र ‘सम्यग् दर्शन ज्ञानचारित्राणि मोक्षमार्ग’ पर बहुत ही मार्मिक व्याख्या करते हुए कहा कि सम्यक् दर्शन सम्यक् ज्ञान और सम्यक् चारित्र इन तीनों की एकता मोक्ष मार्ग है और मोक्ष महल की पहली सीढ़ी सम्यक दर्शन है। सम्यक् दर्शन प्राप्त करना सरल नहीं है। सबसे पहले अपने आप को शांत निराकुल बनाना पड़ता है। चाहे जितनी विपरित परिस्थितियां आ जाएं अपने परिणामों को बिगड़ने नहीं देना। सम्यक अर्थात समीचीन सही दर्शन के अनेक अर्थ है लेकिन, यहां पर दर्शन का अर्थ श्रद्धा लेना है। मोक्ष मार्ग में बिना श्रद्धा के कार्य की सिद्धि नहीं होती। सम्यग्दर्शन के 1 प्रशम -रागादी की तीव्रता नहीं होना अर्थात हर हाल में अपने आप को शांत बनाए रखना। 2 संवेग- संसार, शरीर और भोगों से भयभीत होना। 3 अनुकंपा- सभी जीवों पर दया के साथ साथ दूसरों को और अपने आप को भी दुःखी नहीं करना। 4 आस्तिक्य- जिवादि पदार्थ हैं, सात तत्व नव पदार्थाे स्वर्ग नरक शास्त्रों में बताई बातों पर दृढ श्रद्धान करना। बिना सम्यक दर्शन के ज्ञान और चारित्र मोक्ष नहीं पहुंचा सकते। इस तरह पहले ही दिन ज्ञान की गंगा बहा दी।

लोहारिया में सिद्धचक्र महामंडल विधान: चौथे दिन सिद्धों की अर्चना में 512 श्रीफल अर्घ्य समर्पित
सिद्धचक्र महामंडल विधान में चौथे दिन सिद्धों की आराधना की गई। मुनि श्री आज्ञासागरजी महाराज का पाद प्रक्षालन हुआ। समापन 10 दिसंबर को होगा। पढ़िए लोहारिया से यह खबर…

लोहारिया। सिद्धचक्र महामंडल विधान में चौथे दिन सिद्धों की आराधना की गई। मुनि श्री आज्ञासागरजी महाराज का पाद प्रक्षालन हुआ।लोहारिया के श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के विमल भरत सभागार मे सकल दशा नरसिंहपुरा दिगंबर जैन समाज के संयोजन में मुनि आज्ञा सागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य में पोपटलाल कोठारी परिवार की ओर से

प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया “विरल” सागवाड़ा के तत्वावधान में सात दिवसीय श्री सिद्धचक्र मंडल विधान के चौथे दिन शनिवार को सुबह मुनिश्री आज्ञा सागरजी, मुनिश्री समृद्ध सागरजी, आर्यिका श्री विदिक्षा श्री माताजी, आर्यिकाश्री सुप्रज्ञाश्री माताजी के सानिध्य में इंद्र-इंद्राणी समूह की ओर से जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया गया।

इन्होंने किया अभिषेक

मुनि श्री आज्ञा सागरजी के मंत्रोच्चारण के साथ आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर राकेश कोठारी तथा पारसनाथ भगवान की प्रतिमा पर अशोक मालवीया बांसवाड़ा द्वारा विश्व शांति कामनार्थ शांति धारा की गई तथा आचार्यश्री विमल सागर जी महाराज की प्रतिमा का अभिषेक धनपाल गनोडिया परिवार ने किया।

स्वाध्याय और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

इस अवसर पर ही गुरुदेव का पाद प्रक्षालन किया गया। पूजा पीठिका,देव शास्त्र गुरु पूजा के बाद इंद्र इंद्राणी समूह की ओर से सिद्धचक्र महामंडल विधान की सातवीं पूजा के 512 अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त अर्घ्य विधान मंडल पर समर्पित किए गए। कार्यक्रम में आरती उतारी और मंडल की परिक्रमा की गई। रात्रि में शास्त्र स्वाध्याय आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

मुनिश्री देवसागर का स्मृति दिवस मनाया जाएगा

7 दिवसीय विधान का समापन दिन 10 दिसंबर को प्रातः विश्व शांति महायज्ञ के साथ लोहारिया में जन्मे समाधिस्थ मुनिश्री देव सागरजी महाराज का 100 वां स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर लोहारिया जैन समाज के अध्यक्ष राजमल नायक समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।