ललितपुर chaturmas – श्रीफल जैन न्यूज़

मुनि श्री के सानिध्य में मंदिर पुण्यार्जकों ने किया शिलान्यास : जिनमंदिर निर्माण में दान सर्वश्रेष्ठ – मुनि सुधासागर
श्री बाहुबलिनगर में तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए दान की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धर्म और जिनमंदिर निर्माण में किया गया दान सर्वश्रेष्ठ होता है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

ललितपुर। श्री बाहुबलिनगर में तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए दान की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धर्म और जिनमंदिर निर्माण में किया गया दान सर्वश्रेष्ठ होता है। दान सदैव उत्साह के साथ देना चाहिए, क्योंकि जितना दान किया जाता है, उसका फल कई गुना प्राप्त होता है।

प्रातःकाल मुनि श्री का अभिनंदनोदय तीर्थ से बाहुबलिनगर के लिए पदार्पण हुआ, जहां श्रावकों ने गाजे-बाजे एवं जयघोष के साथ उनकी अगवानी की। इस दौरान आदिनाथ सेवा संघ, वाहुवलिनगर के नवयुवक दिव्य घोष एवं ध्वजा के साथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

बाहुबलिनगर में मुनि श्री का श्रावकों द्वारा द्वार-द्वार पादप्रक्षालन किया गया। मुनि श्री के मुखारविंद से शांति धारा का श्रावकों ने पुण्यार्जन किया। जैन मिलन महिला मंडल द्वारा संगीतमय पूजन कर अर्घ्य समर्पित किए गए।

इस अवसर पर मुनि श्री के ससंघ सानिध्य में मंदिर जीर्णोद्धार के लिए समाज ने संकल्प लिया। पुण्यार्जक परिवार अशोक जैन, अर्पित जैन, शिवाजी मातोश्री परिवार ने आधारशिला रखकर मुनि श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।

धर्मसभा का संचालन महामंत्री आकाश जैन (एवी गैस) द्वारा किया गया। अभिनंदनोदय तीर्थ में मुनि श्री के सानिध्य में नवीन वेदिका पर विराजित रजतमयी प्रतिमाओं का अभिषेक विनोद कुमार, देवेंद्र कामरा परिवार द्वारा किया गया। मुनि श्री सुधासागर महाराज की आहारचर्या का पुण्यार्जन संदीप जैन (अलंकार ज्वैलर्स) परिवार को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा, जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, विकास जैन सौरई, अभय जैन कैलगुवा, धार्मिक आयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकू, श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, मुन्नालाल जैन सैदपुर, अनिल जैन अंचल, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान, राजेन्द्र जैन थनवारा, अक्षय अलया (मीडिया प्रभारी), संजय रसिया, जीवन जैन मिर्चवारा, नरेन्द्र कडंकी, संजीव सौरया, अभिषेक ककडारी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

सायंकाल जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आलोक जैन शास्त्री के संयोजन में संपन्न हुआ, जिसमें अनेक श्रावकों ने अपनी शंकाओं का समाधान निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज से प्राप्त किया।

अपनों की बद्दुआए अधिक घातक -मुनि श्री सुधासागर जी
मुनिश्री ने कहा, नकारात्मक उर्जा से बचो

ललितपुर। क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए जैन संत निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज ने कहा है जीवन में अपनी चाहत रखो लेकिन किसी को कोसना नहीं और न ही अपनों की बददुआए लेना। नकारात्मक ऊर्जा को घातक बताते हुए मुनि श्री ने जीवन को निर्मल बनाने की सीख दी।

मुनि श्री ने कहा तुम्हारे पास जो कुछ भी है, उसमें खुश रहो। जरा विचार करो, जिन्हें दो समय की रोटी नसीब नहीं हो रही, तन ढकने को कपड़ा नहीं मिल पा रहा, उनसे तो अच्छे हो। प्रभु के दर्शन और गुरुओं के आशीर्वाद में संतोष रखते हुए उन्होने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच ही सफलता की कुुंजी है। मुनि श्री इन दिनों अपने धर्मोपदेश में जीवन को कैसे सुखमय और निर्मल बनाएं, इसके लिए धर्मालुजनों को प्रेरित कर रहे हैं।

सोमवार को प्रातःकाल क्षेत्रपाल मंदिर मूलनायक वेदिका पर अभिषेक की मांगलिक क्रियाएं हुईं। इसके उपरान्त शान्तिधारा मुनि श्री के मुखारविन्द से हुई। पादप्रक्षालन एवं दीपप्रज्जवलन के उपरान्त श्राविकों ने मुनि श्री को शास्त्र भेंट किया।

मुनिश्री के सान्निध्य में हुई नए मंदिर में शान्तिधारा अक्षय अलया व डॉ. सुनील संचय ललितपुर ने बताया कि नगर के मउठाना स्थित पार्श्वनाथ नया मंदिर में मुनि श्री पूज्य सागर महाराज के सान्निध्य में निर्यापक मुनि सुधासागर महाराज के मुखारविन्द से शान्तिधारा हुई जिसका पुर्ण्याजन विनयकुमार, जिनेन्द्रकुमार जैन परिवार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार नरेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार जैन चूना परिवार द्वारा किया गया। मुनि श्री ने मंदिर प्रबंधक जिनेन्द्र जैन रजपुरा, महेन्द्र चौधरी, मनीष समैया के साथ नए मंदिर के निर्माण कार्यो का अवलोकन किया।

व्यवस्थाओं में स्वयंसेवक कर रहे पुर्ण्याजन

नगर में चातुर्मास की व्यवस्थाओं को मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा, पंकज जैन मोदी के साथ नगर की स्वयंसेवी संस्थाएं मिलकर सहयोग कर रही हैं। भोजन व्यवस्थाओं में संयोजक संजीव जैन ममता स्पोर्ट, विजय जैन, जिनेन्द्र जैन, सुधीर के साथ भारतीय जैन मिलन मुख्य शाखा के विमल जैन पारौल, अजय जैन अलया, संजय जैन पाली, अनुराग सिंघई

मडावरा का योगदान मिल रहा है। आभार जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष अनिल अंचल व महामंत्री डा. अक्षय टडैया

ने व्यक्त किया।