ललितपुर चातुर्मास – श्रीफल जैन न्यूज़

विपत्ति में धैर्य और प्रभु भक्ति ही सहाराः मुनि श्री सुधासागर जी
भक्ताम्मर स्त्रोत का पाठ असीम शक्ति का पुंज

क्षेत्रपाल मंदिर पर हुईं अभिषेक की मांगलिक क्रियाएं

ललितपुर। आध्यात्मिक संत निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज ने विपत्ति में धैर्य धारणकर अपने आराध्य देव प्रभु और शास्त्रों में वर्णित उपदेशों पर चलने की सीख दी है। उन्होंने कहा कि यदि आप पत्थर पर भी श्रद्धा रखते हैं तो उसमें भी देवता नजर आते हैं। उसीका पुण्य रहता है कि बडी बडी मुसीबतों का पहाड़ भी धूल के गुबार की तरह बिखर जाता है। उन्होंने भक्ताम्मर स्त्रोत के पाठ को असीम शक्ति का पुंज बताते हुए कहा, बस श्रद्धा की जरूरत है। उस पर श्रद्धा से अमल करो तो जिन्दगी में कितनी भी बड़ी मुसीबत आ जाए, वह तुम्हारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती है।

मुनि श्री ने बेटी- बचाओ अभियान के तहत बेटियों को संरक्षित और सुरक्षित करने की सीख देते हुए कहा कि बेटियों को कोसना नहीं है। तुम्हारे पास जो भी है, वह अच्छा मानकर अपना लेना। आपके अच्छे दिन आ जाएंगे। कोसने को जिन्दगी का अभिशाप बताते हुए उन्होंने कहा कि अपनी शक्ति को पहचानो। जब आप दूसरे के बारे में अच्छा सोचेंगे तो वह भी तुम्हारा भला सोचेगा।

मंगलवार को प्रातःकाल क्षेत्रपाल मंदिर, मूलनायक वेदिका पर अभिषेक की मांगलिक क्रियाएं हुईं। इसके उपरान्त शान्तिधारा मुनि श्री के मुखारविन्द से हुई। पादप्रक्षालन एवं दीपप्रज्जवलन के उपरान्त मुनि श्री को श्रावकों ने शास्त्र भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डा. अक्षय टडैया ने किया। मुनि सुधासागर महाराज को पडगाहन प्रदीप सिंघई सीएससी परिवार, मुनि पूज्य सागर महाराज को पडगाहन सुमित जैन मिठयाए, ऐलक धैर्य सागर महाराज को पडगाहन हीरालाल जसबंत जैन बंट परिवार एवं क्षुल्लक गंभीर सागर महाराज को पडगाहन अभय जैन पारौल परिवार को मिला।

श्रमण संस्कृति के रक्षक स्नातक विद्वान

श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर जयपुर अन्तर्गत संचालित स्नातक परिषद के विद्वानों के दसलक्षण धर्म प्रवचन प्रशिक्षण ऑनलाइन के माध्यम से एक माह के कार्यक्रम का विमोचन मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल के साथ स्थानीय विद्वान मुकेश शास्त्री, आलोक मोदी, डा. सुनील जैन संचय, डा. आलोक

शास्त्री रानू, राजेश शास्त्री, सचिन शास्त्री आनंद शास्त्री बार, विकास शास्त्री आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मुनि श्री ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि स्नातक विद्वान पर्यूषण पर्व पर समाज के बीच श्रमण संस्कृति की रक्षार्थ, जो कार्य कर रहे हैं, वह प्रशंसनीय है।

विस्मृत होते संस्कारों को बचाने की जरूरत: मुनि श्री सुधासागर महाराज
जरूरी है अपने बुजुर्गों के साथ बैठकर

कुछ सीखेंपूर्व पुलिस कमिश्नर दिल्ली एसके जैन की गरिमामय उपस्थिति

ललितपुर, 26 जुलाई। स्थानीय क्षेत्रपाल मंदिर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज ने मंगलवार को कहा कि आज अतीत के संस्कार विलुप्त, विस्मृत हो रहे हैं जिनके संरक्षण की महती जरूरत है। मानव जन्म उच्च कुल में होने के बाद भी बच्चे पाश्चात्य संस्कारों को संजो रहे हैं और भारतीय सभ्यता, संस्कृति से दूर जा रहे हैं। खुद को संस्कारों से जोड़ने की जरूरत है। जरूरत है अपने बुजुर्गों के साथ बैठकर कुछ सीखें। अपनों से दूरी रखना सबसे घातक बताते हुए मुनि श्री ने कहा कि यह अशान्ति का कारण बनता है । मुनिश्री ने समाज में कुलाचार के पालन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने कुलाचार नहीं भूलना चाहिए।

ललितपुर से अक्षय अलया व डां. सुनील संचय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातःकाल क्षेत्रपाल मंदिर मूलनायक वेदिका पर अभिषेक की मांगलिक क्रियाएं हुईं। इसके उपरान्त शान्तिधारा मुनिश्री के मुखारविन्द से हुई जिसका पुर्ण्याजन तीर्थोदय तीर्थ गोलाकोट के अध्यक्ष एसके जैन पूर्व पुलिस कमिश्नर दिल्ली, आरके जैन वास्तु, महेन्द्र छावडा जयपुर, डा.चक्रेश जैन परिवार को मिला।

इन्हें मिला आहारचर्या कराने का सौभाग्य: मंगलवार को मूुनि श्री सुधासागर महाराज की आहार चर्या पारस जैन गांधीनगर, नगर गौरव पूज्य सागर महाराज की आहारचर्या अनिल जैन अंकुर जैन मिठया मोहन मावा परिवार, एलक धेर्यसागर महाराज की आहारचर्या राजकुमार जैन देवरान एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज की आहारचर्या निधि जेन प्रदीप सिंघई सीएससी परिवार में हुई। जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा. अक्षय टडैया, शीलचंद अनौरा, मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा, सभासद पंकज जैन मोदी, मनोज जैन बबीना आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

निर्माणाधीन वृद्धाश्रम को मिला मुनि श्री का आशीर्वाद

अक्षय अलया एवं डा. सुनील संचय ने बताया कि प्रातःकाल मुनि सुधासागर महाराज ने पार्श्वनाथ कालोनी में निर्माणाधीन जनक जननी वृद्धाश्रम का अवलोकन किया और आशीर्वाद दिया। दिगम्बर जैन पंचायत समिति के अन्तर्गत जैन सेवा समिति द्वारा संचालित जनक जननी वृद्धाश्रम द्वारा पिछले 7 वर्षों से निरंतर निःशुल्क भोजन करा रही हैं। अब आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ओैर मुनि श्री सुधासागर महाराज के आशीर्वाद व पूर्णमति माता जी की प्रेरणा से उन वृद्ध माता- पिता स्वरूप लोगों के रहने के लिए पारसनाथ कालौनी में वृद्धाश्रम का निर्माण किया जा रहा है। जिसका कोई नहीं, वह सभी आकर रह सकेंगे। अन्नपूर्णा समिति के अध्यक्ष अमित प्रिय जैन,जैन सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक बुखारिया, मंत्री सीए शशांक जैन ओसवाल, सतीश जैन बंटी, सुरेश बाबू जैन एड, जितेन्द्र जैन ,मनोज जैन छप्पन भोग, श्रीश सिंघई, विशाल सराफ विवेक समैया, प्रियंक जैन वेरायटी, पवन जैन आदि मौजूद रहे। मुनि श्री ने निर्माणाधीन जैन मंदिर का भी अवलोकन किया।