लक्खी मेला – श्रीफल जैन न्यूज़

2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा हर्षोल्लास के साथ : भगवान महावीर के जयकारों के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध आठ दिवसीय लक्खी मेला
पूरे विश्व को “जियो और जीने दो” का दिव्य संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव सोमवार, 30 मार्च को विश्वभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी कड़ी में भारत के पावन तीर्थ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में शुक्रवार, 27 मार्च से विश्व प्रसिद्ध आठ दिवसीय लक्खी मेले का शुभारंभ हो गया है, जो 3 अप्रैल तक चलेगा। पढ़िए उदयभान जैन की रिपोर्ट…

जयपुर। पूरे विश्व को “जियो और जीने दो” का दिव्य संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव सोमवार, 30 मार्च को विश्वभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी कड़ी में भारत के पावन तीर्थ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में शुक्रवार, 27 मार्च से विश्व प्रसिद्ध आठ दिवसीय लक्खी मेले का शुभारंभ हो गया है, जो 3 अप्रैल तक चलेगा। इस मेले में देश-विदेश से लाखों जैन एवं अन्य श्रद्धालु भगवान महावीर के दर्शन एवं वंदन के लिए पहुंच रहे हैं।

झंडारोहण के साथ मेले का शुभारंभ

दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री उमरावमल संघी ने बताया कि 27 मार्च को भट्टारक जी की नसिया में मेले की स्थापना की गई। प्रबंधक नेमी कुमार पाटनी द्वारा मुख्य द्वार पर झंडारोहण कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। 28 एवं 29 मार्च को पूजन, भजन, सामूहिक आरती एवं शास्त्र प्रवचनों का आयोजन किया जा रहा है।

महावीर जयंती पर होंगे सेवा के विविध कार्य

संयुक्त मंत्री अनिल दीवान एवं कोषाध्यक्ष एडवोकेट हेमंत सोगानी ने बताया कि 30 मार्च को महावीर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

इस दिन प्रातः प्रभात फेरी, झंडारोहण एवं जल यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न सेवा कार्य आयोजित होंगे, जिनमें विद्यालय में मोदक वितरण,

अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, हिण्डौन जेल में बंदियों को फल वितरण, दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, कृत्रिम पैर, बैसाखी, कैलीपर्स वितरण

जरूरतमंद एवं विधवा महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान करना शामिल हैं। दोपहर में सामूहिक पूजन एवं कलशाभिषेक के बाद प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। सायंकाल आरती एवं प्रवचन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

2 अप्रैल को निकलेगी विशाल रथयात्रा

प्रचार संयोजक विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार, गुरुवार 2 अप्रैल को प्रातः चौबीसी परिसर में अभिषेक के बाद दोपहर 2 बजे मंदिर प्रांगण से विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी, जो गंभीर नदी तट तक जाएगी। इस विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में जैन, मीणा, गुर्जर सहित सभी समाजों के लोग साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ भाग लेंगे। नदी तट पर भगवान महावीर की प्रतिमा का कलशाभिषेक किया जाएगा।

सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला

मेले के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 31 मार्च को भक्ति संध्या में प्रसिद्ध गायक नरेंद्र जैन एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक मंच पर राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा लोक नृत्य एवं लोकगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। 1 अप्रैल को सामूहिक पूजन, आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें देश के प्रख्यात कवि भाग लेंगे। शुक्रवार, 3 अप्रैल को गंभीर नदी तट पर ग्रामीण खेलकूद एवं कुश्ती-दंगल के आयोजन के साथ मेले का समापन होगा।

पर्यटन और आस्था का प्रमुख केंद्र

अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल ने बताया कि इस मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गंभीर नदी में मेले हेतु पाचना बांध से पानी छोड़ा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि श्री महावीर जी क्षेत्र को 23 सितंबर 2023 को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा “सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम” का पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

आस्था और अतिशय का केंद्र

श्री महावीर जी दिगम्बर जैन मंदिर अपने भव्य शिखरों, स्वर्ण कलशों और लहराती धर्मध्वजाओं के साथ सम्यक दर्शन, ज्ञान और चरित्र का संदेश देता है। यहां मूलनायक भगवान महावीर स्वामी की मनोहारी प्रतिमा विराजमान है, जिनके साथ भगवान आदिनाथ एवं पुष्पदंत स्वामी की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं।यह क्षेत्र आज आस्था, अतिशय और धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के दौरान प्रदर्शनी प्रांगण में श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के सहयोग से निःशुल्क कृत्रिम पैर, कैलीपर्स एवं बैसाखी उपलब्ध कराई जा रही है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम : विश्व प्रसिद्ध महावीर जी का आठ दिवसीय लक्खी मेला गुरुवार 18 अप्रैल से
पूरे विश्व को जीओ और जीने दो का संदेश देने वाले, जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2623 वां जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयन्ती) पर दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में आठ दिवसीय वार्षिक लक्खी मेला गुरुवार 18 अप्रैल से शुरू होगा। दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री सुभाष चन्द जैन ने बताया कि गुरुवार 18 अप्रैल को मेले की स्थापना होगी। पढ़िए उदयभान जैन की रिपोर्ट…

जयपुर। पूरे विश्व को जीओ और जीने दो का संदेश देने वाले, जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2623 वां जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयन्ती) पर दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में आठ दिवसीय वार्षिक लक्खी मेला गुरुवार 18 अप्रैल से शुरू होगा। दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री सुभाष चन्द जैन ने बताया कि गुरुवार 18 अप्रैल को मेले की स्थापना होगी। शुक्रवार 19 अप्रैल को पूजन,भजन, सामूहिक आरती व शास्त्र प्रवचन होंगे। रविवार, 21 अप्रैल को महावीर जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें प्रातः कटला प्रांगण से प्रभातफेरी निकलेगी। कटला प्रांगण में झण्डारोहण के बाद जल यात्रा निकाली जायेगी।

तत्पश्चात स्कूल में मोदक वितरण, अस्पताल में मरीजों को तथा हिण्डौन जेल में केदियों को फल वितरण किये जायेंगे। दोपहर में श्री वीर संगीत मण्डल जयपुर के सहयोग से सामूहिक पूजन होगा। अपरान्ह कलशाभिषेक के बाद प्रदर्शनी का उदघाटन किया जावेगा। दिव्यांगो को ट्राई साईकिल, कृत्रिम पैर, बैसाखी, कैलीपर्स तथा असमर्थ व विधवा महिलाओं को हाथ की सिलाई मशीनें वितरित की जाएगी। सायकांल सामूहिक आरती के बाद शास्त्र प्रवचन होगें। रात्रि में दिगम्बर जैन आदर्श महिला महाविद्यालय श्री महावीर जी की छात्राओं द्वारा कटला पूर्वी पाण्डाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। सायंकाल सामूहिक आरती के बाद महिला जागृति संघ जयपुर द्वारा कटला पूर्वी पाण्डाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक मंच पर रात्रि 8.30 बजे से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का विशाल आयोजन किया जाएगा।

जिसमें देश के प्रख्यात कवि अपनी कविताओं के माध्यम से भगवान महावीर के गुणगान करेंगे। बुधवार 24 अप्रैल को प्रातः 7.30 बजे चौबीसी परिसर में खडगासन चौबीसी के अभिषेक होंगे। दोपहर में 2 बजे मंदिर प्रांगण से विशाल रथयात्रा निकलेगी जो नदी तट पर जावेगी जहां श्री जी के कलशाभिषेक होगें।विश्व प्रसिद्ध इस रथयात्रा में साम्प्रदायिक सौहार्द दर्शाते हुए जैन,मीणा गुर्जर सहित सभी जातियों के श्रद्धालु गण बड़ी संख्या में शामिल होंगे। गुरुवार 25 अप्रैल को नदी तट पर ग्रामीण खेलकूद एवं कुश्ती-दंगल के बाद मेले का समापन होगा। अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री सुभाष चन्द जैन ने बताया कि वार्षिक मेले की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। मेले में जैन-अजैन सभी लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण शामिल होंगे। जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश तिजारिया, राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने भगवान महावीर स्वामी 2623 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर महोत्सव में श्री महावीर जी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।

विश्व प्रसिद्ध महावीर जी का आठ दिवसीय लक्खी मेला शनिवार 1 अप्रैल से : महावीर जयन्ती के बाद 7 अप्रैल को निकलेगी विशाल रथयात्रा
भगवान महावीर के 2622वें जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयन्ती) पर दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में आठ दिवसीय वार्षिक लक्खी मेला शनिवार 1 अप्रैल से शुरू होगा और 8 अप्रैल तक चलेगा।

जयपुर। पूरे विश्व को जीओ और जीने दो का संदेश देने वाले, जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर के 2622वें जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयन्ती) पर दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में आठ दिवसीय वार्षिक लक्खी मेला शनिवार, 1 अप्रैल से शुरू होगा। दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने बताया कि शनिवार 1 अप्रैल को मेले की स्थापना होगी , रविवार 2 अप्रैल को पूजन, भजन, सामूहिक आरती व शास्त्र प्रवचन होंगे।

तीन अप्रैल से मुख्य मेला

सोमवार, 3 अप्रैल को महावीर जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें प्रातः कटला प्रांगण से प्रभातफेरी निकलेगी। कटला प्रांगण में झण्डारोहण के बाद जल यात्रा निकाली जायेगी। तत्पश्चात स्कूल में मोदक वितरण, अस्पताल में मरीजों को तथा हिण्डौन जेल में केदियों को फल वितरण किये जायेंगे। दोपहर में श्री वीर संगीत मण्डल जयपुर के सहयोग से सामूहिक पूजन होगा। दोपहर कलशाभिषेक के बाद प्रदर्शनी का उदघाटन किया जावेगा। इसके बाद 4.30 बजे दिव्यांगो को ट्राई साईकिल, कृत्रिम पैर, बैसाखी, कैलीपर्स तथा असमर्थ व विधवा महिलाओं को हाथ की सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी। सायकांल सामूहिक आरती के बाद शास्त्र प्रवचन होगें। रात्रि में दिगम्बर जैन आदर्श महिला महाविद्यालय श्री महावीर जी की छात्राओं द्वारा कटला पूर्वी पाण्डाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। सांस्कृतिक मंच पर रात्रि 8.00 बजे से पर्यटन कला व संस्कृति विभाग राजस्थान के सौजन्य से राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या होगी।

महानाट्य की होगी प्रस्तुति

मंगलवार, 4 अप्रैल को वर्धमान विधान, सामूहिक पूजा, सामूहिक आरती, शास्त्र प्रवचन के बाद दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप संगिनी फारम एवर जयपुर द्वारा कटला पूर्वी पाण्डाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसी दिन सांस्कृतिक मंच पर रंगशाला एकेडमी इन्दौर द्वारा साधना मादावत महानाट्य प्रस्तुति दी जाएगी।

आरती व शास्त्र प्रवचन होंगे

बुधवार, 5 अप्रैल को पूजन, भजन, सामूहिक आरती व शास्त्र प्रवचन के बाद रात्रि में कटला पूर्वी पाण्डाल में महिला जागृति संघ जयपुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। सांस्कृतिक मंच पर वीणा कैसेट्स जयपुर द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य व लोकगीत कार्यक्रम गोरबंद की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी।

होगी सामूहिक पूजा

प्रचार प्रसार मुख्य संयोजक सुरेश सबलावत के अनुसार गुरुवार 6 अप्रैल को श्री वीर संगीत मण्डल जयपुर के सहयोग से सामूहिक पूजा की जाएगी। अपराह्न 4.00 बजे उप जिला कलेक्टर एवं प्रबंधकारिणी कमेटी के अध्यक्ष द्वारा मेला निरीक्षण किया जाएगा। सायंकाल सामूहिक आरती के बाद श्री दिगम्बर जैन महिला महासमिति सांगानेर सम्भाग द्वारा कटला पूर्वी पाण्डाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक मंच पर रात्रि 8.00 बजे से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का विशाल आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के प्रख्यात कवि अपनी कविताओं के माध्यम से भगवान महावीर के गुणगान करेंगे।

निकलेगी मंदिर प्रांगण से विशाल रथयात्रा

प्रचार संयोजक विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि शुक्रवार 7 अप्रैल को दोपहर में मंदिर प्रांगण से विशाल रथयात्रा निकलेगी, जो नदी तट पर जाएगी, जहां श्री जी के कलशाभिषेक होगें।विश्व प्रसिद्ध इस रथयात्रा में साम्प्रदायिक सौहार्द दर्शाते हुए जैन,मीणा गुर्जर सहित सभी जातियों के श्रद्धालु गण बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

ग्रामीण खेलकूद एवं कुश्ती-दंगल का आयोजन

शनिवार 8 अप्रैल को नदी तट पर ग्रामीण खेलकूद एवं कुश्ती-दंगल के बाद मेले का समापन होगा। अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने बताया कि वार्षिक मेले की तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं। मेले में जैन अजैन सभी लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण शामिल होगें। गम्भीर नदी में मेले के लिए पाचना बांध से पानी छोड़ा जाएगा।

17 समितियां बनीं

मेले के सफल आयोजन के लिए 17 समितियां बनाई गई है। पांडाल, डेरा, छोलदारी व्यवस्था के चन्द्र प्रकाश जैन पहाड़ियां, विद्युत व्यवस्था के लिए प्रदीप कुमार जैन व नवीन बिल्टीवाला प्रदर्शनी व्यवस्था के लिए सुधीर कासलीवाल , आयुष कासलीवाल व संजय जैन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व ग्रामीण खेलकूद के लिए मानद् मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी, कवि सम्मेलन के लिए विवेक काला, प्रकाशन व्यवस्था के लिए महेन्द्र कुमार पाटनी, भोजन व्यवस्था के लिए उमराव मल संघी तथा पूनमचंद बैनाडा , प्रचार प्रसार के लिए सुरेश सबलावत तथा विनोद जैन ‘कोटखावदा’को , स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए रुपिन काला,डॉ ज्ञान चन्द सोगानी, आवास के लिए प्रदीप कुमार जैन, सफाई व सौन्दर्यीकरण के लिए पदम कुमार जैन, दिव्यांग एवं असमर्थ सहायता शिविर के लिए अनिल पाटनी दीवान, जल व्यवस्था के लिए अनिल दीवान एवं देवेन्द्र मोहन कासलीवाल, यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के लिए शांति कुमार जैन, अनिल जैन एवं राजेश चौधरी को तथा वर्धमान विधान चौबीसी के लिए चन्द्र प्रकाश पहाड़ियां को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आई टी व्यवस्था अभिषेक छाबड़ा, अशोक पाटनी, स्वयं सेवक व्यवस्था महेश काला तथा भानू कुमार छाबड़ा देखेंगे।