राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू – श्रीफल जैन न्यूज़

रानी चेन्नाभैरादेवी पर डाक टिकट जारी : 50 वर्ष से अधिक राज करने वाली एक मात्र शासिका
डाक विभाग ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में महामंडलेश्वरी रानी चेन्नाभैरादेवी पर 5 रुपए मूल्य वर्ग का एक विशेष डाक टिकट जारी किया। जिसका लोकार्पण राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, सांसद वीरेंद्र हेगडे उपस्थित थे। समारोह में जैनिज्म फिलेटेलिक ग्रुप के महावीर कुंदूर की विशेष भूमिका रही। यह गर्व करने वाली बात है कि भारत की धरती पर ऐसे-ऐसे महारथियों ने जन्म लिया है। स्वतंत्रता संग्राम की पहली रानी, जिसने रानी लक्ष्मीबाई के कई दशकों पूर्व अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए थे। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। डाक विभाग ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में एक गरिमामय समारोह में महामंडलेश्वरी रानी चेन्नाभैरादेवी पर 5 रुपए मूल्य वर्ग का एक विशेष डाक टिकट जारी किया। जिसका लोकार्पण राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी व सांसद विरेंद्र हेगडे उपस्थित थे। इस डाक टिकट समारोह में जैनिज्म फिलेटेलिक ग्रुप के महावीर कुंदूर की विशेष भूमिका रही। यह गर्व करने वाली बात है कि भारत की धरती पर ऐसे-ऐसे महारथियों ने जन्म लिया है। जिनके बारे में भले ही हमारा इतिहास मौन रहा है। विदेशी इतिहासकारों ने और हमारे खुद के इतिहासकारों ने अपनी संकीर्ण मानसिकता की वजह इनको महिमा मंडित करना उचित नहीं समझा परंतु, हीरे की आभा स्वयं प्रकाशमान होती है। उसको किसी के आलंबन की जरूरत नहीं होती है। ऐसी ही एक महान विभूति हैं, रानी चेन्नाभैरादेवी। रानी चेन्नाभैरादेवी 16वीं शताब्दी के विजयनगर साम्राज्य की नागिरे प्रांत की जैन रानी थीं। उन्हें आधिकारिक तौर पर महामंडलेश्वरी रानी चेन्नाभैरादेवी के नाम से भी जाना जाता था। यह जानकारी देते हुए वर्द्धमानपुर शोध संस्थान एवं वरिष्ठ फिलेटेलिस्ट ओम पाटोदी ने बताया कि दक्षिण भारत में शासन तंत्र पर जैन धर्म का काफी प्रभाव रहा। वहीं कई शासक जैन धर्म के अनुयायी रहे। वहीं शासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर जैन लोग रहे हैं।

चेन्नाभैरदेवी का नाम भारतीय इतिहास में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली रानी के रूप में लिया जाता है। उनका शासनकाल 1552 से 1606 तक यानी लगभग 54 साल की अवधि का माना जाता है। उन्होंने 1559 और 1570 में पुर्तगालियों के खिलाफ युद्ध किए और उन्हें जीता भी। बाद में पुर्तगालियों के साथ वाणिज्यिक संबंध शुरू किया और भारत से मसालों का निर्यात शुरू किया। उन्होंने भटकल और होन्नावर बंदरगाहों के माध्यम से यूरोपीय और अरब क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में काली मिर्च और अन्य मसालों का निर्यात किया था। उन्हें ‘काली मिर्च की रानी’ भी कहा जाता है।

इन समाजजनों ने जताया हर्ष

डाक टिकट जारी होने पर वर्धमानपुर शोध संस्थान एवं जैन समाज के राजेश जैन फूलजी बा, राजमल सूर्या, सुरेंद्र मूणत, राजेश मोदी, विजय बाफना, महेंद्र सुंदेचा, राजेंद्र सराफ, हेमंत मोदी, अभिषेक जैन टल्ला, सर्वेश मंडलेचा, सौरभ जैन, पवन पाटोदी, सुशील मोदी, ललित जैन, राजेश जैन दद्दू, मयंक जैन, अभय पाटोदी, अभय संघवी,मनोज जैन, जयंत डोसी, लक्ष्मीकांत जैन, संतोष जैन, शैलेश जैन, सौरभ जैन, सुलभ जैन, स्वप्निल जैन आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

डॉ. मीनाक्षी जैन को लगा शुभकामनाओं का तांता: हाल ही में हुई हैं राज्यसभा सांसद मनोनीत
प्रख्यात इतिहासकार डॉ.मीनाक्षी जैन को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से राज्य सभा सदस्य मनोनीत किया गया है। डॉ.मीनाक्षी जैन के मनोनयन से संपूर्ण जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीे मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। समाजजनों में इस मनोनयन पर खुशी की लहर है। बकस्वाह से पढ़िए, रत्नेश जैन रागी की यह खबर…

बकस्वाहा। प्रख्यात इतिहासकार डॉ.मीनाक्षी जैन को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से राज्य सभा सदस्य मनोनीत किया गया है। डॉ.मीनाक्षी जैन के मनोनयन से संपूर्ण जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीे मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। डॉ. जैन दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में इतिहास की एसोसिएट प्रोफेसर रह चुकी हैं। वह एक प्रखर इतिहासकार, शिक्षिका और विचारक के रूप में जानी जाती हैं। वे नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी की पूर्व फेलो भी रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान विद्यार्थियों के लिए शोध और वैचारिक स्वतंत्रता का उदाहरण रहा है। उनकी डॉक्टरेट थीसिस 1991में प्रकाशित हुई थी। ‘श्राम और अयोध्या’ ‘सती इतिहास और मिथक’, ‘हिंदू समाज में जाति’ उनकी महत्वपूर्ण कृतियां हैं।

डॉ. जैन 2020 में पद्मश्री से सम्मानित हुईं

सन् 2014 में आपको केंद्र सरकार द्वारा भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए आपको सन 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। डॉ. मीनाक्षी का मनोनयन यह दर्शाता है कि अब संसद में विचार शोध और इतिहास का संतुलित संवाद होगा। आप उन आवाजों में से एक हैं, जो पुस्तकों में रहती थी लेकिन, अब देश की नीतियों में गूंजेगी। उनका अनुभव संसद में न केवल अकादमिक बल देगा अपितु भारतीय सभ्यता के बौद्धिक आधार को भी मजबूत करेगा। उनकी विद्वता और इतिहास में योगदान अद्वितीय है। शिक्षा, साहित्य और राजनीति विज्ञान में उनके कार्य ने अकादमिक जगत को समृद्ध किया है। राज्यसभा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। अब राज्यसभा में तीन जैन सांसद हो जाएंगे।

इस उपलब्धि पर इन पदाधिकारियों ने दी बधाइयां

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल के संरक्षक सुरेश जैन आईएएस, अध्यक्ष डीके जैन, कार्याध्यक्ष संतोषकुमार जैन घड़ी, महामंत्री राजकुमार घाटे, प्रचार प्रमुख राजेश जैन रागी (वरिष्ठ पत्रकार), भारतीय जैन संगठन, (बीजेएस) एमपी ईस्ट के अध्यक्ष रजनीत जैन, महामंत्री डॉ.विमल जैन, प्रभावना जनकल्याण परिषद (रजि) के राष्ट्रीय महासचिव पं प्रद्युम्न शास्त्री सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

डॉ. इंदु जैन 'राष्ट्र गौरव' ने किया गांधी विचार एवं मंगलाष्टक स्तोत्र का वाचन : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, और प्रधानमंत्री ने किया महात्मा गांधी को नमन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के अवसर पर प्रातः काल राजघाट पर स्थित समाधि स्थल एवं दिन में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, तीस जनवरी मार्ग, नई दिल्ली में सर्वधर्म प्रार्थना और भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। राजघाट में सुबह की सभा में राष्ट्रपति पदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, राहुल गांधी सहित कई विशिष्ट व्यक्तियों ने बापू की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस सभा में धार्मिक प्रार्थनाओं के बाद, डॉ. इंदु जैन ‘राष्ट्र गौरव’ ने गांधी जी के मुख्य विचारों को प्रस्तुत किया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के अवसर पर प्रातः काल राजघाट पर स्थित समाधि स्थल एवं दिन में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, तीस जनवरी मार्ग, नई दिल्ली में सर्वधर्म प्रार्थना और भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। राजघाट में सुबह की सभा में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, राहुल गांधी सहित कई विशिष्ट व्यक्तियों ने बापू की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस सभा में धार्मिक प्रार्थनाओं के बाद, डॉ. इंदु जैन ‘राष्ट्र गौरव’ ने गांधी जी के मुख्य विचारों को प्रस्तुत किया। मध्याह्न में गांधी स्मृति में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष श्री विजय गोयल और देश-विदेश से आए अतिथियों ने बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

पद्मश्री सोनू निगम द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजन ने लोगों को भक्ति में मग्न कर दिया। प्रार्थना सभा में सभी धर्म प्रतिनिधियों के साथ ही जैन प्रतिनिधि डॉ. इंदु जैन का सम्मान अंगवस्त्र देकर किया गया। विश्व शांति की भावना से ‘जैन प्रार्थना’ के अंतर्गत, डॉ. इंदु जैन ने “णमो जिणाणं-जय जिनेन्द्र-जय ऋषभदेव-जय महावीर” के उद्घोष के साथ प्रार्थना का शुभारंभ किया।

उन्होंने संस्कृत में मंगलाष्टक स्तोत्र का सस्वर वाचन किया, जो पूरे वातावरण में गूंज उठा। डॉ. इंदु जैन कई प्रतिष्ठित संस्थाओं से जुड़कर, बड़े मार्गदर्शकों के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में जैन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए धर्मप्रभावना कर रही हैं। उन्हें भारत सरकार के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में विशेषज्ञ सलाहकार सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

सर्वधर्म प्रार्थना और पद्मश्री सोनू निगम के भक्ति संगीत, साथ ही बच्चों के समूह गान के पश्चात, उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने सभी धर्म के प्रतिनिधियों का अभिवादन किया। इस सभा में जैन, बौद्ध, ईसाई, पारसी, बहाई, यहूदी, मुस्लिम, सिख और हिंदू सभी धर्म के प्रतिनिधियों ने बापू को नमन करते हुए विश्व शांति की भावना से प्रार्थनाएं कीं। गांधी जी की स्मृति में आयोजित संगीतमय भावांजलि, सर्वधर्म प्रार्थना और भक्ति संगीत का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, आकाशवाणी और विभिन्न समाचार चैनलों के माध्यम से लाखों लोगों तक पहुंचा।