रामकथा – श्रीफल जैन न्यूज़

कोटा में पद्मपुराण पर आधारित रामकथा का समापन : मुनि श्री जय कीर्ति जी ने सहयोगियों को सम्मानित किया
विशिष्ट रामकथाकार मुनि श्री जयकीर्ति जी रामपुरा स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में रामकथा का वाचन कर रहे हैं। राम कथा का रविवार को 10 वां दिन था। अकलंक स्कूल परिसर में रामपुरा में श्री रविषेणाचार्य विरचित पद्म पुराण आधारित प्रवाहमान जैन-रामकथा का समापन हुआ। कोटा से पढ़िए, यह खबर..

कोटा। विशिष्ट रामकथाकार मुनि श्री जयकीर्ति जी रामपुरा स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में रामकथा का वाचन कर रहे हैं। राम कथा का रविवार को 10 वां दिन था। अकलंक स्कूल परिसर में रामपुरा में श्री रविषेणाचार्य विरचित पद्म पुराण आधारित प्रवाहमान जैन-रामकथा का समापन हुआ। इस अवसर पर रामकथा समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अकलंक एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष जैन बज, सचिव अनिमेष जैन ने कि बताया मां जिनवाणी को पालकी में रखने का सौभाग्य महेंद्र कुमार जैन, मुन्नी जैन अतुल, शानू, लक्षिता पाटनी परिवार को मिला।

राजा श्रेणिक बनने का अवसर ऋषभ जैन सुनीता जैन चांदवाड़ परिवारजन को मिला। महेश जैन गंगवाल ने बताया कि मुनि श्री का पाद प्रक्षालन अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद शाखा कोटा के पदाधिकारियों ने किया। समापन के अवसर पर रामकथा को सफल बनाने में अपना अविस्मरणीय योगदान देने वाले श्रावक श्रेष्ठी का अभिनंदन किया गया। पीयूष बज, अकलंक स्कूल के समस्त स्टॉप, नवीन लुहाड़िया, महावीर ललित लुहाड़िया, महाराष्ट्र से आए विद्या सागर जैन संगीतकार, पारस जैन पार्श्वमणि, दस दिनों के पुण्यार्जक परिवार फोटो ग्राफर सन्मति जैन, सन्मति पाटनी का मुनि श्री ने करकमलों से सिर पर तिलक लगाकर स्वागत किया। राम सूत्र दिया।

मनुष्य राम आदि के उत्तम प्रेरणादायी चरित्र को सुनते हैं

अल्पाहार की व्यवस्था महावीर, ललित, नवीन लुहाड़िया परिवार तलवंडी की ओर से की गई। मंगलाचरण पाठ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार ने धर्म हो सच्चा साथी है जैसे दीपक बांती है सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। अकलंक स्कूल की दो बालिकाओं ने भक्ति पूर्ण नृत्य किया। मुनि श्री जयकीति जी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कथानक को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जो मनुष्य राम आदि के उत्तम प्रेरणादायी चरित्र को सुनते हैं। उनके प्रति मन में अतिशय भक्ति एवं प्रमोद को धारण करते हैं। उनका चिरसंचित पापकर्म हजार टुकड़े होकर नष्ट हो जाता है। हे विवेकी चतुर पुरुषों ! अपने अशुभ कर्मों को नष्ट करने के लिए एवं समीचीन मार्ग की प्राति के लिए इस परम पवित्र चरित्र का पठन-पाठन करो।

यदि इस भव से निर्वाण को पाओ तो अच्छा है

राम आदि द्वारा महेन्होदय उद्यान में जाकर सर्वभूषण केवली भगवान के मुखारबिंद से धर्मोपदेश सुनते हैं एवं विभीषण की जिज्ञासा शांत करते हुए भगवान् राम आदि के पूर्वभवों का वर्णन करते हैं। अपने पूर्वभव सुनकर कृतान्त वक्र सेनापति विरक्त हो जिनदीक्षा हेतु तत्पर होते हैं। राम उनसे कहते हैं कि तुम यदि इस भव से निर्वाण को पाओ तो अच्छा है यदि देव बनो तो संकट के समय मुझे प्रबोधन करने अवश्य आना तदनन्तर लक्ष्मण सीता आर्यिका माता को नमस्कार कर अनेक प्रकार से उनकी स्तुति एवं प्रशंसा करते हैं। इधर, भामंडल राज्य – विषय भोगों में प्रवृत्ति को ही मनुष्य जन्म की सार्थकता समझकर उसमें ही आसक्त रहते थे। एक दिन वज्रपात के आघात से मरण को प्राप्त होते हैं। संसारी जीव मैं ये कर चुका हूँ। ये कर रहा हूं और ये करूँगा ऐसा सदा सोचता रहता है परन्तु मैं मरूंगा इस बात पर विचार नहीं करता है।

धर्मरत्न मुनिराज के भक्तियुक्त हो दर्शन करते है

पुण्यशाली हनुमान कर्णकुण्डल नगर के जिनमदिर में विराजमान धर्मरत्न मुनिराज के भक्तियुक्त हो दर्शन करते है और विचार करते हैं कि इस संसार में मैंने करने योग्य समस्त कार्य कर लिए है अब मैं जिनपथ पर चलकर निज आत्मा का कल्याण करूंगा। जो जिनदर्शन-पूजा-में लीन है। ऐसे निर्मल चित्त के धारी मनुष्यों के लिए कोई भी कल्याण दुर्लभ नहीं है। उन्होंने 750 राजाओं सह जिनदिक्षा धारण की एवं मुक्ति पाई। सौधर्म इन्द्र के मुख से राम-लक्ष्मण के अटूट स्नेह की वार्ता सुन क्रीडा के रसिक दो देव कौतुहलवश लक्षमण को राम की मृत्यु की सूचना देता है। सुनते ही राम- अनुरागी लक्ष्मण मरण को प्राप्त होते हैं। यह देख दोनों देव विषाद युक्त हो पश्चाताप करते है। इज घटना से विरक्त लवकुश दीक्षा ले लेते हें..स्नेहासिक्त व्याकुल राम लक्ष्मण को सचेत करेने हेतु अनेक प्रयत्न करते हैं, मृत भाई को खिलाना – स्नान कराना- सजाना संगीत सुनाना आदि बालकवत चेष्टाएं करते हें.. जटायु एवं कृतान्तवक्र जो कि देव पर्याय में थे वे अविधज्ञान से राम कि चेष्टाए जान उनके पास आकर उन्हें प्रबोधित करते हैं जिससे राम शोक छोड सभी के साथ सरयु नदी के किनारे लक्ष्मण का दाह संस्कार करते हैं। मोह विरक्त राम का चित्त अनेक वैराग्यपूर्ण विचारों से युक्त हुआ। गुरुभक्ति युक्त राम सुव्रत मुनिराज से सुग्रीव आदि अनेक राजाओं के साथ जिनलिंग को धारण करते हैं एवं गुरु से अनुमति ले एकाकी विहार करते हैं।

सीतेन्द्र ने केवली भगवान् से क्षमा मांगी

निराबाध सुख की कामना से मुनि राम ने जो घोर तप किया उस तप का इस कलिकाल के मनुष्य ध्यान भी नहीं कर सकते हैं.सीता के जीव सीतेन्द्र द्वारा मोहवश योगिराज राम का ध्यान भंग करने के समस्त प्रयत्न विफल रहे एवं मुनिराज राम को केवलज्ञान की विभूति प्राप्त हुई। सीतेन्द्र ने केवली भगवान् से क्षमा मांगी आदि सुख -दुःख मय प्रेरक प्रसंगों का स्वरचित सुमधुर गीतों द्वारा वर्णन करते हुए गुरुदेव ने श्री राम आदि के चरित्र को सुनने एवं पढने का अद्भुत- अनुपम फल बताया।

सत्पुरुष गुणों एवं दोषों में से गुणों को ही ग्रहण करते हैं : रामकथा के आठवें दिन मुनिश्री जयकीर्ति ने सुनाए कई प्रभावी प्रसंग
मुनिश्री जय कीर्ति जी ससंघ रामपुरा स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान हैं। मुनिश्री यहां पद्म पुराण पर आधारित रामकथा का संगीतमय वाचन कर रहे हैं। कथा 30 नवंबर तक चलेगी। कोटा से पढ़िए, पारस जैन पार्श्वमणि की यह खबर…

कोटा। मुनिश्री जय कीर्ति जी ससंघ रामपुरा स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान हैं। मुनिश्री यहां पद्म पुराण पर आधारित रामकथा का संगीतमय वाचन कर रहे हैं। कथा 30 नवंबर तक चलेगी। कई जन्मों का पुण्य उदय जब जीवन में आता है तब जाकर ऐसा स्वर्णिम सुअवसर मिल पाता है। अकलंक संस्थान के अध्यक्ष पीयूष बज और सचिव अनिमेष जैन ने बताया कि आज मां जिनवाणी को मंदिर से पालकी में विराजमान करके मुनिश्री के कर कमलों में भेंट करने का सौभाग्य मैना जैन प्रतीक, विनीता, अनाया, तनीषा, वेद परिवार जन को मिला। राजा श्रेणिक बनने का अवसर पीयूष बज, कविता बज, प्रशस्त रिम्पी बज, विजय पाड़ा को मिला। उन्होंने प्रथम प्रश्न पूछा। महेश गंगवाल गुलाबबाड़ी’ ने बताया कि सकल दिगंबर जैन समाज समिति के अध्यक्ष विमल गोधा, नांता, विनोद टोरड़ी, जेके जैन, नरेश वेद, श्री दिगंबर जैन महासमिति कोटा संभाग की अध्यक्ष मधु शाह, आशा श्रीमाल, आशा सेठी, कविता बज, साधना मुवासा, इंदौर से पधारे किशोरकुमार, राजकुमार, चिन्मय जैन, देहरादून के पोमिल जैन आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित हुए।

प्रभु का वह जिनबिम्ब कलुषता को नष्ट करने वाला था

मुनिश्री जयकीर्ति जी ने धर्मसभा में कहा कि जिस प्रकार हंस दूध एवं जल से दूध ही ग्रहण करता है। उसी प्रकार सत्पुरुष गुणों एवं दोषों में से गुणों को ही ग्रहण करते हैं,। जिस प्रकार कौआ हाथियों के गंड स्थल में से मोतियों को छोड़कर मांस को ही ग्रहण करता है, उसी प्रकार दुर्जन गुणों को छोड़कर दोषों को ही ग्रहण करता है। जिस प्रकार उल्लू सूर्य को काला-काला ही देखता है, उसी प्रकार दुर्जन सबको दोषयुक्त ही देखता है। सरोवर के उपर की जाली कूड़ा-करकट रोक लेती है। राम-लक्ष्मण-सीता सहित सभी ने विभीषण के भवन में प्रवेश किया। जिसमें पाप को नष्ट करने वाले जिनालय मे पद्मरागमणि से निर्मित तेजवंत पद्म प्रभु भगवान का जिन बिम्ब था। सभी उस अनुगम प्रतिमा के दर्शन एवं स्तुति करते हैं, प्रभु का वह जिनबिम्ब कलुषता को नष्ट करने वाला था। ,राम लंका का राज्य संचालन विभीषण को ही सौंप देते हैं। राम आदि को लंका में सुखपूर्वक रहते हुए छः वर्ष व्यतीत हो जाते हैं।

पुण्य कर्म से प्राणियों के अचिंतित कार्य सुंदरता को प्राप्त होते हैं

इधर कौशल्या के दुःख निवारण के उद्देश्य से नारद राम की खोज करते हुए लंका में आए एवं माता की व्यथा सुनाते हैं।राम कहते हैं कि मां की सेवा पुण्यात्मा ही कर सकते हैं। सोलह दिनों में विभीषण हजारों विद्याधर कारीगर कुमारों द्वारा अयोध्या में अनेक जिनालय, नए-नए भवन, सरोवर, वापिकाओं, उद्यानों का निर्माण करवा देता है। वहां रत्नों की वर्षा करा देते हैं, सभी घर धन धान्य से भर दिए जाते हैं, पूरी अयोध्या की अदभुत सजावट कर दी जाती है। उस अयोध्या की सुंदरता का वर्णन सौ वर्षों में भी नहीं किया जा सकता है। पूर्वभव में किए हुए पुण्य कर्म से प्राणियों के समस्त अचिन्तित कार्य सुन्दरता को प्राप्त होते हैं। इसलिए पुण्य कार्य करते रहो जिससे संताप न भोगना पड़े।

वे भोग उपभोग छोडने का निश्चय करते

राम लक्षमण-सीता सहित सभी विद्याधर अयोध्या में पहुंचे। वहां माताओं एवं पुत्रों का सुखद मिलन व संवाद होता है। समस्त सुख सुविधाओं एवं अनुकूलता में रहते हुए भी भरत वैराग्य से परिपूर्ण है। वे धर्मफल का विचार करते हैं कि मैं कब इस राज्य से मुक्त होऊंगा। धर्म ही परम शरण है मैं इसकी उपासना कब करूँगा। वे भोग उपभोग छोडने का निश्चय करते। इधर त्रिलोक मंडन हाथी अयोध्या में उत्पात मचा देता है। किसी के रोकने पर भी वह नहीं रुकता है किंतु भरत के समीप आते ही वह शांत हो जाता है। उसे पूर्वभवों का स्मरण हो जाता है तभी अयोध्या नगरी में देशभूषण कुभूषण केवली भगवान का आगमन होता है। चारों भाई अपने परिजन पुरजनसह केवली भगवान् के दर्शनार्थ जाते हैं। वहा सभी धर्माेपदेश सुनते हैं।

अपने सारे कार्य आत्म- हितकारी विचार पूर्वक ही करना

वैरागी भरत एक हजार राजाओं के साथ जिनदीक्षा लेते हैं, कैकयी तीन सौं रानियों के साथ आर्यिका बन जाती है। हाथी अणुव्रत ग्रहण करता है। राजमहल में आने पर राम का राज्याभिषेक होता है, भामण्डल आदि के लिए राज्य विभाजन किया राजा है, शत्रुधन राज्य हेतु मथुरा का चयन करता है, मथुरा के राजा मधु एवं शत्रुध्न के मध्य भीषण युद्ध होता है, घायल मधु मन में विचारता है कि अब में विष्य-भोग- राज्य हेतु संसार में फंसने वाला कोई कार्य नहीं करूंगा। आज तक मैंने निराकुलता को नहीं पाया है। मैंने मोह में फंसकर धर्म में बुद्धि नहीं लगाई। समाधि मरणकर वे सानत स्वर्ग में देव बनते है, मित्र मधु की मृत्यु से क्षुभित चमरेन्द्र मथुरा में भयंकर महामारी फैलता है, सप्तऋषियों के तप के प्रभाव से महामारी दूर हो जाती है।कदाचित् मूर्ख की तो सेवा की जा सकती है किन्तु कृतघ्न को दूर से ही छोड देना चाहिए।

ीता को सिंहनाद अटवी में छोडने का आदेश दे दिया

जो मुनि को देखकर आसन नहीं छोड़ता,सम्मान नहीं करता है वह घोर मिथ्यादृष्टि, दीर्घ – संसारी होता है।जो सप्तऋषयों के आश्यर्यकारी प्रभाव को कहता व सुनता है वह शीघ्र ही चारों प्रकार मंगल को प्राप्त होता है, जो साधु समागम में तत्पर रहते हैं वे अपने सम्पूर्ण मनोरथ सिद्ध करते हैं।राम द्वारा पृथ्वी के समस्त जिनालयों को सझाने हेतु आज्ञा दी जाती है, महेन्दोदय उद्यान में प्रति दिन पुजनादि सम्पन्न ही ही रहे थे कि एक दिन उद्यान में स्थित राम के समीप प्रजा सीता के अपवाद की सूचना लेकर आयी। लक्ष्मण द्वारा राम को बार-बार सीता को नहीं त्यागने हेतु निवेदन करने पर भी राम नहीं माने एवं कृतान्त वक्त्र सेनापति को बुलाकर सीता को सिंहनाद अटवी में छोडने का आदेश दे दिया।

सम्यग्दर्शन स्थिर सुख देना वाला है

सेनापति सीता को दुःखी मन से वन में छोडकर राम द्वारा परित्याग करने की सुचना देता है,सीता सेना पति को राम के लिए संदेश देती है कि राम मेरे त्याग से विषाद मत करना, धैर्यपूर्वक न्याय – वत्सल हो प्रजा का पालन करना, जिस सम्यक्त्व के द्वारा भव्य जीव संसार से तिर जाते है उसकी भलीकार आरधना करना, साम्राज्य की अपेक्षा वह सम्यक्त्व ही श्रेष्ठ है क्योंकि साम्राज्य तो नष्ट हो जाता है परन्तु, सम्यग्दर्शन स्थिर सुख देना वाला है अभव्यों द्वारा की गई घृणा के कारण सम्यग्दर्शन मत छोड़ना वह दुर्लभ रत्न है वह अत्यन्त बड़ा अमृत फल है, संसार में बोलने से कौन किसको रोक सकता है अपने सारे कार्य आत्म- हितकारी विचार पूर्वक ही करना, मेरी उचित या अनुचित प्रवृत्ति को क्षमा कर देना…आदि प्रसंगों का अद्भुत विस्तृत वर्णन संगीतमय एवं कलापूर्ण शैली में गुरुदेव केमुखारविन्द से हुआ।

जीवन क्रियाशील बनाने के लिए रामचंद्र जी का चरित्र अवश्य ही सुनना चाहिए: मुनिश्री जयकीर्ति जी की रामकथा में उमड़े श्रावक-श्राविकाएं
विशिष्ट रामकथाकार अनुष्ठान विशेषज्ञ मुनिश्री जयकीर्ति जी रामपुरा स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान हैं। मुनिश्री के मुख से 30 नवंबर तक अकलंक स्कूल परिसर में भव्य रामकथा संगीत की सुमधुर धुनों के साथ चल रही है। कोटा से पढ़िए, पारस जैन पार्श्वमणि की यह खबर…

कोटा। विशिष्ट रामकथाकार अनुष्ठान विशेषज्ञ मुनिश्री जयकीर्ति जी रामपुरा स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान हैं। मुनिश्री के मुख से 30 नवंबर तक अकलंक स्कूल परिसर में भव्य रामकथा संगीत की सुमधुर धुनों के साथ चल रही है। श्रद्धालु भाव विभोर हो झूम उठते हैं। गुरुवार को रामकथा का सातवां दिन था। अकलंक संस्थान के अध्यक्ष पीयूष बज, सचिव अनिमेष जैन बताया कि मां जिनवाणी को पालकी में विराजमान कर गुरुदेव के कर कमलों में देने का सौभाग्य राजेश शर्मीला, भावी विपुल दिनेश पाटनी परिवार को मिला। महेश जैन गंगवाल ने बताया कि राजा श्रेणिक बनने का अवसर दिनेश कुमार नीलू, चिराग स्वेता, पराग श्रुति, रक्ष, नेहा, ऐरा, स्वर्ण मड़ि़या, कनवास वाले को मिला। मुनिश्री जय कीर्ति जी ने धर्मसभा में कहा कि जो मनुष्य कल्याणकारी वचनों को कहता अथवा सुनता है। वास्तव में वहीं मनुष्य है अन्य तो शिल्पकार द्वारा बनाए हुए मनुष्याकार पुतलों के समान है अर्थात जीवन में जीवंतता लाने के लिए एवं जीवन को क्रियाशील बनाने के लिए यह रामचंद्र जी का चरित्र निश्चित ही अवश्य ही सुनना चाहिए। अमृत समान आरोग्य प्रदायी सुगंधित जल को लाने के लिए हनुमान भामंडल एवं अंगद को भेजा जाता है। वे भरतादि के साथ द्रोणमेघ राजा से लक्षमण के जीवन रक्षार्थ विशल्या की याचना करने पर राजा मना करता है किन्तु कैकयी द्वारा समझाने पर वह कन्या को भेजता है, युद्ध भूमि में विशल्या का बहुमान, कन्या के समीप आते ही लक्ष्मण सचेत हो जाते हैं, संपूर्ण सेना के पास अमृतसम जल भेजा जाता है। जिससे समी स्वस्थ हो जाते हैं।

रावण की दृढ़ता देख मणिभद्र-पूर्णभद्र देव उपद्रव दूर करते हैं

राम द्वारा लक्ष्मण को विशल्या का संपूर्ण वृत्तांत वर्णन, लक्ष्मण का विशल्या के साथ वैभवपूर्ण विवाहोत्सव, रावण को नीति शास्त्र अनुसार मृगांक आदि मंत्रियों द्वारा सीता को लौटाने के लिए संबोधन, अष्टाह्निक पर्व में युद्ध विराम करके रावण अपने हजार स्वर्णखंभांे युक्त श्री शांतिनाथ जिनालय में दिव्य द्रव्यों से पूजन आदि करता है एवं बहुरुपिणी विद्या सिद्धि हेतु अचलासन में जाप में स्थित हो जाता है। इधर, रावण की विद्या सिद्धि की सूचना सुनकर धर्मयुक्त श्री राम के मना करने पर विद्याधर कुमार लंका में जाकर अनेक तोड फोड एवं उपद्रव करते हैं। रावण की दृढ़ता देख मणिभद्र-पूर्णभद्र देव उपद्रव दूर करते हैं, लक्ष्मण द्वारा निवेदन करने पर दोनों देव धर्म एवं नीति की रक्षार्थ मात्र रावण को विचलित करने का अनुमति देते हैं। कुमारों द्वारा अनेकानेक प्रकार से विचलित करने पर भी अटल रावण ने बहुरुपिणी विद्या सिद्ध कर ही ली। रावण द्वारा भय एवं स्नेह से सीता को आकर्षित करने के अनेक प्रयास किए गए। किंतु रामनिष्ठ सीता अटल रही।

विद्वानों का बैर केवल मरण पर्यंत ही होता है

राम के प्रति सीता का अदूट प्रेम देखकर रावण को अपनी गलती का एहसास हुआ फिर भी मोही रावण ने सीता की पाने अपनी विनाशकारी हठ नहीं छोडी एवं अनेक अपशकुनों को अनदेखा करके युद्ध भूमि में पहुंचा। रावण एवं लक्ष्मण का दस दिन तक बिना हार-जीत के युद्ध चलता है, अंत में क्रोधित हो रावण लक्ष्मण पर चक्ररत्न चला देता लेकिन, चक्र तीन परिक्रमा कर लक्ष्मण के हाथ में आ जाता है। लक्ष्मण कहता है – हे! रावण अब भी सीता को लौटाकर अपने राज्य का उपभोग करो किन्तु रावण अपने दुराग्रह को नहीं छोड़ता है। लक्ष्मण का चक्ररत्न रावण के वक्षस्थल को भेद देता है,

त्रिखंडाधिपति रावण जैसे पर्वत दूटकर गिरता है वैसे भूमि पर गिर जाता है। रावण की मृत्यु से विभिषण एवं मंदोदरी आदि समस्त रानियां का करुण विलाप सुनकर राम सबको सांत्वना देते हुए कहते है कि विद्वानों का बैर केवल मरण पर्यंत ही होता है। अतः हमारा कोई बैर नहीं है। राम लक्ष्मण सहित सभी पद्म सरोवर जाकर रावण का दाह संस्कार करते हैं, इंद्रजीत, मेघवाहन, कुंभकर्ण को भी दाह संस्कार में लाया जाता है वे तीनों विचार करते हैं। महामोह महादुःख देनेवाला है। राज्य एवं भोगों की आशा में कैसे जीवन का अंत हो जाता है।

देवों द्वारा केवल ज्ञान का महोत्सव मनाया जाता है

संसार में धर्म ही सार है अतः सुखदायी निर्ग्रंथ पद ही हमारे लिये श्रेय है। इधर, दिन के अंतिम प्रहर में 56 हजार मुनियों के साथ अनंतवीर्य मुनिराज आकाश मार्ग सें लंका में प्रवेश करते है, रात्रि के अंतिम प्रहर में अनंत वीर्य मुनिराज को केवल ज्ञान की प्राप्ति होती है, देवों द्वारा केवल ज्ञान का महोत्सव मनाया जाता है। इंद्रजीत मेघवाहन कुंभकरण जिन दीक्षा धारण करते हैं एवं मंदोदरी चंद्रनखा सहित 48 रानियां आर्यिका दीक्षा ग्रहण करती है। इधर राम, लक्ष्मण, विभीषण आदि लंका में प्रवेश करते हैं, उन्नत प्रीति युक्त राम सीता का मिलन एवं संवाद, राम सीता का देवताओं द्वारा प्रशंसा एवं बहुमान..आदि कथानकों का अत्यन्त नवरसयुक्त मनमोहक शैली से श्रीरामभक्तों को गुरुदेव ने मंत्रमुग्ध कर दिया। संपूर्ण सभा आनंद में सराबोर हो गई।

श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना : मुनि श्री साक्ष्य सागर जी महाराज ने सुनाई दशानन और बाली की गाथा
आगरा@राहुल जैन । निर्मल सेवा सदन छीपीटोला में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रिय शिष्य परम पूज्य मुनि श्री योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री निवृत सागर जी महाराज के सानिध्य में आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना हुई l इसके बाद दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, मंगलाचरण सहित कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। मुनि श्री साक्ष्य सागर जी महाराज जी ने पद्‌म पुराण को कथा के अन्तर्गत अपनी मंगलमय वाणी में बताया कि दशानन का विमान जब कैलाश पर्वत पर अटक गया तो उन्होंने इस कारण तपस्यारत मुनिराज बाली को माया ओर क्रोधावेश में कटु वचन कह कर, अपनी संचित शक्तियों का आह्वान कर कैलाश पर्वत का उखाड़ फेंकने का प्रयास किया। लेकिन बाली मुनिराज ने अपने पैर के अंगूठे से पर्वत को दबा दिया, जिससे दशानन चीत्कार कर उठाा।

उसकी रानियों ने मुनिराज से उनको प्राणदान देने की प्रार्थना की l मुनिराज ने करुणावश दशानन का अभय प्रदान किया और उनके रुदन के देखकर दशानन रावण के नाम से प्रसिद्ध हुआ l इस मौके पर मंदिर कमेटी (कार्यवाहक अध्यक्ष एकांत) अनिल जैन कांटा, मंत्री प्रवेश जैन, रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन सी.ए,राजेश जैन, विवेक जैन, आशु जैन (बाबा), रोहित जैन, दिनेश जैन, राजीव जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि मौजूद थे l 2 अगस्त 2023 को सुबह 8:30 बजे आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना का कार्यक्रम निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला आगरा में होगा l