राजेश शाह – श्रीफल जैन न्यूज़

श्रुत पंचमी पर दिगंबर जैन समाज डडूका ने की जिनवाणी आराधना : प्राचीन ग्रंथों और शास्त्रों का किया संरक्षण, आचार्य पुष्पदंत-भूतबली का स्मरण
डडूका में दिगंबर जैन समाज द्वारा श्रुत पंचमी पर्व श्रद्धा, भक्ति और ज्ञान आराधना के साथ मनाया गया। पार्श्वनाथ जिनालय में अभिषेक, जिनवाणी पूजन एवं प्राचीन ग्रंथों के संरक्षण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजजनों ने शास्त्रों के महत्व को स्मरण करते हुए जिनवाणी माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। पढ़िए अजीत कोठिया की यह रिपोर्ट

डडूका। दिगंबर जैन समाज डडूका द्वारा ज्ञान और शास्त्रों की आराधना का महापर्व श्रुत पंचमी पारंपरिक श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने जिनवाणी माता की आराधना कर जैन धर्म के प्राचीन ग्रंथों एवं शास्त्रों के संरक्षण का संकल्प दोहराया।

पार्श्वनाथ भगवान का हुआ अभिषेक

श्रुत पंचमी पर्व पर प्रातःकाल पार्श्वनाथ जिनालय के गर्भगृह में मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ का जलाभिषेक जय सेठ एवं प्रदीप सेठ परिवार द्वारा सम्पन्न किया गया। प्रथम तीन अभिषेककर्ताओं में रमणलाल शाह, अजीत कोठिया एवं अनिल कोठिया को यह पुण्य लाभ प्राप्त हुआ।

जिनवाणी माता को समर्पित किए अर्घ्य

पार्श्वनाथ जिनालय परिसर में श्रुत पंचमी के उपलक्ष्य में राजेंद्र कोठिया के मंत्रोच्चार के साथ जिनवाणी माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से अर्घ्य समर्पित कर ज्ञान की अधिष्ठात्री जिनवाणी माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

प्राचीन ग्रंथों का किया संरक्षण एवं श्रृंगार

श्रुत पंचमी के अवसर पर जिनालय में सुरक्षित प्राचीन ग्रंथों, शास्त्रों एवं पाण्डुलिपियों की विशेष साफ-सफाई, संरक्षण एवं सज्जा की गई। मुकेश शाह, समाज अध्यक्ष राजेश शाह, अनिल कोठिया, राजेंद्र कोठिया, अजीत बी. शाह, निवेश शाह, प्रदीप सेठ, केशवलाल शाह, बदामीलाल कोठिया, धनपाल शाह, मनोज एस. शाह, भरत जैन, चंद्रपाल शाह सहित अनेक समाजजनों ने इस कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।

जिनवाणी को नवीन वस्त्रों और बंधनों से आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे मंदिर परिसर का वातावरण अत्यंत भक्तिमय एवं आध्यात्मिक दिखाई दिया।

आचार्य पुष्पदंत और भूतबली का किया स्मरण

श्रुतपंचमी के अवसर पर जैन धर्म के महान ग्रंथ षट्खण्डागम के रचयिता आचार्य पुष्पदंत एवं आचार्य भूतबली का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जिनवाणी ही आत्मकल्याण, सम्यक ज्ञान और मोक्षमार्ग की आधारशिला है तथा इसके अध्ययन और संरक्षण से ही धर्म की परम्परा जीवित रहती है।

ज्ञान आराधना का दिया संदेश

समाजजनों ने श्रुत पंचमी को केवल एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि ज्ञान, स्वाध्याय और आत्मचिंतन का महोत्सव बताते हुए नियमित शास्त्र अध्ययन का संकल्प लिया। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और ज्ञानमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

समाज प्रवक्ता राकेश शाह ने बताया कि श्रुत पंचमी पर्व ने समाज में जिनवाणी के प्रति श्रद्धा और शास्त्र संरक्षण की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया है।

गांव के प्रति ऐसा जुड़ाव महामस्तकाभिषेक में अपने गांव छानी के 90 लोगों को उनके कलश के साथ लेकर गए राजेश शाह: अपनी जन्मभूमि से जुड़े रहने और आभार मानने के लिए गांववासियों के लिए कर रहे काम
अहमदाबाद । कहते है पंछी भोजन की तलाश खत्म कर कही से भी अपने घर ही लौटते है, और वह घर उन्हें पूरे मन से स्वीकार कर उनका स्वागत करता है। ऐसे ही राजस्थान के छानी गांव में 31 अगस्त 1957 में जन्मे राजेश शाह है जो अपने देश मुश्किल दौर का सामना करके तो लौटे पर अपनी रूट्स से जुड़े रहे और अपने साथ 150 लोगों को साथ लेकर आए। राजेश शाह बताते है मैं 1982 में  व्यवसाय के लिए कुवैत गया जहां पर मैंने दस साल व्यवसाय किया। 1990-91 में  खाड़ी संकट के दौरान वापस भारत लौट कर आना पड़ा। इस समय मैं अकेला भारत नहीं लौटा अपने साथ 150 अपने लोगों को साथ लेकर लौटा। जिन्हें मदद की ज़रुरत थी उनकी मदद भी की। इस मुश्किल दौर में अपना देश अपना गांव और अपने लोगों का महत्व जाना। तभी से तय कर लिया था कि अपने देश में रह कर ही अपनी जन्मभूमी गांव और समाज के लिए मैं तत्पर रहुंगा और सिर्फ इतना ही नहीं अपने गांववासियों को भी समाज से जोड़े रखने और उन्हें आगे लाने का काम करुंगा जिसकी कोशिश जारी है।

राजेश जी के बारे में –

राजेश बताते है मेरे इस सेवा कार्य में मेरी पत्नि विमला शाह हर मोड़ पर मेरे साथ खड़ी है वहीं मेरा बड़ा बेटा भद्रेश मुंबई में बिल्डर है। दूसरा बेटा भावेश अमेरिका से लौटकर मुंबई में बड़े भाई के साथ व्यवसाय संभाल रहा है। दामाद राजेश जैन उदयपुर के ख्यात पीडियाट्रिशियन है तो बेटी एमबीए है। व्यवसाय और अपने द्वारा किए गए सेवा कार्यों पर बात करते हुए कहा कि मैंने कुवैत से लौटकर फर्नीचर का व्यवसाय शुरू किया। व्यवसाय को आगे बढ़ाने की कढ़ी में ही मैंने स्टील फर्नीचर का कारखाना शुरू किया। डुंगरपुर में व्यवसाय के साथ ही कई संस्थाओं से जुड़ कर सेवा कार्य में भी संलग्न रहा।  वहीं वुडन और स्टील फर्नीचर का व्यवसाय बैच कर मुंबई और उदयपुर में अपना दूसरा व्यवसाय शुरू किया। इस दौरान उदयपुर में संस्थाओं से जुड़ कर सेवा कार्य किए।

इसके साथ ही समाज में अच्छी पहचान बनाते हुए महासभा राष्ट्रीय संस्था में उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे है। वहीं बाहुबली भगवान श्रवणबेलगोला मस्तकाभिषेक में राजस्थान से संयोजक के रुप में कार्य किया। साथ ही मस्ताभिषेक के दौरान अपने गांव के और आने परिचित  120  लोगों को उनके कलश के साथ लेकर गए और अभिषेक करवाया। वही हाल ही में मांगीतुंगी में हुए महामस्तकाभिषेक में गांव के 90 लोगों को लेकर गए और महामस्तकाभिषेक करवाया ।

जारी रखेंगे सेवा कार्य –

राजेश जी बताते है बच्चे बिज़नेस संभाल रहे है तो मैंने अपने आपको सेवाकार्य के लिए सेवतंत्र कर लिया है। कई संस्थाओं के साथ जुड़ कर मेरे सेवाकार्य जारी है हालही में रायगढ में पुराने मंदिर को तोड़ कर उसका जीर्णोध्दार में सहयोग कर रहें ।  इस प्रकार जीर्णोध्दार के कार्य जारी रहेंगे ।  वहीं महासभा के लिए अपने अपने दोस्त डॉ. विनीत जैन  से म्यूज़ियम के लिए जमीन उपलब्ध करवाई।

ऐसे ही महावीर में 24 साल बाद 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक महामस्ताभिषेक किया जा रहा है। इसके लिए राजस्थान से मुझे संयोजक बनाया गया। सभी ने मिल कर महामस्ताभिषेक के लिए 2000 रुपए जनमंगल कलश रखा गया, जिससे हर व्यक्ति भाग ले सकें।

इस लोटरी सिस्टम के ज़रिए वे लोग जो 2 लाख रुपए खर्च नहीं कर सकते वे 2000 रुपए दे कर महाभिषेक कर सकेंगे।

आने वाले समय में सेवा कार्य की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए साधू आहार विहार के लिए कमिटी बना कर व्यवस्था पर विचार कर रहे है। इसके साथ ही संत भवन, छात्रावास और हॉस्पिटल बनाने जैसी योजना शामिल है जिससे लोगो को सुविधा मिल सकें।

कार्य और अचिवमेंट –

वर्ष 1996-97 में रोटरी क्लब डूंगरपुर के अध्यक्ष रहे एवं ऐतिहासिक सामाजिक कार्यों को अंजाम दिया।

डूंगरपुर में सुप्रकाश ज्योति –      मंच द्वारा इन्हें वागड़ रत्न और नगर परिषद द्वारा डूंगरपुर रत्न से नवाज़ा गया।

1997-2001तक यह डूंगरपुर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के भी अध्यक्ष रहे जिसके अंतर्गत रिकॉर्ड नंबर ऑफ़ नए मेंबर्स बनाए एवं आस पास के सभी व्यापारियों को चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स से जोड़ा।

वर्ष 2007 में  बिल्डर्स असोसिएशन ऑफ़ उदयपुर के उपाध्यक्ष रहे एवं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में सराहनीय काम किए।

2018 में बाहुबली मस्तकाभिषेक के दौरान राजस्थान प्रांत के मुख्य संयोजक रहे व कई लोगों की यात्रा एवं अभिषेक का संयोजन किया।

उदयपुर में बाहुबली मंच द्वारा इन्हें समाज रत्न से नवाज़ा गया।

दो वर्षों से भारत वर्षीय दिगंबर तीर्थ संरक्षणी महासभा के राजस्थान प्रान्त के अध्यक्ष हैं ।

वर्तमान में ये ध्यानेादय तीर्थ क्षेत्र उदयपुर के ट्रस्टी है एवं चतुर्मास कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

हालही मैं मेवाड़ जैन समाज द्वारा इन्हें मेवाड़ जैन समाज गौरव अलंकरण से नवाजा गया है।

भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है।

श्रीफल फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी के रूप में भी कार्यरत है।

साथ ही अपने गांव छानी में समवशरण बना रहे है।

नई पीढ़ी को संस्कृति, संस्कार और महापुरुषों से अवगत कराने के लिए सोशल मीडिया पर कर रहे प्लेटफार्म तैयार…

श्रीफल फाउण्डेशन द्वारा नई पीढ़ी को आचार संस्कार और अपनी संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। जिसे जल्द ही

आचार्य,मुनि,आर्यिका माता से संस्कृति, संस्कार और आशीर्वाद लेकर समाज के कार्य करने वालों से विचार कर शुरू किया जाएगा।

राजेश शाह से जुड़ी यह खबर भी पड़े

छानी गांव में बनवा रहे हैं समवसरण