राजीव सिंघई मोनू – श्रीफल जैन न्यूज़

शरद पूर्णिमा पर हुआ सेवा और समर्पण का पर्व : विद्यासागर, समयसागर व ज्ञानमती माताजी के अवतरण दिवस पर रक्तदान व खीर वितरण से महरौनी धन्य हुआ
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आचार्य विद्यासागर जी, आचार्य समयसागर जी व आर्यिका ज्ञानमती माताजी के अवतरण दिवस पर महरौनी में रक्तदान शिविर एवं खीर वितरण का आयोजन हुआ। श्रद्धा, सेवा और संवेदना से ओतप्रोत इस आयोजन में 60 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…

महरौनी (ललितपुर)। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आध्यात्म जगत के सूर्य आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज, आचार्य श्री समय सागर जी महाराज तथा आर्यिका रत्न ज्ञानमती माताजी के अवतरण दिवस पर नगर का वातावरण धार्मिक भावनाओं और सेवा-संवेदना से सराबोर रहा। इस अवसर पर दिगम्बर जैन पंचायत महरौनी द्वारा गांधी चौक बाजार में रक्तदान शिविर एवं खीर वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन जैन युवा संघ महरौनी एवं ईशानिका फाउंडेशन टीकमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में मुनिश्री गुरूदत्त सागर जी महाराज और मुनिश्री मेघदत्त सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रजनीश कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बडौनिया, कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह एवं सेंट्रल बैंक के प्रबंधक निहाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंगलाचरण अंकी चौधरी ने किया।

मुख्य अतिथियों का स्वागत दिगम्बर जैन पंचायत एवं जैन युवा संघ ने माल्यार्पण और शाल भेंट कर किया। इस मौके पर 60 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर समाजसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उपजिलाधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा दान है, इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। समाज को ऐसे मानवीय प्रयासों से सदैव जुड़ना चाहिए।” कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बडौनिया ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सहयोग और संवेदना की भावना को बल मिलता है।

गांधी चौक समर्पण और संस्कार की मिसाल

इस अवसर पर डॉ. विकास जैन (ब्लड बैंक प्रभारी), डॉ. अजय चौरसिया (ब्लड बैंक टीकमगढ़), अतुल जैन, राजेन्द्र, प्रदीप, प्रियंक बैध, दीपक मिश्रा, आदर्श जैन, आशीष जैन एडवोकेट, अखिलेश जैन एवं सौरभ पालीका को सम्मानित किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और प्रतीक चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम के अंत में खीर वितरण के साथ पुण्य-संचयन का भावमय वातावरण बना।

शरद की चाँदनी में जब सेवा, श्रद्धा और आध्यात्म का संगम हुआ, तब महरौनी का गांधी चौक सचमुच समर्पण और संस्कार की मिसाल बन गया। मंच संचालन नितिन शास्त्री ने किया।

अध्यात्म जगत के सूर्य — आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज : शरदपूर्णिमा की तेजस्वी तप-ज्योति
शरदपूर्णिमा की चाँदनी जब धरती को आच्छादित करती है, तब आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का तप जीवन प्रेरणा का केंद्र बन जाता है। त्याग, ज्ञान और संयम की त्रिवेणी का संगम— यही उनका जीवन संदेश है। रिपोर्ट: राजीव सिंघई मोनू

“जहाँ चाँद की चाँदनी अमृत बरसाए, वहाँ तपस्वी की आभा आत्मा को जगमगाए!”

जब शरदपूर्णिमा की शीतल चाँदनी सम्पूर्ण धरती पर अमृत बरसाती है, तब जैन संतों की परंपरा में यह रात्रि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की स्मृति और साधना से आलोकित मानी जाती है। यह सिर्फ एक पूर्णिमा नहीं, बल्कि वह रात्रि है जब त्याग, तप और ज्ञान का संगम धरती पर उतरता है।

संघ की शुचिता में जन्मा तप का दीपक 10 अक्टूबर 1946 को कर्नाटक के बेलगाम जिले में जन्मे इस दिव्य आत्मा ने बचपन से ही सांसारिक मोह से दूरी बना ली। जब अन्य बालक खेलकूद में रमते थे, तब उन्होंने आत्मा के भीतर झाँकने की राह चुनी। संत ज्ञानसागर जी महाराज के सान्निध्य में मिली दीक्षा ने उनके जीवन को धर्म के मार्ग पर स्थिर कर दिया।

आत्मानुशासन की जीवित प्रतिमा आचार्य श्री का जीवन अनुशासन और तपस्या का प्रतीक है। सीमित आहार, संयमित वाणी और निरंतर ध्यान— ये उनकी जीवनशैली का हिस्सा हैं। बिना किसी सुविधा के, वे आज भी दिगंबर परंपरा के कठोरतम नियमों का पालन करते हुए निरंतर विहाररत हैं। उनका हर कदम धर्म और राष्ट्र के लिए समर्पित है।

ज्ञान का आलोक — साहित्य से संस्कार तक उनकी लेखनी ने अध्यात्म की नई दिशा दी। मूकमाटी, भावना भारती, न्यायसार, संसार की परिभाषा जैसे ग्रंथों से न केवल विचारों का प्रकाश फैला, बल्कि संस्कारों का बीजारोपण भी हुआ। उनकी वाणी से निकले शब्द आज हजारों युवाओं के लिए जीवन-दर्शन बन चुके हैं।

समाज-निर्माण की दिव्य प्रेरणा आचार्य श्री का जीवन केवल तप नहीं, समाज-निर्माण का भी संकल्प है। उनकी प्रेरणा से देशभर में शिक्षा-संस्थाएँ, पुस्तकालय, संस्कार केंद्र और गोशालाएँ स्थापित हुईं। उनका संदेश सदा यही रहा— “सच्चा विकास वह नहीं जो शरीर को सुख दे, बल्कि वह है जो आत्मा को शुद्ध करे।”

शरदपूर्णिमा का आध्यात्मिक संदेश जैसे शरदपूर्णिमा की चाँदनी अंधकार को मिटाती है, वैसे ही आचार्य श्री का जीवन अज्ञान के अंधकार को दूर करता है। उनकी तपश्चर्या से प्रेरित होकर असंख्य मुनि, आर्यिका और श्रावक आत्मोन्नति के मार्ग पर अग्रसर हैं।

समर्पण की ज्योति अमर रहे आज करोड़ों हृदयों में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज श्रद्धा, संयम और शुद्धता के प्रतीक हैं। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि सच्चे तप का प्रकाश कभी मंद नहीं पड़ता— वह युगों तक मार्ग दिखाता रहता है।

“शरद की चाँदनी मिटाती है अंधकार, और आचार्य विद्यासागर जी का जीवन जगमगाता है संसार!”

शैक्षिक महाक्रांति, मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत तथा सामाजिक सेवा कार्य में अनवरत योगदान : ललितपुर के राजीव सिंघई मोनू सहित भारत वर्ष के 9 विशिष्ट पत्रकार राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन व पीडब्ल्यूएस शिक्षालय मीडिया प्रकोष्ठ में सम्मिलित
भारतवर्ष के विभिन्न मीडिया परिवार से जुड़े 9 विशिष्ट पत्रकारों सुभाष चंद्र पाण्डेय (जौनपुर), भानु प्रताप सिंह (हरदोई), अहमद रजा खान (गोण्डा), करीम खान (गोण्डा) संजय धर द्विवेदी (प्रयागराज), हरि ओम सिंह (हापुड़) , राजीव सिंघई (ललितपुर) मान सिंह (ललितपुर), जतिन चतुर्वेदी (प्रतापगढ़) सोशल मीडिया को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो तथा पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के मीडिया प्रकोष्ठ में सम्मिलित किया गया है। पढ़िए यह रिपोर्ट…

प्रयागराज। भारतवर्ष के विभिन्न मीडिया परिवार से जुड़े 9 विशिष्ट पत्रकारों सुभाष चंद्र पाण्डेय (जौनपुर), भानु प्रताप सिंह (हरदोई), अहमद रजा खान (गोण्डा), करीम खान (गोण्डा) संजय धर द्विवेदी (प्रयागराज), हरि ओम सिंह (हापुड़) , राजीव सिंघई (ललितपुर) मान सिंह (ललितपुर), जतिन चतुर्वेदी (प्रतापगढ़) सोशल मीडिया को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो तथा पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के मीडिया प्रकोष्ठ में सम्मिलित किया गया है।

उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि मीडिया प्रकोष्ठ में सम्मिलित किए गए इन सभी 9 विशिष्ट पत्रकारों के बारे में सबसे विशेष बात यह है कि इन्होंने पीडब्ल्यूएस शैक्षिक महाक्रांति, मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य अभियान से संबंधित सभी शत प्रतिशत समाचारों को विगत लंबे समय से लगातार कवरेज, प्रकाशन व प्रसारण करके समाज एवं देश के आम जनमानस में पीडब्ल्यूएस शौक्षिक महाक्रांति, मानवाधिकार संरक्षण, भ्रष्टाचारमुक्त भारत व सामाजिक सेवा कार्य के प्रति एक नई जन जागरुकता पैदा की है। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि मीडिया प्रकोष्ठ के इन सभी 9 विशिष्ट पत्रकारों को आगामी 15 अगस्त 2024 को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।