रजत रथयात्रा – श्रीफल जैन न्यूज़

1008 कलशों से दर्शनोदय के खड़े बाबा का महा मस्तिकाभिषेक: चक्रवर्ती की भव्य रजत रथयात्रा का थूवोनजी में किया भव्य स्वागत
चक्रवर्ती रथयात्रा, रजत विमान, देव शास्त्र गुरु यात्रा का मंगलवार को सुबह दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी पहुंचने पर अंचल से पहुंचे हजारों भक्तों ने कमेटी के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद खड़े बाबा भगवान आदिनाथ स्वामी का 1008 कलशों से महामस्तिकाभिषेक किया गया। अशोकनगर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…

अशोक नगर। अशोक नगर से दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी के लिए मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज, क्षुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री वरिष्ठ सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री विदेह सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया, मुकेश भैया के निर्देशन में चल रही चक्रवर्ती रथयात्रा, रजत विमान, देव शास्त्र गुरु यात्रा का मंगलवार को सुबह दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी पहुंचने पर अंचल से पहुंचे हजारों भक्तों ने कमेटी के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद खड़े बाबा भगवान आदिनाथ स्वामी का 1008 कलशों से महामस्तिकाभिषेक किया गया। जिसका सौभाग्य क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल एवं विकास कुमार आनंद जैन ठौरा परिवार कोटा को मिला।

रथयात्रा का ग्रामीण क्षेत्र में भी हुआ भव्य स्वागत

इसके पहले चक्रवर्ती की भव्य रथयात्रा रजत रथयात्रा का प्रातः काल की बेला में दर्शनोदय तीर्थ थूवोनजी में भव्य प्रवेश हुआ। जहां इस दौरान थूवोनजी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र रोकड़िया, संजीव श्रागर, धर्मेंद्र रोकड़िया, संजीव जैन, महामंत्री मनोज भैसरवास, कोषाध्यक्ष प्रमोद मंगलदीप, मंत्री शैलेंद्र दद्दा राजेंद्र हलवाई, प्रदीप रानी जैन, समाज अध्यक्ष राकेश कांसल, महामंत्री राकेश अमरोद, कोषाध्यक्ष सुनील अखाई, उपाध्यक्ष अजीत बरोदिया, प्रदीप तारई, राजेंद्र अमन, मंत्री शैलेंद्र श्रागर, मंत्री विजय धुर्रा, मीडिया प्रभारी अरविंद कचनार, यात्रा संयोजक नितिन बज, नीलेश बड़कुल, कपिल मिर्ची, विपिन सिंघई उपस्थित रहे। इस विशाल रथयात्रा का ग्रामीण जन अपने द्वार पर गोबर से लीपकर चौक पूर कर पाद प्रक्षालन की प्रतीक्षा कर रहे थे। इनको सौभाग्य प्राप्त हुआ।

अधिकारी और राजनेता भी रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया ने कहा कि अशोकनगर वालों को इस रथयात्रा को चलाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ लेकिन, पूरे अंचल के भक्तों ने अपने नगरों से रथों के साथ बैंडबाजे सहित भाग लेकर खुशियों को बढ़ा रहे थे। इस दौरान जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि इस रथयात्रा के प्रारंभ कलेक्टर आदित्यसिंह, एसपी राजीव मिश्रा, पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र सिंह यादव, नपं अध्यक्ष नीरज मनोरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अजयसिंह यादव सहित अन्य प्रमुख जनों ने अभिनंदन किया।

सत इंद्रों से पूजित होने पर बड़े बाबा का अतिशय बढ़ेगा- मुनि श्री सुधासागरजी

इसके पहले विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ने कहा कि इतनी विशाल चक्रवर्ती रजत रथयात्रा लेकर आप लोग आए। इससे भगवान को कुछ भी नहीं होगा। सत इंद्रों से पूजित हो जाने पर भगवान का अतिशय तो बढ़ेगा ही आप सभी भक्त लोगांे के भंडार भरेंगे।

आज भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भौतिकता से मुक्त

इसके पहले शाम को ललोई ग्राम में रजत रथ पदयात्रा का पड़ाव हुआ। जहां विशाल किसान सभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री सुधासागरजी महाराज ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। ग्रामीण व्यवस्था कल भी साफ सुथरी थी, आज भी यहां भौतिकता हावी नहीं हुई। यदि हम सब मिलकर अपने देश को व्यसनों से मुक्त करने में सफल हो गए तो भारत को विश्व महा शक्ति बनने में समय नहीं लगेगा क्योंकि, हमारे पास युवा शक्ति बहुत है। प्रकृति संसाधनों भरपूर है। सब कुछ होते हुए यदि व्यक्ति व्यसनों में चला जाता है तो कार्य क्षमता समाप्त हो जाती है। हमें अपने राष्ट्र के निर्माण में योगदान के लिए आगे आना होगा।