युवक महासंघ मध्यप्रदेश इकाई – श्रीफल जैन न्यूज़

युवक महासंघ मध्यप्रदेश इकाई की मांग : पैदल विहार के समय सुरक्षा के लिए सरकार ठोस कार्ययोजना बनाए
अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर युवक महासंघ मध्यप्रदेश ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मांग की की पिछले कई वर्षों से पैदल विहार करने वाले साधु-साध्वी भगवन्तों के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट व वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे अनेक साधु साध्वी भगवंत असमय काल कलवित हो रहे हैं। पढ़िए जीवन लाल जैन की रिपोर्ट…

नागदा। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर युवक महासंघ मध्यप्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा जावरा युवक महासंघ नागदा अध्यक्ष कुशल भंसाली, युवक महासंघ मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन नागदा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मांग की की पिछले कई वर्षों से पैदल विहार करने वाले साधु-साध्वी भगवन्तों के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट व वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे अनेक साधु साध्वी भगवंत असमय काल कलवित हो रहे हैं।

उक्त घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों से ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग की, अभी-अभी तो साधु साध्वी भगवंत के साथ अभद्र व्यवहार मारपीट, वाहन दुर्घटनाओं में एक दम वृद्धि हुई है, जिससे जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। पिछले एक माह में 27 मई से 26 जून के बीच 5 अमानवीय घटनाएं पैदल विहार कर रहे साधु साध्वी भगवंत के साथ घटित हुईं। 27 मई भरूच से देरोल पैदल विहार में नीतिसूरिजी महाराज संघ की साध्वी जी मंगलवर्धना श्रीजी आदि ठाणा 6 के साथ अभद्र व्यवहार व बेल्ट से पिटाई असामाजिक तत्व द्वारा की गई। 30 मई – चितौड़ से आगे पैदल विहार में साधु भगवंतों के साथ वाहन दुर्घटना हुई, जिसमें एक साधु भगवंत असमय देव लोक गमन हुआ और एक साधु भगवंत गंभीर घायल हुए। 15 जून – कसारा घाट नासिक परम पूज्य साध्वी भगवंत सिद्धायिका श्री जी व हर्षा यिका श्री जी महारासाहब का वाहन दुघर्टना में देव लोक गमन हो गया।

18 जून – परम पूज्य आचार्य श्री देवेंद्रसूर श्वरजी महारासहब के शिष्य देव चंद्र सागर सुरीश्वर जी महारासाहब का पालीताना तीर्थ की ओर विहार करते समय वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल हुए। 26 जून – परम पूज्य प्रव्रतिनी महोदया सज्जन मणि श्री शशिप्रभा श्री जी महारासाहब का पश्चिम बंगाल पांस कूड़ा कोला घाट के पास सड़क दुर्घटना में देव लोक गमन हो गया।

जैन समाज में आक्रोश

पिछले एक माह में घटित उपरोक्त अमानवीय घटनाओं से सम्पूर्ण जैन-अजैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। सभी साधु साध्वी भगवंत पैदल विहार करते हुए समाज विकास व राष्ट्र विकास के लिए निरंतर कार्य करते हैं। सम्पूर्ण देश में अहिंसा, शांति, अमन चैन, भाईचारे का संदेश देते हैं। सभी साधु साध्वी भगवंत राष्ट्र की धरोहर हैं इसलिए इनकी सुरक्षा की जवाबदारी केंद्र सरकार राज्य सरकार की रहती है। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर युवक महासंघ के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी सुनील गांग इंदौर, संजय जैन जैन मोटर्स, विनोद बरबोटा उज्जैन, निलेश सकलेचा इंदौर, अजेश कोठारी उज्जैन, अभय जैन भयाजी उज्जैन, राकेश जैन पप्पू नीमच, संतोष मेहता नागदा, सपन जैन, मंगल नाहर शाजापुर, दिलीप सकलेचा नलखेड़ा, प्रकाश गांधी, रितेश ख़बिया उज्जैन, इंद्रेश चंडालिया सैलाना, शैलेश कोठारी नामली, विनोद मेहता, नगीन संकलेचा, निलेश सुराणा जावरा, विजय बोहरा खंडवा, हार्दिक मेहता, राजेंद्र दरडा रतलाम, भरत चौधरी देवास, सुनील पटवा इंदौर, हिम्मत डांगी, नवीन सकलेचा मंदसौर, प्रवीण डूंगरवाल नयागांव, संदीप भंडारी महिदपुर रोड, राकेश नाहर दसई, राहुल रांका आलोट, प्रकाश जैन झारडा, अनिल नाहर भानपुरा ने कहा है कि पैदल विहार करने वाले जैन साधु साध्वी भगवंतो के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटनाओं के रोक थाम के लिए 8 माह पुलिस सुरक्षा प्रदान करें। इसकेसाथ ही पैदल विहार करने वाले साधु साध्वी भगवतों, सावन माह में पैदल चलने वाले कांवड़ यात्रियों व सेकडों किलोमीटर पैदल चलने वाले बाबा रामदेव के भक्तों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कार्य योजना बनाई जाए।