मोबाइल डेंटल वैन – श्रीफल जैन न्यूज़

टीएमयू की मोबाइल डेंटल वैन ने सामाजिक सरोकार को दिया बढ़ावा : आधुनिक वैन ने वैदिक वानप्रस्थ आश्रम में किया वृद्धों के दांतों का परीक्षण
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की अति आधुनिक वैन ने वैदिक वानप्रस्थ आश्रम में पहुंचकर वृद्धों के दांतों का परीक्षण किया। आधुनिक मोबाइल डेंटल वैन के जरिए घर बैठे सीनियर सिटीजंस से लेकर ग्रामीणों के दांतों की प्राथमिक चिकित्सा करता है। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर का भी सामाजिक सरोकार से गहरा नाता है। न केवल डेंटल कॉलेज कैंपस में समय-समय पर कैंप लगाता है, बल्कि अति आधुनिक मोबाइल डेंटल वैन के जरिए घर बैठे सीनियर सिटीजंस से लेकर ग्रामीणों के दांतों की प्राथमिक चिकित्सा करता है। यह मोबाइल डेंटल वैन मुरादाबाद के वैदिक वानप्रस्थ आश्रम पहुंची, जहां करीब दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का निःशुल्क दंत जांच और इलाज किया गया। मोबाइल डेंटल वैन में डेंटल स्टूडेंट्स ने दांतों की सफाई-स्केलिंग, अस्थायी फिलिंग, दर्द निवारण उपचार, मुख के घावों की जांच और कृत्रिम दांत, डेंचर संबंधी परामर्श जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही सभी को सही ब्रशिंग तकनीक, दंत स्वच्छता के उपाय एवं संतुलित आहार संबंधी जानकारी दी गई। जिन मरीजों को विशेष उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें कॉलेज में आगे की जांच एवं उपचार के लिए संदर्भित किया गया। चलने-फिरने में असमर्थ जो वृद्धजन अस्पताल नहीं जा पाते थे, उन्हें ‘मोबाइल डेंटल वैन आपके द्वार’ का लाभ मिला। उल्लेखनीय है कि चांसलर श्री सुरेश जैन ने सपरिवार जनवरी में इस नवीन मोबाइल दंत बस इकाई की शुरुआत की थी। इससे पूर्व डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री के एचओडी एवम् प्राचार्य प्रो. प्रदीप तांगड़े, वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंकिता जैन, प्रो. विकाससिंह, डॉ. उपेंद्र मलिक की उपस्थिति में वैन को रवाना किया गया। शिविर में एमडीएस स्टुडेंट्स डॉ. स्वयं त्रिपाठी, डॉ. जेनिफर, डॉ. अनुष्का भारद्वाज, डॉ. रितिका शर्मा, डॉ. शुभम मुखर्जी, डॉ. तुलिका सक्सेना आदि उपस्थित रहे। बीडीएस स्टूडेंट्स साहिल, युवराज, ख्याति, आदित्यराज आदि ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

टीएमयू मोबाइल डेंटल वैन अब पहुंचेगी आपके द्वार: कुलाधिपति ने किया डेंटल वेन का शुभारंभ
तीर्थंकर महावीर यूूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से नई अत्याधुनिक मोबाइल डेंटल वैन जनता को समर्पित की। यह वैन मोहल्लों और गांव-गांव आपके द्वार पहुंचेगी। इस मोबाइल डेंटल वैन का कुलाधिपति सुरेश जैन और फर्स्ट लेडी वीना जैन ने जिनालय के सामने फीता काटकर शुभारंभ किया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से नई अत्याधुनिक मोबाइल डेंटल वैन जनता को समर्पित की। यह वैन मोहल्लों और गांव-गांव आपके द्वार पहुंचेगी। इस मोबाइल डेंटल वैन का कुलाधिपति सुरेश जैन और फर्स्ट लेडी वीना जैन ने जिनालय के सामने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन, वीसी प्रो. वीके जैन आदि की मौजूदगी रही। उद्घाटन से पूर्व ऋचा जैन ने मोबाइल डेंटल वैन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और झंडी दिखाकर जनसेवा के लिए रवाना किया। कुलाधिपति सुरेश जैन उम्मीद जताई। यह मोबाइल डेंटल वेन सेवा विशेष रूप से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए वरदान सिद्ध होगी। इस मोबाइल डेंटल वैन में दी जाने वाली सभी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क हैं। जीवीसी मनीष जैन कहते हैं कि इस मोबाइल डेंटल वेन के माध्यम से उन दूरदराज़ और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं। अब सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीजों की दंत जांच, प्राथमिक उपचार, आवश्यक दंत चिकित्सा सेवाएं गांव में ही मिल सकेंगी।

वेन में इंडिपेंडेंट पावर सप्लाई की सुविधा भी

ईडी अक्षत जैन बताते हैं कि यह मोबाइल डेंटल वेन पूर्णतः सुसज्जित चलता-फिरता डेंटल क्लिनिक है। जिसमें दो आधुनिक डेंटल चेयर हैं। साथ ही वैन में उच्च गुणवत्ता वाली कंपनी का कंप्रेशर, फूल्ली वेल-इक्विप्ड डिजिटल एक्स-रे यूनिट, इंट्रा ओरल स्कैनर, आवश्यक डेंटल उपकरण, आधुनिक सुविधाएं हैं। ये डेंटल वैन पूर्णतः वातानुकूलित है। वेन में मरीजों के साथ-साथ चिकित्सकों के कंफर्ट का भी पूरा ध्यान रखा गया है। वेन के बाहरी तरफ एक टीवी लगा है। जिससे चलचित्र के माध्यम से मरीजों को जागरूक किया जा सके। इस वेन में इंडिपेंडेंट पावर सप्लाई की सुविधा भी दी गई है। यह मोबाइल डेंटल वेन समाज में दंत स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के साथ-साथ लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर डेंटल कॉलेज की डायरेक्टर गवर्नेंस नीलिमा जैन, डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. प्रदीप तांगड़े, उप-प्रधानाचार्या डॉ. अंकिता जैन, डॉ. विकाससिंह, डॉ. अभिनय अग्रवाल, डॉ. डीएस गुप्ता, डॉ. शलभ मेहरोत्रा, डॉ. राजीव पाठक के साथ पीजी स्टूडेंट्स डॉ. हर्षित जैन, डॉ. तूलिका सक्सेना, डॉ. स्वयं सौरभ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।