मोदीनगर – श्रीफल जैन न्यूज़

मोदीनगर में मनाया गया 64 वाँ जन्म महोत्सव : श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में जन्म महोत्सव की सभा हुई
आचार्य श्री 108 विरागसागर जी का 64 वां जन्म उत्सव गाजियाबाद के मोदीनगर में विराजमान आचार्य श्री विमर्शसागर जी (ससंघ 33 पिच्छी) के सानिध्य में मनाया गया। प्रातः काल से ही मोदीनगर में खुशियाँ दिखाई दे रहीं थीं। श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में जन्म महोत्सव की सभा प्रारंभ हुई। गाजियाबाद से पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट…

गाजियाबाद। आचार्य श्री 108 विरागसागर जी का 64 वां जन्म उत्सव गाजियाबाद के मोदीनगर में विराजमान आचार्य श्री विमर्शसागर जी (ससंघ 33 पिच्छी) के सानिध्य में मनाया गया। प्रातः काल से ही मोदीनगर में खुशियाँ दिखाई दे रहीं थीं। श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में जन्म महोत्सव की सभा प्रारंभ हुई और गुरु गुणगान के साथ मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट आदि अनुष्ठान कर गुरुवर की महा-अर्चना गुरु पूजन के माध्यम से की गई। मोदीनगर के समाजश्रेष्ठी सुशील जैन ने कहा कि आचार्य गुरुवर, हमने आपको देखा है, बड़े गुरुदेव के सानिध्य को भी प्राप्त किया है, आपका वात्सल्य ही हमें चुम्बक की भाँति अपनी ओर खींचता है। मैं सम्पूर्ण समाज का नेतृत्व करते हुए आचार्य गुरुवर ससंघ के चरणों में निवेदन करता हूँ कि हे गुरुवर, इस बार चातुर्मास की स्थापना मोदीनगर में ही करें। आचार्य श्री विमर्शसागर जी ने अपने गुरुवर के श्री चरणों में विनयांजलि अर्पित करते हुये कहा कि आचार्य विराग-सागर जी स्वयं ही एक “तीर्थ” बनकर इस धरा पर अवतरित हुए। उन्होंने ग्राम पथरिया में जन्म लेकर मात्र 15 वर्ष ही घर-परिवार में बिताए और 16 वर्ष की अल्पायु में उन्होंने अपने जीवन को संयम से श्रृंगारित कर लिया था। अपने जीवन के 45 वर्ष के साधना काल में उन्होंने जिनशासन को 500-530 पिच्छीधारी साधक-साधिकाएं प्रदान किए जो आज जैन धर्म के शाश्वत गौरव को दिगदिगंत तक फहरा रहे हैं।

आचार्य ने 2 मई 1963 को माता श्यामा देवी-पिता कपूरचंद के यहां जन्म लिया। तप अंगीकार कर तपश्चरण किया और 5 जुलाई 2024 को इस युग की सर्वश्रेष्ठ समाधि को साधकर मानव सभ्यता एवं श्रमण समूह के समक्ष महान आदर्श प्रस्तुत किया। आचार्य का 64 वाँ जन्म महोत्सव है। उन्होंने तो अपना जन्म और जीवन सफल कर लिया। आज भी गुरुवर की शिक्षायें हमें उनकी समीपता का अहसास कराती रहती है। आचार्य गुरुवर के श्री चरणों में अपनी ओर से अपने संघ और आप सबकी ओर से त्रय भक्ति युक्त कोटिशः नमोस्तु करता हूँ।

मोदीनगर में छाई खुशियां ही खुशियां : आचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी ससंघ पधारे, 2 मई को मनाया जा रहा जन्म महोत्सव
नगर में श्री 108 विमर्शसागर जी महामुनिराज ससंघ (33 पिच्छी) पधारे । संपूर्ण समाज में अपूर्व उत्साह, आबाल-वृद्ध में अद्‌भुत उमंग, प्रत्येक मुख पर अपरिचित मुस्कान दिखाई दे रही है। पथरिया से पढ़िए,सोनल जैन की यह रिपोर्ट…

पथरिया। मोदी नगर में श्री 108 विमर्शसागर जी महामुनिराज ससंघ (33 पिच्छी) पधारे । संपूर्ण समाज में अपूर्व उत्साह, आबाल-वृद्ध में अद्‌भुत उमंग, प्रत्येक मुख पर अपरिचित मुस्कान दिखाई दे रही है। आखिर हो भी क्यों न हम सबके मार्गदर्शक, आदर्श, निर्गन्ध, वीतरागी, दिगम्बर महामुनिराज और उनका चतुर्विध संघ जो पधारा है। मोदीनगर के जैन समाज में ये खुशियाँ तब और भी वृद्धिगत हो गईं जब पता चला कि आचार्य श्री विमर्शसागर जी मुनिराज के शिक्षा-दीक्षा दाता समाधि सम्राट आचार्य 108 विरागसागर जी महामुनिराज का 64 वाँ जन्म -महोत्सव भी विशाल चतुर्विध संघ के साथ मोदीनगर वालों को मनाने को मिल रहा है। 2 मई का वह पावन पवित्र दिवस, जब बुंदेलखंड के पथरिया ग्राम में सन् 1963 में इस युग के महापुरुष का जन्म हुआ था और वही आगे चलकर मुनिराजों के शिरोमणि 500-550 शिष्य-प्रशिष्यों के नायक आचार्य श्री विरागसागर जी महामुनिराज के रूप में विश्व विख्यात हुए। 2 मई शनिवार को श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में आचार्य संघ की पावन सन्निधि प्रातः काल जिनाभिषेक के बाद विधिवत जन्म महोत्सव की सभा प्रारंभ की जाएगी।न सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन मंगलाचरण पाद-प्रक्षालन, शास्त्रभेंट, गुरुपूजन एवं विनयांजलि के माध्यम से गुरु -महिमा गुणगान किया जाएगा। संध्याबेला में 64 दीप थालों से गुरुवर की महाआरती की जाएगी।